लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ल मार्श द ल'एम्परर

सूची ल मार्श द ल'एम्परर

ल मार्श द ल'एम्परर (फ़्रांसिसी: La Marche de l'empereur) लूक जेकट कृत अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित वृत्तचित्र है, जिसमे एंपरर पैंग्विंस की दुर्गम यात्रा का वृत्तांत सुनाया है। नेशनल ज्याग्राफ़िक सोसाईटी और वार्नर इन्डिपेंडेन्ट पिक्चर्स इसके सह निर्माता हैं। यह फ़िल्म एम्परर पेंग्विंस की सालाना अन्टार्कटिक यात्रा का चित्रण है। पतझड में पांच या अधिक वर्ष की आयू के सभी वयस्क पेंग्विंन्स अपने पैतृक प्रजनन स्थल की ओर पैदल चल पडने के लिए, अपने सामान्य निवासस्थल समुद्र से निकल सतह पर आ जाते हैं। फ़्रांस के वैज्ञानिक अड्डे के आस-पास किए गए इस फ़िल्म के चित्रण में एक वर्ष का समय लगा। फ़िल्म के अंग्रेजी भाषा के संस्करण में कथा अमरीकी अभिनेता मॉर्गन फ़्रीमन ने कही थी। अमिताभ बच्चन इस कथा के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। वृत्तचित्र के तमिल और तेलुगु संस्करण भी बन रहे हैं। लूक जेकट की यह कृति व्यावसायिक रूप से सर्वाधिक सफ़ल वृत्तचित्रों में से एक है और इसने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया है। भारत में हिंदी संस्करण के अधिकार सुनील दोषी की हेंड्मेड फ़िल्म्स के पास होंगे। अमरीकी बाक्स आफ़िस पर फ़िल्म नें $७७,४१३,०१७ का व्यवसाय किया है। .

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मार्च ऑफ़ द पेंग्विंन, मार्च ऑफ़ द पेंग्विंन्स, मार्च आफ़ द पेंग्विन्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »