लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रामानन्द सागर

सूची रामानन्द सागर

रामानन्द सागर (29 दिसम्बर 1917 – 12 दिसम्बर 2005) हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक थे। दूरदर्शन पर रामायण नामक अति लोकप्रिय धारावाहिक के कारण वे बहुत प्रसिद्ध हुए। .

19 संबंधों: चरस (फ़िल्म), तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार), दीपिका छिखलिया, पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९), प्रद्युम्न रंधावा, प्रेम बंधन (1979 फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार, बगावत (1982 फ़िल्म), रामायण (टीवी धारावाहिक), सुनील लहरी, हिंदी चलचित्र, १९६० दशक, हिंदी चलचित्र, १९७० दशक, वेद राही, आरज़ू (1965 फ़िल्म), कृष्णा (टीवी धारावाहिक), अरुण गोविल, १२ दिसम्बर, २००५

चरस (फ़िल्म)

चरस 1976 की बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका रामानंद सागर ने निर्माण और निर्देशन किया। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी सहित अजीत, अरुणा ईरानी, अमजद ख़ान, असरानी, सुजीत कुमार, केष्टो मुखर्जी और टॉम ऑल्टर हैं। इस फिल्म में संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया। .

नई!!: रामानन्द सागर और चरस (फ़िल्म) · और देखें »

तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)

तबस्सुम हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। लेकिन अपने काम के लिए वह सबसे ज़्यादा जानी जाती हैं फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से, जो १९७२ से लेकर १९९३ तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ,, Sangita Gopal, pp.

नई!!: रामानन्द सागर और तबस्सुम (हिन्दी फ़िल्म कलाकार) · और देखें »

दीपिका छिखलिया

दीपिका छिखलिया (जन्म २९ अप्रैल १९६५) भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न अन्य पौराणिक कथा आधारित धारावाहिकों में अभिनय किया है। उन्होंने राज किरन के साथ फ़िल्म सन मेरी लैला (१९८३) में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया। उन्होंने रुपये दस करोड़ (१९९१), घर का चिराग (१९८९) और खुदाई (१९९४) में राजेश खन्ना के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (१९८६) में मामूट्टी के साथ अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया। .

नई!!: रामानन्द सागर और दीपिका छिखलिया · और देखें »

पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। सन् २००० से २००९ तक विजेताओं की सूची निम्न है: .

नई!!: रामानन्द सागर और पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९) · और देखें »

प्रद्युम्न रंधावा

प्रद्युम्न रंधावा (अंग्रेजी: Parduman Randhawa) एक भारतीय अभिनेता है, वे प्रसिध्द पहलवान व अभिनेता दारा सिंह के ज्येष्ठ पुत्र हैं। .

नई!!: रामानन्द सागर और प्रद्युम्न रंधावा · और देखें »

प्रेम बंधन (1979 फ़िल्म)

प्रेम बंधन (अंग्रेजी: bond of love) 1979 में रामानन्द सागर द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म है। इसके प्रमुख कलाकार है राजेश खन्ना, रेखा व मौसमी चटर्जी और सहायक कलाकार हेलन, भगवान, कैस्टो मुखर्जी, ए के हंगल व ललिता पवार है। यह कथा राजेश खन्ना द्वारा अभिनीत पात्र का है जो अपनी स्मरणशक्ति खोये एक मछुअरी से विवाह करता है और शहर में प्रेमिका उसकी प्रतीक्षा करती है। .

नई!!: रामानन्द सागर और प्रेम बंधन (1979 फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: रामानन्द सागर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

Kajol with karan johar.jpg फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन विजेता, करण जौहर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कारों की वर्षवार सूची श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

नई!!: रामानन्द सागर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार · और देखें »

बगावत (1982 फ़िल्म)

बग़ावत बग़ावत 1982 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: रामानन्द सागर और बगावत (1982 फ़िल्म) · और देखें »

रामायण (टीवी धारावाहिक)

रामायण एक बहुत ही सफ़ल भारतीय टीवी श्रृंखला है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन रामानन्द सागर के द्वारा किया गया था। ७८-कड़ियों के इस धारावाहिक का मूल प्रसारण दूरदर्शन पर २५ जनवरी, १९८७ से ३१ जुलाई, १९८८ तक रविवार के दिन सुबह ९:३० किया जाता था। यह एक प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थ रामायण का टीवी रूपांतरण है और मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदासजी की रामचरितमानस पर आधारित है। इसका कुछ भाग कम्बन की कम्बरामायण और अन्य कार्यों से लिया गया है। .

नई!!: रामानन्द सागर और रामायण (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

सुनील लहरी

सुनील लहरी भारतीय अभिनेता हैं। वो रामानन्द सागर के टेलीविज़न धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वो विक्रम और बेताल एवं दादा-दादी की कहानियाँ में अभिनय कर चुके हैं। .

नई!!: रामानन्द सागर और सुनील लहरी · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९६० दशक

1960 दशक के हिंदी चलचित्र .

नई!!: रामानन्द सागर और हिंदी चलचित्र, १९६० दशक · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९७० दशक

1970 के दशक के सबसे सफल चलचित्र है: .

नई!!: रामानन्द सागर और हिंदी चलचित्र, १९७० दशक · और देखें »

वेद राही

वेद राही (जन्म १९३३) हिन्दी और डोगरी के साहित्यकार तथा फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित फिल्म वीर-सावरकर बनाई। वेद राही ने दूरदर्शन धारावाहिक गुल गुलशन गुलफाम का भी निर्देशन किया। वेद राही का जन्म 22 मई 1933 को जम्मू कश्मीर में हुआ था। इनके पिता का नाम लाला मुल्कराज सराफ था जो जम्मू से “रणबीर” नाम का समाचार-पत्र निकलते थे। राही जी को बचपन से ही लिखने का शौक था। उन्होंने पहले उर्दू में लिखना आरम्भ किया और फिर हिंदी और डोगरी भाषा में भी लिखने लगे। उनकी अब तक की कुछ मशहूर कहानियां है - काले हत्थे (1958), आले (1982), क्रॉस फायरिंग। उनके प्रमुख उपन्यासों में झाड़ू बेदी ते पत्तन (1960), परेड (1982), टूटी हुई डोर (1980), गर्म जून आदि। वेद राही ने फिल्मी संसार में कदम रामानंद सागर के कारण रखा जिनके साथ जुड़ रहकर उन्होंने लगभग 25 हिंदी फिल्मों के लिए कहानिया, डायलॉग और स्क्रीन राइटिंग की। इन्होने कई फिल्में की जैसे वीर सावरकर (1982), बेज़ुबान (1976), चरस (1975), संन्यासी (1972), बे-ईमान (1972), मोम की गुड़िया (1971), आप आये बहार आई (1971), पराया धन (1970), पवित्र पापी (1966), 'यह रात फिर न आएगी' आदि। इसके अलावा उन्होंने 9 फिल्मे और सीरियल का निर्देशन किया एहसास (टीवी सीरीज) (1994), रिश्ते (टीवी सीरीज) (1987), ज़िन्दगी (टीवी सीरीज)(1987), गुल गुलशन गुलफाम (टीवी सीरीज) (1984), नादानियाँ (1980), काली घटा (1973), प्रेम पर्वत (1972), दरार आदि। इसके अलावा इन्होने काली घटा नामक फिल्म निर्मित भी की। .

नई!!: रामानन्द सागर और वेद राही · और देखें »

आरज़ू (1965 फ़िल्म)

आरज़ू १९६५ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। जो कश्मीर में बनाई गई है। जिसमें राजेंद्र कुमार, साधना एवं फ़िरोज़ ख़ान मुख्य भूमिका मे है। .

नई!!: रामानन्द सागर और आरज़ू (1965 फ़िल्म) · और देखें »

कृष्णा (टीवी धारावाहिक)

कृष्णा (जिसे श्री कृष्णा के नाम से भी जाना जाता है) रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। .

नई!!: रामानन्द सागर और कृष्णा (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

अरुण गोविल

अरुण गोविल एक हिन्दी फिल्म एवं दूरदर्शन अभिनेता हैं। इन्होने रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभायी थी। इससे इनको बहुत प्रसिद्धि मिली। .

नई!!: रामानन्द सागर और अरुण गोविल · और देखें »

१२ दिसम्बर

12 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 346वॉ (लीप वर्ष मे 347 वॉ) दिन है। साल में अभी और 19 दिन बाकी है। .

नई!!: रामानन्द सागर और १२ दिसम्बर · और देखें »

२००५

2005 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: रामानन्द सागर और २००५ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रामानंद सागर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »