लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह

सूची लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह (Lesser Sunda Islands) दक्षिणपूर्व एशिया में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह के साथ यह सुन्दा द्वीपसमूह बनाते हैं। लघुतर सुन्दा द्वीप सुन्दा चाप नामक एक ज्वालामुखीय चाप का भाग हैं जो जावा सागर में एक भौगोलिक तख़्ते के दूसरे के नीचे निम्नस्खलन (सबडक्शन) द्वारा बना है। .

14 संबंधों: तिमोर द्वीप, दिली, पश्चिम नुसा तेंगारा, पूर्वी नुसा तेंगारा, बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह, लोम्बोक, सुन्दा चाप, सुन्दा ताक, सुन्दा गर्त, सुम्बा, सुम्बावा, सुंदा द्वीप समूह, इंडोनेशिया में समय, इंडोनेशिया के प्रांत

तिमोर द्वीप

तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और तिमोर द्वीप · और देखें »

दिली

दिली (अंग्रेजी: Dili, पुर्तगाली: Díli), पूर्वी तिमोर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह छोटे सुंदा द्वीप समूह के सबसे पूर्वी द्वीप, तिमोर, के उत्तरी तट पर स्थित है। दिली पूर्वी तिमोर का सबसे प्रमुख बंदरगाह और व्यावसायिक केंद्र है और लगभग 150,000 लोग यहां रहते हैं। इसके अलावा यहां कोमोरो में, प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसका नाम, स्वतंत्रता संग्राम के नेता निकोलाउ लोबाटो के नाम पर रखा है और इस हवाई अड्डे को वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाता है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:पूर्व तिमोर.

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और दिली · और देखें »

पश्चिम नुसा तेंगारा

पश्चिम नुसा तेंगारा दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह के पश्चिमी भाग पर विस्तृत है, लेकिन बाली इस प्रान्त में शामिल नहीं है। लोम्बोक और सुम्बावा द्वीप इसी प्रान्त का भाग हैं। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और पश्चिम नुसा तेंगारा · और देखें »

पूर्वी नुसा तेंगारा

पूर्वी नुसा तेंगारा (इंडोनेशियाई:Nusa Tenggara Timur; नुसा तेंगारा तैमूर) इंडोनेशिया का एक प्रांत है जो, छोटा सुन्दा द्वीप समूह के पूर्वी भाग में स्थित है और तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग, पश्चिमी तिमोर इसका एक हिस्सा है। प्रांत की राजधानी पश्चिमी तिमोर पर स्थित शहर कुपांग है। प्रांत का सबसे ऊँचा स्थल तिमोर तेंगाह सेलातन का मुटिस पर्वत है, जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 2427 मीटर है। प्रांत 550 द्वीपों से मिलकर बना है, लेकिन फ्लोरेस, सुंबा और पश्चिमी तिमोर (तिमोर द्वीप का पश्चिमी भाग) नामक तीन द्वीप ही प्रमुख हैं। अन्य द्वीपों में अदोनारा, अलोर, कोमोडो, लेम्बाटा, मेनिपो, रायजुआ, रिंकाह, रोटे द्वीप (इंडोनेशिया का सबसे दक्षिणी द्वीप), सावु, सेमाउ और सोलोर शामिल हैं। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और पूर्वी नुसा तेंगारा · और देखें »

बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह

बड़ा सुन्दा द्वीप समूह, मलय द्वीपसमूह के अंतर्गत आने वाले सुंदा द्वीप समूह का एक भाग है, जिसके अंतर्गत समूह के बड़े द्वीप आते हैं। छोटा सुन्दा द्वीप समूह के साथ मिलकर यह सुंदा द्वीप समूह की रचना करते हैं। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह · और देखें »

लोम्बोक

लोम्बोक बाली के पूर्व में द्वीप है जिसकी जनसंख्या 2,403,025 अधिकतर मुसलमान है। लगभग ३००००० लोग बाली के हिन्दू भी यहां बहुत काल से रह रहे हैं। गुनुंग (पर्वत) रिंजानी गुनुंग (पर्वत) रिंजानी Gili Meno West Coast .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और लोम्बोक · और देखें »

सुन्दा चाप

सुन्दा चाप (Sunda Arc) दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित एक ज्वालामुखीय चाप (volcanic arc) है जिसने सुमात्रा, जावा, सुन्दा जलसन्धि और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह के द्वीपों का निर्माण किया। इस पूरे चाप में ज्वालामुखियों की एक शृंखला रीढ़ की भांति खड़ी है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और सुन्दा चाप · और देखें »

सुन्दा ताक

सुन्दा ताक (Sunda Shelf) दक्षिणपूर्वी एशिया की महाद्वीपीय ताक (कॉन्टीनेन्टल शेल्फ़) का दक्षिणपूर्वी विस्तार है। सुन्दा ताक पर मलय प्रायद्वीप, सुमात्रा, जावा, बोर्नियो, मादूरा, बाली और हज़ारों छोटे द्वीप स्थित हैं। १८.५ करोड़ वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस समुद्री इलाक़े की गहराई लगभग सभी जगह ५० मीटर से कम है और कुछ जगहों पर केवल २० मीटर ही है। फ़िलीपीन्स, सुलावेसी और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह इस ताक से कुछ गहरी समुद्री खाईयों द्वारा विभाजित हैं। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और सुन्दा ताक · और देखें »

सुन्दा गर्त

सुन्दा गर्त (Sunda Trench), जो पहले जावा गर्त (Java Trench) कहलाता था, पूर्वोत्तरी हिन्द महासागर में स्थित एक ३,२०० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है। इस गर्त की सर्वाधिक गहराई ७,७२५ मीटर (२५,३४४ फ़ुट) है जो 10°19' दक्षिण, 109°58' पूर्व के निर्देशांक पर इण्डोनेशिया के योग्यकार्ता क्षेत्र से लगभग ३२० किमी दक्षिण में स्थित है और हिन्द महासागर का सबसे गहरा स्थान है। यह गर्त जावा से आगे लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह से शुरु होकर सुमात्रा के दक्षिणी तट से नीचे से निकलकर अण्डमान द्वीपों तक चलता है। भूवैज्ञानिक रूप से यह हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और यूरेशियाई प्लेट (विशेषकर सुन्दा प्लेट) के बीच की सीमा है। यह गर्त प्रशांत अग्नि वृत्त का हिस्सा है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और सुन्दा गर्त · और देखें »

सुम्बा

सुम्बा इण्डोनेशिया के लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह के बीच में स्थित एक द्वीप है। इसके पूर्व में तिमोर द्वीप, पूर्वोत्तर में फ़्लोरेस द्वीप और पश्चिमोत्तर में सुम्बावा द्वीप है। प्रशासनिक रूप से यह पूर्व नुसा तेंगारा प्रान्त का भाग है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और सुम्बा · और देखें »

सुम्बावा

सुम्बावा इण्डोनेशिया के लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह के बीच में स्थित एक द्वीप है। इसके पश्चिम में लोम्बोक द्वीप, पूर्व में फ़्लोरेस द्वीप और दक्षिण में सुम्बा द्वीप है। प्रशासनिक रूप से यह पश्चिम नुसा तेंगारा प्रान्त का भाग है, हालांकि इसे स्वयं एक अलग प्रान्त बनाने का प्रस्ताव सक्रीय है। यह द्वीप शहद उत्पादन, संदल की लकड़ी और सप्पान (जिससे लाल रंग बनता है) के लिए जाना जाता है। द्वीप का बड़ा भाग घासभूमि है जिसपर मवेशी चराये जाते हैं और जहाँ की स्थानीय हिरण आबादी का शिकार भी करा जाता है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और सुम्बावा · और देखें »

सुंदा द्वीप समूह

हिन्द महासागर में स्थित सुन्दा द्वीप समूह, मलय द्वीपसमूह का एक हिस्सा है। इन द्वीपों का पुन:विभाजन बड़ा सुन्दा द्वीप समूह और छोटा सुन्दा द्वीप समूह में रूप में किया जाता हैं। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और सुंदा द्वीप समूह · और देखें »

इंडोनेशिया में समय

इंडोनेशियाई द्वीपसमूह चार समय मंडलों ऐकेह में यूटीसी+०६:०० से पश्चिमी पापुआ में यूटीसी+०९:०० तक फैला हुआ है। हालांकि यहाम्ं की सरकार आधिकारिक रूप से सिर्फ़ तीन समय मंडलों को मानती है: पश्चिमी इंडोनेशियाई समय—जो कि ग्रीनविच मानक समय से सात घंटे आगे (यूटीसी+०७:००) पड़ता है। मध्य इंडोनेशियाई समय— जो कि जीएमटी से आठ घंटे आगे (यूटीसी+०८:००) पर पड़ता है और पूर्वी इंडोनेशियाई समय—जो कि जीएमटी से नौ घंटे आगे (यूटीसी+०९:००) पर पड़ता है। पश्चिमी और मध्य समय मंडल के बीच की रेखा जावा और बाली के उत्तर से होते हुए कालीमन्तन के मध्य से होकर गुजरती है। मध्य और पूर्वी समय मंडलों को बाँटने वाली रेखा तिमोर के पूर्वी छोर से लेकर सुलावेसी के पूर्वी छोर तक जाती है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और इंडोनेशिया में समय · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

छोटा सुन्दा द्वीप समूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »