लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉस हिमचट्टान

सूची रॉस हिमचट्टान

रॉस हिमचट्टान (Ross Ice Shelf) अंटार्कटिका की सबसे बड़ी हिमचट्टान है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,८७,००० वर्ग किमी (१,८८,००० वर्ग मील) है और चौड़ाई लगभग ८०० किमी (५०० मील) है। तुलना के लिये यह क़रीब फ़्रान्स देश के बराबर या भारत के उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड राज्यों के मिलाकर कुल क्ष्रेत्रफल के बराबर है। इसकी कुल मोटाई कई सौ मीटर है लेकिन हिमचट्टानों की ९०% प्रतिशत मोटाई पानी के नीचे होती है, इसलिये सागर के पानी के ऊपर यह हिमचट्टान १५ से ५० मीटर (५० से १६० फ़ुट) ऊची दिखती है। इसका रॉस सागर की तरफ़ का खुला किनारा लगभग ६०० किलोमीटर (३७० मील) लम्बा है। .

5 संबंधों: मारी बर्ड धरती, मैक्मरडो हिमचट्टान, रॉस सागर, रॉस अधीनक्षेत्र, विक्टोरिया धरती

मारी बर्ड धरती

मारी बर्ड धरती (Marie Byrd Land) पश्चिमी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक हिस्सा है, जो रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर से पूर्व और प्रशांत महासागर से दक्षिण में स्थित है। मारी बर्ड धरती एक बहुत दुर्गम क्षेत्र है। जब तक सन् १९५९ में अंटार्कटिक संधि लागू हुई और देशों पर अंटार्कटिका पर नये सम्प्रभुता के दावे लगाने पर प्रतिबन्ध लगा, तब तक अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों पर सम्प्रभुता के दावे लग चुके थे (ध्यान दें कि इन दावों को भारत सहित दुनिया के कई देश अमान्य ठहराते हैं)। लेकिन मारी बर्ड धरती इतना दुर्गम माना जाता था कि इसपर किसी ने भी दावा नहीं किया। आज भी मारी बर्ड धरती और इस से पूर्व में स्थित एट्स तट (Eights Coast) पर कोई सम्प्रभुता का दावा नहीं है और १६,१०,००० वर्ग किमी (६,२०,००० वर्ग मील) कुल क्षेत्रफल वाला यह क्षेत्र विश्व का सबसे बड़ा ऐसा इलाक़ा है जिसे कोई देश भी अपना नहीं ठहराता। .

नई!!: रॉस हिमचट्टान और मारी बर्ड धरती · और देखें »

मैक्मरडो हिमचट्टान

मैक्मरडो हिमचट्टान (McMurdo Ice Shelf) अंटार्कटिका की रॉस हिमचट्टान का एक भाग है जो उत्तर में मैक्मरडो खाड़ी और रॉस द्वीप और दक्षिण में मिन्ना चट्टान के बीच में स्थित है। .

नई!!: रॉस हिमचट्टान और मैक्मरडो हिमचट्टान · और देखें »

रॉस सागर

रॉस सागर (Ross Sea) अंटार्कटिका के साथ लगा हुआ दक्षिणध्रुवीय महासागर का एक सागर है, जो उस महाद्वीप के विक्टोरिया धरती और मारी बर्ड धरती क्षेत्रों के बीच स्थित है। इस सागर के पश्चिम में रॉस द्वीप, पूर्व में रूज़वेल्ट द्वीप और दक्षिण में रॉस हिमचट्टान है। अपने सब से समीपी बिन्दु पर रॉस सागर दक्षिण ध्रुव से ३२० किमी (२०० मील) दूर है। .

नई!!: रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर · और देखें »

रॉस अधीनक्षेत्र

रॉस अधीनक्षेत्र (Ross Dependency) अंटार्कटिका का एक भूभाग है। यह रेखांश १६०° पूर्व और १५०° पश्चिम के बीच का क्षेत्र है। विक्टोरिया धरती का कुछ हिस्सा और रॉस हिमचट्टान का अधिकांश भाग इसमें आता है। न्यू ज़ीलैण्ड यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता है, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। .

नई!!: रॉस हिमचट्टान और रॉस अधीनक्षेत्र · और देखें »

विक्टोरिया धरती

विक्टोरिया धरती (Victoria Land) पूर्वी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक हिस्सा है, जो पूर्व में रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर द्वारा और पश्चिम में ओट्स धरती द्वारा सीमित है। मिन्ना चट्टान इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु माना जाता है। .

नई!!: रॉस हिमचट्टान और विक्टोरिया धरती · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »