लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लडभड़ोल

सूची लडभड़ोल

लडभड़ोल तहसील  भारत के हिमाचल प्रदेश  की जिला मंडी की जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है तथा काँगड़ा जिले के नज़दीक है। लडभड़ोल जिला मंडी की एक तहसील  है। यह दिल्ली से लगभग 600 किलोमीटर की  दुरी पर स्थित है। यह एक पहाड़ी  इलाका है।। लडभड़ोल  का नाम लेते मन जोश एवं श्रद्धा से भर जाता है। यहां के जर्रे-जर्रे से उठने वाली देशभक्ति की आवाज से जोश और  श्रद्धा का भाव स्वतः ही आ जाता है। सेना में जाने तथा मातृभूमि के लिए शहीद होने का जज्बा जैसा यहां दिखाई देता है, शायद ही कहीं पर दिखाई दे। बात चाहे आजादी से पहले की हो या बाद की, इस तहसील  के जाबांज सैनिकों ने दुश्मनों के दांत खट्‌टे कर अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया। वीरता के बाद लडभड़ोल  का धर्म-कर्म के मामले में अलग मुकाम है। यहां सिमसा माता मंदिर और त्रिवेणी महादेव मन्दिर तो विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।  लडभड़ोल भारत के 18वें राज्य हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में आता है जो जोगिन्दरनगर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लडभड़ोल तहसील के तहत 17 ग्राम पंचायतें कोंलग, उटपुर, सिमस, रोपडी कलेहडू, तरेबली, खद्वर, दलेड, ममाण बनांदर, रोपडी, तलकेहड, पिहड वेहडलू, कथौण, गोलंवा, वाग,भडोल, उपरीधार व तुलाह है जिसमे लगभग 35 हजार लोग रहते है। लडभड़ोल के सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं। यहाँ के अधिकांश ग्रामवासी किसान हैं। कठोर परिश्रम, सरल स्वभाव और उदार हृदय उनकी विशेषताएं हैं। यहाँ के गांव की प्राकृतिक छटा मन मोह लेती है। दूर-दूर तक लहलहाते हुए हरे-भरे खेत और चारों तरफ रंग-बिरंगे फूल और उनकी फैली हुयी खुशबु मदहोश कर देती है। चारों तरफ चहचहाते हुए पक्षी मन मोह लेते हैं। सादगी और प्राकृतिक शोभा के भण्डार लडभड़ोल के गांवों कि भी अपनी कथा है। आजादी के बाद लडभड़ोल के ग्रामीणों की दशा में कुछ सुधार हुआ है। सरकार की तरफ से भी काफी योजनायें चलाई गई। आज भी इस तहसील के बहुत से गांव उपेक्षित हैं। इसके लिए सरकार को अच्छे कदम उठाने की जरूरत है। तभी गांव का जीवन और अच्छा बन सकेगा। लडभड़ोल तहसील की सुन्दरता बढाने में सबसे ज्यादा सहयोग यहाँ ब्यास नदी व यह फैले पर्वतों का है जो सावन माह हरियाली बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लडभड़ोल तहसील में तीन प्रसिद्ध मंदिर सिमसा माता, त्रिवेणी महादेव व कुड्ड महादेव है जहा पूरे भारत से श्रद्धालु आते है। लडभड़ोल तहसील के गाँवों में ग्रामीण सेवा हेतु कुछ हद की प्राथमिक स्तर की मूलभूत सुविधाए उपलब्‍ध है। बिजली प्रसारण हेतु विधुत विभाग ने चलाहणु में पावर-हाउस संचालित किया हुआ है जिस से पूरे लडभड़ोल के साथ साथ आज़-पास के गाँवो में भी बिजली की आपूर्ति की जाती है। लडभड़ोल तहसील अभी तक सही मायनों में एक आदर्श गाँव तहसील नहीं बन पायी है। .

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »