लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर

सूची राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, हमीरपुर (NIT Hamirpur) की स्थापना, १९८५ में की गई थी और २६ जून २००२ को इसे राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया। बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिहाज से विश्व बैंक द्वारा इस कालेज को सबसे अच्छी एनआईटी का दर्जा प्रदान किया जा चुका है। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, हमीरपुर इंजीनियरिंग, सैद्धांतिक विज्ञान के कार्यक्रमों के साथ व्यवहारिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों का संचालन करता है। एनआईटी में अंडर ग्रेजुएट छात्रों को दाखिला भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा द्वारा प्राप्त होता है। छात्रों को बैचलर ऑफ टेक्नोलाजी (बीटेक) की डिग्री आठ समेस्टर उत्तीर्ण करने के बाद प्राप्त होती है। स्नातकोत्तर कार्यक्रम (एमटेक) डिग्री 2005 से प्रारंभ हुई,2009 बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) डिग्री शुरू हुई। एनआईटी बेहतरीन एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। शांत परिवेश में स्थित इसका कैम्पस उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थिंयों के लिए बेहतरीन भौगोलिक माहौल उपलब्ध करवाता है। संस्थान में पुस्तकालय की अलग से 1986 में स्थापना की गई। इस पुस्तकालय में लगभग सौ विद्यार्थियों की एक साथ बैठने की सुव्यवस्था है। एनआईटी हमीरपुर इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए खेल सुविधाएं प्रदान करता है। खेल सुविधाओं के अतिरिक्त कालेज छात्रों को समय-समय पर ऐतिहासिक भ्रमण या एजुकेशनल टूर के लिए बाहर भी ले जाता है। तकनीकी शिक्षा के लिहाज से इसे हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना जा सकता है। .

1 संबंध: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) को पहले क्षेत्रीय इंजिनीयरिंग कालेज (आर ई सी) के नाम से जाना जाता था। सन् २००२ में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन १७ इंजिनीयरंग महाविद्यालयों का स्तर बढ़ाकर इनका नाम "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान" कर दिया। भारत में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण के स्तर, विद्यार्थियों की गुणवत्ता तथा स्थापन (प्लेसमेन्ट) की दृष्टि से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आई आई टी) के बाद इनका ही स्थान आता है। इस समय (सन् २००७) एन आई टी की संख्या ३० है। प्रारम्भ में सन् १९५९ और् सन् १९६५ के बीच चौदह आर ई सी की स्थापना हुई। वर्तमान समय में ३१ एन आई टी निम्नलिखित स्थानों पर स्थित हैं.

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, हमीरपुर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »