लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉस सागर

सूची रॉस सागर

रॉस सागर (Ross Sea) अंटार्कटिका के साथ लगा हुआ दक्षिणध्रुवीय महासागर का एक सागर है, जो उस महाद्वीप के विक्टोरिया धरती और मारी बर्ड धरती क्षेत्रों के बीच स्थित है। इस सागर के पश्चिम में रॉस द्वीप, पूर्व में रूज़वेल्ट द्वीप और दक्षिण में रॉस हिमचट्टान है। अपने सब से समीपी बिन्दु पर रॉस सागर दक्षिण ध्रुव से ३२० किमी (२०० मील) दूर है। .

7 संबंधों: फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, मारी बर्ड धरती, मैक्मरडो खाड़ी, रॉस द्वीप, अंटार्कटिका, विक्टोरिया धरती, वेडेल सागर, अंटार्कटिका

फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान

फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान (Filchner-Ronne Ice Shelf) अंटार्कटिका में वेडेल सागर के पड़ोस में स्थित एक हिमचट्टान है। यह दो हिस्सों में विभाजित है: पूर्वी (फ़िल्च्नर) और पश्चिमी (रोन), जिनमें से रोन हिमचट्टान अधिक बड़ी है। .

नई!!: रॉस सागर और फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान · और देखें »

मारी बर्ड धरती

मारी बर्ड धरती (Marie Byrd Land) पश्चिमी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक हिस्सा है, जो रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर से पूर्व और प्रशांत महासागर से दक्षिण में स्थित है। मारी बर्ड धरती एक बहुत दुर्गम क्षेत्र है। जब तक सन् १९५९ में अंटार्कटिक संधि लागू हुई और देशों पर अंटार्कटिका पर नये सम्प्रभुता के दावे लगाने पर प्रतिबन्ध लगा, तब तक अंटार्कटिका के कई क्षेत्रों पर सम्प्रभुता के दावे लग चुके थे (ध्यान दें कि इन दावों को भारत सहित दुनिया के कई देश अमान्य ठहराते हैं)। लेकिन मारी बर्ड धरती इतना दुर्गम माना जाता था कि इसपर किसी ने भी दावा नहीं किया। आज भी मारी बर्ड धरती और इस से पूर्व में स्थित एट्स तट (Eights Coast) पर कोई सम्प्रभुता का दावा नहीं है और १६,१०,००० वर्ग किमी (६,२०,००० वर्ग मील) कुल क्षेत्रफल वाला यह क्षेत्र विश्व का सबसे बड़ा ऐसा इलाक़ा है जिसे कोई देश भी अपना नहीं ठहराता। .

नई!!: रॉस सागर और मारी बर्ड धरती · और देखें »

मैक्मरडो खाड़ी

मैक्मरडो खाड़ी (McMurdo Sound) अंटार्कटिका में एक ५५ किमी चौड़ी बर्फ़ग्रस्त खाड़ी है। इसके जल उत्तर में रॉस सागर से मिलते हैं। मैक्मरडो खाड़ी का अधिकांश हिस्सा मैक्मरडो हिमचट्टान से ढका हुआ है लेकिन कुछ अंश नौगम्य है, यानि उसपर नौका चलाई जा सकती है। वास्तव में यह विश्व का दक्षिणतम नौगम्य जलाशय है। मैक्मरडो खाड़ी के पश्चिमी छोर पर रॉयल सोसाइटी पर्वतमाला है और पूर्व में रॉस द्वीप है। रॉस द्वीप पर ३,७९४ मीटर ऊँचा एरेबस ज्वालामुखी स्थित है, जो अंटार्कटिका का दूसरा सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है और दुनिया का दक्षिणतम सक्रीय ज्वालामुखी भी है। इसी द्वीप पर संयुक्त राज्य अमेरिका का मैक्मरडो स्टेशन नामक अनुसंधान केन्द्र है जो अंटार्कटिका का सबसे बड़ा मानवीय बसेरा भी है। मैक्मरडो खाड़ी के तट का केवल १०% बर्फ़ से मुक्त है। .

नई!!: रॉस सागर और मैक्मरडो खाड़ी · और देखें »

रॉस द्वीप, अंटार्कटिका

रॉस द्वीप (Ross Island) अंटार्कटिका महाद्वीप की मुख्यभूमि के समीप चार ज्वालामुखियों द्वारा बनाया गया एक द्वीप है। यह अंटार्कटिका के विक्टोरिया धरती नामक क्षेत्र में रॉस सागर की मैक्मरडो खाड़ी में स्थित है। .

नई!!: रॉस सागर और रॉस द्वीप, अंटार्कटिका · और देखें »

विक्टोरिया धरती

विक्टोरिया धरती (Victoria Land) पूर्वी अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का एक हिस्सा है, जो पूर्व में रॉस हिमचट्टान और रॉस सागर द्वारा और पश्चिम में ओट्स धरती द्वारा सीमित है। मिन्ना चट्टान इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु माना जाता है। .

नई!!: रॉस सागर और विक्टोरिया धरती · और देखें »

वेडेल सागर

वेडेल सागर (Weddell Sea) अंटार्कटिक प्रायद्वीप से पूर्व में और कोट्स धरती से पश्चिम में स्थित दक्षिणी महासागर का एक सागर है। इसका पूर्वतम बिन्दु रानी मौड धरती का नॉर्वेजिआ अंतरीप (Cape Norvegia) है। अपने सबसे चौड़े मापन पर यह २,००० किमी तक फैला हुआ है। भूमि के साथ लगे इसके कई क्षेत्रों पर हिमचट्टाने स्थित हैं, मसलन फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, और वेडेल सागर का दक्षिणी भाग स्थाई और भीमकाय हिमचट्टानों से ढका हुआ लगता है। वेडेल सागर का जल विश्व के सबसे साफ़ समुद्री जलों में गिना जाता है और इसमें बहुत सीलों और व्हेलों की आबादी है। लेकिन साथ-ही-साथ नाविकों के लिये इसे अधिक ख़तरनाक बताया गया है। इतिहासकार थोमस हेन्री ने अपनी १९५० की किताब "श्वेत महाद्वीप" (द व्हाइट कोन्टीनेन्ट) में लिखा कि "वेडेल सागर के हिमशैल-ग्रस्त जल से निकलने वाले सभी नाविक कहते हैं कि यह पृथ्वी का सबसे जोखिम-मय और डरावना स्थान है। इसके मुक़ाबले में रॉस सागर स्थाई, शान्त और सुरक्षित है।" .

नई!!: रॉस सागर और वेडेल सागर · और देखें »

अंटार्कटिका

अंटार्कटिका अंतरिक्ष से अंटार्कटिका का दृश्य। 230px लाम्बर्ट अजिमुथाल प्रोजेक्शन पर आधारित मानचित्र।दक्षिणी ध्रुव मध्य में है। अंटार्कटिका (या अन्टार्टिका) पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है, जिसमें दक्षिणी ध्रुव अंतर्निहित है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध के अंटार्कटिक क्षेत्र और लगभग पूरी तरह से अंटार्कटिक वृत के दक्षिण में स्थित है। यह चारों ओर से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है। अपने 140 लाख वर्ग किलोमीटर (54 लाख वर्ग मील) क्षेत्रफल के साथ यह, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बाद, पृथ्वी का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है, अंटार्कटिका का 98% भाग औसतन 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ से आच्छादित है। औसत रूप से अंटार्कटिका, विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है और सभी महाद्वीपों की तुलना में इसका औसत उन्नयन सर्वाधिक है। अंटार्कटिका को एक रेगिस्तान माना जाता है, क्योंकि यहाँ का वार्षिक वर्षण केवल 200 मिमी (8 इंच) है और उसमे भी ज्यादातर तटीय क्षेत्रों में ही होता है। यहाँ का कोई स्थायी निवासी नहीं है लेकिन साल भर लगभग 1,000 से 5,000 लोग विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों जो कि पूरे महाद्वीप पर फैले हैं, पर उपस्थित रहते हैं। यहाँ सिर्फ शीतानुकूलित पौधे और जीव ही जीवित, रह सकते हैं, जिनमें पेंगुइन, सील, निमेटोड, टार्डीग्रेड, पिस्सू, विभिन्न प्रकार के शैवाल और सूक्ष्मजीव के अलावा टुंड्रा वनस्पति भी शामिल hai हालांकि पूरे यूरोप में टेरा ऑस्ट्रेलिस (दक्षिणी भूमि) के बारे में विभिन्न मिथक और अटकलें सदियों से प्रचलित थे पर इस भूमि से पूरे विश्व का 1820 में परिचय कराने का श्रेय रूसी अभियान कर्ता मिखाइल पेट्रोविच लाज़ारेव और फैबियन गॉटलिएब वॉन बेलिंगशौसेन को जाता है। यह महाद्वीप अपनी विषम जलवायु परिस्थितियों, संसाधनों की कमी और मुख्य भूमियों से अलगाव के चलते 19 वीं शताब्दी में कमोबेश उपेक्षित रहा। महाद्वीप के लिए अंटार्कटिका नाम का पहले पहल औपचारिक प्रयोग 1890 में स्कॉटिश नक्शानवीस जॉन जॉर्ज बार्थोलोम्यू ने किया था। अंटार्कटिका नाम यूनानी यौगिक शब्द ανταρκτική एंटार्कटिके से आता है जो ανταρκτικός एंटार्कटिकोस का स्त्रीलिंग रूप है और जिसका अर्थ "उत्तर का विपरीत" है।" 1959 में बारह देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किए, आज तक छियालीस देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। संधि महाद्वीप पर सैन्य और खनिज खनन गतिविधियों को प्रतिबन्धित करने के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का समर्थन करती है और इस महाद्वीप के पारिस्थितिक क्षेत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न अनुसंधान उद्देश्यों के साथ वर्तमान में कई देशों के लगभग 4,000 से अधिक वैज्ञानिक विभिन्न प्रयोग कर रहे हैं। .

नई!!: रॉस सागर और अंटार्कटिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »