लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रवीन्द्र जैन

सूची रवीन्द्र जैन

रवीन्द्र जैन (28 फरवरी 1944- 9 अक्टूबर, 2015) हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने संगीतकार और गीतकार थे। इन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत फ़िल्म सौदागर से की थी जिसमें इन्होंने गीत भी लिखे थे और उनको स्वरबद्ध भी किया था। इन्हें सन् १९८५ में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी मिला है। वर्ष २०१५ में उनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय टेलीविज़न के मीलपत्थर कहे जाने वाले रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक रामायण में भी उन्होंने ही संगीत दिया था जिससे कि वे भारत के घर घर में पहचाने जाने लगे। 9 अक्टूबर, 2015 शुक्रवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। रविंद्र जैन को भारतीय सिनेमा जगत में कुछ सबसे खूबसूरत, कर्णप्रिय और भावपूर्ण गीतों के लिए उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा। .

17 संबंधों: चितचोर (1976 फ़िल्म), टी-सीरीज़, तपस्या (1976 फ़िल्म), नदिया के पार (१९८२ फ़िल्म), पति पत्नी और वो (1978 फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार, बिनाका गीत माला, यश भारती पुरस्कार, रवि त्रिपाठी, लता मंगेशकर पुरस्कार, सुरेश वाडकर, सौदागर (१९७३ फ़िल्म), विवाह (2006 फ़िल्म), कुणबा, अलीगढ़, २०१५ में निधन

चितचोर (1976 फ़िल्म)

चितचोर 1976 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और चितचोर (1976 फ़िल्म) · और देखें »

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और टी-सीरीज़ · और देखें »

तपस्या (1976 फ़िल्म)

तपस्या 1976 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और तपस्या (1976 फ़िल्म) · और देखें »

नदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)

नदिया के पार १९८२ में निर्मित बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन गोविन्द मुनिस ने किया। यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश में फ़िल्माई गई और इसमें मुख्य अभिनय भूमिका में सचिन, साधना सिंह, इन्द्र ठाकुर, मिताली, सविता बजाज, शीला डेविड, लीला मिश्रा और सोनी राठौड़ हैं। यह केश्व प्रसाद मिश्र के हिन्दी उपन्यास कोहबर की शर्त पर आधारित फ़िल्म है। यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र की स्थानीय भाषा में बनी हुई है। इसे भोजपुरी और अवधि बोलियों का मिश्रित रूप माना जा सकता है जो बिहार तथा उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी इलाकों में बोली जाती है। फ़िल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले हुआ। इसको तेलुगु में प्रेमलयम नाम से डब किया गया। इसके बाद १९९४ में राजश्री प्रोडक्शन्स ने ही हम आपके हैं कौन शीर्षक के साथ पुनः निर्माण किया। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और नदिया के पार (१९८२ फ़िल्म) · और देखें »

पति पत्नी और वो (1978 फ़िल्म)

पति पत्नी और वो 1978 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और पति पत्नी और वो (1978 फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

बिनाका गीत माला

अमीन सयानी; बिनाका गीत माला के उद्धोषक जिनके मनमोहक अंदाज़ ने सबको दीवाना बना दिया था बिनाका गीतमाला भारतीय फिल्मी संगीत का सबसे पहला काउंट डाउन (count down) कार्यक्रम था रेडियो पर| 1950 और 1960 के दशक फिल्म, फिल्म संगीत और रेडियो के दशक थे| फिल्म और रेडियो के अलावा कोई और विशेष साधन नहीं था उन दिनों मनोरंजन का| लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर आधारित एक कार्यक्रम प्रसारित होता था उन दिनों रेडियो सीलोन से - बिनाका गीतमाला| फिल्मी गीतों से सम्बंधित सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था ये उस समय का| हर बुधवार को रात 8 बजे से 9 बजे तक बिनाका गीतमाला सुनने के लिये लोग रेडियो से चिपक जाया करते थे| मेलोडियस धुनों और मधुर कंठस्वरों का संगम श्रोताओं को पूरे एक घंटे तक भाव विभोर बनाये रखता था। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और बिनाका गीत माला · और देखें »

यश भारती पुरस्कार

यश भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार है।यह पुरस्कार साहित्य, समाजसेवा, चिकित्सा, फिल्म, विज्ञान, पत्रकारिता, हस्तशिल्प, संस्कृति, शिक्षण, संगीत, नाटक, खेल, उद्योग और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले को दिया जाता है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और यश भारती पुरस्कार · और देखें »

रवि त्रिपाठी

रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी (जन्म ४ फरवरी, १९७८) एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और रवि त्रिपाठी · और देखें »

लता मंगेशकर पुरस्कार

लता मंगेशकर पुरस्कार एक राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो संगीत के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया जाता है। भारत की कई राज्य सरकारें इस नाम के साथ पुरस्कार प्रदान करती हैं। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने 1 9 84 http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/latamangeshkar.asp में यह पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार में योग्यता का प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार शामिल है। 1992 से शुरू होने वाले महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक लता मंगेशकर पुरस्कार भी है। यह आधिकारिक रूप से "जीवनकाल में उपलब्धि के लिए लता मंगेशकर पुरस्कार" के रूप में भी जाना जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा एक और पुरस्कार दिया जाता है।। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और लता मंगेशकर पुरस्कार · और देखें »

सुरेश वाडकर

सुरेश वाडेकर(जन्म ७ अगस्त १९५५) एक भारतीय पार्श्वगायक हैं। वे मुख्यतः हिन्दी और मराठी फिल्मों में गाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने, कई भोजपुरी, कोंकणी और ओड़िया गाने भी गाए हैं। उनका जन्म वर्ष १९५५ में कोल्हापुर में हुआ था। फिल्मों में गाने के अलावा वे शास्त्रीय संगीत में भी रुचि रखते हैं। वर्ष २०११ में उन्हें श्रेष्ठ पार्श्वगायक की श्रेणी में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और सुरेश वाडकर · और देखें »

सौदागर (१९७३ फ़िल्म)

सौदागर १९७३ में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। हालांकि इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस में उतनी सफलता नहीं मिली लेकिन इसे अकादमी पुरस्कार के लिए भेजा गया था लेकिन यह फ़िल्म नामांकित न हो सकी। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और सौदागर (१९७३ फ़िल्म) · और देखें »

विवाह (2006 फ़िल्म)

विवाह 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और विवाह (2006 फ़िल्म) · और देखें »

कुणबा

कुणबा एक भारतीय हरियाणवी चलचित्र है। जिसमें मुख्य भूमिका में उत्तर कुमार,कादर खान,कविता जोशी,मुशताक ख़ान और विजय भटोटिया जैसे कलाकार हैं। चलचित्र में संगीत रवीन्द्र जैन का है। चलचित्र के निर्देशक यश चौहान हैं। .

नई!!: रवीन्द्र जैन और कुणबा · और देखें »

अलीगढ़

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य में अलीगढ़ जिले में शहर है। अलीगढ़ नगर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कारण विश्व प्रसिद्ध है और अपने तालों(Locks) के लिये भी.

नई!!: रवीन्द्र जैन और अलीगढ़ · और देखें »

२०१५ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१५ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: रवीन्द्र जैन और २०१५ में निधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रवींद्र जैन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »