लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रुब अल-ख़ाली

सूची रुब अल-ख़ाली

अंतरिक्ष से ली गई रुब अल-ख़ाली में रेत के टीलों की तस्वीर रुब अल-ख़ाली में डूबता सूरज रुब अल-ख़ाली (अरबी:, अंग्रेज़ी: Rub' al-Khali), जिसका मतलब 'ख़ाली क्षेत्र' होता है, दुनिया का सबसे बड़ा रेत का रेगिस्तान है (अधिकतर रेगिस्तानों में रेत, पत्थरों और पहाड़ों का मिश्रण होता है)। अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी एक-तिहाई इलाक़ा इसमें आता है, जिसमें सउदी अरब का अधिकार क्षेत्रफल तथा ओमान, संयुक्त अरब अमीरात व यमन के कुछ भाग शामिल हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग ६,५०,००० वर्ग किमी है, यानि राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों को मिलाकर जितना बनता है। .

7 संबंधों: नजरान प्रान्त, नज्द, पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब, अद-दहना रेगिस्तान, अन-नफ़ूद रेगिस्तान, अरबी रेगिस्तान, अल-महराह प्रान्त

नजरान प्रान्त

नजरान प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ नजरान कहते हैं, सउदी अरब के दक्षिण में यमन की सरहद के साथ स्थित एक प्रान्त है। यहाँ 'याम' नामक एक शक्तिशाली क़बीला सदियों से बसा हुआ है और प्रांतीय आबादी के २ से ४ लाख के बीच लोग इस्माइली शिया इस्लाम के अनुयायी हैं।, Economist Newspaper Limited, 2006,...

नई!!: रुब अल-ख़ाली और नजरान प्रान्त · और देखें »

नज्द

तुवइक़​ पहाड़ियाँ - क्षितिज के पार आधुनिक साउदी अरब की राजधानी रियाध है साउदी अरब (सफ़ेद रंग) के नक़्शे में नज्द क्षेत्र (लाल रंग में) नज्दी स्त्रियों की पारम्परिक पोशाक नज्द का एक और नज़ारा नज्द (अंग्रेज़ी: Najd, अरबी) अरबी प्रायद्वीप के मध्य भाग का नाम है। यह एक पठारी इलाक़ा है। .

नई!!: रुब अल-ख़ाली और नज्द · और देखें »

पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब

गर्मी के मौसम में हफ़र अल-बातिन शहर में रेत का तूफ़ान पूर्वी प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह​ अश​-शर्क़ीयाह कहते हैं, सउदी अरब का सबसे बड़ा प्रान्त है। सउदी अरब का अधिकतर खनिज तेल इसी प्रान्त में निकाला जाता है। इस प्रान्त में सउदी राजवंश के खिलाफ़ सक्रीय भावनाएँ रहीं हैं और कुछ उपद्रव हुए हैं। इस प्रान्त में भारी शिया आबादी है जो अक्सर सउदी अरब की सख़्त वहाबी सुन्नी विचारधारा से असंतुष्ट रही है।, Pepe Escobar, 6 अप्रैल 2012, Asia Times Online, Accessed 6 अप्रैल 2012 यहाँ के कुछ क्षेत्रों में तो शियाओं की भारी बहुसंख्या है, मसलन क़तीफ़ शहर में, जहाँ ७५% लोग शिया हैं।, Mai Yamani, Contemporary Arab Affairs, Volume 2, Issue 1, 2009, Page 90-105, Accessed 11 अप्रैल 2012,...

नई!!: रुब अल-ख़ाली और पूर्वी प्रान्त, सउदी अरब · और देखें »

अद-दहना रेगिस्तान

अद-दहना (अरबी:, सहरा अद-दहना; अंग्रेज़ी: Ad-Dahna) अरबी रेगिस्तान का मध्य हिस्सा है। इसका अकार एक गलियारे के रूप का है - यह केवल २५-५० किमी की चौड़ाई रखता है (जो कहीं भी ८० किमी से अधिक नहीं होती) और अरबी प्रायद्वीप के उत्तर के अन-नफ़ूद रेगिस्तान को १,२०० किमी दक्षिण में स्थित रुब अल-ख़ाली मरुस्थल से जोड़ता है। यह तुवइक़​ पहाड़ियों के पूर्व में उनके साथ-साथ चलता है और नज्द क्षेत्र व अल-अहसा प्रान्त के बीच की सीमा माना जाता है। अद-दहना में तेज़ रेगिस्तानी हवाओं से बने रेत के चौड़े और ऊँचे टीले हैं और भौगोलिक रूप से यह एक अर्ग है। यहाँ की रेत लोहे की ऑक्साइड की मौजूदगी की वजह से थोड़ी लाल रंग की है।, James R. Underwood, Peter L. Guth, pp.

नई!!: रुब अल-ख़ाली और अद-दहना रेगिस्तान · और देखें »

अन-नफ़ूद रेगिस्तान

अन-नफ़ूद (अरबी:, सहरा अन-नफ़ूद; अंग्रेज़ी: An-Nafud) या अल-नफ़ूद या नफ़ूद अरबी प्रायद्वीप में स्थित एक बड़ा रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल १,०३,००० वर्ग किमी है, यानि लगभग भारत के बिहार राज्य से ज़रा बड़ा।The New York Times Almanac, Editors and reporters of The New York Times, John W. (ed.) Wright, Penguin Books, Page 67, 2006, ISBN 0-14-303820-6 नफ़ूद एक अर्ग है, जिसमें ज़बरदस्त हवाएँ अचानक चल पड़ती हैं। इस वजह से यह क्षेत्र अर्धचन्द्र अकार के टीलों से भरा हुआ है। यहाँ की रेत का रंग थोड़ा लाल है। .

नई!!: रुब अल-ख़ाली और अन-नफ़ूद रेगिस्तान · और देखें »

अरबी रेगिस्तान

अरबी रेगिस्तान (अंग्रेज़ी: Arabian Desert; अरबी:, अस-सहरा अल-अरबीया) पश्चिमी एशिया में स्थित एक विशाल रेगिस्तान है जो दक्षिण में यमन से लेकर उत्तर में फ़ारस की खाड़ी तक और पूर्व में ओमान से लेकर पश्चिम में जोर्डन और इराक़ तक फैला हुआ है। अरबी प्रायद्वीप का अधिकाँश भाग इस रेगिस्तान में आता है और इस मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल २३.३ लाख किमी२ है, यानि पूरे भारत के क्षेत्रफल का लगभग ७०%। इसके बीच में रुब अल-ख़ाली नाम का इलाक़ा है जो विश्व का सबसे विस्तृत रेतीला क्षेत्र है।, Professor Julie J Laity, pp.

नई!!: रुब अल-ख़ाली और अरबी रेगिस्तान · और देखें »

अल-महराह प्रान्त

अल-महराह प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Mahrah) यमन का एक प्रान्त है। यह क्षेत्र कभी 'महराह सल्तनत' (१८वीं सदी से १९६७ तक) का हिस्सा हुआ करता था। यहाँ दक्षिणी अरबी भाषा की 'महरी' उपभाषा बोली जाती है। .

नई!!: रुब अल-ख़ाली और अल-महराह प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रब आल खाली, रब अल खाली, रब अल-खाली, रुब अल ख़ाली, रुब अल खाली, रुब अल-खाली, रूब अल-ख़ाली, रूब अल-खाली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »