लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रामायण (टीवी धारावाहिक)

सूची रामायण (टीवी धारावाहिक)

रामायण एक बहुत ही सफ़ल भारतीय टीवी श्रृंखला है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानन्द सागर के द्वारा किया गया था। ७८-कड़ियों के इस धारावाहिक का मूल प्रसारण दूरदर्शन पर २५ जनवरी, १९८७ से ३१ जुलाई, १९८८ तक रविवार के दिन सुबह ९:३० किया जाता था। यह एक प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थ रामायण का टीवी रूपांतरण है और मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदासजी की रामचरितमानस पर आधारित है। इसका कुछ भाग कम्बन की कम्बरामायण और अन्य कार्यों से लिया गया है। .

8 संबंधों: डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची, तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार), दारा सिंह, दीपिका छिखलिया, महाभारत (टीवी धारावाहिक), रामायण (बहुविकल्पी), सुनील लहरी, अरुण गोविल

डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची

यह लेख डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित किए गए कार्यक्रमों की सूची प्रदर्शित करने के लिए हैं। .

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और डीडी नेशनल द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों की सूची · और देखें »

तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)

तबस्सुम हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। लेकिन अपने काम के लिए वह सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से, जो १९७२ से लेकर १९९३ तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ,, Sangita Gopal, pp.

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार) · और देखें »

दारा सिंह

दारा सिंह (पूरा नाम: दारा सिंह रन्धावा, अंग्रेजी: Dara Singh, जन्म: 19 नवम्बर, 1928 पंजाब, मृत्यु: 12 जुलाई 2012 मुम्बई) अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान रहे हैं। उन्होंने 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को पराजित करके कामनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। 1968 में वे अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बन गये। उन्होंने पचपन वर्ष की आयु तक पहलवानी की और पाँच सौ मुकाबलों में किसी एक में भी पराजय का मुँह नहीं देखा। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का अन्तिम मुकाबला जीतने के पश्चात कुश्ती से सम्मानपूर्वक संन्यास ले लिया। उन्नीस सौ साठ के दशक में पूरे भारत में उनकी फ्री स्टाइल कुश्तियों का बोलबाला रहा। बाद में उन्होंने अपने समय की मशहूर अदाकारा मुमताज के साथ हिन्दी की स्टंट फ़िल्मों में प्रवेश किया। दारा सिंह ने कई फ़िल्मों में अभिनय के अतिरिक्त निर्देशन व लेखन भी किया। उन्हें टी० वी० धारावाहिक रामायण में हनुमान के अभिनय से अपार लोकप्रियता मिली। उन्होंने अपनी आत्मकथा मूलत: पंजाबी में लिखी थी जो 1993 में हिन्दी में भी प्रकाशित हुई। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया। वे अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक पूरे छ: वर्ष राज्य सभा के सांसद रहे। 7 जुलाई 2012 को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल मुम्बई में भर्ती कराया गया किन्तु पाँच दिनों तक कोई लाभ न होता देख उन्हें उनके मुम्बई स्थित निवास पर वापस ले आया गया जहाँ उन्होंने 12 जुलाई 2012 को सुबह साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया। .

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और दारा सिंह · और देखें »

दीपिका छिखलिया

दीपिका छिखलिया (जन्म २९ अप्रैल १९६५) भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न अन्य पौराणिक कथा आधारित धारावाहिकों में अभिनय किया है। उन्होंने राज किरन के साथ फ़िल्म सन मेरी लैला (१९८३) में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया। उन्होंने रुपये दस करोड़ (१९९१), घर का चिराग (१९८९) और खुदाई (१९९४) में राजेश खन्ना के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (१९८६) में मामूट्टी के साथ अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया। .

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और दीपिका छिखलिया · और देखें »

महाभारत (टीवी धारावाहिक)

महाभारत एक टीवी धारावाहिक का नाम है जो बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित और उनके पुत्र रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित था। यह महाभारत नामक एक भारतीय पौराणिक काव्य पर आधारित धारावाहिक था और विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक था। ९४-कड़ियों के इस धारावाहिक का प्रथम प्रसारण १९८८ से १९९० तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर किया गया था। प्रत्येक धारावाहिक ४५ मिनट का था। इसका प्रसारण एक अन्य सफ़ल पौराणिक धारावाहिक रामायण के बाद किया गया था जो १९८७-१९८८ में प्रसारित किया गया था। ब्रिटेन में इस धारावाहिक का प्रसारण बीबीसी द्वारा किया गया था जहाँ इसकी दर्शक संख्या ५० लाख के आँकड़े को भी पार कर गई, जो दोपहर के समय प्रसारित किए जाने वाले किसी भी धारावाहिक के लिए एक बहुत बड़ी बात थी। .

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और महाभारत (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

रामायण (बहुविकल्पी)

रामायण मूलतः वाल्मीकि द्वारा संस्कृत में रचित प्रसिद्ध महाकाव्य है। किन्तु अन्य भाषाओं में रचित अनेकानेक रामकथा काव्य इसी नाम से जाने जाते हैं-.

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और रामायण (बहुविकल्पी) · और देखें »

सुनील लहरी

सुनील लहरी भारतीय अभिनेता हैं। वो रामानन्द सागर के टेलीविज़न धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वो विक्रम और बेताल एवं दादा-दादी की कहानियाँ में अभिनय कर चुके हैं। .

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और सुनील लहरी · और देखें »

अरुण गोविल

अरुण गोविल एक हिन्दी फिल्म एवं दूरदर्शन अभिनेता हैं। इन्होने रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभायी थी। इससे इनको बहुत प्रसिद्धि मिली। .

नई!!: रामायण (टीवी धारावाहिक) और अरुण गोविल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »