लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रोबोट (फ़िल्म)

सूची रोबोट (फ़िल्म)

रोबोट (मूल तमिल: எந்திரன்; नागरी लिप्यंतरण:एन्धिरण) शंकर द्वारा निर्देशित १ अक्टूबर २०१० को तमिल, हिन्दी और तेलुगु (रोबो) में प्रदर्शित होने वाली एक तमिल फिल्म है। फिल्म के मुख्य सितारे रजनीकांत और ऐश्वर्या राय हैं। फिल्म का संगीत ए आर रहमान का है। .

9 संबंधों: ऐश्वर्या राय की फ़िल्में, भारतीय सिनेमा, रजनीकान्त, शंकर (निर्देशक), स्वानन्द किरकिरे, वैरामुत्तु, कलानिधि मारन, 2.0 (फ़िल्म), 2010 की बॉलीवुड फिल्में

ऐश्वर्या राय की फ़िल्में

ऐस्वर्या राय का 2014 का चित्र भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने 40 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। अधिकतर उनकी फिल्म हिन्दी सिनेमा में है लेकिन उन्होंने तमिल और अंग्रेज़ी भाषा में भी कई फ़िल्म की हैं। उनकी पहली फ़िल्म मणिरत्नम् द्वारा निर्देशित तमिल फ़िल्म इरुवर थी। उन्होंने उसी वर्ष हिन्दी फ़िल्म और प्यार हो गया में काम किया। अगली बार जीन्स में वो दिखी। 1999 की फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम से उन्हें व्यापक पहचान और प्रसिद्धि मिली। उस फ़िल्म के लिये उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार भी मिला। उसके बाद उनकी कई सफल फ़िल्म आई और उन्होंने हॉलिवुड में भी कई फ़िल्म की। पूर्ण सूची निम्न हैं। .

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और ऐश्वर्या राय की फ़िल्में · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और भारतीय सिनेमा · और देखें »

रजनीकान्त

रजनीकान्त;(मराठी:शिवाजीराव गायकवाड) एक तमिल एवं हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। इन्‍हे दक्षिण भारत मे भगवान की तरह पूजा जाता है। उन्होने अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड विजेता फ़िल्म अपूर्व रागंगल (१९७५) से की, जिसके निर्देशक के.

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और रजनीकान्त · और देखें »

शंकर (निर्देशक)

शंकर भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं। यह कई तमिल जैसे रोबोट, 2.0 और हिन्दी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। हिन्दी फिल्मों में द जेंटलमैन और नायक (2001) ही है। .

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और शंकर (निर्देशक) · और देखें »

स्वानन्द किरकिरे

स्वानन्द किरकिरे (जन्म १९७०) एक भारतीय गीतकार, पार्श्वगायक एवं लेखक होने के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा एवं दूरदर्शन सीरियल कहानीकार, सहायक निर्देशक एवं डयलॉग लेखक हैं। किरकिरे को दो बार.

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और स्वानन्द किरकिरे · और देखें »

वैरामुत्तु

वैरामुत्तु (வைரமுத்து) (जन्म: 13 1953 जुलाई) एक पुरस्कार विजेता तमिल कवि और गीतकार हैं। निड़लगल (1980) फिल्म से शुरूआत करते हुए तथा 'पोनमलई पोड़ुडु' के लिए बोल लिखते हुए, यथा जनवरी 2009 अब उनके नाम 5800 गीतों का श्रेय है।.

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और वैरामुत्तु · और देखें »

कलानिधि मारन

वर्ष 1964 में जन्मे कलानिधि मारन (கலாநிதி மாறன்) एशिया के सर्वाधिक लाभदायक प्रसारक (ब्रॉडकास्टर) सन नेटवर्क के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं।.

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और कलानिधि मारन · और देखें »

2.0 (फ़िल्म)

2.0 भारतीय काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। इसके लेखक शंकर और जयमोहन है। यह 2010 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म रोबोट का दूसरा भाग है, इसमें रजनीकान्त और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। ए॰ आर॰ रहमान ने फ़िल्म में संगीत दिया है। .

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और 2.0 (फ़िल्म) · और देखें »

2010 की बॉलीवुड फिल्में

यह पृष्ठ २०१० में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्मों की एक सूची है। टिकट खिड़की पर 30 उच्चतम अर्जक फ़िल्मों की सूची में छः फ़िल्में शामिल हुई। इस वर्ष की उच्चतम 10 फ़िल्मों द्वारा अर्जित राशी थी, जो 2009 में आर्जित राशी से तुलना करने पर इसमें प्रतिशत वृद्धि 11.71% हुई। 2010 में पहली बार यह आँकड़ा पार हुआ केवल उच्चतम अर्जक 10 फ़िल्में के अंक को पार कर गई। यह बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार था कि दो फ़िल्में दबंग और गोलमाल 3 ने से अधिक धन अर्जित किया। निम्नलिखित 10 फ़िल्में बॉलीवुड की 2010 की सर्वश्रेष्ठ अर्जक फ़िल्में हैं। .

नई!!: रोबोट (फ़िल्म) और 2010 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एन्थिरन, एन्धिरण (चलचित्र), रोबोट (फिल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »