लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रब्बी शेरगिल

सूची रब्बी शेरगिल

रब्बी शेरगिल (जन्म का नाम गुरप्रीत सिंह शेरगिल, 1973) एक भारतीय संगीतकार हैं जो अपनी प्रथम एल्बम रब्बी और 2005 के सर्वश्रेष्ठ गीत "बुल्ला की जाना" के लिए जाने जाते हैं। उनके संगीत का वर्णन विभिन्न प्रकार के रॉक, बानी शैली की पंजाबी और सुमित भट्टाचार्य द्वारा, Rediff.com विशेष सूफियाना, तथा अर्ध-सूफी अर्ध-लोकगीत जैसा संगीत जिसमे पाश्चत्य साजों की अधिकता होस्वागता सेन द्वारा, द टेलीग्राफ, 21 नवम्बर 2004.

6 संबंधों: पापोन, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार, बुल्ला की जाना, बुल्ले शाह, शिव कुमार बटालवी, छल्ला (लोकगीत)

पापोन

अंगराग महंत (असमिया: অংগৰাগ মহন্ত), जिन्हें मुख्यत: उनके उपनाम पापोन के नाम से जाना जाता है, भारत के राज्य असम से आने वाले एक गायक, संगीतकार और रिकार्ड निर्माता हैं। एनडीटीवी गुड टाइम्स के साथ हुए एक साक्षातकार में पापोन ने कहा था कि वो दुनिया भर की यात्रा करना और दुनिया के विभिन्न संगीत समारोहों में प्रस्तुति देना चाहते है। वह दुनिया भर के विभिन्न संगीतकारों से मिल कर दुनिया भर के विभिन्न इलाकों के संगीत को सीखना और इन प्रतिभावान संगीतकारों के साथ मिलकर अद्भुत और सुंदर संगीत रचना करना चाहते हैं। पापोन द्वारा रचित उनका अधिकांश शुरुआती संगीत प्रचलित संगीत से पूरी तरह से अलग था। यह पूर्वी लोक संगीत था और मुख्यत: असमिया भाषा में था। उनके द्वारा रचित पहला हिन्दी एलबम 'द स्टोरी सो फार' था। .

नई!!: रब्बी शेरगिल और पापोन · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार हिंदी फिल्मों के लिए वार्षिक फिल्मफेयर पुरस्कार के हिस्से के रूप में फिल्मफेयर द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह किसी पुरुष पार्श्व गायक को दिया जाता है जिसने फिल्म गीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यद्यपि पुरस्कार समारोह की स्थापना 1954 में हुई थी लेकिन 1959 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक की श्रेणी शुरू की गई थी। यह पुरस्कार 1967 तक पुरुष और माहिला गायक दोनों के लिए शुरू में एक ही था। इस श्रेणी को अगले वर्ष विभाजित किया गया था और जब से पुरुष और महिला गायक को अलग पुरस्कार से प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: रब्बी शेरगिल और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार · और देखें »

बुल्ला की जाना

बुल्ला की जाना (بُلھا کی جاڻا (शाहमुखी), ਬੁਲ੍ਹਾ ਕੀ ਜਾਣਾ (गुरुमुखी)) पंजाबी सूफी संत बुल्ले शाह द्वारा लिखित सबसे प्रसिद्ध काफ़ी कविताओं में से एक है। 1990 के दशक में पाकिस्तानी रॉक बैंड जुनून ने, "बुल्ला की जाना" को एक गीत का रूप दिया। 2005 में, रब्बी शेरगिल का रॉक संस्करण भारत और पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय हुआ। भारत से एक पंजाबी सूफ़ी समूह, वडाली बंधुओं ने भी अपने एलबम आ मिल यार...

नई!!: रब्बी शेरगिल और बुल्ला की जाना · और देखें »

बुल्ले शाह

बुल्ले शाह (ਬੁੱਲ੍ਹੇ ਸ਼ਾਹ,, जन्म नाम अब्दुल्ला शाह) (जन्म 1680), जिन्हें बुल्ला शाह भी कहा जाता है, एक पंजाबी सूफ़ी संत एवं कवि थे। उनकी मृत्यु 1757 से 1759 के बीच वर्तमान पाकिस्तान में स्थित शहर क़सूर में हुई थी उनकी कविताओं को काफ़ियाँ कहा जाता है। .

नई!!: रब्बी शेरगिल और बुल्ले शाह · और देखें »

शिव कुमार बटालवी

शिव कुमार 'बटालवी' (ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਬਟਾਲਵੀ) (1936 -1973) पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे, जो उन रोमांटिक कविताओं के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, जिनमें भावनाओं का उभार, करुणा, जुदाई और प्रेमी के दर्द का बखूबी चित्रण है। वे 1967 में वे साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के साहित्यकार बन गये। साहित्य अकादमी (भारत की साहित्य अकादमी) ने यह सम्मान पूरण भगत की प्राचीन कथा पर आधारित उनके महाकाव्य नाटिका लूणा (1965) के लिए दिया, जिसे आधुनिक पंजाबी साहित्य की एक महान कृति माना जाता है और जिसने आधुनिक पंजाबी किस्सागोई की एक नई शैली की स्थापना की। आज उनकी कविता आधुनिक पंजाबी कविता के अमृता प्रीतम और मोहन सिंह जैसे दिग्गजों के बीच बराबरी के स्तर पर खड़ी है,जिनमें से सभी भारत- पाकिस्तान सीमा के दोनों पक्षों में लोकप्रिय हैं।.

नई!!: रब्बी शेरगिल और शिव कुमार बटालवी · और देखें »

छल्ला (लोकगीत)

छल्ला एक प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत है। वर्तमान भारत-पाक सीमा के दोनों ओर के पंजाब में कई गायकों ने कई अवसरों पर यह गीत गाया है और इसके कई संस्करण प्रसिद्ध हैं। भारतीय पंजाब में १९८६ में आई पंजाबी फ़िल्म लौंग दा लिश्कारा में जगजीत सिंह द्वारा संगीतबद्ध गुरदास मान द्वारा गाया गया संस्करण बहुत प्रसिद्ध हुआ। शाहरुख खान अभिनीत हिन्दी फ़िल्म जब तक है जान में रब्बी शेरगिल ने छल्ला गाया। इस गाने का वीडियो 1 अक्टूबर 2012 को रिलीज़ किया गया और पहले ही दिन इसके दर्शकों का आँकड़ा दस लाख को पार कर गया। इसे उस वर्ष के फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार भी मिला। 2010 में रिलीज हुई इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म क्रुक में इस गीत का प्रवासी भारतीय संस्करण छल्ला इंडिया तों आया प्रस्तुत किया गया। इसे बब्बू मान व सुज़ैन डिमेलो ने स्वर दिए। इस गीत को पंजाबी म्यूज़िक अवार्ड्स में उस वर्ष का हिंदी फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी गीत का पुरस्कार दिया गया। यह बब्बल राय के गीत ऑस्ट्रेलियन छल्ला का ही परिवर्धित संस्करण था। Challa https://g.co/kgs/McC1lB.

नई!!: रब्बी शेरगिल और छल्ला (लोकगीत) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »