लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेमो डीसूजा

सूची रेमो डीसूजा

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है। वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे। वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है। .

10 संबंधों: टाइगर श्रॉफ, ए फ़्लाइंग जट्ट, एबीसीडी 2, एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म), झलक दिखला जा, डांस इण्डिया डांस, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन, रेस 3, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ़ (जन्म; जय हेमन्त श्रॉफ़; २ मार्च १९९०) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया, फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने कमाए है। .

नई!!: रेमो डीसूजा और टाइगर श्रॉफ · और देखें »

ए फ़्लाइंग जट्ट

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। .

नई!!: रेमो डीसूजा और ए फ़्लाइंग जट्ट · और देखें »

एबीसीडी 2

एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है। यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: रेमो डीसूजा और एबीसीडी 2 · और देखें »

एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म)

एंटरटेनमेंट २०१४ की एक हिन्दी फिल्म है। टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश एस तौरानी द्वारा निर्मित यह फिल्म साजिद-फ़रहाद द्वारा निर्देशित है, और बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। जूनियर, अक्षय कुमार तथा तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, सोनू सूद, प्रकाश राज और कृष्णा अभिषेक सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। फिल्म की कहानी अखिल नामक एक असफल व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन अचानक पता चलता है कि उसके असली पिता बैंकॉक के एक समृद्ध हीरा व्यापारी हैं, जिनका निधन हो चुका है। जब वह अपनी पैतृक संपत्ति पर हक़ जताने के लिए बैंकॉक जाता है, तो उसे पता चलता है कि साड़ी सम्पत्ति उसके पिता ने एंटरटेनमेंट नामक एक कुत्ते के नाम कर दी है। फिल्म की घोषणा निर्माता रमेश तौरानी ने फरवरी २०१३ में की थी। जून २०१३ में फटा पोस्टर निकला हीरो पर काम करते समय ही तौरानी ने सभी अभिनेताओं के नामों की पुष्टि कर दी थी। १ जुलाई २०१३ को फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हुई, जिसके बाद २०१३ के अंत में कुछ दृश्य मुम्बई तथा गोवा में भी फिल्माए गए। अप्रैल २०१४ तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी थी। १४ मई को फिल्म का टीज़र ट्रेलर जारी किया गया, जिसके बाद १९ मई को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। फिल्म की संगीत एल्बम २३ जुलाई को जारी की गयी, और फिर ८ अगस्त २०१४ को इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही; ८१ करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने लगभग १ अरब रुपये कमाए। .

नई!!: रेमो डीसूजा और एंटरटेनमेंट (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

झलक दिखला जा

झलक दिखला जा एक भारतीय टेलीविजन वास्तविक कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है। .

नई!!: रेमो डीसूजा और झलक दिखला जा · और देखें »

डांस इण्डिया डांस

डांस इण्डिया डांस एक भारतीय हिंदी डांस शॉ है जो ज़ी टीवी पर 2009 से चल रहा है। डांस इण्डिया डांस सबसे लंबा चलने वाला डांस शॉ है। इस कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंडमास्टर है। इसी वर्ज़न का कार्यक्रम ज़ी बांग्ला पर "डांस बांग्ला डांस" नामक आता था और इस कार्यक्रम में भी मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंडमास्टर थे। यह पहली बार टेलीविज़न पर 30 जनवरी 2009 को दिखाया गया। यह ज़ी टीवी के द्वारा बनाया गया एक वास्तविक कार्यक्रम है। इस वास्तविक कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के डांसर भाग लेते हैं तथा अपने कला का जलवा दिखाते हैं। डांस इण्डिया डांस के ऑडियंस देश के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली,मुम्बई,कोलकाता तथा चेन्नई में शुरू हो जाते हैं। .

नई!!: रेमो डीसूजा और डांस इण्डिया डांस · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन ये राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार कि एक श्रेणी हैं। इस श्रेणी के विजेता को फ़िल्म में नृत्यरचना के कार्य के लिये रजत कमल प्रदान किया जाता हैं। यह पुरस्कार १९९१ में ३९वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर स्थापित किया गया था लेकिन ४०वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर पहली बार प्रदान किया गया था। .

नई!!: रेमो डीसूजा और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नृत्य संयोजन · और देखें »

रेस 3

रेस 3भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने और निर्माण टिप्स फिल्म्स व सलमान खान फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडीस, डेज़ी शाह आदि हैं। ये 2008 में बनी रेस फिल्म की तीसरी कड़ी है। ये फिल्म 15 जून 2018 को सिनेमाघरों में ईद के दिन प्रदर्शित की गई। .

नई!!: रेमो डीसूजा और रेस 3 · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: रेमो डीसूजा और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

2015 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह वर्ष 2015 में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फ़िल्मों की सूची है। .

नई!!: रेमो डीसूजा और 2015 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »