लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रोमानियाई भाषा

सूची रोमानियाई भाषा

रोमानियाई या दाको-रोमानियाई एक रोमांस भाषा है, जिसे दुनियाभर में, विशेषतौर से रोमानिया और मोल्दोवा में, करीबन ढाई करोड़ लोग बोलते हैं। इसे रोमानिया, मोल्दोवा गणराज्य और सर्बिया के वोज्वूदिना स्वायत्त प्रांत में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है। मोल्दोवा में इसे राजनैतिक कारणों से लिम्बा मोल्दोवेन्सका (मोल्दोवियाई) कहा जाता है। रोमानियाई भाषी पूरी दुनिया में, खासतौर से इटली, स्पेन, रूस, यूक्रेन, इजराइल, पुर्तगाल, युनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी में फैली हुए हैं। श्रेणी:रोमानिया श्रेणी:रोमान्स भाषाएँ श्रेणी:हिन्द-यूरोपीय भाषाएँ.

25 संबंधों: चाय, चाइना रेडियो इण्टरनैशनल, चेतन्य अदीब, ट्रांसनिस्त्रिया, टेसरैक्ट, एना ब्लांडियाना, एलेगज़ैन्डर कदाकिन, ड्रैगन हार्ट ३: जादूगर का अभिशाप, ड्रैगन वर्ल्ड, ड्रेकुला (१९९२ फ़िल्म), फ़्रान्सीसी भाषा, मॉल्डोवा, राष्ट्रीय सूत्रों की सूची, रोमन लिपि, रोमानिया, रोमानियाई विकिपीडिया, लातिन भाषा, लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची, लिव्यू रादू, स्क्रैबल, हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार, विभिन्न देशों के ध्येयवाक्य, गूगल अनुवाद, ऑस्ट्रियाई साम्राज्य, कारक

चाय

चाय एक लोकप्रिय पेय है। यह चाय के पौधों की पत्तियों से बनता है।भारतीय.

नई!!: रोमानियाई भाषा और चाय · और देखें »

चाइना रेडियो इण्टरनैशनल

चाइना रेडियो इण्टरनैशनल (सी॰आर॰आई या सीआरआई) (चीनी: 中国国际广播电台), जिसका पुराना नाम रेडियो पेकिंग है, की स्थापना ३ दिसम्बर, १९४१ को हुई थी। चीन के एक मात्र अन्तर्राष्ट्रीय रेडियो के रूप में सीआरआई की स्थापना चीन व दुनिया के अन्य देशों की जनता के बीच मैत्री व पारस्परिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। अपनी स्थापना के आरम्भिक दिनों में सीआरआई, जापानी भाषा में प्रतिदिन १५ मिनटों का कार्यक्रम प्रसारित करता था। पर आज ७० वर्षों के बाद यह ५७ विदेशी भाषाओं व चीनी मानक भाषा व ४ बोलियों में दुनिया भर में प्रतिदिन २११ घण्टों की प्रसारण सेवा प्रदान करता है। इसके कार्यक्रमों में समाचार, सामयिक टिप्पणी के साथ साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक व तकनीकी विषय सम्मिलित हैं। १९८४ से सीआरआई की घरेलू सेवा भी प्रारम्भ हुई। तब से सीआरआई अपने एफ़एम ८८.७ चैनल पर प्रति दिन ६ बजे से रात १२ बजे तक ९ भाषाओं में संगीत कार्यक्रम प्रसारित करता रहा है। और इस दौरान इसके एफफेम ९१.५ चैनल तथा एमडब्लू १२५१ किलोहर्ट्ज़ फ़्रीक्वेंसी पर अंग्रेज़ी भाषा के कार्यक्रम भी होते हैं। विदेशों में सीआरआई के २७ ब्यूरो खुले हैं और चीन के सभी प्रान्तों तथा हांगकांग व मकाउ समेत सभी बड़े नगरों में इसके कार्यालय काम कर रहे हैं। १९८७ से अब तक सीआरआई ने दुनिया के दस से अधिक रेडियो स्टेशनों के साथ सहयोग समझौता सम्पन्न किया है। इसके अतिरिक्त सीआरआई का बहुत से रेडियो व टीवी स्टेशनों के साथ कार्यक्रमों के आदान-प्रदान या अन्य सहयोग के लिये घनिष्ट सम्बन्ध भी हैं। सीआरआई को प्रतिवर्ष विभिन्न देशों के श्रोताओं से लाखों चिट्ठियां प्राप्त होती हैं। विदेशी लोगों में सीआरआई, चीन की जानकारी पाने का सब से सुगम और सुविधाजनक माध्यम होने के कारण भी प्रसिद्ध है। १९९८ में सीआरआई का आधिकारिक जालस्थल भी खोला गया। आज वह चीन के पांच मुख्य सरकारी प्रेस जालस्थलों सम्मिलित है। सीआरआई के अपने समाचारपत्र व टीवी कार्यक्रम भी हैं। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और चाइना रेडियो इण्टरनैशनल · और देखें »

चेतन्य अदीब

चेतन्य अदीब (जन्म: 10 नवंबर, १९७१) एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता, गायक और मॉडल है। वह अंग्रेजी और हिन्दी में बात कर सकते हैं। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और चेतन्य अदीब · और देखें »

ट्रांसनिस्त्रिया

ट्रांसनिस्त्रिया, आधिकारिक रूप से प्रीडनेसट्रोवियन मॉल्डोवियाई गणराज्य (PMR; Приднестровская Молдавская Республика; Republica Moldovenească Nistreană, RMN; Република Молдовеняскэ Нистрянэ; Придністровська Молдавська Республіка) यूक्रेन और मॉल्डोवा के बीच एक स्थलबद्ध गैर मान्यता प्राप्त राज्य है। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और ट्रांसनिस्त्रिया · और देखें »

टेसरैक्ट

टेसरैक्ट (Tesseract) एक मुफ्त ओसीआर सॉफ्टवेयर है जो विभिन्न आपरेटिंग प्रणालियों तथा हिन्दी सहित पचासों लिपियों के लिए काम करता है। यह अपाचे लाइसेंस 2.0 के अन्तर्गत जारी किया गया है। यह सर्वाधिक शुद्ध मुफ्त ओसीआर माना जाता है। इसका अधिकांश कोड सी / सी++ में बनाया गया है। टेसरैक्ट के 3.01 संस्करण में हिन्दी के अक्षरों को पहचानने की सुविधा प्रदान की गई। १८ अक्टूबर २०१२ को इसका 3.02 संस्करण निकाला गया था। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और टेसरैक्ट · और देखें »

एना ब्लांडियाना

एना ब्लांडियानाअंग्रेजी:Ana Blandiana (जन्म 25 मार्च 1942) एक रोमानियाई कवि, निबंधकार, और राजनीतिक हस्ती है। एना ब्लांडियाना के माता-पिता जॉर्ज (1915-1964), एक पुजारी थे उन्होंने ज्यादा कम्युनिस्तों की जेल में बिताया और आम माफी के बाद दुर्घटना उनकी मृत्यु हो गई। श्रेणी:रोमानिया श्रेणी:1942 में जन्मे लोग.

नई!!: रोमानियाई भाषा और एना ब्लांडियाना · और देखें »

एलेगज़ैन्डर कदाकिन

एलेगज़ैन्डर एम कदाकिन (1949-2017) भारत में रूस राजदूत थे। हिन्दी और अंग्रेज़ी की कई पुस्तकों का वे रूसी भाषा में अनुवाद कर चुके हैं। वे पचास वैज्ञानिक लेख भारत और रूस की पत्रिकाओं में प्रकाशित कर चुके हैं। वह 2004 में रूसी संख के सम्मानित दूत का ख़िताब प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे एक शिक्षक और रूसी प्राकृतिक विज्ञान अकादमी के सदस्य हैं। वे एक भाषाविद भी हैं। रूसी के अलावा अंग्रेज़ी, हिन्दी, उर्दू, फ़्रेंच और रोमानियाई भाषा जानते हैं।http://www.ircc.in/images/Ambassador%20A.M.KADAKIN.pdf .

नई!!: रोमानियाई भाषा और एलेगज़ैन्डर कदाकिन · और देखें »

ड्रैगन हार्ट ३: जादूगर का अभिशाप

ड्रैगन हार्ट ३: जादूगर का अभिशाप (अंग्रेजी: Dragonheart 3: The Sorcerer's Curse) एक आगामी २०१५ अमेरिकन ब्रिटिश रोमानियाई कल्पना साहसिक फिल्म द्वारा निर्देशित कॉलिन टीगए। यह एक सीधा करने वाली वीडियो रिलीज होना तय है और एक तीसरी फिल्म है में ड्रैगन हार्ट त्रयी, १९९६ के फिल्म से सफल, और यह, डायरेक्ट टू वीडियो २००० में अगली कड़ी है ड्रैगन हार्ट: एक नई शुरुआत। यह भी २०१५ में भारत में रिलीज होगी। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और ड्रैगन हार्ट ३: जादूगर का अभिशाप · और देखें »

ड्रैगन वर्ल्ड

ड्रैगन वर्ल्ड (अंग्रेजी: Dragonworld) एक १९९४ अमेरिकी/ब्रिटिश/स्कॉटलैंड/रोमानियाई काल्पनिक विज्ञान गल्प साहसिक फिल्म.

नई!!: रोमानियाई भाषा और ड्रैगन वर्ल्ड · और देखें »

ड्रेकुला (१९९२ फ़िल्म)

ड्रेकुला (अंग्रेज़ी: Dracula / Bram Stoker's Dracula) एक १९९२ गोथिक हॉरर फिल्म के रोमांस की कल्पना है। यह निर्देशित किया है और सह उत्पादन: फ़्रांसिस फ़ोर्ड कोपोला.

नई!!: रोमानियाई भाषा और ड्रेकुला (१९९२ फ़िल्म) · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

मॉल्डोवा

मोल्दावा, आधिकारिक तौर पर मोल्दोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक लैंडलाक देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है। पुराने समय में आज का मोल्दोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मोल्दोवा का अधिकांश हिस्सा मोल्दोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्जा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया.

नई!!: रोमानियाई भाषा और मॉल्डोवा · और देखें »

राष्ट्रीय सूत्रों की सूची

यह प्र्ष्ट विश्व के स्वतन्त्र राष्ट्रों एवं उनकी शाखाओं की सूची है।.

नई!!: रोमानियाई भाषा और राष्ट्रीय सूत्रों की सूची · और देखें »

रोमन लिपि

रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि। ये बायें से दायें लिखी और पढ़ी जाती है। अंग्रेज़ी के अलावा लगभग सारी यूरोपीय भाषाएँ रोमन लिपि के कुछ अक्षरों पर अतिरिक्त चिन्ह भी प्रयुक्त करते हैं। रोमन लिपि के कुछ अक्शर। रोमन लिपि के कुछ अक्शर .

नई!!: रोमानियाई भाषा और रोमन लिपि · और देखें »

रोमानिया

रोमानिया (प्राचीन: Rumania (रूमानिया), Roumania (रौमानिया);România) काले सागर की सीमा पर, कर्पेथियन चाप के बाहर और इसके भीतर, निचले डेन्यूब पर, बाल्कन प्रायद्वीप के उत्तर में, दक्षिणपूर्वी और मध्य यूरोप में स्थित एक देश है.

नई!!: रोमानियाई भाषा और रोमानिया · और देखें »

रोमानियाई विकिपीडिया

रोमानियाई विकिपीडिया विकिपीडिया का रोमानियाई भाषा का संस्करण है। इस पर लेखों की कुल संख्या १,२५,००० से अधिक है (स्थिति २४ मई २००९)। यह विकिपीडिया का बीसवां सबसे बड़ा संस्करण है और यह जून २००३ में आरंभ किया गया था।.

नई!!: रोमानियाई भाषा और रोमानियाई विकिपीडिया · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और लातिन भाषा · और देखें »

लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रोमानियाई भाषा और लिपि के अनुसार भाषाओं की सूची · और देखें »

लिव्यू रादू

लिव्यू रादू (रोमानियाई भाषा: Liviu Radu) बुकारेस्ट में 1948 में पैदा हुए थे। वह एक लेखक थे। 1993 में विज्ञान कल्पना के विषयों पर "कवासार" पत्रिका में "Fata nevazuta a planetei Marte" ("मंगल का अनदेखी चेहरा") के नाम से लिखकर लेखक के तौर पर सफ़र शुरू किया। 1991 में उन्होंने एक उपन्यास "Trip-Tic" (सटीक यात्रा) नाम से लिखी। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और लिव्यू रादू · और देखें »

स्क्रैबल

हैस्ब्रो द्वारा वर्तमान स्क्रैबल लोगो, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में मार्च 2008 के बाद से प्रयोग किया जाता है हैस्ब्रो द्वारा पूर्व स्क्रैबल लोगो, Inc मार्च 2008 तक संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में प्रयोग किया जाता था मैटल द्वारा स्क्रैबल ब्रांड लोगो, Inc, बाकी दुनिया भर में इस्तेमाल किया गया स्क्रैबल एक शब्दों का खेल है जिसमें दो से चार खिलाड़ी एक 15-बटा-15 ग्रिड से चिह्नित खेल बोर्ड पर व्यक्तिगत वर्ण के टाइलों से शब्द बनाकर अंक अर्जित करते हैं। शब्दों को वर्ग पहेली की शैली में तिरछे और नीचे की ओर गठित किया जाता है और उन शब्दों को एक मानक शब्दकोश में होना आवश्यक है। आधिकारिक सन्दर्भ कृति (जैसे दी ऑफिशियल स्क्रैबल प्लेयर डिक्शनरी) अनुमेय शब्दों की एक सूची प्रदान करती है। कोलिन्स स्क्रैबल परीक्षक का प्रयोग करके यह जांचा जा सकता है कि किसी शब्द की अनुमति है या नहीं। स्क्रैबल (Scrabble) नाम संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में हैस्ब्रो, इंक (Hasbro, Inc.) का ट्रेडमार्क है और बाकी जगहों पर मैटल (Mattel) का.

नई!!: रोमानियाई भाषा और स्क्रैबल · और देखें »

हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार

हिन्द - यूरोपीय भाषाओं देश बोल रही हूँ. गाढ़े हरे रंग के देश में जो बहुमत भाषा हिन्द - यूरोपीय परिवार हैं, लाइट ग्रीन एक देश वह जिसका आधिकारिक भाषा हिंद- यूरोपीय है, लेकिन अल्पसंख्यकों में है। हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा-परिवार संसार का सबसे बड़ा भाषा परिवार (यानी कि सम्बंधित भाषाओं का समूह) हैं। हिन्द-यूरोपीय (या भारोपीय) भाषा परिवार में विश्व की सैंकड़ों भाषाएँ और बोलियाँ सम्मिलित हैं। आधुनिक हिन्द यूरोपीय भाषाओं में से कुछ हैं: हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी, फ़्रांसिसी, जर्मन, पुर्तगाली, स्पैनिश, डच, फ़ारसी, बांग्ला, पंजाबी, रूसी, इत्यादि। ये सभी भाषाएँ एक ही आदिम भाषा से निकली है, उसे आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा का नाम दे सकता है। यह संस्कृत से बहुत मिलती-जुलती थी, जैसे कि वह सांस्कृत का ही आदिम रूप हो। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार · और देखें »

विभिन्न देशों के ध्येयवाक्य

यहाँ पर विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्येयवाक्यों का संकलन है। ध्येयवाक्य देशों की मुद्राओं पर, बैंकनोटों आदि पर अंकित किया रहता है। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और विभिन्न देशों के ध्येयवाक्य · और देखें »

गूगल अनुवाद

गूगल अनुवाद या गूगल ट्रान्स्लेट (Google Translate) एक अनुवादक साफ्टवेयर एवं सेवा है जो एक भाषा के टेक्स्ट या वेबपेज को दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। यह गूगल नामक कंपनी द्वारा विकसित एवं परिचालित है। इसके लिये गूगल अपना स्वयं का अनुवादक सॉफ्टवेयर प्रयोग करता है जो सांख्यिकीय मशीनी अनुवाद है। जनवरी 2016 की स्थिति के अनुसार, गूगल अनुवाद विभिन्न स्तरों पर 90 भाषाओं का समर्थन करता है और प्रतिदिन 20 करोड़ लोगों को अनुवाद प्रदान करता है। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और गूगल अनुवाद · और देखें »

ऑस्ट्रियाई साम्राज्य

ऑस्ट्रियाई साम्राज्य (ऑस्ट्रियाई भाषा: Kaiserthum Oesterreich, आधुनिक वर्तनी Kaisertum Österreich) मध्य यूरोप का एक साम्राज्य था जो १८०४ में हैब्सबर्ग राजतन्त्र से बना था। यह एक बहु-देशीय साम्राज्य था तथा यूरोप की महाशक्ति था। भौगोलिक रूप से यह रूसी साम्राज्य के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश था। जनसंख्या की दृष्टि से यह रूस और फ्रांस के बाद सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश था। इस साम्राज्य की घोषणा प्रथम फ्रांसीसी साम्राज्य के जवाब में की गयी थी। .

नई!!: रोमानियाई भाषा और ऑस्ट्रियाई साम्राज्य · और देखें »

कारक

व्याकरण के सन्दर्भ में, किसी वाक्य, मुहावरा या वाक्यांश में संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ सम्बन्ध कारक कहलाता है। अर्थात् व्याकरण में संज्ञा या सर्वनाम शब्द की वह अवस्था जिसके द्वारा वाक्य में उसका क्रिया के साथ संबंध प्रकट होता है उसे कारक कहते हैं। । कारक यह इंगित करता है कि वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का काम क्या है। कारक कई रूपों में देखने को मिलता है-.

नई!!: रोमानियाई भाषा और कारक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Romanian language, रोमानियन भाषा, रोमानियाई

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »