लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रमन सिंह

सूची रमन सिंह

रमन सिंह (जन्म: १५ अक्टूबर १९५२, कवर्धा) एक भारतीय राजनेता है और छत्तीसगढ के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। रमन सिंह १९९० और १९९३ में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उसके बाद सन् १९९९ में वे लोकसभा के सदस्य चुने गये। १९९९ और २००३ में उन्होंने भारत सरकार में राज्य मंत्री का भी पद संभाला। २००४ में हुये विधानसभा के चुनावों में उन्होंने सफलता पाई और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री बने। २००८ के विधानसभा चुनावों में उन्होंने फिर से सफलता पायी और राज्य के पुनः मुख्यमंत्री बने। तीसरी बार वे 2013 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने गये। .

14 संबंधों: भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची, मुंगेली जिला, लखीराम अग्रवाल, सुकमा जिला, सूरजपुर जिला, हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, कबीरधाम जिला, अजीत जोगी, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३, छत्तीसगढ़ विधान सभा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत गणराज्य में उन्तीस राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुद्दुचेरी) की प्रत्येक सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री कहलाता है। भारत के संविधान के अनुसार राज्य स्तर पर राज्यपाल क़ानूनन मुखिया होता है लेकिन वास्तव में कार्यकारी प्राधिकारी मुख्यमंत्री ही होता है। राज्य विधान सभा चुनावों के बाद राज्यपाल सामान्यतः सरकार बनाने के लिए बहुमत वाले दल (अथवा गठबंधन) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसकी कैबिनेट विधानसभा के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होती है। यदि विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त हो तो मुख्यमंत्री का कार्यकाल सामान्यतः अधिकतम पाँच वर्ष का होता है; इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के कार्यकाल की संख्याओं की कोई सीमा नहीं होती। वर्तमान में पदस्थ इकत्तीस में से तीन, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, जम्मू और कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती और राजस्थान में वसुंधरा राजे महिला हैं। दिसम्बर 1994 से (समय के लिए), सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग सबसे लम्बे समय से पदस्थ मुख्यमंत्री हैं। पंजाब के अमरिन्दर सिंह (जन्म 1942) सबसे वृद्ध मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (जन्म 1979) सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के चौदह पदस्थ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पाँच पदस्थ तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो है; इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य दल के पदस्थ मुख्यमंत्रियों की संख्या एक से अधिक नहीं है। .

नई!!: रमन सिंह और भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद सदस्यों की संख्या के आधार पर भारतीय गणराज्य की राजनैतिक प्रणाली का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 1980 में स्थापित भाजपा, राजनीतिक विचारधारा के स्तर पर, सामान्यतः एक दक्षिणपंथी दल माना जाता है।, वह प्राथमिक सदस्यता की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा दल है।, 17 राज्यों में 42 भाजपा नेता मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हो चुके है, जिनमें से पन्द्रह निवर्तमान हैं। उनतीस राज्यों और दो ​​केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली और पुडुचेरी) में से प्रत्येक का शासनाध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है। भारतीय संविधान के अनुसार, राज्य स्तर पर, राज्यपाल विधिवत् प्रधान होता है, किंतु वस्तुतः कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होते हैं। विधानसभा के चुनावों के बाद, राज्यपाल अधिकांशतः सरकार बनाने के लिए विधानसभा सदस्यों की बहुसंख्यता वाले दल (या गठबंधन) को आमंत्रित करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है जिसका मंत्रिपरिषद विधानसभा के प्रति समूह्य-उत्तरदायी होता हैं। अगर उसके पास विधानसभा का विश्वास है तो एक मुख्यमंत्री की अवधि सामान्यतः अधिकतम पांच वर्ष की होती है। 42 भाजपा मुख्यमंत्रियों में से पन्द्रह निवर्तमान है—अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू, असम में सर्बानंद सोनोवाल, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गुजरात में विजय रूपाणी, गोवा में मनोहर पर्रीकर, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, झारखंड में रघुवर दास, मणिपुर में एन बीरेन सिँह, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस, राजस्थान में वसुंधरा राजे, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर तथा त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब। भाजपा मुख्यमंत्रियों में से चार महिलाएँ रही हैं—दिल्ली में सुषमा स्वराज, गुजरात में आनंदीबेन पटेल, मध्य प्रदेश में उमा भारती और राजस्थान में वसुंधरा राजे। दिसंबर 2003 से कार्यरत (के लिए), रमन सिंह भाजपा के सबसे लम्बे समय तक सेवारत मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री के रूप में कर्नाटक के बी॰ एस॰ येदियुरप्पा का पहला कार्यकाल केवल नौ दिनों तक चला, जो भाजपा मुख्यमंत्रियों के बीच में सबसे कम अवधि का कार्यकाल है; तथापि, सभी कार्यकालों के कुल को ध्यान में लेते हुए, सुषमा स्वराज 52 दिन की सबसे कम अवधि के लिए मुख्यमंत्री रहीं। राजस्थान के भैरों सिंह शेखावत भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 4 मार्च 1990 को राजस्थान का मुख्यमंत्री का पद संभाला। बहरहाल कुछ भाजपा नेता जनता पार्टी (जपा) के सदस्य होते हुए पहले से ही मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित हो चुके थे; जपा राजनीतिक दलों का एक मिश्रण था जिसमें भाजपा का पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ भी शामिल था। उत्तराखण्ड और गुजरात में भाजपा के पांच मुख्यमंत्री रहे है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भाजपा के चार मुख्यमंत्री रहे हैं; कर्नाटक, झारखंड, और दिल्ली में तीन भाजपा मुख्यमंत्री रहे हैं। .

नई!!: रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

मुंगेली जिला

मुंगेली: मुंगेली बिलासपुर जिले से अलग होकर बना छत्तीसगढ़ का नया जिला है। यह 1 जनवरी 2012 से छ.ग. के 21 वें जिले के रूप म अस्तित्व में आया। मुख्यमंत्री डॉ॰रमन सिंग द्वारा 12 जनवरी को लोकार्पण किया गया। इस नये जिले का गठन मुंगेली, पथरिया और लोरमी तहसीलों को मिलाकर किया गया है। नये जिले में कुल 669 गांव और 149 पटवारी हल्के हैं। इस नये जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख 63 हजार 942 हेक्टेयर है। नवगठित मुंगेली जिले की कुल जनसंख्या चार लाख 72 हजार है। आगर नदी, मनियारी, रहन और शिवनाथ नदी के आंचल में फैले इस नये जिले में अचानकमार, टाईगर रिजर्व सहित सेतगंगा, मदकूद्वीप जैसे ऐतिहासिक स्थल भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र हैं। नये जिले में छः पुलिस थाने- मुंगेली, लोरमी, पथरिया, जरहागांव, सेतगंगा, लालपुर सहित तीन पुलिस चौकियां भी हैं। नये जिले में पांच कॉलेज, 36 हायर सेकेण्डरी स्कूल, 71 हाई स्कूल, 269 मिडिल स्कूल, 711 प्राथमिक शालाएं, तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और 387 आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं। इनके अलावा मुंगेली और पथरिया में मिनी आई.टी.आई.

नई!!: रमन सिंह और मुंगेली जिला · और देखें »

लखीराम अग्रवाल

लखीराम अग्रवाल (13 फरवरी 1932 – 24 जनवरी 2009) भारत के एक राजनेता थे। वे १९९० से २००२ तक राज्यसभा के सदस्य रहे, पहले मध्य प्रदेश से और बाद में छत्तीसगढ़ से। १९९० से २०० तक वे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। छत्तीसगढ बनने के बाद वे छत्तीसगढ भाजपा के अध्यक्ष बने। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लखीराम अग्रवाल को याद करना सही मायने में राजनीति की उस परंपरा का स्मरण है जो आज के समय में दुर्लभ हो गयी है। वे सही मायने में हमारे समय के एक ऐसे नायक हैं जिसने अपने मन, वाणी और कर्म से जिस विचारधारा का साथ किया, उसे ताजिंदगी निभाया। यह प्रतिबद्धता भी आज के युग में असाधारण नहीं है। .

नई!!: रमन सिंह और लखीराम अग्रवाल · और देखें »

सुकमा जिला

सुकमा जिला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में एक जिला है। इसकी स्थापना 15 अगस्त 2011 को मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की थी। यह जगदलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 221 से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: रमन सिंह और सुकमा जिला · और देखें »

सूरजपुर जिला

सूरजपुर जिला भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय सूरजपुर है। 15 अगस्त 2011को रमन सिंह ने इसे एक जिला का रूप घोषणा कीय अस्तित्व में 1जनवरी 2012 में आया, लोकार्पण 19 जनवरी 2012 को हूँआ । .

नई!!: रमन सिंह और सूरजपुर जिला · और देखें »

हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा

21 जनवरी 2017 को जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस के नौ डिब्बे देर रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसमें अब तक 36 लोगों की मौत हुई है और 54 लोग घायल हैं। हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन रेलवे सूत्रों ने हादसे के लिए किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया है। - अमर उजाला - 22 जनवरी 2017 .

नई!!: रमन सिंह और हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन हादसा · और देखें »

इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा

20 नवम्बर 2016 को कानपुर से 100 किलोमीटर दूर पुखरायां में रविवार तड़के क़रीब तीन बजे पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। ये ट्रेन इंदौर से पटना जा रही थी। - बीबीसी - 20 नवम्बर 2016 हादसे में 153 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। वहीं 250 से ज्यादा के घायल होने की भी खबर है। - अमर उजाला - 20 नवम्बर 2016 .

नई!!: रमन सिंह और इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसा · और देखें »

कबीरधाम जिला

कबीरधाम जिला (पुराना नाम कवर्धा जिला) भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कवर्धा है। रायपुर से 120 कि॰मी॰ और बिलासपुर से 114 कि॰मी॰ कि दूरि पर स्थित है यह पुण्य नगरी। मुख्यमन्त्री रमन सिंह के गृहनगर होने के साथ साथ कइ महत्वपूर्ण लोगों कि कर्यस्थली भी है। खजुराहो के समकालिक भोरमदेव का प्रसिध मन्दिर जिले के महत्वपूर्ण आकर्षणों में से है। .

नई!!: रमन सिंह और कबीरधाम जिला · और देखें »

अजीत जोगी

अजीत प्रमोद कुमार जोगी एक भारतीय राजनेता है तथा प्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बिलासपुर के पेंड्रा में जन्में अजीत जोगी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पहले भारतीय पुलिस सेवा और फिर भारतीय प्रशासनिक की नौकरी की। बाद में वे मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर राजनीति में आये। वे विधायक और सांसद भी रहे। बाद में 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ बना तो राज्य का पहला मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बनाया गया। .

नई!!: रमन सिंह और अजीत जोगी · और देखें »

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: रमन सिंह और छत्तीसगढ़ · और देखें »

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३ भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में ११ और १९ नवम्बर २०१३ को हुए विधान सभा चुनाव हैं जिसमें छत्तीसगढ़ की ९० विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। इसके परिणाम (मतगणना) ८ दिसम्बर २०१३ को घोषित किये गये। .

नई!!: रमन सिंह और छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३ · और देखें »

छत्तीसगढ़ विधान सभा

छत्तीसगढ़ विधान सभा भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की विधायिका हैं | .

नई!!: रमन सिंह और छत्तीसगढ़ विधान सभा · और देखें »

छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ राज्य का प्रमुख होता है। भारत सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम २००० के तहत १ नवम्बर २००० को नए छत्तीसगढ़ राज्य का उद्घाटन हुआ, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा एवं राजनांदगाँव सहित १६ जिले सम्मिलित किए गए। .

नई!!: रमन सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्रियों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डॉ. रमन सिंह, रमण सिंह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »