लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद

सूची राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (अंग्रेज़ी:नेशनल काउन्सिल ऑफ टीचर्स एड्युकेशन, लघु:NCTE) भारत सरकार की एक संस्था है, जिसकी स्थापना राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद अधिनियम, १९९३ (#७३, १९९३) के अन्तर्गत १७ अगस्त, १९९५ में की गई थी। इसका उत्तरदायित्व भारतीय शिक्षा प्रणाली के मानक, प्रक्रियाएं एवं धाराओं की स्थापना एवं निरीक्षण करना है। .

4 संबंधों: भारतीय शिक्षा का इतिहास, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय, केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

भारतीय शिक्षा का इतिहास

शिक्षा का केन्द्र: तक्षशिला का बौद्ध मठ भारतीय शिक्षा का इतिहास भारतीय सभ्यता का भी इतिहास है। भारतीय समाज के विकास और उसमें होने वाले परिवर्तनों की रूपरेखा में शिक्षा की जगह और उसकी भूमिका को भी निरंतर विकासशील पाते हैं। सूत्रकाल तथा लोकायत के बीच शिक्षा की सार्वजनिक प्रणाली के पश्चात हम बौद्धकालीन शिक्षा को निरंतर भौतिक तथा सामाजिक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होते देखते हैं। बौद्धकाल में स्त्रियों और शूद्रों को भी शिक्षा की मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया। प्राचीन भारत में जिस शिक्षा व्यवस्था का निर्माण किया गया था वह समकालीन विश्व की शिक्षा व्यवस्था से समुन्नत व उत्कृष्ट थी लेकिन कालान्तर में भारतीय शिक्षा का व्यवस्था ह्रास हुआ। विदेशियों ने यहाँ की शिक्षा व्यवस्था को उस अनुपात में विकसित नहीं किया, जिस अनुपात में होना चाहिये था। अपने संक्रमण काल में भारतीय शिक्षा को कई चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज भी ये चुनौतियाँ व समस्याएँ हमारे सामने हैं जिनसे दो-दो हाथ करना है। १८५० तक भारत में गुरुकुल की प्रथा चलती आ रही थी परन्तु मकोले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा के संक्रमण के कारण भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था का अंत हुआ और भारत में कई गुरुकुल तोड़े गए और उनके स्थान पर कान्वेंट और पब्लिक स्कूल खोले गए। .

नई!!: राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद और भारतीय शिक्षा का इतिहास · और देखें »

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

आयोग की स्थापना के समय मौलाना आजाद एवं डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ फ़रवरी २०१० .

नई!!: राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद और विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) · और देखें »

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूएसटीएम, USTM) भारत के मेघालय राज्य के री-भोई जिले में स्थित एक स्वायत्त विश्वविद्यालय है। समूचे पूर्वोत्तर भारत में स्थापित यह पहला निजी विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय अधिनियम, २००८ के तहत स्थापित किया गया था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना शिक्षा अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन (ERDF), जो कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा शैक्षिक नेटवर्क है; उसकी एक परियोजना के तहत की गयी थी। .

नई!!: राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय · और देखें »

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET/सीटीईटी) सीबीएसई द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा है। यह स्कूलों में अध्यापकों के लिये है। स्कूलों में छह से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून के तहत शिक्षकों की कमी को पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूलों में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा का आयोजन की जा रही है। इसके तहत शिक्षकों की दक्षता, बुद्धिमता और योग्यता के साथ प्राथमिक एच् उच्च प्राथमिक स्तर पर चुनौतियों से निपटने में उनकी क्षमता का आकलन किया जाएगा। सीटीईटी परीक्षा के दो पत्र होंगे जिसमें पहला पत्र उन लोगों के लिए होगा जो पहली कक्षा से पाचवी कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं जबकि दूसरा पत्र उन लोगों के लिए होगा जो छठी कक्षा से आठवीं कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं। जो लोग दोनों स्तरों पर कक्षाओं में पढ़ाना चाहते हैं। उन्हें दोनों पत्रों की परीक्षा देनी होगी। .

नई!!: राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद और केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद, साष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »