लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यू॰ थांट

सूची यू॰ थांट

यू॰ थांट (22 जनवरी 1909-25 नवम्बर 1974) एक बर्मी राजनयिक थे और इन्होने 1961 से 1971 तक संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव के रूप में सेवा की। सितंबर 1961 में जब संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का निधन हुआ तब वे इस पद के लिए चुने गए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक रही क्यूबाई मिसाइल संकट के दौरान जॉन एफ कैनेडी और निकिता क्रुश्चेव के बीच वार्ता कराना, जिससे एक प्रमुख वैश्विक तबाही की संभावना से पूरा विश्व बच गया। "यू" बर्मीस में सम्मान सूचक शब्द है, जिसका अर्थ "श्रीमान" की तरह माना जा सकता है। "थांट" उनका वास्तविक नाम है। बर्मीस में वे "पंतानाव यू थान्ट" के नाम से जाने जाते हैं। "पंतानाव" शब्द उनके गृह नगर से लिया गया है। .

6 संबंधों: डैग हैमरस्क्जोंल्ड, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार, कुर्त वॉल्डहाइम, क्यूबाई मिसाइल संकट

डैग हैमरस्क्जोंल्ड

डैग यल्मार अग्ने कार्ल हैमरस्क्जोंल्ड, (29 जुलाई 1905 – 18 सितंबर 1961) एक स्वीडिश अधिकारी, राष्ट्रीय आर्थिक सलाहकार, कूटनीतिज्ञ, लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता, स्वीडिश अकादमी के सदस्य और संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दी है। उम्मीदवारों की एक लंबी शृंखला के बाद जब कोई प्रतिनिधि नहीं चुना गया तब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा डैग हैमरस्क्जोंल्ड को विकल्प के रूप में चुना गया, किन्तु वे दुबारा 1957 में निर्विरोध चुने गए। सोवियत संघ उनके नेतृत्व में कांगो समस्या के दौरान गुस्से में आ गया था और सुझाव दिया था कि इस पद पर त्रिकोणीय उम्मीदवार का गठन किया जाये। इसका विरोध पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया और सोवियत संघ ने उनका सुझाव मंजूर कर लिया। हैमरस्क्जोंल्ड की मृत्यु उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) में हवाई दुर्घटना में हुई थी जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थे। .

नई!!: यू॰ थांट और डैग हैमरस्क्जोंल्ड · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र सचिवालय

संयुक्त राष्ट्र सचिवालय संयुक्त राष्ट्र का एक मुख्य अंग है जो संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नेतृत्व होता है। संयुक्त राष्ट्र के बाकी के अंगों के लिए आवश्यक जानकारी और सुविधा सचिवालय द्वारा प्राप्त होती हैं। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतर्राष्ट्रीय समूह खुद चुनता है। .

नई!!: यू॰ थांट और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव

महासचिव संयुक्त राष्ट्र का सबसे प्रमुख अधिकारी होता है। इसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती है। वह दुबारा भी चुना जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतर्राष्ट्रीय समूह खुद चुनता है। संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला।। .

नई!!: यू॰ थांट और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव · और देखें »

जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार

जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार भारत की सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसकी स्थापना १९६५ में की गई है। पुरस्कार दुनिया के लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझ, सद्भावना और मैत्री को बढ़ावा देने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 25 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं। .

नई!!: यू॰ थांट और जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार · और देखें »

कुर्त वॉल्डहाइम

कुर्त जोसेफ वॉल्डहाइम (21 दिसम्बर 1918 – 14 जून 2007) एक ऑस्ट्रेलियन राजनेता और राजनयिक थे। वॉल्डहाइम सयुक्त राष्ट्र के चोथे महासचिव भी थे। वे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जासूस ऑफीसर के रूप में भी सेवाएँ दी। .

नई!!: यू॰ थांट और कुर्त वॉल्डहाइम · और देखें »

क्यूबाई मिसाइल संकट

मॉस्को के रेड स्क्वायर में मध्यवर्ती दूरी की सोवियत आर-12 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल (नाटो द्वारा दिया गया नाम एसएस-4) की सीआईए (CIA) सन्दर्भ तस्वीर. क्यूबाई मिसाइल संकट (क्यूबा में अक्टूबर संकट के रूप में जाना जाता है) शीत युद्ध के दौरान अक्टूबर 1962 में सोवियत संघ, क्यूबा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक टकराव था। सितंबर 1962 में, क्यूबा और सोवियत सरकारों ने चोरी-छिपे क्यूबा में महाद्वीपीय संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश भागों पर मार कर सकने की क्षमता वाली अनेक मध्यम- और मध्यवर्ती-दूरी की प्राक्षेपिक मिसाइलें (MRBMs और IRBMs) लगानी शुरू की। 1958 में यूके (UK) में थोर आईआरबीएम (IRBM) और 1961 में इटली और तुर्की में जुपिटर आईआरबीएम (IRBM)- मॉस्को पर नाभिकीय हथियारों से हमला करने की क्षमता वाली इन 100 से अधिक यू॰एस॰ (U.S.)-निर्मित मिसाइलों की तैनाती के प्रतिक्रियास्वरूप यह कारवाई की गयी। 14 अक्टूबर 1962 को, एक संयुक्त राज्य अमेरिकी यू-2 (U-2) फोटोआविक्षण विमान ने क्यूबा में निर्माणाधीन सोवियत मिसाइल ठिकानों के फोटोग्राफिक सबूत जमा किये। फलस्वरूप बर्लिन नाकाबंदी से पैदा हुआ संकट शीत युद्ध के एक बड़े टकराव का रूप ले लिया और आम तौर पर माना जाने लगा कि शीत युद्ध अब एक नाभिकीय संघर्ष के कगार पर आ पहुंचा है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा आकाश और समुद्र मार्ग से हमला करने पर विचार किया और क्यूबा का सैन्य संगरोधन करना तय किया। यू॰एस॰ (U.S.) ने घोषणा की कि वह क्यूबा में आक्रामक हथियारों को ले जाने नहीं देगा और मांग की कि सोवियत संघ क्यूबा में निर्माणाधीन या बन चुके मिसाइल ठिकानों को नष्ट करे और वहां से सभी आक्रामक हथियारों को हटा ले.

नई!!: यू॰ थांट और क्यूबाई मिसाइल संकट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यू थान्ट, यू. थांट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »