लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजकुमारी रत्ना सिंह

सूची राजकुमारी रत्ना सिंह

राजकुमारी रत्ना सिंह (जन्म: 29 अप्रैल, 1959) एक भारतीय राजनेता है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य है। लोकसभा सदस्य राजकुमारी रत्ना सिंह ग्यारहवीं, तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा की सदस्य चुनी गयीं। ने शनल इलेक्शन वाच नामक एनजीओ की रिपोर्ट मुताबिक देश की सबसे धनी महिला सांसद प्रतापगढ़ की राजकुमारी रत्ना सिंह हैं, जिनकी कुल संपत्ति 67 करोड़ 82 लाख रुपये हैं। .

6 संबंधों: दिनेश सिंह (राजनीतिज्ञ), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, रघुराज प्रताप सिंह, हरिवंश सिंह, जुमई खां आजाद, कालाकांकर (रियासत)

दिनेश सिंह (राजनीतिज्ञ)

राजा दिनेश सिंह (19 जुलाई 1925 – 30 नवम्बर 1995) भारत के भूतपूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री थे। वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला की जानी मानी कालाकांकर राजघराने से ताल्लुक रखते थे। राजा अवधेश सिंह इनके पिता व राजकुमारी रत्ना सिंह इनकी पुती हैं। .

नई!!: राजकुमारी रत्ना सिंह और दिनेश सिंह (राजनीतिज्ञ) · और देखें »

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है, इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नदी के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं॰ जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। इस धरती को रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारीदास और राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी कि जन्मभूमि और महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है। .

नई!!: राजकुमारी रत्ना सिंह और प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश · और देखें »

रघुराज प्रताप सिंह

कुँवर रघुराज प्रताप सिंह (जन्मः 31 अक्टूबर 1967, पश्चिम बंगाल) एक सुप्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो राजा भैया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। सन 1993 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के विधान सभा क्षेत्र कुंडा से निर्दलीय विधायक निर्वाचित किए जाते हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में भी भारी मतों से जीतकर विधानसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं। .

नई!!: राजकुमारी रत्ना सिंह और रघुराज प्रताप सिंह · और देखें »

हरिवंश सिंह

कुँवर हरिवंश सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोक सभा के वर्तमान सांसद है। वे २०१४ लोक सभा चुनाव में १६ मई २०१४ को प्रतापगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित किये गए। वे अपना दल राजनैतिक पार्टी से संलग्न है, जिसका गठबंधन २०१४ लोक सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से था। वे नवी मुंबई के एक व्यवसायी है, जौनपुर इनका पैतृक स्थान है। .

नई!!: राजकुमारी रत्ना सिंह और हरिवंश सिंह · और देखें »

जुमई खां आजाद

जुमई खां आजाद (जन्म: ५ अगस्त १९३०; मृत्यु: २९ दिसम्बर २०१३) अवधी भाषा के प्रख्यात कवि और शायर थे। इन्हें अवधी के रसखान व अवधी सम्राट कहा जाता था। इन्हें अवधी अकादमी व लोकबन्धु राजनारायण स्मृति सम्मान से भी नवाजा गया था। .

नई!!: राजकुमारी रत्ना सिंह और जुमई खां आजाद · और देखें »

कालाकांकर (रियासत)

कालाकांकर अवध का एक रियासत था। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला में स्थित हैं। .

नई!!: राजकुमारी रत्ना सिंह और कालाकांकर (रियासत) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »