लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रासायनिक उद्योग

सूची रासायनिक उद्योग

रासायन उत्पादक कारखाना रासायनिक उद्योग (chemical industry) में वे सब उद्योग आते हैं जो औद्योगिक रसायनों का उत्पादन करते हैं। रासायनिक उद्योग संसार की वर्तमान अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ये उद्योग कच्चे माल (जैसे तेल, प्राकृतिक गैस, वायु, जल, धातुएं, खनिज आदि) को ७०,००० से भी अधिक विभिन्न उत्पादों में परिवर्तित करते हैं। .

9 संबंधों: टाटा समूह, एथिलीन, ड्यूपॉन्ट एक्सपेरिमेंटल स्टेशन, नाइट्रिक अम्ल, पण्य रसायन, फ़्रांस की अर्थव्यवस्था, भारत में रासायनिक उद्योग, संघनित्र (उष्मा स्थानान्तरण), वस्त्र उद्योग

टाटा समूह

टाटा समूह एक निजी व्यवसायिक समूह है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष रतन टाटा हैं टाटा समूह के चेयरमेन रतन टाटा ने 28 दिसम्बर 2012 को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रतन टाटा पिछले 50 सालों से टाटा समूह से जुड़े हैं वे 21 सालों तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। रतन टाटा ने जे आर डी टाटा के बाद 1991 में कार्यभार संभाला। टाटा परिवार का एक सदस्य ही हमेशा टाटा समूह का अध्यक्ष रहा है। इसका कार्यक्षेत्र अनेक व्यवसायों व व्यवसाय से सम्बंधित सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है - जैसे इंजिनियरंग, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, वाहन, रासायनिक उद्योग, ऊर्जा, साफ्टवेयर, होटल, इस्पात एवं उपभोक्ता सामग्री। टाटा समूह की सफलता को इसके आंकडे बखूबी बयां करते हैं। 2005-06 में इसकी कुल आय $967229 मिलियन थी। ये समस्त भारत कि GDP के 2.8 % के बराबर है। 2004 के आंकड़ों के अनुसार टाटा समूह में करीब 2 लाख 46 हज़ार लोग काम करते हैं। market capitalization का आंकड़ा $57.6 बिलियन को छूता है। टाटा समूह कि कुल 96 कम्पनियां 7 अलग अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन 96 में से केवल 28 publicly listed कम्पनियाँ हैं। टाटा समूह ६ महाद्वीपों के 40 से भी अधिक देशों में सक्रिय है। टाटा समूह दुनिया के 140 से भी अधिक देशों को उत्पाद व सेवाएँ निर्यात करता है। इसके करीब 65.8% भाग पर टाटा के Charitable Trust का मालिकाना हक है। टिस्को (TISCO), जिसे अब टाटा स्टील (Tata steel) के नाम से जाना जाता है, की स्थापना 1907 में भारत के पहले लोहा व इस्पात कारखाने के तौर पर हुई थी। इसकी स्थापना जमशेदपुर में हुई थी जिसे लोग टाटा नगर भी पुकारते हैं। इस्पात (steel) व लोहे का असल उत्पादन 1912 में शुरू हुआ। यह दुनिया में सबसे किफायती दरों पर इस्पात का निर्माण करता है। इसका मुख्य कारण है कि समूह की ही एक अन्य कंपनी इसे कच्चा माल, जैसे कोयला और लोहा आदि, उपलब्ध कराती है। 1910 में टाटा जलविद्युत शक्ति आपूर्ति कम्पनी (Tata Hydro-Electric Power Supply Company) की स्थापना हुई। 1917 में टाटा आयल मिल्स (Tata Oil Mill) की स्थापना के साथ ही समूह ने घरेलू वस्तुयों के क्षेत्र में कदम रखा और साबुन, कपडे धोने के साबुन, डिटर्जेंट्स (detergents), खाना पकाने के तेल आदि का निर्माण शुरू किया। 1932 में टाटा एयरलाइन्स (Tata Airlines) की शुरुआत हुई। टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का आगमन 1939 में हुआ। टेल्को (TELCO), जिसे अब टाटा मोटर्स (TataMotors) के नाम से जाना जाता है, ने 1945 में रेल इंजनों और अन्य मशीनी उत्पादों का निर्माण शुरू किया। जनवरी 2007 का महीना टाटा समूह के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। टाटा स्टील ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित कोरस समूह (Corus Group) की सफल बोली लगा कर उसे हासिल किया। कोरस समूह दुनिया की सबसे बड़ी लोहा व इस्पात निर्माण कंपनी है। बोली के अप्रत्याशित 9 दौर चले जिसके अंत में टाटा समूह ने कोरस का 100 प्रति शत हिस्सा 608 पाउंड प्रति शेयर (नकद) के हिसाब से कुल 12.

नई!!: रासायनिक उद्योग और टाटा समूह · और देखें »

एथिलीन

एथिलीन (Ethylene; (IUPAC नाम: एथीन/ethene) एक हाइड्रोकार्बन है जिसका अणुसूत्र or H2C.

नई!!: रासायनिक उद्योग और एथिलीन · और देखें »

ड्यूपॉन्ट एक्सपेरिमेंटल स्टेशन

ड्यूपॉन्ट एक्सपेरिमेंटल स्टेशन ड्यूपॉन्ट कंपनी का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास संस्थान है। इस संस्थान में आधुनिक रासायनिक उद्योग की कुछ सबसे बड़ी खोजें हुई हैं।.

नई!!: रासायनिक उद्योग और ड्यूपॉन्ट एक्सपेरिमेंटल स्टेशन · और देखें »

नाइट्रिक अम्ल

नाइट्रिक अम्ल (Nitric acid) (HNO3), एक अत्यन्त संक्षारक (कोरोसिव) खनिज अम्ल है। इसे एक्वा फ्रोटिस (aqua fortis) और 'स्पिरिट ऑफ नाइटर' भी कहते हैं। कीमियागरों को नाइट्रिक अम्ल का ज्ञान था, जिसे वे ऐक्वा फॉर्टिस के नाम से पुकारते थे। प्रसिद्ध कीमियागर जेबर ने नाइटर (niter) और ताम्र सल्फेट, (Cu SO4) तथा फिटकरी के साथ आसवन से प्राप्त कर इसका वर्णन किया है। भारत में शोरा तथा नाइट्रिक अम्ल का १६वीं शताब्दी में ज्ञान था। शुक्राचार्य के ग्रंथ शुक्रनीति में बारूद बनाने के लिए इसे उपयोग का वर्णन हुआ है। उड़ीसा के गजपति प्रतापरुद्रदेव द्वारा लिखित ग्रंथ 'कौतुकचिंतामणि' में यवक्षार (साल्टपीटर) का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त सुवर्णतंत्र ग्रंथ (लगभग १७वीं शताब्दी में लिखा गया) में 'शंखद्राव' का वर्णन है, जो शोरे और नमक के अम्लों (HCl) का मिश्रण था। आईने अकबरी ग्रंथ में रासी (शोरे के अम्ल) का वर्णन है, जिसका चाँदी को स्वच्छ करने में उपयोग हो सकता था। वर्ष १६४८ ई. में ग्लॉबर (Glauber) ने नाइटर पर विट्रियल तेल (oil of vitreol) की अभिक्रिया द्वारा संद्र नाइट्रिक अम्ल का निर्माण किया। कैवेंडिश ने १७७६ ई में इसका संघटन ज्ञात किया। वायुमंडल में नाइट्रिक अम्ल विद्युत विसर्जन (electric discharge) द्वारा सूक्ष्म मात्रा में बनता रहता है, जो वर्षाजल में घुलकर पृथ्वी पर आता है। मिट्टी में उपस्थित कार्बनिक पदार्थों के ऑक्सीकरण द्वारा भी नाइट्रिक अम्ल बनता है। यह अम्ल अनेक नाइट्रेट पदार्थों के रूप में भूमि में संचित होकर पौधों के उपयोग में आता है। नाइट्रेट यौगिकों का प्रमुख स्रोत चिली देश है। भारत की साँभर झील में पोटासियम नाइट्रेट पाया जाता है। भारत के कुछ राज्यों में मिट्टी के साथ मिला हुआ पोटासियम नाइट्रेट पाया जाता है। इससे एक समय प्रचुर मात्रा में शोरा (व्यापारिक पोटासियम नाइट्रेट) तैयार होता था। .

नई!!: रासायनिक उद्योग और नाइट्रिक अम्ल · और देखें »

पण्य रसायन

केमिकल एवं कई अन्य प्रकार के उत्पादों और संपादन के प्रकार। पण्य रसायन (Commodity chemicals या bulk commodities या bulk chemicals) रासायनिक पदार्थों के उस समूह को कहते हैं जिसना उत्पादन बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है ताकि वैश्विक मांग को पूरा किया जा सके। इन रसायनों के औसत मूल्य नियमित रूप से रासायनिक आंकड़े प्रकाशित करने वाले पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं, जैसे और में। पण्य रसायन, रासायनिक उद्योग का एक उपक्षेत्र (सब-सेक्तर) है (अन्य क्षेत्र हैं- फाइन रसायन (fine chemical), विशिष्ट रसायन (speciality chemicals), अकार्बनिक रसायन (inorganic chemicals), शैल-रसायन (petrochemicals), औषध रसायन (pharmaceuticals), नवीकरणीय ऊर्जा (जैसे जैवैईंधन) आदि)। .

नई!!: रासायनिक उद्योग और पण्य रसायन · और देखें »

फ़्रांस की अर्थव्यवस्था

फ्रांस दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, यह 2017 के नाममात्र आंकड़ों के अनुसार 6वीं और पीपीपी आंकड़ों के अनुसार 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जर्मनी के बाद यूरोपीय संघ में इसकी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। रासायनिक उद्योग, फ्रांस के लिए एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जो इसके अन्य विनिर्माण गतिविधियों को विकसित करने और आर्थिक विकास में योगदान देने में मदद करता है। फ्रांस का पर्यटन उद्योग अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख घटक है, क्योंकि फ्रांस दुनिया का सबसे अधिक घुमने जाने वाला गंतव्य स्थान है। सोफिया एंटीपोलिस, फ्रांस की अर्थव्यवस्था का प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्र है। पेरिस को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर के रूप में स्थान दिया गया है, जो फैशन उद्योग के समूह का प्रतिनिधित्व करता है। आईएमएफ के अनुसार, 2013 में $44,099 प्रति निवासी के साथ फ्रांस प्रति व्यक्ति जीडीपी में दुनिया का 20वां देश था। 2013 में, फ़्रांस को संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक पर 0.884 (बहुत उच्च मानव विकास) और भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक पर 25वें स्थान पर सूचीबद्ध किया गया था। ओईसीडी का मुख्यालय देश की वित्तीय राजधानी पेरिस में है। फ्रांस की अर्थव्यवस्था में 2000 के दशक के उत्तरार्ध में मंदी का दौर आया और सबसे अधिक प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में यहाँ से जल्द खत्म होता दिखाई दिया, केवल चार-क्वार्टर्स में संकुचन देखा गया। हालांकि, 2012 से 2014 के बीच में अर्थव्यवस्था में स्थिर विकास देखा गया, जिसमें 2012 में 0% की वृद्धि हुई, 2013 में 0.8% और 2014 में 0.2% की वृद्धि हुई, यद्यपि 2015 से अर्थव्यवस्था में वृद्धि देखी गई जिसमें 2015 में 0.8% की वृद्धि, 2016 में 1.1% की वृद्धि, 2017 में 2.2% की वृद्धि के साथ 2018 में 2.1% तक पहुंच गई। .

नई!!: रासायनिक उद्योग और फ़्रांस की अर्थव्यवस्था · और देखें »

भारत में रासायनिक उद्योग

भारत में रासायनिक उद्योग आधुनिक भारत के कुछ स्वतंत्र विकास करने वाले उद्योगों में से एक है। रासायनिक उद्योग से तात्पर्य अकार्बनिक, पॉलीमर तथा अन्य औद्योगिक और प्रयोगिक पदार्थों के निर्माण और व्यापार से है। इसका मुख्य विकास सन् १९३० के दशक से हुआ है, लेकिन सन् २०१० के आसपास से इसका विकास उत्तरोत्तर होता जा रहा है। २००८ में यह ३5 अरब डॉलर का और भारतीय अर्थव्यवस्था का ३ प्रतिशत था लेकिन २०१० में यह १३ प्रतिशत हो गया । इस क्षेत्र के प्रमुख कारखाने टाटा केमीकल्स, एक्मे आदि हैं। प्रमुख उत्पादों में दवा, रंग, पेंट, शराब आदि आते हैं। इस उद्योग का विकास महाराष्ट्र में बहुत हुआ है। जीवन से जुड़े (Organic) रसायन अजैव रसायनों से मामूली मात्रा में अधिक बनाए जाते हैं (५७-४३%)। .

नई!!: रासायनिक उद्योग और भारत में रासायनिक उद्योग · और देखें »

संघनित्र (उष्मा स्थानान्तरण)

फ्रिज की संघनन कुण्डली संघनित्र (condenser) एक यांत्रिक युक्ति है जो गैस या वाष्प को ठण्डा करके द्रव में बदल देती है। संघनित्र कई जगह प्रयोग किये जाते हैं। उर्जा संयत्रों में इनका प्रयोग टर्बाइन से निकलने वाले भाप को संघनित करने के लिये किया जाता है। शीतलन संयंत्रों (refrigeration plants) में अमोनिया एवं फ्लोरीनेटड हाइड्रोकार्बनों जैसे शीतलक वाष्पों को संघनित करने के काम आता है। पेट्रोलियम एवं अन्य रासायनिक उद्योगों में हाइड्रोकार्बनों एवं अन्य रसायनों के वाष्पों को संघनित करने के लिये काम में लिया जाता है। .

नई!!: रासायनिक उद्योग और संघनित्र (उष्मा स्थानान्तरण) · और देखें »

वस्त्र उद्योग

महायुद्ध के बाद वस्त्र उद्योग पूर्णतः स्वचालित हो गया। इसमें काम करने वालों में स्त्रियाँ अधिक होती थीं। वस्त्र उद्योग (textile industry या apparel industry) मुख्यतः धागा, वस्त्र तथा कपड़ों के डिजाइन, उत्पादन तथा वितरण से सम्बन्धित है। इसके लिये आवश्यक कच्चा माल प्राकृतिक हो सकता है या रासायनिक उद्योग से निर्मित कृत्रिम (synthetic)। श्रेणी:उद्योग *.

नई!!: रासायनिक उद्योग और वस्त्र उद्योग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »