लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रायलसीमा

सूची रायलसीमा

रायलसीमा भारत का एक "अनाधिकारिक" भौगोलिक क्षेत्र है जो आंध्र प्रदेश प्रान्त का एक हिस्सा है, इस क्षेत्र में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के कर्नूल, कुडप्पा, अनंतपुर और चित्तूर जिले आते हैं। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, चार जिलों वाले क्षेत्र में 15,184,908 की आबादी थी और 67,526 किमी 2 (26,072 वर्ग मील) का क्षेत्र शामिल था। रायलसीमा का अधिकांश हिस्सा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य तटीय इलाकों के मुक़ाबले अविकसित या अर्धविकसित है। तेलंगाना के अलग राज्य के रूप में माँग की जोर पकड़ने के कारण रायलसीमा के दु:खों पर केन्द्रित कई आंदोलन भी खड़े हुये हैं। इन सारे आंदोलनों का प्रमुख ध्येय रायलसीमा की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना होता है। खासकर कृष्णा नदी और गोदावरी के पानी इनकी सबसे बड़ी समस्या है जिसके न होने से यहाँ हर साल लगभग अकाल जैसी स्थिति होती है। इस ईलाके के ज्यादातर लोग तेलंगाना की तर्ज पर अलग प्रान्त की माँग, या आंध्र प्रदेश की राजधानी को रायलसीमा में स्थानांतरित करने की माँग पर सहमत दिखते हैं। .

11 संबंधों: चित्तूर, चित्तूर जिला, तटीय आंध्र, दक्षिण भारत, प्रोद्दटूरू, आन्ध्र प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची, कडपा, कडपा जिला, कर्नूल, कापू (जाति)

चित्तूर

चित्तूर: (तेलुगु:చిత్తూరు) चित्तूर जिले का जिला केन्द्र है। यह् एक् नगरपालिका शहर है ओर चित्तूर जिले का जिला केंद्र भी है। ये शहर नेशनल हैवे ४ पर है जो बेंगलुरू और चेन्नई शहरों को जोडता है। इस शेहर की जनसंख्या 153,766 और आस पास की जनसंख्या मिला कर कुल 175,640 है।(2011 census) .

नई!!: रायलसीमा और चित्तूर · और देखें »

चित्तूर जिला

चित्तूर भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के १३ जिलों में से एक जिला है। यह जिला, आन्ध्रप्रदेश के बिल्कुल दक्षिण भाग मे है। इस जिले के उत्तर में अनंतपूर जिला, और कडपा जिला हैं, पूरब मे बंगाल की खाडी, दक्षिण में तमिल नाडू राज्य और पश्चिम में कर्नाटक राज्य हैं। क्षेत्रफल - 15,369 वर्ग कि.मी.

नई!!: रायलसीमा और चित्तूर जिला · और देखें »

तटीय आंध्र

तटीय आंध्र (तेलुगू: తీర ఆంధ్ర तीरा आंध्र), भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में एक प्रांतीय क्षेत्र है। यह क्षेत्र 1953 से पहले मद्रास राज्य का हिस्सा था और आंध्र राष्ट्र 1953 से 1956 तक था। 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्र 95,442 वर्ग किलोमीटर (36,850 वर्ग मील) है जो कुल राज्य क्षेत्र का 57.99% है और 34,193,868 की आबादी है जो आंध्र प्रदेश राज्य आबादी का 69.20% है। इस क्षेत्र में पूर्वी घाट और बंगाल की खाड़ी के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों, उड़ीसा के साथ उत्तरी सीमा से कृष्ण नदी के डेल्टा के दक्षिण में शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदियों के डेल्टा के कारण तटीय आंध्र कृषि भूमि है। तटीय आंध्र की समृद्धि को इसकी कृषि भूमि और इन दो नदियों से प्रचुर मात्रा में पानी की आपूर्ति के लिए कारण माना जा सकता है। धान के खेतों में उगाई जाने वाली चावल मुख्य फसल है, दालें और नारियल भी महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र में मछली पकड़ने का उद्योग भी महत्वपूर्ण है। .

नई!!: रायलसीमा और तटीय आंध्र · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: रायलसीमा और दक्षिण भारत · और देखें »

प्रोद्दटूरू

प्रोद्दटूरू आंध्र प्रदेश राज्य के कडपा जिला में एक शहर है। यह पेन्ना नदी के तट पर स्थित है। यह शहर एक नगर पालिका है और प्रोद्दटूरू मंडल का मंडल मुख्यालय भी है । यह क्षेत्र के एतेबार से सबसे छोटा नगरपालिका है, लेकिन जनसंख्या के मामले में राज्य में 14 वें स्थान पर है। .

नई!!: रायलसीमा और प्रोद्दटूरू · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: रायलसीमा और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री किसी भी भारतीय राज्य का प्रमुख होता है। यह सूची आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की हैं। .

नई!!: रायलसीमा और आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

कडपा

कडपा भारत के आंध्रप्रदेश राज्य के दक्षिण-मध्य में स्थित एक शहर है। यह कडपा जिला का जिला मुख्यालय भी है। कड़पा शब्द की उत्पत्ति तेलुगु शब्द गडपा से हुई है जिसका अर्थ द्वार होता है। पहले ये कड़प्पा नाम से जाना जाता था बाद में कड़पा हो गया। मध्यकाल कड़पा अनेक महापुरूषों के लिए जाना जाता था। वेमना, पोतुलूरी वीराब्रह्मम, अन्नमाचार्य, पेम्मसानी तिम्मा नायुडु जैसे महापुरूष यहीं पैदा हुए। कड़पा आंध्रप्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र का मशहूर शहर है। यह आंध्रप्रदेश के दक्षिण मध्य में स्थित है। यह पेन्ना नदी से आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह शहर तीन ओर से नल्लमला और पालकोंडा पहाड़ियों से घिरा है। इस शहर को द्वार भी कहा जाता है। दरअसल यह उत्तर से तिरूपती स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर की पवित्र पहाड़ी पगोडा आने वाले लोगों के लिए द्वार जैसा है। रामायण के सात कांडों में एक किष्किंधकांड, कडपा के वोंटिमिट्टा में हुई घटना माना जाता है। वोंतमित्ता कड़पा शहर से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का आंजनेय स्वामी गांडी भी रामायण का हिस्सा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम ने अपने बाण से गांडी पर आंजनेय स्वामी विग्रहम बनाया था, जो श्री सीता की खोज में आंजनेय हनुमान से सहायता मांगने का प्रतीक है। कडपा अपने इतिहास में विभिन्न शासकों के अधीन रहा है, जिनमें निजाम और चोला, विजयनगर साम्राज्य और मैसूर साम्राज्य शामिल हैं। यह अपने मसालेदार व्यंजन के लिए भी जाना जाता है। .

नई!!: रायलसीमा और कडपा · और देखें »

कडपा जिला

कडपा जिला, भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र का एक जिला है। इसके पड़ोसी जिलों में दक्षिण में चित्तूर, उत्तर में प्रकाशम तथा कुर्नूल पूर्व में नेल्लौर तथा पश्चिम में अनन्तपुर का नाम आता है। इस जिले से होकर पेन्नार नदी बहती है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: रायलसीमा और कडपा जिला · और देखें »

कर्नूल

कर्नूल, आंध्रप्रदेश राज्य के बड़े शहरों में से एक है। यह तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा है। आंध्र प्रदेश के अवरतण के पूर्व कर्नूल नवंबर १, १९५६ तक आंध्र राष्ट्र का राजधानी रहा। कर्नूल भारत आंध्र प्रदेश के करनूल जिले का मुख्यालय है। शहर को अक्सर रायलसीमा के गेटवे के रूप में जाना जाता है। यह 1 अक्टूबर 1953 से 31 अक्टूबर 1956 तक आंध्र राज्य की राजधानी था। 2011 जनगणना के अनुसार, यह 460,184 की आबादी वाला राज्य का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। http://ourkmc.com/Circulars/files/50__Binder1.pdf .

नई!!: रायलसीमा और कर्नूल · और देखें »

कापू (जाति)

कापू (तेलुगु కాపు) मुख्यतः आंध्र प्रदेश तथा तेलंगण निवासी एक जाति है। तेलुगु में कपू या कापू शब्द का मतलब 'किसान' या संरक्षक है। कापू लोग तेलुगु बोलते हैं और मुख्यतः खेती करते हैं। इन्हें कुलनाम नायडू से भी जाना जाता है जिसका अर्थ नेता है। हालांकि कई अन्य कृषि समुदायों द्वारा भी नायडू/नायक/नायकर का प्रयोग किया जाता है। मुन्नुरु कापू, तेलगा, बलीजा, तुर्पू कापू और ओंटारी आदि इसकी उपजातियाँ हैं। आंध्र प्रदेश में कापू समुदाय मुख्यतः तटीय जिलों, उत्तरी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में केंद्रित है। ये तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और कुछ अन्य भारतीय राज्यों के साथ-साथ श्रीलंका में भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। कापू की उपजातियों में बलीजा, तेलगा, मुन्नुरु कापू, तुर्पू कापू और ओंटारी उपजातियां आंध्र प्रदेश की आबादी का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सा हैं, अतः वे इस राज्य में सबसे बड़ा जातिसमूह हैं। 20वीं सदी के अंतिम दशक में उनमें से कुछ लोग विदेशों में, विशेष तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, बोनेयर, न्यूजीलैंड, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, कनाडा, त्रिनिदाद, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे, कुराकाओ, चीन, गुयाना, मॉरीशस और आस्ट्रेलिया में जाकर बस गए। .

नई!!: रायलसीमा और कापू (जाति) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »