लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रंगारेड्डी जिला

सूची रंगारेड्डी जिला

रंगारेड्डी जिला रंगारेड्डी भारतीय राज्य तेलंगाना का एक जिला है। क्षेत्रफल - 7,493 वर्ग कि.मी.

8 संबंधों: ताण्डूर, तेलंगाना, तेलंगाना के जिले, परिगि, महबूबनगर जिला, रंगरेड्डी जिला, हैदराबाद, आलियाबाद

ताण्डूर

भद्रेश्वर मन्दिर ताण्डूर (तेलुगू: తాండూర్) रंगारेड्डी जिले का एक नगर है। यह नगर रंगारेड्डी जिले के पश्चिम में है। यह पश्चिम रंगारेड्डी जिले में सबसे बड़ा शहर है। इस नगर की जनसंख्या ६० हजार से अधिक है। यहाँ दो बड़े सीमेंट के कारखाने हैं। यह नगर हैदराबाद से १०० किलॉमीटर दूरी पर है। यह पश्चिमी रंगारेड्डी जिले में सबसे बड़ा नगर भी है। यह पत्थर उद्योग, सीमेंट उद्योगों और तूर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कई शिक्षा केन्द्र स्थित है। पीने का पानी काग्ना नदी से लिया जाता है, जो नगर से ४ किमी से दूर है। ताण्डूर नगर, ताण्डूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और चेवेल्ला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भाग है। यह पत्थर, सीमेंट और Redgram फसल के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: रंगारेड्डी जिला और ताण्डूर · और देखें »

तेलंगाना

तेलंगाना (తెలంగాణ, तेलंगाणा), भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का २९वाँ राज्य है। हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा। यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है। 'तेलंगाना' शब्द का अर्थ है - 'तेलुगूभाषियों की भूमि'। 5 दिसम्बर 2013 को मंत्रिसमूह द्वारा बनाये गए ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फ़रवरी 2014 को तेलंगाना बिल लोक सभा से पास हो गया तथा दो दिन पश्चात इसे राज्य सभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के दस्तखत के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वां राज्य बन गया है। हालाँकि लोक सभा से इस विधेयक को पारित कराते समय आशंकित हंगामे के चलते लोकसभा-टेलिविज़न का प्रसारण रोकना पड़ा था। .

नई!!: रंगारेड्डी जिला और तेलंगाना · और देखें »

तेलंगाना के जिले

तेलंगाना के जिले: दक्षिण भारत में तेलंगाना राज्य 31 जिलों में विभाजित है। तेलंगाना राज्य में एक 'जिला' एक प्रशासनिक भौगोलिक इकाई है, जिसका नेतृत्व जिला कलेक्टर, भारतीय प्रशासनिक सेवा से संबंधित अधिकारी है। .

नई!!: रंगारेड्डी जिला और तेलंगाना के जिले · और देखें »

परिगि

परिगि रंगारेड्डी जिला, आंध्र प्रदेशका ऍक शहर है। हैदराबाद से ६० किलॉमीटर दूरी पर है। श्रेणी:रंगारेड्डी जिला.

नई!!: रंगारेड्डी जिला और परिगि · और देखें »

महबूबनगर जिला

महबूबनगर जिला महबूबनगर (तेलुगु:మహబూబ్ నగర్) भारतीय राज्य तेलंगाना का एक जिला है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: रंगारेड्डी जिला और महबूबनगर जिला · और देखें »

रंगरेड्डी जिला

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रंगारेड्डी जिला और रंगरेड्डी जिला · और देखें »

हैदराबाद

हैदराबाद (तेलुगु: హైదరాబాదు,उर्दू: حیدر آباد) भारत के राज्य तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी है, जो दक्कन के पठार पर मूसी नदी के किनारे स्थित है। प्राचीन काल के दस्तावेजों के अनुसार इसे भाग्यनगर के नाम से जाना जाता था। आज भी यह प्राचीन नाम अत्यन्त ही लोकप्रिय है। कहा जाता है कि किसी समय में इस ख़ूबसूरत शहर को क़ुतुबशाही परम्परा के पाँचवें शासक मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने अपनी प्रेमिका भागमती को उपहार स्वरूप भेंट किया था, उस समय यह शहर भागनगर के नाम से जाना जाता था। भागनगर समय के साथ हैदराबाद के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसे 'निज़ामों का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है। यह भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक है और भारत में सूचना प्रौधोगिकी एवं जैव प्रौद्यौगिकी का केन्द्र बनता जा रहा है। हुसैन सागर से विभाजित, हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वां शहर हैं। हुसैन सागर का निर्माण सन १५६२ में इब्राहीम कुतुब शाह के शासन काल में हुआ था और यह एक मानव निर्मित झील है। चारमीनार, इस क्षेत्र में प्लेग महामारी के अंत की यादगार के तौर पर मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने १५९१ में, शहर के बीचों बीच बनवाया था। गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया यह शहर ख़ूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण मशहूर है और भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी अलग अहमियत रखता है। निज़ामों के इस शहर में आज भी हिन्दू-मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द्र से एक-दूसरे के साथ रहकर उनकी खुशियों में शरीक होते हैं। अपने उन्नत इतिहास, संस्कृति, उत्तर तथा दक्षिण भारत के स्थापत्य के मौलिक संगम, तथा अपनी बहुभाषी संस्कृति के लिये भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दोनों रूपों में जाना जाता है। यह वह स्थान रहा है जहां हिन्दू और मुसलमान शांतिपूर्वक शताब्दियों से साथ साथ रह रहे हैं। निजामी ठाठ-बाट के इस शहर का मुख्य आकर्षण चारमीनार, हुसैन सागर झील, बिड़ला मंदिर, सालारजंग संग्रहालय आदि है, जो देश-विदेश इस शहर को एक अलग पहचान देते हैं। यह भारतीय महानगर बंगलौर से 574 किलोमीटर दक्षिण में, मुंबई से 750 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में तथा चेन्नई से 700 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। किसी समय नवाबी परम्परा के इस शहर में शाही हवेलियाँ और निज़ामों की संस्कृति के बीच हीरे जवाहरात का रंग उभर कर सामने आया तो कभी स्वादिष्ट नवाबी भोजन का स्वाद। इस शहर के ऐतिहासिक गोलकुंडा दुर्ग की प्रसिद्धि पार-द्वार तक पहुँची और इसे उत्तर भारत और दक्षिणांचल के बीच संवाद का अवसर सालाजार संग्रहालय तथा चारमीनार ने प्रदान किया है। वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार इस महानगर की जनसंख्या ६८ लाख से अधिक है। .

नई!!: रंगारेड्डी जिला और हैदराबाद · और देखें »

आलियाबाद

आलियाबाद अथवा अलि आबाद (علی آباد) निम्न में से कोई एक हो सकता है: .

नई!!: रंगारेड्डी जिला और आलियाबाद · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »