लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर

सूची राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ को दिनांक १ दिसम्बर २००५ से केन्द्रीय सरकार के पूर्णत: वित्तपोषित संस्थान के रूप में अधिग्रहित किया गया और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया। वर्तमान में संस्थान अवर स्नातक स्तर पर १२ पाठयक्रम और ६ स्नातकोत्तर पाठयक्रम संचालित कर रहा है। संस्थान में दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने की सुविधा है। संस्थान में ८२ प्रयोगशालाएँ हैं जो बहुत बड़ी हैं। कॉलेज में एक बालिका छात्रावास सहित ६ छात्रावास हैं। इस संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय हैं। .

3 संबंधों: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) को पहले क्षेत्रीय इंजिनीयरिंग कालेज (आर ई सी) के नाम से जाना जाता था। सन् २००२ में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन १७ इंजिनीयरंग महाविद्यालयों का स्तर बढ़ाकर इनका नाम "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान" कर दिया। भारत में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण के स्तर, विद्यार्थियों की गुणवत्ता तथा स्थापन (प्लेसमेन्ट) की दृष्टि से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आई आई टी) के बाद इनका ही स्थान आता है। इस समय (सन् २००७) एन आई टी की संख्या ३० है। प्रारम्भ में सन् १९५९ और् सन् १९६५ के बीच चौदह आर ई सी की स्थापना हुई। वर्तमान समय में ३१ एन आई टी निम्नलिखित स्थानों पर स्थित हैं.

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय

सीएसवीटीयू का नेवईभाठा स्थित नवीन भवन छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित तकनीकी विश्वविद्यालय है। इसे संक्षिप्त रूप से सीएसवीटीयू के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के हाथों ३० जुलाई २००५ को हुई थी। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध राज्य में ४५ इंजीनियरिंग महाविद्यालय, एक आर्किटेक्चर महाविद्यालय, ३८ पॉलीटेक्निक और ११ फार्मेसी महाविद्यालय शामिल हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर और छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, रायपुर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »