लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रॉक ऐन्ड रोल​

सूची रॉक ऐन्ड रोल​

रॉक ऐन्ड रोल​ या रॉक'ऍन'रोल​ या सिर्फ़ रॉक संगीत आधुनिक संगीत की एक लोकप्रीय शैली है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में १९४० व १९५० के दशकों में मुख्य-रूप से अफ़्रीकी-अमेरिकी संगीत परम्पराओं से जन्मी और फिर दुनिया-भर में लोकप्रीय हो गई। इस शैली में ताल की एक अहम भूमिका है जो आमतौर से ड्रम के प्रयोग से दी जाती है। इसके ऊपर एक या एक से अधिक गिटार से धुनें बजाई जाती हैं और गायक गाना गाते हैं।, Paul Friedländer, Peter Miller, pp.

28 संबंधों: एवरली बंधू, डैनी एल्फमैन, डेलूही, दे घुमा के, फ़लक शब्बीर, ब्रायन एडम्स, ब्लूज़, मतेनरो ऑपेरा, माईली सायरस, माइकल जैक्सन, मुख्यधारा, मोहम्मद घोरबानपौरत, याल्ला (संगीत गुट), युक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, रब्बी शेरगिल, राम सम्पत, रूपम इस्लाम, लास कॅचप​, लेडी गागा, सनम पुरी, सलमान रुश्दी, सिक्किम, सेंट माइकल की गुफा, जिम मॉरिसन, जुबिन गर्ग, इंडियन ओशॅन (बैंड), किंग ऑफ पॉप

एवरली बंधू

एवरली बंधू (The Everly Brothers) अमेरिकी-देशी प्रभाव वाले रॉक ऐन्ड रोल​ संगीतज्ञ थे। वो 'स्टील-स्ट्रिंग ध्वनिक गिटार' वादन और संगीत समरसता के लिए जाने जाते हैं। "डॉन" एवरली (जन्म: फ़रवरी १, १९३७) और फ़िलिप "फिल" एवरली (जनवरी १९, १९३९ – जनवरी ३, २०१४) की इस जोड़ी को १९८६ में 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फेम' तथा २००१ में 'कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ़ फेम' के लिए चुना गया। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और एवरली बंधू · और देखें »

डैनी एल्फमैन

डेनियल रॉबर्ट एल्फमैन (जन्म: 29 मई 1953) एक अमेरिकी संगीतकार, गायक, गीतकार, और रिकॉर्ड निर्माता हैं। वह फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं, विशेष रूप से निर्देशक टिम बर्टन की फिल्मों में। एल्फ़मैन को सर्वप्रथम 1974 से 1995 तक बैंड "ओइंगो बोइंगो" के मुख्य गायक और गीतकार के रूप में पहचान मिली। 1976 में एक अभिनेता के तौर पर एल्फमैन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। 1980 में आई 'फोर्बिडन जोन' एक संगीतकार के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी, जिसे उनके बड़े भाई रिचर्ड एल्फमैन द्वारा निर्देशित किया गया था। उन्हें प्राप्त सम्मानों में चार ऑस्कर नामांकन, बैटमैन के लिए ग्रैमी, डेस्पेरेट हाउसवाइव्स के लिए एम्मी, सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए छह सैटर्न पुरस्कार, 2002 रिचर्ड किर्क पुरस्कार, और एक डिज्नी लीजेंड अवॉर्ड शामिल हैं। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और डैनी एल्फमैन · और देखें »

डेलूही

जापान के रॉक संगीतकार हैं| .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और डेलूही · और देखें »

दे घुमा के

"दे घुमा के" भारतीय संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी द्वारा रचित और शंकर महादेवन और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया गीत है। यह २०११ विश्व कप क्रिकेट का आधिकारिक थीम साँग है। यह गीत 31 दिसम्बर को जारी किया गया था। आधिकारिक गीत 'दे घुमा के' को हिंदी, बंगला और सिंहली भाषाओं में तैयार किया गया है। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और दे घुमा के · और देखें »

फ़लक शब्बीर

फ़लक शब्बीर (उर्दु:فلک شبیر) एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक हैं, जिन्हें यह प्रसिद्धि अपने पहले ही गाने "रोग" से प्राप्त हुई। भारत में फलक की प्रसिद्धि आगामी हिन्दी फिल्म नौटंकी साला में गाये उनके गाने "मेरा मन" की वजह से है। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और फ़लक शब्बीर · और देखें »

ब्रायन एडम्स

ब्रायन एडम्स, OC, OBC (जन्म- ब्रायन गाय एडम्स 5, नवम्बर, 1959) एक कैनेडियन रॉक गायक-गीतकार और फोटोग्राफर हैं। एडम्स सबसे पहले 28वें ग्रैमी अवार्ड में रेकलेस और "ईट्स ओनली लव" के लिए नामांकित हुए और ग्रैमी जीता और 1992 में सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए अवार्ड जीता, जो एक मोशन पिक्चर, टेलीविजन या अन्य विजुवल मीडिया के लिए लिखा गया था। उन्होंने कई जूनोस, MTV, ASCAP, अमेरिकी संगीत और आईवोर नोवेलो अवार्ड्स जीता है। उन्हें लोकप्रिय संगीत में योगदान और अपने फाउंडेशन की ओर से शिक्षा में सुधार लाने में लोगों की मदद करने जैसे परोपकारी कार्यों के लिए ऑर्डर ऑफ कनाडा और ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से सम्मानित किया गया है। 1998 में एडम्स को कनाडास वॉक ऑफ फेम और अप्रैल 2006 में कनाडास जूनो अवार्डस द्वारा म्यूजिक हॉल ऑफ फेम का पुरस्कार दिया गया। उन्हें बॉबी फिल्म में गीत लिखने हेतु गोल्डन ग्लोब के लिए 2007 में नामांकित किया गया, जिसे एरीथा फ्रैंकलिन और मैरी जे ब्लाइज ने गाया था और इसी फिल्म में संगीत देने के लिए तीन बार अकादमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया।.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और ब्रायन एडम्स · और देखें »

ब्लूज़

ब्लूज़ 19वीं के अंत में संयुक्त राज्य अमेरिका के सुदूर दक्षिण में मूलतः अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के भीतर आध्यात्मिक, श्रमिक गीत, खेत के सामूहिक गीत, नारे और भजन और तुकांत सरल कथात्मक गाथा-गीतों से तैयार संगीत-रचना और संगीत-शैली है। जैज़, रिदम एंड ब्लूज़ तथा रॉक एंड रोल में सर्वत्र ब्लूज़ की विशेषता है विशिष्ट कॉर्ड स्वरक्रम - सबसे आम है ट्वेल्व-बार ब्लूज़ कॉर्ड स्वरक्रम - और ब्लू नोट्स, मेजर स्केल के सुर के साथ, नोट अर्थपूर्ण प्रयोजनों के लिए गाए या फ़्लैट बजाए या क्रमशः मोड़े (माइनर तीसरे से मेजर तीसरे तक) जाते हैं। ब्लूज़ शैली ब्लूज़-संगीत रचना पर आधारित है, लेकिन इसमें विशिष्ट बोल, बेस लाइन और वाद्य-यंत्र जैसी अन्य विशेषताएं शामिल हैं। ब्लूज़ को 20वीं सदी की विविध अवधियों में कमोबेश लोकप्रिय कंट्री (ग्रामीण) से अर्बन (शहरी) ब्लूज़ तक विविध उप-शैलियों में उप-विभाजित किया जा सकता है। सर्वाधिक ख्यात ब्लूज़ शैलियां हैं डेल्टा, पीडमॉन्ट, जंप और शिकागो ब्लूज़.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और ब्लूज़ · और देखें »

मतेनरो ऑपेरा

जापान के रॉक संगीतकार हैं| .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और मतेनरो ऑपेरा · और देखें »

माईली सायरस

माईली रे सायरस (जन्म नाम डेस्टिनी होप सायरस जन्म तिथि 23 नवम्बर 1992) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और लेखिका है। सायरस डिजनी चैनल श्रृंखला हैना मॉण्टेना में प्रमुख चरित्र के अभिनय के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। हैना मॉण्टेना की सफलता को ध्यान में रखकर अक्टूबर 2006 में एक साउण्डट्रैक CD प्रसारित की गई, जिसमें समारोह में गाये उसके आठ गाने हैं। सायरस के एकल म्युज़िक करियर की शुरुआत 23 जून 2007 को उसके पहले एलबम, मीट माईली सायरस के रिलीज़ के साथ हुई.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और माईली सायरस · और देखें »

माइकल जैक्सन

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। १९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए। माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और माइकल जैक्सन · और देखें »

मुख्यधारा

मुख्यधारा (अंग्रेज़ी: मेनस्ट्रीम, mainstream) किसी समाज, देश या अन्य संगठन के उस बहुसंख्यक समूह को कहते हैं जिनके विचार, धारणाएँ, व्यवहार व आदतें उस वातावरण के लिए सामान्य व मानक समझी जाएँ।, Carolyn Long, pp.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और मुख्यधारा · और देखें »

मोहम्मद घोरबानपौरत

मोहम्मद घोरबानपौर (नीयूतिश) (जन्म, तेहरान में 1998 ईरानी प्रतिभा पॉप संगीत का एक आधिकारिक गायक बन गया। https://www.youtube.com/channel/UC0TfyTvjUjq6lNaf261cHnA/ youtubeyoutube.com अपने उद्धरण से परे वह संगीत का भावपूर्ण वकील था, लेकिन उन्होंने हमेशा इस विशाल कला की दुनिया में प्रवेश करने का सपना देखा। इसके अलावा वह अपने करियर को बहुत मेहनत और कड़ी मेहनत के साथ जारी रखता है। http://www.setlist.fm/setlists/mohammad-ghorbanpour-6bce0262.html/ setlistsetlist.fm .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और मोहम्मद घोरबानपौरत · और देखें »

याल्ला (संगीत गुट)

याल्ला (रूसी व उज़बेक: Ялла, Yalla), जिन्हें उज़बेक लहजे में यैल्लै कहते हैं, उज़बेकिस्तान का एक रॉक संगीत गुट है। यह १९७० में उभरा और १९७० व १९८० के दशकों में पूरे सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के अन्य देशों में मशहूर हो गया। इनका एक गाना, 'उचकुदुक - त्रि कोलोदत्सा' जो उज़बेकिस्तान के उचकुदुक शहर के बारे में था, विशेष रूप से बहुत प्रसिद्ध हुआ और आज भी रूस व भूतपूर्व सोवियत संघ के अन्य हिस्सों में जाना जाता है।, Rafis Abazov, pp.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और याल्ला (संगीत गुट) · और देखें »

युक्रेन

युक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी कीव है। युक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब कीवियन रुस के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर यह खड़ा हुआ, लेकिन 12 वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा हिस्सा रूसी साम्राज्य का और बाकी का हिस्सा आस्ट्रो-हंगेरियन नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ सालों के उथल-पुथल के बाद 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर संयुक्त राष्ट्रसंघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद युक्रेन फिर से स्वतंत्र देश बना। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और युक्रेन · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

रब्बी शेरगिल

रब्बी शेरगिल (जन्म का नाम गुरप्रीत सिंह शेरगिल, 1973) एक भारतीय संगीतकार हैं जो अपनी प्रथम एल्बम रब्बी और 2005 के सर्वश्रेष्ठ गीत "बुल्ला की जाना" के लिए जाने जाते हैं। उनके संगीत का वर्णन विभिन्न प्रकार के रॉक, बानी शैली की पंजाबी और सुमित भट्टाचार्य द्वारा, Rediff.com विशेष सूफियाना, तथा अर्ध-सूफी अर्ध-लोकगीत जैसा संगीत जिसमे पाश्चत्य साजों की अधिकता होस्वागता सेन द्वारा, द टेलीग्राफ, 21 नवम्बर 2004.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और रब्बी शेरगिल · और देखें »

राम सम्पत

राम सम्पत एक भारतीय संगीतज्ञ और संगीत निर्देशक हैं।.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और राम सम्पत · और देखें »

रूपम इस्लाम

रूपम इस्लाम (बांग्ला: রূপম ইসলাম, जन्म: २५ जनवरी १९७४) एक भारतीय गायक, गीतकार तथा संगीतकार हैं। वह फॉसिल्स बैंड के मुख्य गायक हैं। वर्ष २०१० में फिल्म महानगर@कोलकाता में उनके गीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वह पश्चिम बंगाल सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संगीत विभाग (बांग्ला संगीत अकादमी) के सदस्य भी हैं। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और रूपम इस्लाम · और देखें »

लास कॅचप​

लास कॅचप​ (स्पेनी: Las Ketchup) स्पेन के कोरदोबा शहर का केवल-लड़कियों वाला एक रॉक संगीत गुट है। यह अपने सन २००२ के 'कॅचप गाने' (The Ketchup Song, Aserejé) के लिए मशहूर हैं जिसकी ७० लाख से ज़्यादा प्रतियाँ बिकी थीं। उस गाने के बाद उनका कोई भी अन्य गाना इतना लोकप्रीय नहीं हुआ है।, Brian Walters, pp.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और लास कॅचप​ · और देखें »

लेडी गागा

स्टेफनी जोआन एंजेलीना जर्मानोत्ता (Stefani Joanne Angelina Germanotta) (जन्म- मार्च 28, 1986) अधिकतर लेडी गागा के नाम से प्रसिद्ध एक अमेरिकी गायिका व संगीतकार है| गागा ने अपना रॉक संगीत गायिका का सफर न्यूयॉर्क शहर से सन् 2003 मे किया था और जब से ले कर अब तक गागा संगीत जगत के कयी प्रसिद्ध पुरस्कार जीत चुकी है| गागा ग्रैमी पुरस्कार के लिये 12 बार नामन्कित हुई है जिसमे से 5 बार पुरस्कार इन्हे मिल चुका है, इनके नाम 2 गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड भी हैं| .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और लेडी गागा · और देखें »

सनम पुरी

सनम पुरी (जन्म: 30 जून 1992) एक भारतीय गायक और संगीत बैण्ड सनम के मुख्य गायक हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी माल कॉलेज में छात्र रहे लेकिन अपनी पढ़ाई मुकम्मल नहीं कर पाये। पुरी को बचपन ही से संगीत का शौक़ था। 2011 में उन्होंने बैण्ड सनम को स्थापित किया। पुरी बॉलीवुड के लिए भी कई गाने गाये हैं। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और सनम पुरी · और देखें »

सलमान रुश्दी

सर अहमद सलमान रुश्दी (जन्म 19 जून 1947) एक ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं। उन्होंने अपने दूसरे उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) से प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसे 1981 में बुकर पुरस्कार मिला। उनके अधिकांश प्रारंभिक उपन्यास भारतीय उप-महाद्वीप पर आधारित हैं। उनकी शैली का वर्गीकरण अक्सर ऐतिहासिक कल्पना के साथ संयोजित जादुई यथार्थवाद के रूप में किया जाता है और उनकी कृतियों की प्रमुख विषय-वस्तु, पूर्वी और पश्चिमी दुनिया के बीच कई रिश्तों के जुड़ने, अलग होने और देशांतरणों की कहानी रही है। उनका चौथा उपन्यास सेटेनिक वर्सेज़ (1988), "द सेटेनिक वर्सेज" विवाद के केंद्र में था, जिसके तहत मुसलमानों की ओर से (पहले कैट स्टीवेन्स के नाम से ज्ञात यूसुफ इस्लाम सहित) कई देशों में इसका विरोध हुआ। कुछ विरोध प्रदर्शन हिंसक थे, जिसके दौरान रुश्दी को मौत की धमकी और फरवरी, 1989 में तत्कालीन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी द्वारा जारी किए गए फतवे (धार्मिक आज्ञापत्र) का सामना करना पड़ा। उनकी हत्या करने के एलान की प्रतिक्रिया के रूप में, रुश्दी ने लगभग एक दशक, मुख्यतः भूमिगत होकर बिताया, जिसके दौरान कभी-कभार ही वे सार्वजनिक रूप से प्रकट होते थे, लेकिन उन पर एक लेखक के रूप में नियंत्रणकारी प्रभाव डालने वाले और सन्निहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के ख़तरे के रूप में फतवे के खिलाफ़ वे मुखर रहे। "साहित्य की सेवाओं" के लिए जून 2007 में उन्हें एक नाइट बैचलर नियुक्त किया गया। उन्होंने फ्रांस का सर्वोच्च पद - Commandeur - in the Ordre des Arts et des Lettres भी हासिल किया। 2007 में एमोरी विश्वविद्यालय में उन्होंने विशिष्ट लेखक के रूप में पांच साल का कार्यकाल शुरू किया। मई 2008 में वे अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स के लिए चुने गए। उनका नवीनतम उपन्यास द एन्चेंट्रेस ऑफ़ फ्लॉरेंस जून 2008 में प्रकाशित हुआ। जुलाई 2008 को सार्वजनिक वोट जीतते हुए मिडनाइट्स चिल्ड्रन को सर्वश्रेष्ठ बुकर घोषित किया गया, पुरस्कार के 40 साल के इतिहास में बुकर पुरस्कार जीतने वाला सर्वश्रेष्ठ उपन्यास। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और सलमान रुश्दी · और देखें »

सिक्किम

(या, सिखिम) भारत पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण १९७५ में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया। उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और सिक्किम · और देखें »

सेंट माइकल की गुफा

सेंट माइकल की गुफ़ा (St., Cueva de San Miguel) जिब्राल्टर के अपर रॉक नेचर रिजर्व स्थान में स्थित चूना पत्थर की गुफाओं के संजाल को दिया गया नाम है। ये गुफ़ाएँ समुद्र स्तर से 300 मीटर ऊपर स्थित हैं। यह रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के अंदर मौजूद 150 से भी अधिक गुफ़ाओं में से सबसे अधिक पर्यटकों व अन्य आगंतुकों को आकर्षित करती हैं, एक वर्ष में लगभग 1,000,000 आगंतुक। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और सेंट माइकल की गुफा · और देखें »

जिम मॉरिसन

जेम्स डगलस "जिम" मॉरिसन (8 दिसम्बर 1943 - 3 जुलाई 1971) एक अमेरिकी गायक, गीतकार, कवि, लेखक और फिल्म निर्माता थे। वे द डोर्स के प्रमुख गायक और गीतकार के रूप में सबसे अधिक जाने जाते हैं और उन्हें व्यापक रूप से रॉक संगीत के इतिहास में सबसे करिश्माई अगुआ व्यक्तियों में से एक माना जाता है।"देखे उदाहरण., मॉरिसन पोएम बैक्स क्लाइमेट प्ले", BBC न्यूज़, 31 जनवरी 2007.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और जिम मॉरिसन · और देखें »

जुबिन गर्ग

जुबिन गर्ग (জুবিন গাৰ্গ, জুবিন গার্গ) (born 18 November 1972) भारत के एक गायक, संगीतकार, गीतलेखक और अभिनेता हैं। जुबिन ने असमिया, हिन्दी, कन्नड़, उड़िया, तमिल, पंजाबी, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। वे असम के जोरहाट से हैं। He has acquired a cult fame in Assam and East India over the last two-decades as an indigenous rockstar.

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और जुबिन गर्ग · और देखें »

इंडियन ओशॅन (बैंड)

इंडियन ओशॅन, भारत की राजधानी दिल्ली, का एक समकालिक फ्यूजन संगीत बैंड है। कुछ संगीत आलोचक इनके संगीत को जैज़ और भारतीय रॉक संगीत का मिश्रण मानते हैं जिसमे श्लोक, सूफीवाद, पर्यावरणवाद, पुराण और क्रांति समाहित हैं। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और इंडियन ओशॅन (बैंड) · और देखें »

किंग ऑफ पॉप

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। १९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए। माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया। .

नई!!: रॉक ऐन्ड रोल​ और किंग ऑफ पॉप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रौक एण्ड रोल, रौक ऐण्ड रोल, रॉक एण्ड रोल​, रॉक एंड रोल​, रॉक ऐण्ड रोल​, रॉक ऐंड रोल​, रॉक संगीत, रोक एण्ड रोल, रोक ऐण्ड रोल, रोक ऐन्ड रोल, रोक ऐंड रोल​

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »