लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, दिल्ली

सूची राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, दिल्ली

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय की दिल्ली में इंडिया गेट के निकट स्थित इमारत। राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, या नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित है। इसकी आवश्यकता सन 1949 में कोलकाता के कला-सम्मेलन में महसूस की गई, जिसके परिणामस्वरूप 29 मार्च,1954 में इसकी स्थापना जयपुर हाउस में, की गई। यह कला दीर्घा भारत में अपने आप में ऐसा अद्भुत संग्रहालय है, जिसमें सोलह हज़ार से भि अधिक कलाकृतियों का संग्रह है, तथा इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। यह संग्रहालय संस्कृति मंत्रालय द्वारा अधीनस्थ संस्था रूप में प्रशासित एवं संचालित है। इस संग्रहालय की दो और शाखाएं हैं: -एक मुंबई में व –एक बंगलौर में। देश का यह संग्रहालय पिछले 150 वर्षों की सांस्कृतिक व समकालीन ललितकला का भंडार समेटे हुए है। इसमें सन 1857 से आरंभ करते हुए दृश्य एवं शिल्पकला को समय के साथ बदलते हुए स्वरूपों में दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। .

1 संबंध: राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, मुंबई राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art (NGMA)) की स्थापना भारत सरकार द्वारा सन् २९ मार्च १९५४ में की गयी। सबसे पहले नयी दिल्ली में एक संग्रहालय (गैलरी) खोला गया। इसके पास विभिन्न कलाकारों के १४००० से अधिक आधुनिक कलाकृतियों का संग्रह है। .

नई!!: राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, दिल्ली और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »