लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रायोन

सूची रायोन

रायोन (रूसी: райо́н) पुराने सोवियत संघ के देशों के एक प्रशासनिक विभाग को कहते हैं जो लगभग ज़िले के बराबर होते हैं। सोवियत संघ के ख़ात्मे के बाद रायोन रोमानिया, अज़रबैजान, बेलारूस, लातविया, मोल्दोवा, रूस, यूक्रेन और ट्रांसनिस्त्रिया के ज़िलों को "रायोन" कहा जाता है। .

34 संबंधों: चुय प्रांत, चेचन्या, चेल्याबिन्स्क ओब्लास्त, तलास प्रांत, तातारस्तान, ताजिकिस्तान के प्रान्त, तूवा, नारीन प्रांत, नागोर्नो-काराबाख़, पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत, बातकेन प्रांत, बेल्गोरोद ओब्लास्त, बोगदा पर्वत शृंखला, मरी ऍल, मागादान ओब्लास्त, मिन्‍स्‍क, मूरमान्स्क ओब्लास्त, समारा ओब्लास्त, स्ताव्रोपोल क्राय, जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान), ज़िला, विलायत (प्रशासनिक विभाग), ओरेनबूर्ग ओब्लास्त, ओश प्रांत, ओक्रुग, आदिगेया, आरख़ान्गेल्स्क ओब्लास्त, इसिक कुल प्रांत, क़ज़ाख़स्तान के प्रांत, कारेलिया गणतंत्र, कालमिकिया, किर्गिज़स्तान के प्रांत, अल्ताई गणराज्य, उदमूर्तिया

चुय प्रांत

चुय नदी घाटी में खेत चुय प्रांत (किरगिज़: Чүй областы, अंग्रेज़ी: Chuy Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का सबसे उत्तरतम प्रांत है। इस प्रांत का प्रशासनिक केंद्र बिश्केक है जो किर्गिज़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी भी है, लेकिन सन् २००३ से मई २००६ तक तोकमोक शहर चुय प्रांत की राजधानी रहा था। बिश्केक भौगोलिक रूप से इस प्रांत के क्षेत्र में आता है हालाँकि प्रशासनिक दृष्टि से अलग है। इस प्रांत का नाम चुय नदी से आया है। किर्गिज़स्तान का अधिकतर क्षेत्र पहाड़ी है लेकिन चुय प्रांत का उत्तरी भाग मैदानी और बहुत उपजाऊ है, जिस से यहाँ कृषि विस्तृत ढंग से होती है।, Laurence Mitchell, pp.

नई!!: रायोन और चुय प्रांत · और देखें »

चेचन्या

चेचन्या (Chechnya) या चेचन गणतंत्र (रूसी: Чече́нская Респу́блика, चेचेनस्काया रेस्पुब्लिका) रूस का एक गणतन्त्र है। यह कॉकस क्षेत्र के उत्तरी भाग में स्थित है। सन् १९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद यहाँ पर अलगाववादियों ने रूस की केन्द्रीय व्यवस्था के विरुद्ध गृहयुद्ध छेड़ दिया था लेकिन समय के साथ-साथ हालात कुछ शांत हुए हैं। यह कैस्पियन सागर से लगभग १०० किमी की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: रायोन और चेचन्या · और देखें »

चेल्याबिन्स्क ओब्लास्त

चेल्याबिन्स्क, रूस का एक ओब्लास्त (области या प्रांत) है जो यूराल पर्वतों के दक्षिणी क्षेत्र में यूरोप और एशिया के महाद्वीपों की आपसी सीमा पर स्थित है। .

नई!!: रायोन और चेल्याबिन्स्क ओब्लास्त · और देखें »

तलास प्रांत

तलास शहर के पास मनास का गुम्बज़ (मक़बरा) तलास प्रांत (किरगिज़: Талас областы, अंग्रेज़ी: Talas Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रांत है। इस प्रांत राजधानी का नाम भी तलास शहर है। इसकी सरहदें काज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान से भी लगती हैं। इस प्रांत के उत्तर में किरगिज़ आला-तू के पर्वत हैं और मध्य भाग से तलास नदी निकलती है। .

नई!!: रायोन और तलास प्रांत · और देखें »

तातारस्तान

तातारस्तान का नक़्शा तातारस्तान गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Татарста́н, रेस्पुब्लिका तातारस्तान; तातार: Татарстан Республикасы, तातारस्तान रेस्पुब्लिकासी; अंग्रेज़ी: Tatarstan Republic) या तातारिया (Тата́рия, Tatariya) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की प्रशन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह रूस के वोल्गा संघीय विभाग का हिस्सा है। तातारस्तान की राजधानी काज़ान है जो रूस के सबसे बड़े और सबसे समृद्ध शहरों में से एक है और इसे कभी-कभी 'रूस की तीसरी राजधानी' भी कहा जाता है। इस गणतंत्र का नाम तातार लोगों पर पड़ा है जो यहाँ के मूल निवासी हैं, हालांकि यहाँ रूसी और अन्य जातियों के भी बहुत लोग रहते हैं। .

नई!!: रायोन और तातारस्तान · और देखें »

ताजिकिस्तान के प्रान्त

ताजिकिस्तान के चार प्रान्त (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) ताजिकिस्तान में चार प्रान्त हैं। राजधानी क्षेत्र के अलावा, यह तीन प्रकार के हैं.

नई!!: रायोन और ताजिकिस्तान के प्रान्त · और देखें »

तूवा

तूवा, जिसका सरकारी नाम तूवा गणतंत्र (तूवी: Тыва Республика तिवा रयिसपुब्लिका) है, मध्य एशिया के दक्षिणी साइबेरिया क्षेत्र में स्थित रूस का एक राज्य है जो रूस की संघ व्यवस्था में गणतंत्र की हैसियत रखता है। भौगोलिक दृष्टि से तूवा ठीक एशिया के महाद्वीप के भौगोलिक केंद्र में बैठता है। तूवा की सरहदें कुछ अन्य रूसी राज्यों से लगतीं हैं और दक्षिण की ओर मंगोलिया से लगतीं हैं। तूवा की राजधानी किज़िल है। इस राज्य में अधिकतर लोग तूवी भाषा बोलते हैं, हालांकि की रूसी भी कई लोगों द्वारा समझी और बोली जाती है। १९४४ तक तूवा एक तन्नू तूवा नाम का अलग राष्ट्र था, लेकिन १९४४ में इसका रूस और सोवियत संघ में विलय हो गया। .

नई!!: रायोन और तूवा · और देखें »

नारीन प्रांत

कोचकोर शहर में एक मस्जिद नारीन प्रांत (किरगिज़: Нарын областы, अंग्रेज़ी: Naryn Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी नारीन नाम का ही शहर है। .

नई!!: रायोन और नारीन प्रांत · और देखें »

नागोर्नो-काराबाख़

नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकस के इलाक़े में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं। .

नई!!: रायोन और नागोर्नो-काराबाख़ · और देखें »

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत

पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत (कज़ाख़: Батыс Қазақстан облысы, अंग्रेज़ी: West Kazakhstan Province) मध्य एशिया के क़ज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी ओराल (Oral) नाम का शहर है, जिसे 'उराल्स्क' (Uralsk) भी कहा जाता है। इस प्रांत की सरहदें रूस से लगती हैं और यह यूराल पहाड़ों के पास स्थित है। यूराल नदी प्रांत से गुज़रकर कैस्पियन सागर की तरफ़ जाती है। भौगोलिक रूप से इस प्रांत को अक्सर पूर्वी यूरोप में माना जाता है। पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रदेश का पहला गठन सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९३२ में किया गया। १९६२ में इसका नाम बदलकर उराल्स्क प्रदेश कर दिया गया लेकिन १९९२ में इसे फिर से 'पश्चिम क़ज़ाख़स्तान' का नाम दे दिया गया।, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6,...

नई!!: रायोन और पश्चिम क़ज़ाख़स्तान प्रांत · और देखें »

बातकेन प्रांत

बातकेन प्रांत (किरगिज़: Баткен областы, अंग्रेज़ी: Batken Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी का नाम भी बातकेन शहर ही है। इस प्रांत का उत्तरी हिस्सा उपजाऊ फ़रग़ना वादी में आता है जबकि दक्षिण-पूर्व में अलाय पर्वत और दक्षिण-पश्चिम में तुर्किस्तान पर्वत स्थित हैं। २००९ की जनगणना के अनुसार इस प्रांत के ७६.५% लोग किरगिज़ समुदाय के, १४.७% उज़बेक समुदाय के और ६.९% ताजिक समुदाय के थे। यहाँ रूसी और तातार लोग भी रहते हैं। इस प्रांत की सरहदें पश्चिम और उत्तर में ताजिकिस्तान से और उत्तर-पूर्व में उज़बेकिस्तान से लगतीं हैं। .

नई!!: रायोन और बातकेन प्रांत · और देखें »

बेल्गोरोद ओब्लास्त

बेल्गोरोद ओब्लास्त (रूसी: Белгоро́дская о́бласть, अंग्रेज़ी: Belgorod Oblast) रूस का एक ओब्लास्त (области या प्रांत) है। इस ओब्लास्त की राजधानी भी 'बेल्गोरोद' नामक शहर ही है। यह रूस के सुदूर पश्चिम में स्थित है और इसकी सीमाएँ युक्रेन को लगती हैं। .

नई!!: रायोन और बेल्गोरोद ओब्लास्त · और देखें »

बोगदा पर्वत शृंखला

बोगदा पर्वतों के उत्तरी भाग में तिआनची झील (अर्थ:स्वर्ग झील) बोगदा पर्वत शृंखला (मंगोल: Богд уул, बोग्द ऊल; चीनी: 博格达山, बोगेदा शान; अंग्रेज़ी: Bogda Mountains) तियान शान पर्वत शृंखला की एक पूर्वी शाखा है जो जनवादी गणराज्य चीन की वर्तमान शिनजियांग प्रान्त में उरुम्ची शहर से ६० किमी पूर्व में स्थित है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ ५४४५ मीटर ऊँचा 'बोगदा पर्वत' (चीनी में 'बोगेदा फ़न्ग', मंगोल में 'बोग्द ऊल') है। यह शृंखला शिनजियांग प्रान्त के दाबानचंग रायोन (उईग़ुर:, अंग्रेज़ी: Dabancheng District) और जिम्सार ज़िले (Jimsar County) की सरहद पर खड़ी है और दोनों तरफ़ इन्ही पहाड़ियों के नदी-झरने कृषि के लिए पानी प्रदान करते हैं। शृंखला की उत्तरी तरफ़ तियानची (Tianchi, अर्थ: स्वर्ग झील) नामक एक सुन्दर झील है।, Michael R. Kelsey, Kelsey Pub., 1990, ISBN 978-0-944510-02-5,...

नई!!: रायोन और बोगदा पर्वत शृंखला · और देखें »

मरी ऍल

मरी ऍल गणराज्य का नक़्शा मरी ऍल गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Мари́й Эл, अंग्रेज़ी: Mari El Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में वोल्गा नदी के किनारों पर स्थित है और इसकी राजधानी योश्कार-ओला शहर है। .

नई!!: रायोन और मरी ऍल · और देखें »

मागादान ओब्लास्त

नागायेवो खाड़ी मागादान ओब्लास्त (रूसी: Магада́нская о́бласть, अंग्रेज़ी: Magadan Oblast) रूस के साइबेरिया क्षेत्र के सुदूर पूर्व में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी मागादान शहर है। इसकी सीमाएँ उत्तर में चुकोतका स्वशासित ओक्रुग, पूर्वोत्तर में कमचातका क्राय, दक्षिण में ख़ाबारोव्स्क क्राय और पश्चिम में साख़ा गणतंत्र से लगती हैं। पूर्व में यह ओख़ोत्स्क सागर के साथ तटस्थ है। .

नई!!: रायोन और मागादान ओब्लास्त · और देखें »

मिन्‍स्‍क

मिन्स्क के स्वतंत्रता चौक (Плошча Незалежнасці, प्लात्स नेज़ालेझ़नास्त्सी) का एक नज़ारा मिन्स्क (रूसी: Минск, बेलारूसी: Мінск, अंग्रेज़ी: Minsk) पूर्वी यूरोप के बेलारूस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह स्विस्लाच और नियामिहा नदियों के किनारे बसा हुआ है। २००९ की जनगणना में इसकी आबादी १८,३६,८०८ थी। मिन्स्क बेलारूस के मिन्स्क वोब्लास्त (प्रांत) और मिन्स्क रायोन (ज़िले) का प्रशासनिक केंद्र भी है।, Nigel Roberts, Bradt Travel Guides, 2011, ISBN 978-1-84162-340-5,...

नई!!: रायोन और मिन्‍स्‍क · और देखें »

मूरमान्स्क ओब्लास्त

क्रासनोश्चेल्ये गाँव मूरमान्स्क ओब्लास्त (रूसी: Му́рманская о́бласть, अंग्रेज़ी: Murmansk Oblast) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तर में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी मूरमान्स्क शहर है। .

नई!!: रायोन और मूरमान्स्क ओब्लास्त · और देखें »

समारा ओब्लास्त

समारा ओब्लास्त (रूसी: Сама́рская о́бласть, अंग्रेज़ी: Samara Oblast) रूस का एक ओब्लास्त (области या प्रांत) है। सोवियत संघ के ज़माने में, १९३६ से १९९० तक, इसका नाम कुय्बिशेव ओब्लास्त (Ку́йбышевская о́бласть, Kuybyshev Oblast) था। इस ओब्लास्त की राजधानी भी 'समारा' नामक शहर ही है। .

नई!!: रायोन और समारा ओब्लास्त · और देखें »

स्ताव्रोपोल क्राय

स्ताव्रोपोल क्राय (रूसी: Ставропо́льский край, स्ताव्रोपोलस्की क्राय) कॉकस क्षेत्र में स्थित रूस की संघीय प्रणाली में एक क्राय है, जो एक प्रान्त जैसा प्रशासनिक विभाग होता है। इसका प्रशासनिक केंद्र स्ताव्रोपोल का शहर है। इस प्रांत में कॉकस पर्वत शृंखला की महाकॉकस श्रेणी का अधिकाँश भाग आता है। सन् 2002 में हुई जनगणना के अनुसार यहाँ 27,35,139 निवासी हैं जिनमें से 81.6% लोग रूसी समुदाय के हैं। इस क्राय का क्षेत्रफल 66,500 वर्ग किमी है जो भारत के झारखंड राज्य से ज़रा छोटा है। .

नई!!: रायोन और स्ताव्रोपोल क्राय · और देखें »

जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान)

ताश कोमुर शहर का नज़ारा ('मगरमच्छ पहाड़ी' से) जलालाबाद प्रांत (किरगिज़: Жалалабат областы, अंग्रेज़ी: Jalal-Abad Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक प्रांत है। इस प्रांत की राजधानी भी जलालाबाद नाम का ही शहर है। .

नई!!: रायोन और जलालाबाद प्रांत (किर्गिज़स्तान) · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: रायोन और ज़िला · और देखें »

विलायत (प्रशासनिक विभाग)

ولایت यानि प्रान्त) विलायत (फ़ारसी), विलायाह (अरबी) या विलोयती (उज़बेक: вилояти) अरब और मध्य एशिया के देशों में प्रान्त या ज़िले के स्तर के प्रशासनिक विभाग को कहते हैं। यह अरबी भाषा के 'वली' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'देखरेख या प्रशासन करने वाला'।, Miangul Jahanzeb, Fredrik Barth, Columbia University Press, 1985, ISBN 978-0-231-06162-9,...

नई!!: रायोन और विलायत (प्रशासनिक विभाग) · और देखें »

ओरेनबूर्ग ओब्लास्त

ओरेनबूर्ग, रूस का एक ओब्लास्त (области या प्रांत) है। सोवियत संघ के ज़माने में, १९३८ से १९५७ तक, इसका नाम बदलकर च्कालोव ओब्लास्त रखा गया था। .

नई!!: रायोन और ओरेनबूर्ग ओब्लास्त · और देखें »

ओश प्रांत

ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। .

नई!!: रायोन और ओश प्रांत · और देखें »

ओक्रुग

सन् १९२७ में युक्रेन के ओक्रुग ओक्रुग (रूसी: о́круг, अंग्रेज़ी: Okrug) रूस, बुल्गारिया, सर्बिया और कुछ अन्य स्लाव देशों में एक प्रशासनिक विभाग को कहते हैं। इसका अनुवाद भिन्न जगहों पर 'ज़िला', 'क्षेत्र' या 'प्रदेश' किया जाता है। आमतौर पर यह रायोन से ऊंचे और ओब्लास्त से नीचे स्तर का विभाग होता है, यानि एक ओब्लास्त में कई ओक्रुग और एक ओक्रुग में कई रायोन आते हैं।, Josh Newell, Daniel & Daniel, Pub, Inc., 2004, ISBN 978-1-880284-75-9,...

नई!!: रायोन और ओक्रुग · और देखें »

आदिगेया

आदिगेया (रूसी: Республика Адыгея, अंग्रेज़ी: Republic of Adygea) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह कॉकस के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और पूरी तरह क्रास्नोदार क्राय से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी मायकोप शहर है। .

नई!!: रायोन और आदिगेया · और देखें »

आरख़ान्गेल्स्क ओब्लास्त

आरख़ान्गेल्स्क, रूस का एक ओब्लास्त (области या प्रांत) है। सन २०१० की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी १३,३६,५३९ थी। यह ५,८७,४०० वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है। यह रूस के पश्चिमोत्तर संघीय ज़िले व पश्चिम आर्थिक जिले में आता है। .

नई!!: रायोन और आरख़ान्गेल्स्क ओब्लास्त · और देखें »

इसिक कुल प्रांत

सूर्यास्त के वक़्त इसिक कुल झील इसिक कुल प्रांत (किरगिज़: Ысык-Көл областы, अंग्रेज़ी: Issyk Kul Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का पूर्वतम प्रांत है। इस प्रांत राजधानी काराकोल शहर है। इसिक कुल प्रांत का नाम प्रसिद्ध इसिक कुल झील पर पड़ा है। इस प्रांत की सीमाएँ काज़ाख़स्तान से और चीन के शिनजियांग प्रांत से लगती हैं। .

नई!!: रायोन और इसिक कुल प्रांत · और देखें »

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत

क़ज़ाख़स्तान के प्रांत क़ज़ाख़स्तान चौदह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें क़ज़ाख़स्तान में 'ओब्लिसी' (облысы, oblysy) बुलाया जाता है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें कज़ाख़ भाषा में औदन (аудан, audan) और रूसी भाषा में रायोन (район, rayon) कहतें है। इन १४ प्रान्तों के अलावा ३ शहरों को भी प्रशासनिक विभागों का दर्जा मिला हुआ है।, Bella Waters, Twenty-First Century Books, 2007, ISBN 978-0-8225-6588-8,...

नई!!: रायोन और क़ज़ाख़स्तान के प्रांत · और देखें »

कारेलिया गणतंत्र

कारेलिया गणतन्त्र (रूसी: Респу́блика Каре́лия, अंग्रेज़ी: Republic of Karelia, कारेलियाई: Karjalan Tazavalda) रूसी गणतन्त्र का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह यूरोप के उत्तर में और रूस के पश्चिमोत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पेत्रोज़ावोद्स्क नगर है और जनसंख्या ६,४३,५४८ (२०१० की जनगणना) है। रूस का यह विभाग ऐतिहासिक 'कारेलिया' नामक क्षेत्र पर विस्तृत है जो वर्तमान में रूस और फ़िनलैन्ड के बीच बंटा हुआ है। .

नई!!: रायोन और कारेलिया गणतंत्र · और देखें »

कालमिकिया

कालमिकिया (रूसी: Республика Калмыкия, रेसपूब्लिका कालमिकिया; कालमिक: Хальмг Таңһч; अंग्रेज़ी: Republic of Kalmykia) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। (2010 All-Russian Population Census, vol. 1).

नई!!: रायोन और कालमिकिया · और देखें »

किर्गिज़स्तान के प्रांत

किर्गिज़स्तान के प्रांत और स्वतन्त्र शहर (संख्यांक तालिका से मिलाएँ) किर्गिज़स्तान सात प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें किर्गिज़स्तान में 'ओब्लास्त' (област, oblast) बुलाया जाता है।, Alan J. DeYoung, Madeleine Reeves, Galina K. Valyayeva, pp.

नई!!: रायोन और किर्गिज़स्तान के प्रांत · और देखें »

अल्ताई गणराज्य

अल्ताई गणराज्य का नक़्शा अल्ताई गणराज्य या अल्ताई गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Алта́й, अंग्रेज़ी: Altai Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और इसकी राजधानी गोरनो-अल्तायिस्क शहर है। .

नई!!: रायोन और अल्ताई गणराज्य · और देखें »

उदमूर्तिया

उदमूर्त गणराज्य का नक़्शा उदमूर्तिया (रूसी: Удму́ртия, अंग्रेज़ी: Udmurtia) या उदमूर्त गणतंत्र रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी इझ़ेव्स्क​ शहर (Иже́вск, Izhevsk) है। .

नई!!: रायोन और उदमूर्तिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »