लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लखीमपुर जिला

सूची लखीमपुर जिला

लखीमपुर भारतीय राज्य असम का एक जिला है। इसी से मिलते जुलते नाम का एक जिला लखीमपुर खीरी जिला उत्तर प्रदेश में भी है। जिले का मुख्यालय उत्तर लखीमपुर है। वहीं जिले का हवाई अड्डा भी है जिसे लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र कहते हैं। क्षेत्रफल - 2,277 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 8,89,325 (2001 जनगणना) .

13 संबंधों: चेतराम वर्मा, डाफला पहाड़ियाँ, तिनसुकिया जिला, लखीमपुर, लखीमपुर खेरी जिला, लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र, सत्र, संगीता देवी हत्या कांड, असम, असम के जिले, उत्तर लखीमपुर, उत्तरी लखीमपुर, उद्धव भराली

चेतराम वर्मा

चेतराम वर्मा,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के 69 - लखीमपुर खीरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अ0 भा0 जनसंघ की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: लखीमपुर जिला और चेतराम वर्मा · और देखें »

डाफला पहाड़ियाँ

डाफला पहाड़ियाँ पूर्वोत्तर भारत में असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों की सीमा के पश्चिमी भाग पर स्थित एक पहाड़ी शृंख्ला है। यह तेज़पुर और लखीमपुर ज़िले से उत्तर में खड़ी हुई हैं। .

नई!!: लखीमपुर जिला और डाफला पहाड़ियाँ · और देखें »

तिनसुकिया जिला

तिनसुखकिया जिला भारतीय राज्य असम के २७ जिलों में से एक है। जिले का मुख्यालय तिनसुकिया में स्थित है। तिनसुकिया का क्षेत्रफल है जो लगभग दक्षिण जॉर्जिया के बराबर है। .

नई!!: लखीमपुर जिला और तिनसुकिया जिला · और देखें »

लखीमपुर

लखीमपुर निम्न में से एक हो सकता है: .

नई!!: लखीमपुर जिला और लखीमपुर · और देखें »

लखीमपुर खेरी जिला

लखीमपुर खेरी भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यहां का मुख्यालय लखीमपुर में है। लखीमपुर नाम से एक ज़िला असम में भी है। खीरी उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। यह ज़िला भारत-नेपाल सीमा और पीलीभित, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर एवं बेहरच जिलों से घिरा हुआ है। खीरी को लखीमपुर-खीरी जिले के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस जगह को लक्ष्मीपुर जिले के नाम से जाना जाता था। पुराने समय में यह ज़िला खर के वृक्षों से घिरा हुआ था। अत: खीरी नाम खर वृक्षों का ही प्रतीक है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गोला, देवकाली, लिलौटीनाथ और फ्रांग मंदिर आदि विशेष रूप से प्रसिद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह ज़िला उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से हैं। जिले का मुख्यालय लखीमपुर है। क्षेत्रफल - 7680 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 24,19,234 (2001 जनगणना) साक्षरता - एस॰टी॰डी॰ कोड - 05872 ज़िलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से ऊँचाई - अक्षांश - 27-6 से 28.6 उत्तर देशांतर - 80.34 से 81.30 पूर्व औसत वर्षा - 1093 मि॰मी॰ दुधवा राष्ट्रीय उद्यान लखिमपुर खेरी जिले में है लखिमपुर ज़िला उत्तर प्रदेश कि राजधानी से १३५ किमि कि दूरि पर है। यह ज़िला मीतर गेज लाइन से भी रैल द्वारा सम्पर्क में है। लखनऊ से यहाँ आने के लिये आपको ऐश्बाग जक्सन कड़ी शीर्षकसे रैल लेनी होगी। .

नई!!: लखीमपुर जिला और लखीमपुर खेरी जिला · और देखें »

लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र

लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र अरुणाचल प्रदेश के निकटवर्ती असम राज्य के लखीमपुर जिले में स्थित अन्तर्देशीय हवाई-अड्डा है। इस विमानक्षेत्र द्वारा असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों को वायु सेवाएं उपलब्ध होती हैं। अरुणाचल प्रदेश में फिल्हाल कोई विमानक्षेत्र प्रचालन में नहीं है, अतः राज्य केवल असम स्थित विमानक्षेत्रों पर ही निर्भर है। अरुणाचल की राजधानी से निकटतम विमानक्षेत्र (५७ कि॰मी॰) लीलाबाड़ी ही है। यहां से लगभग २८ लाख वर्ग नॉटिकल मील के वायुक्षेत्र का संचालन नियंत्रित होता है।- एन.आई.सी असम राज्य के विमानक्षेत्रों में लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र अरुणाचल प्रदेश से निकटतम है। इसके अलावा असम राज्य में अन्य कई अन्तर्देशीय विमानक्षेत्र हैं, जैसे डिब्रुगढ़, जोरहाट, सिल्चर और तेजपुर विमानक्षेत्र। साथ ही एक अन्तर्राष्ट्रीय गुवाहाटी विमानक्षेत्र भी है। लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पर है। विमानक्षेत्र में एकमात्र उड़ान पट्टी है जिसकी लंबाई ५४८० फीट और सागर सतह से ऊंचाई ३३३ फीट है। विमानक्षेत्र उत्तर लखीमपुर शहर से मात्र ७ कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। शहर से यहां निजि वाहन द्वारा ५-१० मिनट में पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक वाहन में ऑटोरिक्शा भी चलते हैं। अन्य निकटवर्ती विमानक्षेत्रों में डपरिज़ो विमानक्षेत्र (७९ कि॰मी॰), ज़िरो (४० कि.मी), जोरहाट (६३ कि॰मी॰), डिब्रुगढ़ (९४ कि॰मी॰) और मोहनबाड़ी विमानक्षेत्र आते हैं। इन सभी में से मात्र डिब्रुगढ़ और जोरहाट ही प्रचालन में हैं। लीलाबाड़ी में एक ही अन्तर्देशिय टर्मिनल है। इस टर्मिनल में बैगेज ट्रॉली, बैठने का प्रबंध, पेय जल, टैक्सी सेवा, ग्राहक सुविधा/सहायता एवं सूचना केन्द्र, अल्पाहार सुविधा, दूरभाष काउन्टर आदि उपलब्ध हैं।-एकीक्रत.इन पर इस विमानक्षेत्र की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन लेफ़्टि.जनरल एस.के.सिन्हा, असम के तत्कालीन राज्यपाल और पूर्वोत्तर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा हुआ था। इस इमारत में ४०० यात्रियों की क्षमता है और इसकी कुल लागत ८.४५ करोड़ रुपये थी। के आधिकारिक जालस्थल पर लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र से उत्तरी दिशा में हिमालय का दृश्य यहां सभी वातावरणीय स्थितियों में एयरबस-३२० के अवतरण की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल २२०.६१ एकड़ है जिसमें टर्मिनल बिल्डिंग ६२२५ वर्ग मीटर में बनी है। इस इमारत में २८२३ वर्ग मीटर का प्रस्थान लाउंज एवं ९६६ वर्ग मीटर का आगमन लाउंज है। एप्रन क्षेत्र ३५० X२५० फीट का है। विमान अवतरण हेतु नौवहन सेवाओं में डी.वी.ओ.आर/डी.एम.ई, एन.डी.बी.

नई!!: लखीमपुर जिला और लीलाबाड़ी विमानक्षेत्र · और देखें »

सत्र

सत्र (असमिया भाषा: সত্ৰ) विशेष संस्थागत केंद्र है जो एक शरण धर्म के परंपरा को जिन्दा रखते हैं तथा उसका विस्तार करते हैं। सैकड़ों की संख्या में होने वाले इन सत्रों पर सत्राधिकार का नियंत्रण होता है.

नई!!: लखीमपुर जिला और सत्र · और देखें »

संगीता देवी हत्या कांड

असम के लखीमपुर जिले में होनेवाली इस हत्या के मामले को पहले एक बलात्कार का मामला समझा गया था। इस मामले में एक 31 वर्षीय महिला संगीता देवी जो एक वैवाहित नारी थी और अपनी लड़की को स्कूल से लाने के लिए ऑटो-रिक्शा में प्रवेश कर चुकी थी, अपराध का शिकार बनी। वाहन में सवार चालक और उसके साथी ने मौके का गलत फ़ायदा उठाकर उसे मार पीटकर चलते हुए ऑटो-रिक्शा से बाहर फेंका था। ज़मीन पर गिरते ही महिला का स्वर्गवास हो गया था। .

नई!!: लखीमपुर जिला और संगीता देवी हत्या कांड · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: लखीमपुर जिला और असम · और देखें »

असम के जिले

असम के जिले भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में २७ जिले (मानचित्र में २३ प्रदर्शित) हैं। .

नई!!: लखीमपुर जिला और असम के जिले · और देखें »

उत्तर लखीमपुर

उत्तर लखीमपुर भारत के असम प्रदेश में लखीमपुर जिला का एक कस्बा है। यह जिले का मुख्यालय भी है। इसी नाम से जिले का मंडल भी है। .

नई!!: लखीमपुर जिला और उत्तर लखीमपुर · और देखें »

उत्तरी लखीमपुर

यह लेख उत्तरी लखीमपुर नगर के बारे में है, बहुविकल्पी अथवा अन्य उपयोग हेतु लखीमपुर देखें। उत्तरी लखीमपुर उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम के लखीमपुर ज़िले का एक नगर एवं नगरपालिका मण्डल है जो गुहाटी से लगभग उत्तर-पूर्व में स्थिति है। यह लखीमपुर ज़िले का मुख्यालय भी है। उत्तरी लखीमपुर लखीमपुर ज़िले का एक उप-प्रभाग भी है जहाँ उत्तरी लखीमपुर स्थित है। .

नई!!: लखीमपुर जिला और उत्तरी लखीमपुर · और देखें »

उद्धव भराली

उद्धव भराली असम के लखिमपुर जिले के एक विज्ञानी और अभियन्ता है। सन २०१२ के जुलाई महीने के ५ तारीख को भराली को उनके द्वारा आविष्कृत अनार के बीज निकालने वाले यंत्र के लिए नासा द्वारा अयोजित क्रियेट द फ्यूचर डिज़ाइन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान के लिये निर्वाचित किया गया। उद्धव के पास ३९ आविष्कारो का पेटेन्ट है। उन्होने लगभग ९८ यन्त्र उद्भावन किए हैं। सन १९८८ में उन्होने कम खर्चे में पोलिथिन निर्मान करने की मशीन बनाई। वे वार्ल्ड तेक्नोलोजी एवार्द के लिए भी मनोनित हुए था। .

नई!!: लखीमपुर जिला और उद्धव भराली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लखिमपुर जिला, लखीमपुर ज़िला, लखीमपुर ज़िले

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »