लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

येलोनाइफ़

सूची येलोनाइफ़

येलोनाइफ़ Yellowknife (2011 जनसंख्या: 19,234) कनाडा के प्रान्त नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ की राजधानी और सब्से बडा नगर है। यह ग्रेट स्लेव झील के उत्तरी किनारे पर येलोनाइफ़ नदी के उद्गम स्थल के पास और आर्कटिक वृत से लगभग दक्षिण में स्थित है। येलोनाईफ और इसके आसपास के जलाशयों का नामकरण क्षेत्रीय डीन जाति के लोगों जिन्हें कॉपर इंडियन या येलोनाइफ़ इंडियन्स भी कहा जाता था के नाम पर हुआ है। ये लोग आर्कटिक के तट पर ताँबे से बनी वस्तुओं का व्यापार किया करते थे। वर्तमान जनसंख्या मिश्रित है। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की ९ आधिकारिक भाषाओं में से पाँच मुख्य रूप से येलोनाइफ़ में बोली जाती हैं। डोगरिब भाषा में शहर को Sǫ̀mbak'è (सोम्बा के) के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ("जहाँ धन है")। येलोनाईफ़ की बस्तियों की स्थापना सन् 1934 में हुई मानी जाती है जब यहाँ सोने की खदानों की खोज हुई थी। सोने की खुदाई का व्यापारिक कार्य जो आज भी जारी है सन १९३६ में शुरु हुआ था। येलोनाइफ़ इसके बाद जल्द ही नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ का मुख्य व्यापारिक और आर्थिक केंद्र बन गया और १९६७ में प्रान्त की राजधानी घोषित हो गया। १९८० में जब सोने का उत्पादन क्षीण पडने लगा तब येलोनाईफ़ मुख्यत: खदानों के शहर से बदलकर सरकारी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बन गया। हालांकि १९९० में येलोनाईफ़ के उत्तर में हीरे की खोज के बाद यह एक बार फिर मुख्यत: खदानों का शहर हो गया। .

5 संबंधों: नाहानी नदी, नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़, मैकेन्ज़ी पर्वत, व्हाइटहॉर्स, युकॉन, कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र

नाहानी नदी

दक्षिण नाहानी नदी (South Nahanni River) लिआर्ड नदी की एक बड़ी सहायक नदी है जो कनाडा के येलोनाईफ से ५०० किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह नाहानी राष्ट्रीय उद्यान के मध्य से होकर गुजरती है। यह पश्चिम में मैकेन्ज़ी पर्वत और सेल्विन पर्वत से होकर बहती है और पूर्व में वर्जीनिया जलप्रपात की तरफ़ बधते हुए चौड़ी होती जाती है और अंतत: लिआर्ड नदी में मिल जाती है। नाहानी नदी का एक अनोखा भूगर्भीय इतिहास है। यह तब बनी थी जब यह क्षेत्र एक विस्तृत सपाट भूमि था। जैसे जैसे पर्वत ऊँचे उठे नदी ने अपनी विचित्र व विपथगामी प्रवाह को बनाए रखते हुए चट्टानों में चार गहरी घाटियाँ बना दीं। डेन लोग और उनके पूर्वज नाहानी नदी के क्षेत्रों में हजारों सालों से रहते आए हैं। उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय लोग यहां सोने की खोज में आए। १९५० में आर एम पैटरसन के डैङरस रिवर के प्राकशन के बाद से इस नदी को प्रचार मिला और यह आधुनिक दुनिया में ही जाने जानी लगी। तभी से नाहानी कनाडा की प्रमुख जंगली नदियों में से जानी जाती है और हर वर्ष हज़ारों पर्यटकों और जोखिम भरे खेल खेलने वाले नौसिखियों व अनुभवियों दोनों के लिये ही महत्वपूर्ण पड़ाव है। .

नई!!: येलोनाइफ़ और नाहानी नदी · और देखें »

नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़

उत्तर पश्चिम प्रदेश (Northwest Territories) (NWT; फ्रांसीसी: les Territoires du Nord-Ouest, TNO; अथबास्कन भाषाएँ: डेनेडेह; ईनुइनाक़्तुन: नुनात्सिआक़; ईनुक्तितुत: ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ) कनाडा का एक प्रांत है। यहाँ की जनसंख्या सन २०११ में 41,462 थी। यह प्रांत उत्तरी कनाडा का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत है। येलोनाइफ़ को 1967 में प्रांत की राजधानी घोषित किया गया। उत्तर पश्चिम प्रदेश जो कि पुराने उत्तर पश्चिम प्रदेश का एक हिस्सा था १५ जुलाई १८७० को कनाडियाई महासंघ में शामिल हुआ लेकिन इसके वर्तमान सीमाएँ १ अप्रैल १९९९ को बनीं जब प्रदेश को काटकर पूर्व में नुनावुत बनाया गया। जबकि नुनावुत अधिकांशत: आर्कटिक की ठंड की चपेट में रहता है उत्तरपश्चिमी प्रदेश की जलवायु अपेक्षाकृत थोड़ी गर्म है। यहाँ अधिकतर स्थानों पर ताइगा पाई जाती है और इसके अधिकतर उत्तरी क्षेत्र कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह का हिस्सा हैं। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य प्रांतों पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन, दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन से लगती है। .

नई!!: येलोनाइफ़ और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ · और देखें »

मैकेन्ज़ी पर्वत

मैकेन्ज़ी पर्वतमाला कनाडा के राज्य युकॉन और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ के कुछ हिस्सों को बांटने वाली एक पर्वतमाला है जो पील और लिअर्ड नदी के मध्य स्थित है। इसका नाम कनाडा के दूसरे प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर मैकेन्ज़ी के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया है। कनाडा का प्रसिद्ध नाहानी राष्ट्रीय अभयारण्य मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। मैकेन्ज़ी के पर्वतों में विश्व के कुल ज्ञात टंगस्टन का 55% हिस्सा पाया जाता है। नॉर्थेव्स्ट प्रान्त का खदान शहर टंगस्टन और कैन्टुंग खदान मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। इन पर्वतों में सिर्फ़ दो सडकें ही जाती है जो युकॉन में स्थित हैं। नाहानी रेंज मार्ग जो टंगस्टन की तरफ़ जाती हैऔर कैनल मार्ग जो मैकमिलन दर्रा की तरफ़ जाती है। इस पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ की ऊँचाई पर स्थित कील चोटी है। दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत निर्वाना पर्वत है जो की ऊंचाई पर स्थित है और उत्तर-पश्चिम प्रदेश का सबसे ऊंचा पहाड़ है। .

नई!!: येलोनाइफ़ और मैकेन्ज़ी पर्वत · और देखें »

व्हाइटहॉर्स, युकॉन

व्हाइटहॉर्स, Whitehorse (कुल जनसंख्या 27,889 2013 में) युकॉन प्रान्त और उत्तरी कनाडा का सबसे बड़ा नगर और युकॉन की राजधानी है। यह युकॉन का एकमात्र शहर है। दक्षिणी युकॉन में अलास्का राजमार्ग पर १४२६ किलोमीटर पर स्थित इस शहर इसकी स्थापना सन १९५० में हुई थी। यहाँ ब्रिटिश कोलम्बिया से निकल कर अलास्का किनारे बेरिंग सागर में मिलने वाली युकॉन नदी बहती है और यह शहर इसके किनारे बसा हुआ है। व्हाइटहॉर्स घाटी में बसे होने की वजह से अन्य उत्तरी कनाडा के शहरों जैसे येलोनाइफ़ के मुकाबले यहाँ का तापमान ज्यादा शुष्क रहता है। माइल्स घाटी में स्थित व्हाइट हॉर्स उतार जहाँ नदी का उतरते पानी की धाराएँ दूर से दिखने में दौड़ते हुए सफेद घोड़ों के अयाल जैसे लगते हैं के नाम पर व्हाइट हॉर्स रखा गया। इस देशांतर पर सर्दियों में दिन छोटा जबकि गर्मियों में २० घंटे तक सूर्य की रोशनी बनी रहती है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार व्हाइट हॉर्स विश्व का सबसे कम प्रदूषण वाला शहर है। .

नई!!: येलोनाइफ़ और व्हाइटहॉर्स, युकॉन · और देखें »

कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र

श्रेणी:कनाडा.

नई!!: येलोनाइफ़ और कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

येलोनाईफ, उत्तरपश्चिमी प्रदेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »