लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रामबरन यादव

सूची रामबरन यादव

डॉ॰ रामबरण यादव (जन्म: ४ फ़रवरी १९४८) नेपाल के एक राजनेता है जो जुलाई, २००८ को नेपाल के प्रथम राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इसके पूर्व वे १९९९ से २००१ तक स्वास्थ्य मंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के महासचिव थे। पेशे से डॉक्टर श्री यादव की उच्च-शिक्षा भारत में हुई है। यादव 1991-1994 की नेपाली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य के लिए राज्य मंत्री थे। 1999 के चुनावों में वे प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। श्री यादव नेपाल के पहले राष्ट्रपति के रूप में 21 जुलाई 2008 को एक मतदान के दूसरे दौर में निर्वाचित हुए। उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में 23 जुलाई 2008 को शपथ ली। .

14 संबंधों: झलनाथ खनाल, नेपाल, नेपाल का इतिहास, नेपाल के प्रधानमन्त्री, नेपाल के प्रमुखों कि सूची, नेपाल के राष्ट्रपति, नेपाल के उप राष्ट्रपति, पुष्पकमल दाहाल, बाबुराम भट्टराई, बिद्या देवी भंडारी, मधेसी, सुशील कोइराला, कुवेर सिंह राना, अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प

झलनाथ खनाल

झलनाथ खनाल (जन्म:१९ मार्च १९५०, साँखेजुङ (इलाम जिला)) नेपाली कम्युनिस्ट आन्दोलन के एक शीर्ष नेता और नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री है। ३ फ़रवरी २०११ को निर्वाचित हुए खनाल नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष भी है। खनाल हाल ही में इलाम जिला क्षेत्र नं. १ से संविधान सभा सदस्य के रूप में चुने गए। इसके पहले वे कई बार मन्त्री भी बन चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से भूमिगत कम्युनिष्ट राजनीति में लगे खनाल तत्कालीन नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य बनने के बाद महासचिव पद पर आसीन हुए। २०४७ साल में नेकपा मार्क्सवादी और नेकपा माले मिलकर नेकपा (एकिकृत माक्सवादी लेनिनवादी) बनने के बाद वे उस पार्टी के स्थायी समिति सदस्य हुए। २०६६ साल के बुटवल अधिवेशन के बाद वे एमाले के अध्यक्ष में निर्वाचित हुए। खनाल ने २०६७ माघ २३ गते राष्ट्रपति रामवरण यादवके सामु पद और गोपनीयताके सपथ ग्रहण किया। नेपाल के सबसे असफल प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड हैं इनके पास। .

नई!!: रामबरन यादव और झलनाथ खनाल · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: रामबरन यादव और नेपाल · और देखें »

नेपाल का इतिहास

नेपाल का इतिहास भारतीय साम्राज्यों से प्रभावित हुआ पर यह दक्षिण एशिया का एकमात्र देश था जो ब्रिटिश उपनिवेशवाद से बचा रहा। हँलांकि अंग्रेजों से हुई लड़ाई (1814-16) और उसके परिणामस्वरूप हुई संधि में तत्कालीन नेपाली साम्राज्य के अर्धाधिक भूभाग ब्रिटिश इंडिया के तहत आ गए और आज भी ये भारतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के अंश हैं। .

नई!!: रामबरन यादव और नेपाल का इतिहास · और देखें »

नेपाल के प्रधानमन्त्री

सबसे पहले नेपाल में प्रधानमन्त्री का पद सन् १७९९ में शुरु किया गया था। नेपाल के प्रधानमन्त्रियों की नामावली (प्रधानमन्त्री व मन्त्रीपरिषद के अध्यक्ष) .

नई!!: रामबरन यादव और नेपाल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

नेपाल के प्रमुखों कि सूची

नीचे दिया गया सूची नेपाल के प्रमुखों का है जो नेपाल एकीकरण और 1768 में नेपाल अधिराज्य के स्थापना काल से आज तक कि है। .

नई!!: रामबरन यादव और नेपाल के प्रमुखों कि सूची · और देखें »

नेपाल के राष्ट्रपति

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रामबरन यादव और नेपाल के राष्ट्रपति · और देखें »

नेपाल के उप राष्ट्रपति

नेपाल के उप राष्ट्रपति (उपराष्ट्रपति) नेपाल के उप राज्य प्रमुख का गठन किया गया और मई 2008 में नेपाली राजतंत्र को समाप्त कर दिया गया था। .

नई!!: रामबरन यादव और नेपाल के उप राष्ट्रपति · और देखें »

पुष्पकमल दाहाल

पुष्पकमल दाहाल (जन्म:११ दिसम्बर १९५४), जिन्हें नेपाली राजनीति में प्रचंड नाम से संबोधित किया जाता है, व नेपाल के प्रधानमंत्री हैं। 3 अगस्त 2016 को वे दूसरी बार इस पद पर आसीन हुए। वे नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) तथा इसी पार्टी के सशस्त्र अंग जनमुक्ति सेना के भी शीर्ष नेता हैं। उन्हें नेपाल की राजनीति में १३ फ़रवरी १९९६ से नेपाली जनयुद्ध शुरु करने के लिए जाना जाता है जिसमें लगभग १३,००० नेपाली नागरिकों की हत्या होने का अनुमान लगाया जाता है। प्रचंड द्वारा मार्क्सवाद, लेनिनवाद एवं माओवाद के मिले जुले स्वरूप को नेपाल की परिस्थितियों मे व्याख्यित करने को नेपाल में प्रचंडवाद के नाम से पुकारा जाने लगा है। .

नई!!: रामबरन यादव और पुष्पकमल दाहाल · और देखें »

बाबुराम भट्टराई

डॉ॰ बाबुराम भट्टराई नेपाल के ३५वें प्रधानमन्त्री रह चुके हैं। नेपालमे गणतन्त्र आनेके बाद हुई संविधान सभाकि चुनावमे सबसे ज्यादा मत और मतान्तरसे विजयी होनेवाले माओवादी सभासद् डॉ॰बाबुराम भट्टराई हैं। उन्होने ४६ हजार २ सौ ७२ मत पाकर कांग्रेसके नेता चन्द्रप्रसाद न्यौपानेको ४० हजार मतकि अन्तरसे पराजित किया था। उनका जन्म नेपाल के गोर्खा जिले में 26 मई 1954 में हुआ था। बाबूराम भट्टराई राजनीतिक बुलंदियों पर पहुंचने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। वामपंथी राजनीति में शामिल होने से पहले वे अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए २८ अगस्त को हुए मतदान में वे चुनाव जीत गए। 57वर्षिय वे नेपाल के 35वें प्रधानमंत्री बने। .

नई!!: रामबरन यादव और बाबुराम भट्टराई · और देखें »

बिद्या देवी भंडारी

विद्या देवी भंडारी (विद्यादेवी भण्डारी) नेपाल की दूसरी तथा देश के लोकतांत्रिक इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति हैं।वे भूतपूर्व नेपाली राजनीतिज्ञ तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल की नेता रह चुकी हैं। इन्हें 549 में से 327 वोट प्राप्त कर कुल बहादुर गुरुंग को हराते हुए राष्ट्रपति चुना गया। ये नेपाल रक्षा मंत्रालय में पूर्व रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। .

नई!!: रामबरन यादव और बिद्या देवी भंडारी · और देखें »

मधेसी

नेपाल के दक्षिणी भाग के मैदानी क्षेत्र को मधेस कहते हैं और यहाँ निवास करने वाले नेपाली लोगों को मधेसी कहते हैं। इस क्षेत्र को 'तराई क्षेत्र' भी कहते हैं और तराई में वास करने वाले इन नेपाली लोगों को तराईबासी भी कहते हैं। मधेश शब्द 'मध्यदेश' का अपभ्रंश है। मैथिली, थारु, अवधी, भोजपुरी और अन्य भाषाएँ (जो भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बोली जाती है) बोलने वाले लोग जो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों जैसे दिखते हैं और जिनकी संस्कृति और रीति-रिवाज बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगो जैसी है लेकिन जो नेपाली हैं, वो लोग मधेसी कहलाते हैं। मधेसी मुल के नेपाली और भारत के बिहारी या उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोगों में कुछ भी असमानता नहीं है, अन्तर केवल यह है कि मधेसी नेपाली हें जो सीमा के उस पार रहते हैं। .

नई!!: रामबरन यादव और मधेसी · और देखें »

सुशील कोइराला

सुशील कोईराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे नेपाल के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ तथा लोकतान्त्रिक योद्धा है तथा नेपाली कांग्रेस पार्टी के सभापति है। 10 फ़रवरी 2014 को राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। वे नेपाल के 37वें तथा वर्ष 2008 में राजशाही खत्म होने के बाद छठे प्रधानमंत्री रहे। अक्टूबर २०१५ में नया संविधान लागू होने के पश्चात चुनाव में उन्हें खड्ग प्रसाद शर्मा ओली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। .

नई!!: रामबरन यादव और सुशील कोइराला · और देखें »

कुवेर सिंह राना

कुवेर सिंह राना नेपाल पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल हैं। .

नई!!: रामबरन यादव और कुवेर सिंह राना · और देखें »

अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प

2015 नेपाल भूकम्प क्षणिक परिमाण परिमाप पर 7.8 या 8.1 तीव्रता का भूकम्प था जो 25 अप्रैल 2015 सुबह 11:56 स्थानीय समय में घटित हुआ था। भूकम्प का अधिकेन्द्र लामजुंग, नेपाल से 38 कि॰मी॰ दूर था। भूकम्प के अधिकेन्द्र की गहराई लगभग 15 कि॰मी॰ नीचे थी। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। भूकंप में कई महत्वपूर्ण प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर व अन्य इमारतें भी नष्ट हुईं हैं। 1934 के बाद पहली बार नेपाल में इतना प्रचंड तीव्रता वाला भूकम्प आया है जिससे 8000 से अधिक मौते हुई हैं और 2000 से अधिक घायल हुए हैं। भूकंप के झटके चीन, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी महसूस किये गये। नेपाल के साथ-साथ चीन, भारत और बांग्लादेश में भी लगभग 250 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। भूकम्प की वजह से एवरेस्ट पर्वत पर हिमस्खलन आ गया जिससे 17 पर्वतारोहियों के मृत्यु हो गई। काठमांडू घाटी में यूनेस्को विश्व धरोहर समेत कई प्राचीन एतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुचाँ है। 18वीं सदी में निर्मित धरहरा मीनार पूरी तरह से नष्ट हो गयी, अकेले इस मीनार के मलबे से 200 से ज्यादा शव निकाले गये। भूकम्प के बाद के झटके 12 मई 2015 तक भारत, नेपाल, चीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान व पडोसी देशों में महसूस किये जाते रहे। .

नई!!: रामबरन यादव और अप्रैल 2015 नेपाल भूकम्प · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डॉ. राम बरण यादव, डॉ॰ राम बरण यादव, राम बरण यादव, राम बरन यादव, रामवरण यादव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »