लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रोम संधि

सूची रोम संधि

28 फ़रवरी 1957 को यूरोपीय संघ का एक यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) बनाने की दिशा में रोम संधि को रूप में एक क़दम बढ़ाया गया। ईसीएससी के छह देशों ने रोम संधि पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद यूरोपीय साझा बाज़ार (ईईसी) वजूद में आया और साथ ही यूरोपीय परमाणु ऊर्जा संगठन (यूरोटॉम) भी बना। यूरोपीय आर्थिक समुदाय की ख़ासियत यह थी कि संघ के देशों में सामान लाने-ले जाने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और लोग कहीं भी काम कर सकेंगे। फ्रांस को ख़ुश करने के लिए रोम संधि में किसानों को भी सब्सिडी देने का व्यवस्था की गई। यूरोटॉम का मक़सद था यूरोपीय संघ की एक मिली जुली परमाणु ऊर्जा नीति का विकास करना श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय विधि.

3 संबंधों: यूरोपीय संघ, यूरोपीय आर्थिक समुदाय, समकालीन

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: रोम संधि और यूरोपीय संघ · और देखें »

यूरोपीय आर्थिक समुदाय

28 फ़रवरी 1958 को रोम संधि के बाद यूरोपीय आर्थिक समुदाय ने काम करना शुरू किया और बहुत जल्दी ही इसने ख़ुद को यूरोपीय संघ के एक ताक़तवर संगठन के रूप में स्थापित कर लिया। इसका एक आयोग है, एक मंत्रिपरिषद है और एक यूरोपीय संसद की एक सलाहकार एसेंबली है जिसके सदस्य देशों की संसदों से चुनकर आते हैं। इसी समय यूरोपीय न्यायिक आयोग वजूद में आया जिसने आर्थिक समुदाय के फ़ैसलों पर किसी तरह का मतभेद होने पर रोम संधि को परिभाषित करने की ज़िम्मेदारी संभाली.

नई!!: रोम संधि और यूरोपीय आर्थिक समुदाय · और देखें »

समकालीन

समकालीन इतिहास के उस अवधि के बारे में बताता है जो आज के लिए एकदम प्रासंगिक है तथा आधुनिक इतिहास के कुछ निश्चित परिप्रेक्ष्य से संबंधित है। हाल के समकालीन इतिहास की कमजोर परिभाषा विश्व युद्ध-II जैसी घटनाओं को शामिल करती है, लेकिन उन घटनाओं को शामिल नहीं करती जिनके प्रभाव को समाप्त किया जा चुका है। .

नई!!: रोम संधि और समकालीन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रोम की संधि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »