लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रा.वन

सूची रा.वन

रा.वन (Ra.One) एक २०११ कि भारतीय विज्ञान कथा सुपरहीरो फ़िल्म है, जो अनुभव सिन्हा द्वारा लिखी और निर्देशित की गयी है। फ़िल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिकाओं में नज़र आते हैं, एक कंप्यूटर खेल विकासकर्ता और जी॰वन सुपर हीरो के रूप में। फ़िल्म में रा॰वन के रूप में अर्जुन रामपाल हैं। फ़िल्म में करीना कपूर और अरमान वर्मा भी हैं। शहना गोस्वामी, दलीप तहिल और चीनी अमेरिकी अभिनेता टॉम वू समर्थन भूमिका में दिखाई देते हैं। रजनीकांत, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अतिथि भूमिका में दिखाई देते हैं। .

18 संबंधों: डेलनाज़ ईरानी, डॉन २, प्रियंका चोपड़ा, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार, भारतीय सिनेमा, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, शहाणा गोस्वामी, शाहरुख़ ख़ान, शाहरुख़ ख़ान की फिल्में, संजय दत्त की फ़िल्में, सुपर हीरो, अनुभव सिन्हा, अरमान वर्मा, अर्जुन रामपाल, 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में, 57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

डेलनाज़ ईरानी

डेलनाज़ डेलनाज़ ईरानी भारतीय अभिनेत्री है जिन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। 1998 से 2012 तक वह राजीव पॉल से विवाहित थी और इस कारण उन्हें उस समय डेलनाज़ पॉल के रूप में श्रेय दिया गया है। उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है जिसमें बिग बॉस 6 प्रमुख है। .

नई!!: रा.वन और डेलनाज़ ईरानी · और देखें »

डॉन २

डॉन २ एक बॉलीवुड फ़िल्म है जो २१ दिसम्बर २०११ को रिलीज़ हुई जिसे फरहान अख्तर द्वारा निर्मित किया गया है। फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान व प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है और लारा दत्ता, ओम पुरी व कुणाल कपूर सह-कलाकार की भूमिका में। यह 2006 में बनी डॉन का दूसरा भाग है। इसे 21 दिसम्बर 2011 को 2डी और 3डी में व तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलिज़ किया गया। .

नई!!: रा.वन और डॉन २ · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: रा.वन और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: रा.वन और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: रा.वन और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: रा.वन और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: रा.वन और भारतीय सिनेमा · और देखें »

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (आरसीई) 2002 में स्थापित, मुंबई के शहर में स्थित भारतीय फ़िल्म उत्पादनकर्ता, वितरणकर्ता और दृश्य प्रभाव (विसुअल इफ़ेक्ट) प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी की स्थापना 2002 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने की थी। इसने अब मृत, ड्रीमज़ अनलिमिटेड की जगह ली थी। .

नई!!: रा.वन और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट · और देखें »

शहाणा गोस्वामी

शहाणा गोस्वामी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। .

नई!!: रा.वन और शहाणा गोस्वामी · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: रा.वन और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान की फिल्में

शाहरुख खान की फिल्में .

नई!!: रा.वन और शाहरुख़ ख़ान की फिल्में · और देखें »

संजय दत्त की फ़िल्में

संजय दत्त (जन्म २९ जुलाई १९५९) भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में उनके योगदानों के लिए जाना जाता है। वो फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं जिन्होंने १९८१ में फ़िल्मों में पदार्पण किया। .

नई!!: रा.वन और संजय दत्त की फ़िल्में · और देखें »

सुपर हीरो

स्पाइडर मैन सुपर हीरो सामान्यतः ऐसा मन जाता हैं कि उनके पास दैवीय अथवा असामान्य व अद्भुत शक्तियां होती हैं, जो लोगो और समाज की भलाई के लिए काम करता हैं। सिनेमा जगत में यह काफी प्रचलित हैं। इन्हें फ़रिश्ता भी कहा जा सकता हैं। .

नई!!: रा.वन और सुपर हीरो · और देखें »

अनुभव सिन्हा

अनुभव सिन्हा (जन्म:२२ जून १९६५) एक भारतीय फिल्म निर्देशक है। जिन्होंने तुम बिन और शाहरुख खान अभिनीत रा.वन जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। .

नई!!: रा.वन और अनुभव सिन्हा · और देखें »

अरमान वर्मा

अरमान वर्मा एक भारतीय बाल्य कलाकार हैं, जिन्हें कलर्स के रा.वन फिल्म से पहचान मिली। .

नई!!: रा.वन और अरमान वर्मा · और देखें »

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल Arjun Rampal, (जन्म 26 नवम्बर 1972), एक भारतीय अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फ़िल्मों में दिखाई देते हैं, साथ ही वे एक मॉडल हैं। .

नई!!: रा.वन और अर्जुन रामपाल · और देखें »

2011 की बॉलीवुड फ़िल्में

यह बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा २०११ में निर्मित फ़िल्मों की सूची है। वर्ष के दौरान व्यावसायिक तौर पर एवं समीक्षकों की दृष्टि से विभिन्न सफल फ़िल्में जारी की गई। आठ फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली शीर्ष 30 हिन्दी फ़िल्मों की सूची में जगह बनाई। प्रमुख दर्शनीय फ़िल्मों का संक्षिप्त विश्लेषण निम्न प्रकार है.

नई!!: रा.वन और 2011 की बॉलीवुड फ़िल्में · और देखें »

57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार २९ जनवरी २०१० को फ़िल्म सिटी, मुंबई में २०११ में बनी हिन्दी फ़िल्म-सृष्टी की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और रणबीर कपूर ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१२ को की गई थी। ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा को सर्वाधिक १३ नामांकन प्राप्त हुए। इसके पीछे रॉकस्टार को नौ और देली बेली को सात नामांकन प्राप्त हुए.

नई!!: रा.वन और 57वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रा-वन (2011 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »