लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राहत फ़तेह अली खान

सूची राहत फ़तेह अली खान

राहत फ़तह अली खान(जन्म 1974, फैसलाबाद, पाकिस्तान) एक पाकिस्तानी संगीतकार हैं। वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है । राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं। कव्वाली के अलावा वह गजल भी गाते हैं। राहत भारतीय फिल्म उद्योग बालीवुड के एक जाने माने पार्श्वगायक हैं। .

19 संबंधों: ट्यूबलाइट, तेरी मेरी, तेज़, दबंग 2, नौटंकी साला!, पलक मुच्छल, पाकिस्तान, फटा पोस्टर निकला हीरो, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, बदमाश कंपनी, बादशाहो, बेगम जान (फ़िल्म), बॉडीगार्ड, भूमि (फ़िल्म), मौसम (2011 फ़िल्म), हीरोइन (२०१२ फ़िल्म), जन्नत 2, ओम शांति ओम, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट कबीर खान द्वारा निर्देशित एक भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता कबीर खान और सलमान खान हैं। सलमान खान तथा झू झू अभिनीत इस फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय की है। सलमान खान ने एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे चीन की एक लड़की से प्यार हो जाता है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और ट्यूबलाइट · और देखें »

तेरी मेरी

तेरी मेरी प्रेम कहानी नामक यह गाना सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड की हैं। इस गाना को राहत फ़तेह अली खान और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। गीतकार शब्बीर अहमद ने गाने को लिखा हैं। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और तेरी मेरी · और देखें »

तेज़

तेज़ २०१२ में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। फ़िल्म में अनिल कपूर, अजय देवगन, बोमन ईरानी, कंगना रनाउत, समीरा रेड्डी और ज़ायेद खान मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म में दक्षिण फ़िल्म अभिनेता मोहनलाल अतिथि भूमिका में है। फ़िल्म के स्टंट कोरियोग्राफर गेरेथ मिलने है जो फैंटास्टिक 4: राइज़ ऑफ़ द सिल्वर सरफ़र और नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स पर कार्य कर चुके है। तेज़ का पूर्व शीर्षक बुलेट ट्रेन था। इसका अधिकृत ट्रेलर ४ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और फ़िल्म को २००० पर्दों पर २७ अप्रैल २०१२ को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म का कथानक अन्य अंग्रेज़ी फ़िल्मों, जैसे द बुलेट ट्रेन और कियानु रीव्स अभिनीत स्पीड पर आधारित है। फ़िल्म को काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा एयर यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और तेज़ · और देखें »

दबंग 2

दबंग 2 अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर के तहत अरबाज खान द्वारा निर्देशित और निर्मित २०१२ की एक भारतीय एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह २०१० की फिल्म दबंग की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है तथा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तबादले के बाद कानपुर पहुंचे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना वहां राजनेता बच्चा सिंह (प्रकाश राज) से होता है। २०१० में दबंग फिल्म रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म का विकास शुरू हुआ। अभिनव कश्यप के बाहर हो जाने के बाद निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का निर्देशन अपने हाथों में ले लिया। सलमान, सोनाक्षी, अरबाज तथा विनोद खन्ना ने क्रमशः चुलबुल पांडे, रज्जो, मक्खी तथा प्रजापति पांडे के फिल्म दबंग के पात्र निभाए। फिल्म की शूटिंग ९ मार्च २०१२ को मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में शुरू हुई, हालांकि बाकी की शूटिंग फिल्म सिटी में की गयी। ८ नवंबर २०१२ को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया, और १० नवंबर २०१२ को खान के रियलिटी शो बिग बॉस ६ पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर २१ दिसंबर २०१२ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भारत में तीन दिन में लगभग ५८ करोड़ रुपये की कमाई कर एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक था टायगर के बाद यह २०१२ की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और दबंग 2 · और देखें »

नौटंकी साला!

नौटंकी साला! रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, आयुष्मान खुराना और कुनाल रॉय कपूर द्वारा पूजा साल्वी, एवलिन शर्मा और गायलिन मेंडोंसा के साथ अभिनीत रोमांटिक, हास्य फ़िल्म है। इसकी कहानी 2003 की फ़्रांसीसी फ़िल्म अप्रेस वू पर आधारित है। यह फ़िल्म आर एस एंटरटेनमेंट के सयोग से सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बैनर तले रमेश सिप्पी, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार & रूपा डी चौधरी द्वारा निर्मित है। नौटंकी साला! का प्रथम दृश्य 2 अक्टूबर 2012 को जारी किया गया। आयुष्मान खुरान ने नौटंकी साला! गाना गाया है। अभिषेक बच्चन ने अपने निर्देशक दोस्त रोहन सिप्पी के लिए फ़िल्म में केमियो का अभिनय किया है। भूषण कुमार ने 12 अप्रैल 2013 नौटंकी साला! के लिए निर्धारित की। वो इसके लिए आठ सप्ताह का लम्बा प्रचार चाहते थे। नौटंकी साला! का प्रथम प्रोमो स्पेशल २६ के साथ जोड़कर जारी किया गया। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और नौटंकी साला! · और देखें »

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और पलक मुच्छल · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और पाकिस्तान · और देखें »

फटा पोस्टर निकला हीरो

फटा पोस्टर निकला हीरो २०१३ की बॉलीवुड की एक्शन हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका शाहिद कपूर और इलियाना डी'क्रूज़ ने निभाई है। फ़िल्म के निर्देशक टिप्स म्यूज़िक फ़िल्म्स के रमेश तौरानी हैं और राजकुमार सन्तोषी फ़िल्म निर्माता हैं, जिन्होंने घायल (1990), अंदाज़ अपना अपना (1994), ख़ाकी (2004) और अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी (2009) जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कार्य किया है। फ़िल्म 20 सितम्बर 2013 को जारी की गयी। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और फटा पोस्टर निकला हीरो · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

बदमाश कंपनी

बदमाश कंपनी मुख्य अभिनेताओं के रूप में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, मेइयनग चंग और वीर दास द्वारा अभिनीत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, अभिनेता से निर्देशक बने परमीत सेठी द्वारा निर्देशित 2010 में बनी अपराध-हास्य चलचित्र (फ़िल्म) है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और बदमाश कंपनी · और देखें »

बादशाहो

बादशाहो हिन्दी भाषा में बनी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। यह फिल्म 1 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और बादशाहो · और देखें »

बेगम जान (फ़िल्म)

बेगम जान वर्ष 2017 की एक एक्शन-ड्रामा प्रधान फ़िल्म है जिसका निर्देशन एवं लेखन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने किया है तथा मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट एवं प्ले एंटेरटेनमेंट ने सह निर्माण किया है। फ़िल्म के सह-निर्माताओं में साक्षी भट्टट एवं श्री वेंकटेश फ़िल्मस के एक्जिक्युटिव निर्माता कुमकुम सहगल भी सम्मिलित हैं। फ़िल्म का छायांकन गोपी भगत ने किया है। वहीं गीतकार कौसर मुनिरानंद राहत इंदौरी जी ने फ़िल्म के लिए पटकथा एवं संवाद भी लिखा है। फ़िल्म अप्रैल 14, 2017 को प्रदर्शित हुई। अभिनेत्री विद्या बालन फ़िल्म में एक वेश्यालय की मुखिया की शीर्षक भूमिका में हैं, तथा कहानी की पृष्ठभूमि में 1947 के भारतीय स्वतंत्रता के दौर में उपजी विभाजन को रखा गया है। यह बंगाली फ़िल्म राजकाहिनी की रिमेक है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और बेगम जान (फ़िल्म) · और देखें »

बॉडीगार्ड

बॉडीगार्ड (Bodyguard) 2011 में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्दकी द्वारा किया गया है। यह निर्देशक द्वारा इसी नाम की फ़िल्म का तीसरा रीमेक है जिसका निर्माण अतुल अग्निहोत्री ने किया है और सलमान खान व करीना कपूर मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म में राज बब्बर, महेश मांजरेकर और हजेल कीच अन्य भूमिकाओं में है। बॉडीगार्ड को ईद के दिन 31 अगस्त 2011 को 2,250 परदो पर 70 शहरों मे रिलिज किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज होने पर कई रिकॉर्ड तोड़े.

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और बॉडीगार्ड · और देखें »

भूमि (फ़िल्म)

भूमि एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन और सह-निर्माण ओमंग कुमार ने किया है। फ़िल्म में संजय दत्त, अदिति राव हैदरी और सिद्धान्त गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फ़िल्म 22 सितम्बर 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और भूमि (फ़िल्म) · और देखें »

मौसम (2011 फ़िल्म)

मौसम 2011 की एक हिन्दी प्रेम-नाटक फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन पंकज कपूर ने किया है। शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने इस फिल्म के मुख्य पात्रों का अभिनय किया है। पहले फ़िल्म का प्रदर्शन १६ सितम्बर २०११ को किया जाना था, लेकिन भारतीय वायु सेना से एनओसी मिलने में हुई देरी के कारण इसे २३ सितम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और मौसम (2011 फ़िल्म) · और देखें »

हीरोइन (२०१२ फ़िल्म)

हीरोइन २०१२ में प्रदर्शित मधुर भंडारकर द्वारा लिखित, निर्देशित फ़िल्म है। मधुर भंडारकर इसके सह-निर्माता भी हैं। फ़िल्म एक सुपरस्टार माही अरोड़ा की कहानी है। इस फ़िल्म में एक फ़िल्म अभिनेत्री की कहानी को दर्शाया गया है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और हीरोइन (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

जन्नत 2

जन्नत 2 एक हिन्दी जुर्म थ्रिलर फ़िल्म है जो २००८ में बनी हीट फ़िल्म जन्नत का अगला भाग है। फ़िल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख द्वारा व निर्माण महेश भट्ट और मुकेश भट्ट द्वारा किया गया है। फ़िल्म में इमरान हाश्मी, रणदीप हूडा, इमरान ज़ाहिद और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म की कहानी दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों के विवाद पर आधारित है। इसकी पहली झलक १५ मार्च २०१२ को अनावृत की गई थी और फ़िल्म को ४ मई २०१२ को रिलीज़ किया गया। यह फ़िल्म २००५ में बनी अंग्रेज़ी फ़िल्म लॉर्ड ऑफ़ वॉर पर आधारित है जिसमे निकोलस केज मुख्य भूमिका में है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और जन्नत 2 · और देखें »

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और ओम शांति ओम · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: राहत फ़तेह अली खान और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »