लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजबोंग्शी भाषा

सूची राजबोंग्शी भाषा

राजबोंग्शी या कामता या रंगपुरी पूर्वोत्तर भारत, उत्तर बांग्लादेश, और नेपाल के पूर्वी भागों में राजबोंग्शी समुदाय द्वारा बोली जाने वाली एक हिन्द-आर्य भाषा है। इसे बोलने वाले कई लोग कोच भाषा भी बोलते हैं तथा अक्सर बंगाली या असमिया भाषाओं को भी बोल-समझ सकते हैं। इस भाषा के विभिन्न नाम हैं, जैसे राजवंशी, कामतापुरी, रंपुरी, गोवालपारीया, राजबोंग्शी, सृर्जापुरी, पोलिया और ताजपुरी।राजवंशी भाषा बांला और असमीया भाषा से मिलतती-जुलती भाषा है। राजवंशियों के भावैया गीत को 'बंगला गीत' भी कहा जाता है। भावैया गीत राजवंशियों की पहचान है। .

7 संबंधों: झापा जिला, नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य, भाषा सम्मान पुरस्कार, आठवीं अनुसूची, कामतापुर, कोच भाषा, कोच राजबोंग्शी लोग

झापा जिला

झापा जिल्ला नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र के मेची अंचल में स्थित एक अत्याधिक उर्वर एवं घना वस्ती समेटा हुआ जिल्ला हैं। इस जिल्ला का क्षेत्रफल १६०६ बर्ग कि॰मी॰ और जनसंख्या ८ लाख से ज्यादा हैं। इस जिल्ला के पूर्व और दक्षिण में भारत, उत्तर में इलाम, पश्चिम में मोरंग जिल्ला हैं। मानव बिकास सूचकांक में झापा जिल्ला तिसरे स्थानमे है।ईश जिल्लेमे ७ नगरपालिका और ३७ गा बि स है।जिल्लामे ७ निर्वाचन क्षेत्र है। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और झापा जिला · और देखें »

नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य

नेपाल में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जैसे किराँती, गुरुंग, तामंग, मगर, नेवारी, गोरखाली आदि। काठमांडो उपत्यका में सदा से बसी हुई नेवार जाति, जो प्रागैतिहासिक गंधर्वों और प्राचीन युग के लिच्छवियों की आधुनिक प्रतिनिधि मानी जा सकती है, अपनी भाषा को नेपाल भाषा कहती रही है जिसे बोलनेबालों की संख्या उपत्यका में लगभग 65 प्रतिशत है। नेपाली, तथा अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित समाचार पत्रों के ही समान नेवारी भाषा के दैनिक पत्र का भी प्रकाशन होता है, तथापि आज नेपाल की सर्वमान्य राष्ट्रभाषा नेपाली ही है जिसे पहले परवतिया "गोरखाली" या खस-कुरा (खस (संस्कृत: कश्यप; कुराउ, संस्कृत: काकली) भी कहते थे। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और नेपाली भाषाएँ एवं साहित्य · और देखें »

भाषा सम्मान पुरस्कार

भाषा सम्मान पुरस्कार एक भारतीय साहित्यिक पुरस्कार जो हर साल प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के वितरण का प्रारंभ साहित्य अकादमी ने १९९६ से किया। साहित्य अकादमी मान्यता-प्राप्त २४ भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करती है। इसलिए भाषा सम्मान पुरस्कार को गैर-मान्यता प्राप्त भाषाओं में साहित्यिक रचनात्मकता के साथ ही शैक्षिक अनुसंधान को स्वीकार और बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। यह लेखकों, विद्वानों, संपादकों, संग्रहकर्ताओं, कलाकारों या अनुवादकों को प्रस्तुत किया जाता है जिन्होंने संबंधित भाषाओं के प्रचार, आधुनिकीकरण या संवर्धन में काफी योगदान दिया है। सन्मान में एक पुरस्कार पट्टिका के साथ १ लाख रुपये दिये जाते है। १९९६ में पुरस्कार की धनराशी रुपये २५,००० थी। ये सन २००१ में बढ कर रुपये ४०,०००, सन २००३ में रुपये ५०,०००, और सन २००९ में १ लाख रुपये हुई। यह सम्मन प्रत्येक वर्ष ३-४ व्यक्तियों को विभिन्न भाषाओं में दिए जाते हैं जो कि विशेषज्ञों की समितियों की सिफारिश के आधार पर होता है। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और भाषा सम्मान पुरस्कार · और देखें »

आठवीं अनुसूची

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है। इस अनुसूची में २२ भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। इनमें से १४ भाषाओं को संविधान में शामिल किया गया था। सन १९६७ में, सिन्धी भाषा को अनुसूची में जोड़ा गया। इसके बाद, कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को १९९२ में जोड़ा गया। हाल में २००४ में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा, और संथाली भाषा शामिल किए गए। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और आठवीं अनुसूची · और देखें »

कामतापुर

चित्र:Ganges-Brahmaputra-Meghna basins.jpg कामतापुर (কামতাপুর) भारत के पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग के कुछ ज़िलों और उन से लगने वाले असम राज्य के कुछ ज़िलों पर विस्तृत भूभाग का पारम्परिक नाम है। इस क्षेत्र की एक विशेष सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है और यहाँ पर "कामतापुर" नामक एक अलग राज्य बनाने की मांग है। स्थानीय लोगों की बहुसंख्या राजबोंग्शी (राजवंशी) तथा कोच भाषा बोलने वाले राजबोंग्शी समुदाय की सदस्य है। अलग राज्य के आन्दोलन का नेतृत्व कामतापुर पीपल्स पार्टी नामक राजनैतिक पार्टी कर रही है। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और कामतापुर · और देखें »

कोच भाषा

कोच एक तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की ब्रह्मपुत्रीय शाखा की एक भाषा है जिसे भारत के उत्तरपूर्व, नेपाल और बांग्लादेश में रहने वाले कोच राजबोंग्शी लोग बोलते हैं। कोच बोलने वाले अक्सर राजबोंग्शी भाषा भी जानते हैं। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और कोच भाषा · और देखें »

कोच राजबोंग्शी लोग

राजबोंग्शी या कोच राजबोंग्शी पूर्वोत्तरी भारत के असम राज्य का एक समुदाय है जो कुछ हद तक पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग, बिहार, मेघालय, नेपाल, बांग्लादेश व भूटान में भी बसा हुआ है। यह मूल रूप से ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी के निचले भाग के वासी हैं और कामतापुर क्षेत्र में बहुसंख्यक हैं। .

नई!!: राजबोंग्शी भाषा और कोच राजबोंग्शी लोग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राजबंशी, राजबंशी भाषा, कयोर्त, कामता/रंगपुरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »