लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रघुवरन

सूची रघुवरन

रघुवरन (मलयालम: രഘുവരന്‍; तमिल: ரகுவரன்; कन्नड़: ರಘುವರನ್; तेलुगू రఘువరన్) (1958 – 19 मार्च 2008) एक भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने मुख्य रूप से दक्षिण भारत में बनी फिल्मों में काम किया। वे तमिल फिल्मों में खलनायक और चरित्र-भूमिकाएं करने के कारण प्रसिद्ध हो गये। उन्होंने 150 से अधिक मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, "इस अभिनेता ने अपनी विशेष शैली और आवाज़ के साथ अपने लिए एक खास स्थान बना लिया था।" एक तमिल धारावाहिक, ओरु मानिदानिन कदाई में वे नायक की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हो गए थे, जिसमें एक भला आदमी शराबी बन जाता है। मलयालम फिल्म दैवातिन्टे विक्रितिकल में उनकी भूमिका के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की गयी। इस फिल्म का निर्देशन लेनिन राजेंद्रन ने किया था और यह एम मुकुन्दन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। .

6 संबंधों: भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, रिया सेन, रक्षक, रोहिणी (अभिनेत्री), इज़्ज़तदार, कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन (चलचित्र)

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: रघुवरन और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

रिया सेन

रिया सेन (রিয়া সেন, pron.) (जन्म: रिया देव वर्मा, २४ जनवरी १९८१) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, माँ मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी अभिनेत्रियाँ रही हैं, इस तरह रिया मूलतः अभिनेताओं के परिवार में से है। उन्होंने अपना अभिनय करियर सन् १९९१ में फ़िल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। उनको अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यवसायिक सफलता सन् २००१ में एन. चंद्रा द्वारा दिग्दर्शित कम बजट वाली सेक्स कॉमेडी हिन्दी फ़िल्म स्टाइल में मिली। उनकी कुछ अन्य फ़िल्मों में निर्माता प्रीतिश नंदी की संगीतमय हिंगलिश (Hinglish) फ़िल्म झंकार बीट्स (2001), शादी नं. 1 (2005) और मलयालम में हॉरर फ़िल्म अनंथाभाद्रम (2005) शामिल है। सोलह साल की उम्र में जब रियाने फाल्गुनी पाठक के संगीत विडियो याद पिया की आने लगी में काम किया, तब पहली बार उनको एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। तब से वह संगीत वीडियो, टेलिविजन विज्ञापनों, फैशन शो में और पत्रिका के आवरण पर दिखाई देने लगी। रिया ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और ऐड्स (AIDS) के प्रति जागरुकता फैलाने वाले एक संगीत विडियो में आयी, जिसका लक्ष्य लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में बडे पैमाने में फैली गलतफ़हमियां को दूर करने का था। उन्होंने बाल नेत्र-चिकित्सा के लिया धन जुटाने में भी मदद की। अब तक रिया को अभिनेता अश्मित पटेल के साथ एम्एम्एस (MMS) क्लिप, फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी के वार्षिक कैलेंडर में उनके अर्धनग्न चित्र और रूढ़िवादी भारतीय फ़िल्म उद्योग में बड़े परदे पर चुम्बन देनें को ले कर विवादों का सामना करना पड़ा हैं। .

नई!!: रघुवरन और रिया सेन · और देखें »

रक्षक

रक्षक 1996 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, रघुवरन, सोनाली बेंद्रे, आलोक नाथ और अरुणा ईरानी मुख्य कलाकार हैं। यह तमिल फिल्म ऑनेस्ट राज की रीमेक है। .

नई!!: रघुवरन और रक्षक · और देखें »

रोहिणी (अभिनेत्री)

रोहिणी एक भारतीय गीतकार, पटकथा लेखक, आवाज अभिनेत्री, निर्देशक है। ये मुख्य रूप से तेलुगु फ़िल्मों में कार्य करती है।.

नई!!: रघुवरन और रोहिणी (अभिनेत्री) · और देखें »

इज़्ज़तदार

इज़्ज़तदार 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें दिलीप कुमार, गोविन्दा, माधुरी दीक्षित और रघुवरन मुख्य भूमिकाओं में है। .

नई!!: रघुवरन और इज़्ज़तदार · और देखें »

कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन (चलचित्र)

कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन (கண்டுகொண்டேன் கண்டுகொண்டேன்; मैंने इसे प्राप्त किया है।) जेन ऑस्टेन के उपन्यास सेंस एंड सेंसिबिलिटी पर आधारित रोमांटिक संगीतमय तमिल भाषा की फ़िल्म है। इसके निर्देशन सह-लेखक राजीव कुमार हैं, फ़िल्म की मुख्य भूमिका में मामूट्टी हैं एवं अजित कुमार, तबु, ऐश्वर्या राय, अब्बास, मनिवान्नन, श्रीविद्या, रघुवरन आदि फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं। .

नई!!: रघुवरन और कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन (चलचित्र) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »