लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लंगकावी

सूची लंगकावी

लंगकावी (मलय: Langkawi Permata Kedah) अंडमान सागर में स्थित मलेशिया का एक द्वीपसमूह है जो पर्यटन के लिये जाना जाता है। इसमें १०४ द्वीप हैं, जो मलेशिया कि मुख्य भूमि से ३० किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। जब समुद्र का पानी उतार पर होता है तो पांच और द्वीप सतह पर आ जाते हैं। यह मलेशिया के केदाह राज्य का भाग है। इन द्वीपों का कुल क्षेत्रफ़ल ५२८ वर्ग किमी है। पूरे द्वीपसमूह में एक द्वीप अन्य सभी द्वीपों से कहीं अधिक बड़ा है और उसका नाम भी लंगकावी द्वीप है। .

5 संबंधों: पिनांग, ब्राह्मिनी चील, सबीर भाटिया, आसियान शिखर सम्मेलन, केदाह

पिनांग

पिनांग मलेशिया का एक राज्य है जो मलक्का के जलडमरुमध्य के साथ प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। क्षेत्र के हिसाब से पिनांग पेर्लिस के बाद मलेशिया का दूसरा सबसे छोटा और आठवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। पिनांग के निवासी को बोलचाल की भाषा में पेननगाइट के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: लंगकावी और पिनांग · और देखें »

ब्राह्मिनी चील

ब्राह्मिनी चील (वैज्ञानिक नाम: हैलीऐस्टर इंडस; अन्य नाम: खेमकरी या क्षेमकरी) चील जाति का एक प्रसिद्ध पक्षी है जो मुख्य रूप से भारतीय पक्षी है किंतु थाइलैंड, मलय, चीन से लेकर आस्ट्रेलिया तक पाया जाता है और पानी के आस-पास रहता है। यह बंदरगाहों के आसपास काफी संख्या में पाया जाता है और जहाज के मस्तूलों पर बैठा देखा जा सकता है। यह सड़ी-गली चीजें खाता और पानी के सतह पर पड़े कूड़े कर्कट को अपने पंजों में उठा लेता है। यह धान के खेतों के आसपास भी उड़ता देखा जाता है और मेढकों और टिड्डियों को पकड़ कर अपना पेट भरता है। यह 19 इंच लंबा पक्षी है जिसका रंग कत्थई, डैने के सिरे काले और सिर तथा सीने का रंग सफेद होता है। चोंच लंबी, दबी दबी और नीचे की ओर झुकी हुई होती है। इसकी बोली अत्यंत कर्कश होती है। यह अपना घोंसला पानी के निकट ही पेड़ की दोफ की डाल के बीच काफी ऊँचाई पर लगाता है। एक बार में मादा दो या तीन अंडे देती है। इसे लाल पीठ वाला समुद्री बाज भी कहा जाता है, एक माध्यम आकार की शिकारी पक्षी है, यह एक्सीपाईट्राइड परिवार की सदस्य है जिसमें कई अन्य दैनिक शिकारी पक्षी जैसे बाज, गिद्ध तथा हैरियर आदि भी आते हैं। ये भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती हैं। ये मुख्य रूप से समुद्र तट पर और अंतर्देशीय झीलों में पायी जाती हैं, जहां वे मृत मछली और अन्य शिकार को खाती हैं। वयस्क पक्षी में लाल भूरे पंख तथा विरोधाभासी रंग में एक सफ़ेद रंग का सर तथा छाती होते हैं जिनको देख कर इन्हें अन्य शिकारी पक्षियों से अलग आसानी से पहचाना जा सकता है। .

नई!!: लंगकावी और ब्राह्मिनी चील · और देखें »

सबीर भाटिया

सबीर भाटिया (पंजाबी: ਸਬੀਰ ਭਾਟਿਯਾ हिन्दी: सबीर भाटिया (जन्म 30 दिसम्बर 1968) एक भारतीय अमेरिकी उद्यमी हैं जो हॉटमेल ईमेल सेवा के सह-स्थापक हैं। भाटिया के पास 200 मिलियन अमरीकी डालर की संपत्ति है। .

नई!!: लंगकावी और सबीर भाटिया · और देखें »

आसियान शिखर सम्मेलन

आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली एक अर्द्धवार्षिक बैठक है जिसमे दक्षिण पूर्व एशिया देशों के आर्थिक, राजनैतिक, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके अतिरिक्त, इससे संबंधित सम्मेलनों को मिला लें तो यह एक मुख्य क्षेत्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन है जहाँ विभिन्न समस्याओं तथा अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों, सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु व निर्णय लेनें पर चर्चा होती है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर परिणाम देनें की क्षमता के कारण सम्मेलन की वैश्विक नेताओं द्वारा प्रशंसा भी की गयी है। .

नई!!: लंगकावी और आसियान शिखर सम्मेलन · और देखें »

केदाह

केदाह मलेशिया का एक राज्य है। यह मलेशिया के उत्तरी सीमा पर स्थित है। इसके पश्चिम में अंडमान सागर, उत्तर में तथा उत्तरपूर्व में थाइलैंड, दक्षिणपूर्व में पेराक राज्य तथा दक्षिणपश्चिम में पेनांग राज्य हैं। केदाह राज्य के अंतर्गत अनेक द्वीप भी हैं जिनमें प्रमुख उत्तरपश्चिम में स्थित लांगकवी है। .

नई!!: लंगकावी और केदाह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

लांगकवी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »