लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेखा भारद्वाज

सूची रेखा भारद्वाज

रेखा भारद्वाज एक विख्यात भारतीय पार्श्वगायिका हैं। वे बॉलीवुड में अपने अनूठे लहज़े, गायन शैली एवं गीतों के चुनाव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी धारावाहिक हमनशीं के लिए एक गाना "कभी आशना कभी अजनबी" रिकॉर्ड किया था जिसके लिए उन्हें "हम अवार्ड फॉर बेस्ट ओरिजिनल साउंडट्रैक" के लिए मनोनीत किया गया था। भारद्वाज ने फ़िल्मी उद्योग में खुद को एक सफ़ल गायिका के तौर पर स्थापित किया है। उन्हें अब तक दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। .

10 संबंधों: एक थी डायन, डी-डे, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार, बेग़म अख़्तर, साहेब, बीबी और गैंगस्टर, हवाईज़ादा, जावेद अली, विशाल भारद्वाज, ओमकारा, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

एक थी डायन

एक थी डायन एक डरावनी भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है। इसकी कहानी मुकुल शर्मा की मोबिउस ट्रिप्स पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, हुमा कुरेशी और कोंकणा सेन शर्मा आदि मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज ने मिल कर बनाया है। इस फिल्म को 19 अप्रैल 2013 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और एक थी डायन · और देखें »

डी-डे

डी-डे एक भारतीय अपराध-रहस्य विधा वाली फ़िल्म है जिसके सहनिर्माता डार मोशन पिक्चर्स एम्मी एंटरटेनमेंट हैं। यह नाट्यरूपक फ़िल्म 19 जुलाई 2013 को जारी की गयी। अर्जुन रामपाल, ऋषि कपूर, इरफ़ान ख़ान, श्रुति हासन, हुमा क़ुरैशी और संदीप कुलकर्णी अभिनीत इस फ़िल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और डी-डे · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी महिला पार्श्व गायिका को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार · और देखें »

बेग़म अख़्तर

बेगम अख़्तर के नाम से प्रसिद्ध, अख़्तरी बाई फ़ैज़ाबादी (७ अक्टूबर १९१४- ३० अक्टूबर १९७४) भारत की प्रसिद्ध गायिका थीं, जिन्हें दादरा, ठुमरी व ग़ज़ल में महारत हासिल थी। उन्हें कला के क्षेत्र में भारत सरकार पहले पद्म श्री तथा सन १९७५ में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें "मल्लिका-ए-ग़ज़ल" के ख़िताब से नवाज़ा गया था। २०१४ की फ़िल्म डेढ़ इश्क़िया में विशाल भारद्वाज ने बेगम अख़्तर की प्रसिद्ध ठुमरी हमरी अटरिया पे का आधुनिक रीमिक्स रेखा भारद्वाज की आवाज में प्रस्तुत किया। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और बेग़म अख़्तर · और देखें »

साहेब, बीबी और गैंगस्टर

साहेब, बीबी और गैंगस्टर तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 2011 की बॉलीवुड प्रेमकहानी, रहस्यमय, नाटक फ़िल्म है। इस फ़िल्म में जिम्मी शेरगिल, माही गिल और रणदीप हुड्डा अग्रणी भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म 30 सितम्बर 2011 को जारी की गयी और समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त की। फ़िल्म उत्तर प्रदेश के एक रॉयल परिवार की कहानी सुनाती है लेकिन इसका फ़िल्मांकन गुजरात के देवगढ़ बारिया नामक स्थान पर हुआ। इस फ़िल्म की उत्तरकृति साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स 2013 में जारी की गयी और उसे भी सकारात्मक समीक्षाएं मिली। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और साहेब, बीबी और गैंगस्टर · और देखें »

हवाईज़ादा

हवाईज़ादा एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विभु पूरी ने किया है। इसका निर्माण रिलायंस इंटरटेनमेंट के साथ विशाल गुरमनी और राजेश बंगा ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में आयुष्मान खुराना, पल्लवी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती हैं। यह फ़िल्म शिवकर बापूजी तलपदे के आविष्कार पर आधारित है और सिनेमाघरों में 30 जनवरी 2015 को प्रदर्शित होगी। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और हवाईज़ादा · और देखें »

जावेद अली

जावेद अली (جاوید علی, जन्म 1982) एक भारतीय पार्श्वगायक है जो सन 2000 से हिंदी फिल्मों में गाने गा रहे हैं। इन्होंने २००७ में लोकप्रिय गाने एक दिन तेरी यादों में जो कि नक़ाब फ़िल्म का गाना था तथा २००८ में बनी जोड़ अकबर का गाना जश्न-ऐ-बहारान भी काफी लोकप्रिय हुआ था। ये हिन्दी के अलावा बंगाली,उड़िया,तमिल,तेलुगु भाषा में भी पार्श्वगायक है। जावेद अली २०११ में ज़ी टीवी पर चलने वाले सा रे गा मा पा लिटल चैम्प्स में जज भी रह चुके है। हाल ही में इन्होंने वज़ीर फ़िल्म में मौला गाना गाया है। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और जावेद अली · और देखें »

विशाल भारद्वाज

विशाल भारद्वाज भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक व निर्देशक हैं। उन्हे गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विशाल के शब्दों मे "गुलजार" उनके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज · और देखें »

ओमकारा

ओमकारा (उर्दू: امکارا) वर्ष 2006 की अपराध-ड्रामा पर आधारित हिंदी भाषा की भारतीय फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशन एवं सह-लेखन किया है। फिल्म शेक्सपियर की कृति 'ओथेलो' का आधुनिक सिनेरूपांतरण है। मुख्य भूमिकाओं में अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबराॅय एवं करीना कपूर के साथ सह-भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बसु सम्मिलित हैं। निर्देशक विशाल भारद्वाज ने संगीत निर्देशन के साथ फिल्म की पार्श्वसंगीत भी तैयार किया है, और गीत दिए है गुलजार ने। फिल्म की शुटआउट राज्य उत्तरप्रदेश के पश्चिमी प्रांत, मेरठ में की गई है। फिल्म को मारशे-ड्यु फिल्म सेक्शन के सहयोग से कांस फिल्म उत्सव में ट्रेलर प्रदर्शन के साथ फिल्म ओमकारा के निर्माण पर किताब का विमोचन भी हुआ। कायरो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में पर्दापर्ण के साथ ही भारद्वाज को बतौर सिनेमा निर्देशक का उत्कृष्ट कलात्मक सेवादान से शोभित किया गया। कारा फिल्म उत्सव में फिल्म को तीन पुरस्कार मिले फिर एशियन फेस्टिवल के प्रथम फिल्म के साथ तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं सात फिल्मफेयर पुरस्कार से भी विजयी हुई। भारद्वाज के लोकप्रिय शेक्सपियर के नाट्य-कृतियों के देशी रूपांतरण में यह उनका दूसरा संस्करण है। इससे पूर्व विशाल ने वर्ष 2003 में 'मकबूल' और 2014 में 'हैदर' का भी बतौर निर्माण-निर्देशन किया जो क्रमशः 'मेकबैथ' एवं 'हेमलेट' पर आधारित था। भारद्वाज ने अन्य कृतियों जैसे लेखक रस्किन बाॅण्ड की दो किताब पर आधारित क्रमशः 'द ब्लू अंब्रेला' और 'सात खून माफ' का भी निर्माण किया। .

नई!!: रेखा भारद्वाज और ओमकारा · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: रेखा भारद्वाज और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »