लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण

सूची यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण

यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण या यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईसा) १८ सदस्य देशों का एक मिला जुला समूह है, जो कि अंतरिक्ष से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित करता है। इसकी स्थापना सन १९७५ में हुई थी। ईसा का मुख्यालय पेरिस में स्थित है। गुयाना अंतरिक्ष केंद्र मुख्य प्रक्षेपण स्थल है एवं एरियन-५ प्रमुख प्रक्षेपण यान है। एरियन-5 श्रेणी:विश्व के प्रमुख अंतरिक्ष संगठन श्रेणी:यूरोप श्रेणी:यूरोप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी.

28 संबंधों: चन्द्रमा, एरियन 5, एंटीमैटर, एक्सोमार्स, एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर, एक्सोमार्स रोवर, फ्रांस की रूपरेखा, बृहस्पति (ग्रह), बेपिकोलम्बो, बीगल 2, मार्स एक्सप्रेस, मंगल ग्रह के मिशन की सूची, मंगल का उपनिवेशण, युलीसेस, रोसेटा (अंतरिक्ष यान), शुक्र, श्चियापारेल्ली ईडीएम लैंडर, सौर एवं सौरचक्रीय वेधशाला (सोहो), सूर्य, जेम्स वेब खगोलीय दूरदर्शी, जीओसीई उपग्रह, ईसा, वुब्बो ऑकेल्स, वीनस एक्सप्रेस, खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली, गूगल धरती, उपग्रह, ६७पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको

चन्द्रमा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और चन्द्रमा · और देखें »

एरियन 5

एरियन 5 (Ariane 5) एक यूरोपीय प्रक्षेपण यान रॉकेट है। यह एरियन रॉकेट परिवार का हिस्सा है। एरियन-5 रॉकेट यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और सिनेस के अधिकार के तहत निर्मित किये जाते हैं। एयरबस रक्षा और अंतरिक्ष एरियन 5 के लिए मुख्य ठेकेदार है। एरियन-5 का संचालन और व्यापार एरियन स्पेस द्वारा किया जाता है। एयरबस रक्षा और अंतरिक्ष यूरोप में रॉकेट बनाता है। तथा एरियन स्पेस उन्हें फ्रेंच गुयाना में गुयाना अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण करता है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और एरियन 5 · और देखें »

एंटीमैटर

एंटीमैटर क्लाउड कण भौतिकी में, प्रतिद्रव्य या एंटीमैटर (antimatter) वस्तुतः पदार्थ के एंटीपार्टिकल के सिद्धांत का विस्तार है। दूसरे शब्दों में, जिस प्रकार पदार्थ कणों का बना होता है उसी प्रकार प्रतिद्रव्य प्रतिकणों से मिलकर बना होता है। उदाहरण के लिये, एक एंटीइलेक्ट्रॉन (एक पॉज़ीट्रॉन, जो एक घनात्मक आवेश सहित एक इलेक्ट्रॉन होता है) एवं एक एंटीप्रोटोन (ऋणात्मक आवेश सहित एक प्रोटोन) मिल कर एक एंटीहाईड्रोजन परमाणु ठीक उसी प्रकार बना सकते हैं, जिस प्रकार एक इलेक्ट्रॉन एवं एक प्रोटोन मिल कर हाईड्रोजन परमाणु बनाते हैं। साथ ही पदार्थ एवं एंटीमैटर के संगम का परिणाम दोनों का विनाश (एनिहिलेशन) होता है, ठीक वैसे ही जैसे एंटीपार्टिकल एवं कण का संगम होता है। जिसके परिणामस्वरूप उच्च-ऊर्जा फोटोन (गामा किरण) या अन्य पार्टिकल-एंटीपार्टिकल युगल बनते हैं। वैसे विज्ञान कथाओं और साइंस फिक्शन चलचित्रों में कई बार एंटीमैटर का नाम सुना जाता रहा है। एंटीहाइड्रोजन परमाणु का त्रिआयामी चित्र एंटीमैटर केवल एक काल्पनिक तत्व नहीं, बल्कि असली तत्व होता है। इसकी खोज बीसवीं शताब्दी के पूर्वाद्ध में हुई थी। तब से यह आज तक वैज्ञानिकों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। जिस तरह सभी भौतिक वस्तुएं मैटर यानी पदार्थ से बनती हैं और स्वयं मैटर में प्रोटोन, इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन होते हैं, उसी तरह एंटीमैटर में एंटीप्रोटोन, पोसिट्रॉन्स और एंटीन्यूट्रॉन होते हैं।। नवभारत टाइम्स। १२ नवम्बर २००८। हिन्दुस्तान लाइव। ५ मार्च २०१० एंटीमैटर इन सभी सूक्ष्म तत्वों को दिया गया एक नाम है। सभी पार्टिकल और एंटीपार्टिकल्स का आकार एक समान किन्तु आवेश भिन्न होते हैं, जैसे कि एक इलैक्ट्रॉन ऋणावेशी होता है जबकि पॉजिट्रॉन घनावेशी चार्ज होता है। जब मैटर और एंटीमैटर एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तो दोनों नष्ट हो जाते हैं। ब्रह्मांड की उत्पत्ति का सिद्धांत महाविस्फोट (बिग बैंग) ऐसी ही टकराहट का परिणाम था। हालांकि, आज आसपास के ब्रह्मांड में ये नहीं मिलते हैं लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रह्मांड के आरंभ के लिए उत्तरदायी बिग बैंग के एकदम बाद हर जगह मैटर और एंटीमैटर बिखरा हुआ था। विरोधी कण आपस में टकराए और भारी मात्रा में ऊर्जा गामा किरणों के रूप में निकली। इस टक्कर में अधिकांश पदार्थ नष्ट हो गया और बहुत थोड़ी मात्रा में मैटर ही बचा है निकटवर्ती ब्रह्मांड में। इस क्षेत्र में ५० करोड़ प्रकाश वर्ष दूर तक स्थित तारे और आकाशगंगा शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार सुदूर ब्रह्मांड में एंटीमैटर मिलने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खगोलशास्त्रियों के एक समूह ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के गामा-किरण वेधशाला से मिले चार साल के आंकड़ों के अध्ययन के बाद बताया है कि आकाश गंगा के मध्य में दिखने वाले बादल असल में गामा किरणें हैं, जो एंटीमैटर के पोजिट्रान और इलेक्ट्रान से टकराने पर निकलती हैं। पोजिट्रान और इलेक्ट्रान के बीच टक्कर से लगभग ५११ हजार इलेक्ट्रान वोल्ट ऊर्जा उत्सर्जित होती है। इन रहस्यमयी बादलों की आकृति आकाशगंगा के केंद्र से परे, पूरी तरह गोल नहीं है। इसके गोलाई वाले मध्य क्षेत्र का दूसरा सिरा अनियमित आकृति के साथ करीब दोगुना विस्तार लिए हुए हैं।। याहू जागरण। १४ जनवरी २००९ एंटीमैटर की खोज में रत वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लैक होल द्वारा तारों को दो हिस्सों में चीरने की घटना में एंटीमैटर अवश्य उत्पन्न होता होगा। इसके अलावा वे लार्ज हैडरन कोलाइडर जैसे उच्च-ऊर्जा कण-त्वरकों द्वारा एंटी पार्टिकल उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। पार्टिकल एवं एंटीपार्टिकल पृथ्वी पर एंटीमैटर की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन वैज्ञानिकों ने प्रयोगशालाओं में बहुत थोड़ी मात्रा में एंटीमैटर का निर्माण किया है। प्राकृतिक रूप में एंटीमैटर पृथ्वी पर अंतरिक्ष तरंगों के पृथ्वी के वातावरण में आ जाने पर अस्तित्व में आता है या फिर रेडियोधर्मी पदार्थ के ब्रेकडाउन से अस्तित्व में आता है। शीघ्र नष्ट हो जाने के कारण यह पृथ्वी पर अस्तित्व में नहीं आता, लेकिन बाह्य अंतरिक्ष में यह बड़ी मात्र में उपलब्ध है जिसे अत्याधुनिक यंत्रों की सहायता से देखा जा सकता है। एंटीमैटर नवीकृत ईंधन के रूप में बहुत उपयोगी होता है। लेकिन इसे बनाने की प्रक्रिया फिल्हाल इसके ईंधन के तौर पर अंतत: होने वाले प्रयोग से कहीं अधिक महंगी पड़ती है। इसके अलावा आयुर्विज्ञान में भी यह कैंसर का पेट स्कैन (पोजिस्ट्रान एमिशन टोमोग्राफी) के द्वारा पता लगाने में भी इसका प्रयोग होता है। साथ ही कई रेडिएशन तकनीकों में भी इसका प्रयोग प्रयोग होता है। नासा के मुताबिक, एंटीमैटर धरती का सबसे महंगा मैटेरियल है। 1 मिलिग्राम एंटीमैटर बनाने में 250 लाख डॉलर रुपये तक लग जाते हैं। एंटीमैटर का इस्तेमाल अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जाने वाले विमानों में ईधन की तरह किया जा सकता है। 1 ग्राम एंटीमैटर की कीमत 312500 अरब रुपये (3125 खरब रुपये) है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और एंटीमैटर · और देखें »

एक्सोमार्स

एक्सोमार्स (ExoMars), वर्तामान या भूतपूर्व के, मंगल जीवन के जैविक संकेतो की खोज हेतू मंगल के लिए एक रोबोटिक अभियान है। हाल में यह खगोल जैविकी अभियान, रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी (रोस्कोस्मोस) के सहयोग से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसा) के अधीन विकासशील है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और एक्सोमार्स · और देखें »

एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर

एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर या टीजीओ (ExoMars Trace Gas Orbiter या TGO) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी (रोसकॉस्मोस) के बीच एक सहयोगी परियोजना है। यूरोपीय नेतृत्व के हिस्से के रूप में एक वातावरण अनुसंधान ऑरबिटर और श्चियापारेल्ली प्रदर्शन लैंडर 2016 में एक्सोमार्स परियोजना के रूप में भेजा जाने वाला अभियान है। Author: Jack Mustard, MEPAG Chair.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर · और देखें »

एक्सोमार्स रोवर

एक्सोमार्स रोवर (ExoMars rover) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रोसकॉस्मोस के बीच एक साझा अंतरिक्ष परियोजना है। इसमे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा रोवेर को निर्मित किया जायेगा। इस अभियान में रूस द्वारा प्रोटोन रॉकेट तथा रूसी लैडर उपलब्ध कराया जायेगा। लैडर रोवर को सफलतापूर्वक मंगल की सतह पर उतरेगा। एक्सोमार्स रोवर को जुलाई 2020 में लांच करने की योजना है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और एक्सोमार्स रोवर · और देखें »

फ्रांस की रूपरेखा

निम्नलिखित रूपरेखा, फ्रांस का एक अवलोकन और सामयिक गाइड के रूप में है: फ़्रांस – पश्चिमी यूरोप में कई विदेशी क्षेत्रों और क्षेत्रों के साथ एक देश है। मेट्रोपॉलिटन फ्रांस भूमध्य सागर से अंग्रेजी चैनल और उत्तरी सागर तक और राइन से अटलांटिक महासागर तक फैला हुआ है। इसके आकार से, इसे अक्सर फ्रेंच में 'षट्कोण' ("द हेक्सागोन") के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और फ्रांस की रूपरेखा · और देखें »

बृहस्पति (ग्रह)

बृहस्पति सूर्य से पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह एक गैस दानव है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है। बृहस्पति को शनि, अरुण और वरुण के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन चारों ग्रहों को बाहरी ग्रहों के रूप में जाना जाता है। यह ग्रह प्राचीन काल से ही खगोलविदों द्वारा जाना जाता रहा है तथा यह अनेकों संस्कृतियों की पौराणिक कथाओं और धार्मिक विश्वासों के साथ जुड़ा हुआ था। रोमन सभ्यता ने अपने देवता जुपिटर के नाम पर इसका नाम रखा था। इसे जब पृथ्वी से देखा गया, बृहस्पति -2.94 के सापेक्ष कांतिमान तक पहुंच सकता है, छाया डालने लायक पर्याप्त उज्जवल, जो इसे चन्द्रमा और शुक्र के बाद आसमान की औसत तृतीय सर्वाधिक चमकीली वस्तु बनाता है। (मंगल ग्रह अपनी कक्षा के कुछ बिंदुओं पर बृहस्पति की चमक से मेल खाता है)। बृहस्पति एक चौथाई हीलियम द्रव्यमान के साथ मुख्य रूप से हाइड्रोजन से बना हुआ है और इसका भारी तत्वों से युक्त एक चट्टानी कोर हो सकता है।अपने तेज घूर्णन के कारण बृहस्पति का आकार एक चपटा उपगोल (भूमध्य रेखा के पास चारों ओर एक मामूली लेकिन ध्यान देने योग्य उभार लिए हुए) है। इसके बाहरी वातावरण में विभिन्न अक्षांशों पर कई पृथक दृश्य पट्टियां नजर आती है जो अपनी सीमाओं के साथ भिन्न भिन्न वातावरण के परिणामस्वरूप बनती है। बृहस्पति के विश्मयकारी 'महान लाल धब्बा' (Great Red Spot), जो कि एक विशाल तूफ़ान है, के अस्तित्व को १७ वीं सदी के बाद तब से ही जान लिया गया था जब इसे पहली बार दूरबीन से देखा गया था। यह ग्रह एक शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र और एक धुंधले ग्रहीय वलय प्रणाली से घिरा हुआ है। बृहस्पति के कम से कम ६४ चन्द्रमा है। इनमें वो चार सबसे बड़े चन्द्रमा भी शामिल है जिसे गेलीलियन चन्द्रमा कहा जाता है जिसे सन् १६१० में पहली बार गैलीलियो गैलिली द्वारा खोजा गया था। गैनिमीड सबसे बड़ा चन्द्रमा है जिसका व्यास बुध ग्रह से भी ज्यादा है। यहाँ चन्द्रमा का तात्पर्य उपग्रह से है। बृहस्पति का अनेक अवसरों पर रोबोटिक अंतरिक्ष यान द्वारा, विशेष रूप से पहले पायोनियर और वॉयजर मिशन के दौरान और बाद में गैलिलियो यान के द्वारा, अन्वेषण किया जाता रहा है। फरवरी २००७ में न्यू होराएज़न्ज़ प्लूटो सहित बृहस्पति की यात्रा करने वाला अंतिम अंतरिक्ष यान था। इस यान की गति बृहस्पति के गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल कर बढाई गई थी। इस बाहरी ग्रहीय प्रणाली के भविष्य के अन्वेषण के लिए संभवतः अगला लक्ष्य यूरोपा चंद्रमा पर बर्फ से ढके हुए तरल सागर शामिल हैं। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और बृहस्पति (ग्रह) · और देखें »

बेपिकोलम्बो

बेपिकोलम्बो बुध ग्रह के लिए यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) का एक संयुक्त अभियान है। किसी कारणवश यह 2015 मेंप्रक्षेपित होगा। अभियान अभी भी योजना चरण में है इसलिए आगामी कुछ वर्षो के उपरांत वर्तमान विवरण में बदलाव हो सकता है। बजट की कमी और तकनीकी कठिनाइयों के कारण, मिशन के लैंडर भाग, बुध के भूतल तत्व (एमएसई) को रद्द कर दिया गया था। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और बेपिकोलम्बो · और देखें »

बीगल 2

बीगल 2 (Beagle 2) एक ब्रिटिश लैंडिंग अंतरिक्ष यान है। जो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के 2003 के मार्स एक्सप्रेस मिशन का हिस्सा था। अंतरिक्ष यान ने अपने अंतिम अवतरण के दौरान पृथ्वी के साथ संपर्क खो दिया था। और यह बारह साल तक अज्ञात रहा था। बीगल 2 चार्ल्स डार्विन द्वारा इस्तेमाल जहाज एचएमएस बीगल के नाम पर नामित किया गया था। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और बीगल 2 · और देखें »

मार्स एक्सप्रेस

मार्स एक्सप्रेस (Mars Express), एक अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान है जिसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसा) के द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह अभियान मंगल का अन्वेषण कर रहा है और इस एजेंसी द्वारा प्रयासरत पहला ग्रहीय अभियान है। "एक्सप्रेस" मूल रूप से गति और दक्षता को निर्दिष्ट करता है जिसके अनुसार अंतरिक्ष यान की रचना की गई और बनाया गया। बहरहाल "एक्सप्रेस" अंतरिक्ष यान की अपेक्षाकृत छोटी ग्रहीय यात्रा का भी वर्णन करता है, नतीजतन इसका प्रक्षेपण तब हुआ जब पृथ्वी और मंगल की कक्षा ने अपने को इतना करीब ला दिया, जितना वें लगभग ६०,००० वर्षों में हुई थी। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और मार्स एक्सप्रेस · और देखें »

मंगल ग्रह के मिशन की सूची

| सोवियत संघ | आर्बिटर | | Failed to orbit | Proton-K/D |- | मैरीनर 7 | 27 March 1969 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | फ्लाइब्य | | | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | 2M No.522 | 2 April 1969 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Failed to orbit | Proton-K/D |- | मैरीनर 8 | 9 May 1971 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | आर्बिटर | | Failed to orbit | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | Kosmos 419(3MS No.170) | 10 May 1971 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Never left LEO; upper stage burn timer set incorrectly | Proton-K/D |- | मैरीनर 9 | 30 May 1971 | नासासंयुक्त राज्य अमेरिका | आर्बिटर | | Entered orbit on 14 November 1971, deactivated 516 days after entering orbit | Atlas SLV-3C Centaur-D |- | मंगल 2(4M No.171) | 19 May 1971 | सोवियत संघ | आर्बिटर | | Entered orbit 27 November 1971, operated for 362 orbits.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और मंगल ग्रह के मिशन की सूची · और देखें »

मंगल का उपनिवेशण

मंगल उपनिवेशण की एक कला अवधारणा. मानव द्वारा मंगल का उपनिवेशण, अटकल और गंभीर अध्ययन का एक केंद्र बिंदु है, क्योंकि उसकी सतही परिस्थितियाँ और जल की उपलब्धता यकीनन मंगल ग्रह को सौरमंडल में पृथ्वी के अलावा अन्य सबसे अधिक मेहमाननवाज ग्रह बनाता है| चंद्रमा को मानव उपनिवेशण के लिए पहले स्थान के रूप में प्रस्तावित किया गया है, लेकिन मंगल ग्रह के पास एक पतला वायुमंडल है, जो इसे मानव और अन्य जैविक जीवन की मेजबानी के लिए सामर्थ्य क्षमता देता है | संभावित उपनिवेशण स्थलों के रूप में, मंगल और चाँद दोनों के साथ नीचे गहरे गुरुत्वीय कूपों में उतरने के साथ साथ लागत और जोखिम का नुकसान भी जुडा है, जो क्षुद्रग्रहों को सौरमंडल में मानव के प्रारंभिक विस्तार के लिए एक और विकल्प बना सकता है| .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और मंगल का उपनिवेशण · और देखें »

युलीसेस

यूलिसिस (Ulysses) एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान है जिसे नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसा) के एक संयुक्त उद्यम के रूप में सूर्य का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया था। अंतरिक्ष यान को नजदीकी सौर दूरी के लिए अपनी लंबी और अप्रत्यक्ष प्रक्षेपवक्र की वजह से मूलतः ओडीसियस (Odysseus) नामित किया गया था। यह यूलिसिस नाम, जो ओडीसियस का लेटिन अनुवाद है, इसा के अनुरोध पर दिया गया था। मूल रूप से इसे अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार होकर मई १९८६ में प्रक्षेपण के लिए निर्धारित किया गया था। चैलेंजर को खोने के कारण, डिस्कवरी (मिशन STS-41) पर सवारी हेतू, यूलिसिस का प्रक्षेपण ६ अक्टूबर १९९० तक विलंबित हो गया | इस अंतरिक्ष यान का मिशन सभी अक्षांशों पर सूर्य का अध्ययन करने के लिए था। इसके लिए एक बड़े कक्षीय तल स्थानांतरण की आवश्यकता होती है | शटल की वेग परिवर्तन सीमाओं के कारण, तल स्थानांतरण के लिए वेग परिवर्तन की आवश्यकता को इंजिन जलाने के बजाय, बृहस्पति के साथ एक मुठभेड़ का उपयोग करके पूरा किया गया | एक बृहस्पति मुठभेड़ की जरूरत का अर्थ है, यूलिसिस सौर बैटरियों द्वारा संचालित नहीं हो सकता था, बजाय इसे एक रेडियो आइसोटोप थर्मोइलेक्ट्रिक जनरेटर (RTG) द्वारा संचालित किया गया था। श्रेणी:अंतरिक्ष यान.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और युलीसेस · और देखें »

रोसेटा (अंतरिक्ष यान)

रोसेटा अंतरिक्ष यान रोसेटा (Rosetta) यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण का एक अंतरिक्ष यान है जिसे २ मार्च २००४ को पृथ्वी से छोड़ा गया था। इसका ध्येय ६७पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको (67P/Churyumov–Gerasimenko) नामक धूमकेतु के समीप पहुँचकर उसका अध्ययन करना है। यह यान सन् २०१४ के मध्य में उस धूमकेतु तक पहुँचेगा और फिर उसके इर्द-गिर्द कक्षा में परिक्रमा करेगा। १० नवम्बर २०१४ को इस से एक छोटा-सा फाईले (Philae) नमक शोध-यान धूमकेतु की सतह पर उतारकर और क़रीब से उसका अध्ययन करेगा।, Kenneth R. Lang, Cambridge University Press, 2011, ISBN 978-0-521-19857-8,...

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और रोसेटा (अंतरिक्ष यान) · और देखें »

शुक्र

शुक्र (Venus), सूर्य से दूसरा ग्रह है और प्रत्येक 224.7 पृथ्वी दिनों मे सूर्य परिक्रमा करता है। ग्रह का नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर हुआ है। चंद्रमा के बाद यह रात्रि आकाश में सबसे चमकीली प्राकृतिक वस्तु है। इसका आभासी परिमाण -4.6 के स्तर तक पहुँच जाता है और यह छाया डालने के लिए पर्याप्त उज्जवलता है। चूँकि शुक्र एक अवर ग्रह है इसलिए पृथ्वी से देखने पर यह कभी सूर्य से दूर नज़र नहीं आता है: इसका प्रसरकोण 47.8 डिग्री के अधिकतम तक पहुँचता है। शुक्र सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद केवल थोड़ी देर के लए ही अपनी अधिकतम चमक पर पहुँचता है। यहीं कारण है जिसके लिए यह प्राचीन संस्कृतियों के द्वारा सुबह का तारा या शाम का तारा के रूप में संदर्भित किया गया है। शुक्र एक स्थलीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत है और समान आकार, गुरुत्वाकर्षण और संरचना के कारण कभी कभी उसे पृथ्वी का "बहन ग्रह" कहा गया है। शुक्र आकार और दूरी दोनों मे पृथ्वी के निकटतम है। हालांकि अन्य मामलों में यह पृथ्वी से एकदम अलग नज़र आता है। शुक्र सल्फ्यूरिक एसिड युक्त अत्यधिक परावर्तक बादलों की एक अपारदर्शी परत से ढँका हुआ है। जिसने इसकी सतह को दृश्य प्रकाश में अंतरिक्ष से निहारने से बचा रखा है। इसका वायुमंडल चार स्थलीय ग्रहों मे सघनतम है और अधिकाँशतः कार्बन डाईऑक्साइड से बना है। ग्रह की सतह पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना मे 92 गुना है। 735° K (462°C,863°F) के औसत सतही तापमान के साथ शुक्र सौर मंडल मे अब तक का सबसे तप्त ग्रह है। कार्बन को चट्टानों और सतही भूआकृतियों में वापस जकड़ने के लिए यहाँ कोई कार्बन चक्र मौजूद नही है और ना ही ज़ीवद्रव्य को इसमे अवशोषित करने के लिए कोई कार्बनिक जीवन यहाँ नज़र आता है। शुक्र पर अतीत में महासागर हो सकते हैलेकिन अनवरत ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण बढ़ते तापमान के साथ वह वाष्पीकृत होते गये होंगे |B.M. Jakosky, "Atmospheres of the Terrestrial Planets", in Beatty, Petersen and Chaikin (eds), The New Solar System, 4th edition 1999, Sky Publishing Company (Boston) and Cambridge University Press (Cambridge), pp.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और शुक्र · और देखें »

श्चियापारेल्ली ईडीएम लैंडर

श्चियापारेल्ली ईडीएम लैंडर (Schiaparelli EDM lander) एक्सोमार्स परियोजना का एंट्री, डिसेंट और लैंडिंग प्रदर्शक मॉड्यूल (ईडीएम) है। यह मंगल ग्रह की सतह पर उतरने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी विकसित करने में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रूस की रोसकॉस्मोस मदद करेगा। इसे एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर के साथ 14 मार्च 2016, 09:31 यु.टी.सी पर लांच किया गया था। यह एक्सोमार्स ट्रेस गैस आर्बिटर से योजनानुसार 16 अक्टूबर 2016 14:42 जीएमटी पर मंगल पर पहुचने से 3 दिन पहले ही अलग हो गया तथा मंगल की सतह पर 19 अक्टूबर 2016 को पंहुचा। लैंडर अपने साथ एक बिना चार्ज होने वाली बैटरी ले के गया है। जिसके द्वारा यह मंगल पर 2 से 4 सोल्स तक गुजर सकता है। लेकिन यह 19 अक्टूबर 2016 को सॉफ्ट लैंड होने के बजाये मंगल पर क्रैश लैंड हुआ पंहुचा और इस अभियान का अंत हुआ। नासा ने इसकी क्रैश साइट की कुछ तस्वीर जारी की है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और श्चियापारेल्ली ईडीएम लैंडर · और देखें »

सौर एवं सौरचक्रीय वेधशाला (सोहो)

सूर्य के नज़दीक सोहो का चित्रसौर एवं सौरचक्रीय वेधशाला (सोहो) (Solar and Heliospheric Observatory (SOHO)) यूरोप के एक औद्योगिक अल्पकालीन संघटन ऐस्ट्रियम द्वारा निर्मित एक अंतरिक्ष यान है। इस वेधशाला को लॉकहीड मार्टिन एटलस २ एएस रॉकेट द्वारा २ दिसम्बर १९९५ को अंतरिक्ष में भेजा गया। इस प्रयोगशाला का लक्ष्य सूर्य और सौरचक्रीय परिवेश का अध्ययन करना और क्षुद्रग्रहों की उपस्थिति संबंधित आँकड़े उपलब्ध कराना है। सोहो द्वारा अब तक कुल २३00 से अधिक क्षुद्रग्रहों का पता लगाया जा चुका है। सोहो, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबद्ध, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और नासा की संयुक्त परियोजना है। हालांकि सोहो मूल रूप से द्विवर्षीय परियोजना थी, लेकिन अंतरिक्ष में १५ वर्षों से अधिक समय से यह कार्यरत है। २00९ में इस परियोजना का विस्तार दिसंबर २0१२ तक मंज़ूर कर लिया गया है।.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और सौर एवं सौरचक्रीय वेधशाला (सोहो) · और देखें »

सूर्य

सूर्य अथवा सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है और उसका व्यास लगभग १३ लाख ९० हज़ार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग १०९ गुना अधिक है। ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है जिसमें से १५ प्रतिशत अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है, ३० प्रतिशत पानी को भाप बनाने में काम आता है और बहुत सी ऊर्जा पेड़-पौधे समुद्र सोख लेते हैं। इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति विभिन्न कक्षाओं में घूमते हुए पृथ्वी और अन्य ग्रहों को इसकी तरफ खींच कर रखती है। सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग १४,९६,००,००० किलोमीटर या ९,२९,६०,००० मील है तथा सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश को आने में ८.३ मिनट का समय लगता है। इसी प्रकाशीय ऊर्जा से प्रकाश-संश्लेषण नामक एक महत्वपूर्ण जैव-रासायनिक अभिक्रिया होती है जो पृथ्वी पर जीवन का आधार है। यह पृथ्वी के जलवायु और मौसम को प्रभावित करता है। सूर्य की सतह का निर्माण हाइड्रोजन, हिलियम, लोहा, निकेल, ऑक्सीजन, सिलिकन, सल्फर, मैग्निसियम, कार्बन, नियोन, कैल्सियम, क्रोमियम तत्वों से हुआ है। इनमें से हाइड्रोजन सूर्य के सतह की मात्रा का ७४ % तथा हिलियम २४ % है। इस जलते हुए गैसीय पिंड को दूरदर्शी यंत्र से देखने पर इसकी सतह पर छोटे-बड़े धब्बे दिखलाई पड़ते हैं। इन्हें सौर कलंक कहा जाता है। ये कलंक अपने स्थान से सरकते हुए दिखाई पड़ते हैं। इससे वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि सूर्य पूरब से पश्चिम की ओर २७ दिनों में अपने अक्ष पर एक परिक्रमा करता है। जिस प्रकार पृथ्वी और अन्य ग्रह सूरज की परिक्रमा करते हैं उसी प्रकार सूरज भी आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करता है। इसको परिक्रमा करनें में २२ से २५ करोड़ वर्ष लगते हैं, इसे एक निहारिका वर्ष भी कहते हैं। इसके परिक्रमा करने की गति २५१ किलोमीटर प्रति सेकेंड है। Barnhart, Robert K. (1995) The Barnhart Concise Dictionary of Etymology, page 776.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और सूर्य · और देखें »

जेम्स वेब खगोलीय दूरदर्शी

100px जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरदर्शी (James Webb Space Telescope (JWST)) एक प्रकार की अवरक्त अंतरिक्ष वेधशाला है। यह हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी का वैज्ञानिक उत्तराधिकारी और आधुनिक पीढ़ी का दूरदर्शी है, जिसे जून २०१४ में एरियन ५ राकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसका मुख्य कार्य ब्रह्माण्ड के उन सुदूर निकायों का अवलोकन करना है जो पृथ्वी पर स्थित वेधशालाओं और हबल दूरदर्शी के पहुँच के बाहर है। JWST, नासा और यूनाइटेड स्टेट स्पेस एजेंसी की एक परियोजना है जिसे यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA), केनेडियन स्पेस एजेंसी (CSA) और पंद्रह अन्य देशों का अन्तराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त है। इसका असली नाम अगली पीढ़ी का अंतरिक्ष दूरदर्शी (Next Generation Space Telescope (NGST)) था, जिसका सन २००२ में नासा के द्वितीय प्रशासक जेम्स एडविन वेब (१९०६-१९९२) के नाम पर दोबारा नामकरण किया गया। जेम्स एडविन वेब ने केनेडी से लेकर ज़ोंनसन प्रशासन काल (१९६१-६८) तक नासा का नेतृत्व किया था। उनकी देखरेख में नासा ने कई महत्वपूर्ण प्रक्षेपण किए, जिसमे जेमिनी कार्यक्रम के अंतर्गत बुध के सारे प्रक्षेपण एवं प्रथम मानव युक्त अपोलो उड़ान शामिल है। JWST की कक्षा पृथ्वी से परे पंद्रह लाख किलोमीटर दूर लग्रांज बिन्दु L2 पर होगी अर्थात पृथ्वी की स्थिति हमेंशा सूर्य और L2 बिंदु के बीच बनी रहेगी। चूँकि L2 बिंदु में स्थित वस्तुएं हमेंशा पृथ्वी की आड़ में सूर्य की परिक्रमा करती है इसलिए JWST को केवल एक विकिरण कवच की जरुरत होगी जो दूरदर्शी और पृथ्वी के बीच लगी होगी। यह विकिरण कवच सूर्य से आने वाली गर्मी और प्रकाश से तथा कुछ मात्रा में पृथ्वी से आने वाली अवरक्त विकिरणों से दूरदर्शी की रक्षा करेगी। L2 बिंदु के आसपास स्थित JWST की कक्षा की त्रिज्या बहुत अधिक (८ लाख कि.मी.) है, जिस कारण पृथ्वी के किसी भी हिस्से की छाया इस पर नहीं पड़ेगी। सूर्य की अपेक्षा पृथ्वी से काफी करीब होने के बावजूद JWST पर कोई ग्रहण नहीं लगेगा। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और जेम्स वेब खगोलीय दूरदर्शी · और देखें »

जीओसीई उपग्रह

जीओसीई उपग्रह (Gravity Field and Steady-State Ocean Circulation Explorer ग्रेविटी फील्ड एंड स्टेडी स्टेट ओशन सर्कुलेशन एक्सप्लोरर गुरुत्वीय क्षेत्र और स्थूल अवस्था महासागर परिसंचरण अन्वेषण) यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा गुरुत्वाकर्षण का अध्ययन करने के लिए भेजा गया उपग्रह था। इसे वर्ष 2009 में प्रक्षेपित किया गया था। आकर्षक दिखने के कारण इसे फ़रारी ऑफ़ स्पेस (अंतरिक्ष की फ़रारी) भी कहा जाता था। नवम्बर २०१३ में अनियंत्रित होकर यह पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश कर गया। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और जीओसीई उपग्रह · और देखें »

ईसा

ईसा जीसस क्राइस्ट के साथ-साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए भी प्रयुक्त होता है।.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और ईसा · और देखें »

वुब्बो ऑकेल्स

वुब्बो जोहानिस ऑकेल्स (२८ मार्च १९४६ – १८ मई २०१४) यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण के डच भौतिक विज्ञानी और खगोलयात्री थे। सन् १९८५ में अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम में भाग लेकर प्रथम डच अंतरिक्ष यात्री बने। ऑकेल्स डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी में एयरोस्पेस फॉर सस्टेनेबल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर थे। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और वुब्बो ऑकेल्स · और देखें »

वीनस एक्सप्रेस

वीनस एक्सप्रेस (Venus Express (VEX)), यूरोपीय स्पेस एजेंसी का पहला शुक्र अन्वेषण अभियान है। नवंबर 2005 में छोड़ा गया यह यान अप्रैल 2006 में शुक्र पर पहुंचा और शुक्र के आसपास की अपनी ध्रुवीय कक्षा से निरंतर विज्ञान डेटा भेज रहा है। सात वैज्ञानिक उपकरणों से लैस, इस मिशन का मुख्य उद्देश्य शुक्र के वातावरण का लंबी अवधि का प्रेक्षण करना है। शुक्र के लिए ऐसे लंबी अवधि के प्रेक्षण पिछले अभियानों में कभी नहीं किये गये है और वायुमंडलीय गतिशीलता की एक बेहतर समझ के लिए यह महत्वपूर्ण है। आशा है कि इस तरह के अध्ययन सामान्य वायुमंडलीय गतिशीलता की समझ के लिए योगदान कर सकते हैं, साथ ही यह पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन की समझ के लिए भी योगदान करते हैं। मिशन वर्तमान में 31 दिसम्बर 2014 तक ईएसए द्वारा वित्त पोषित है। श्रेणी:अंतरिक्ष यान श्रेणी:अंतरिक्ष अभियान.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और वीनस एक्सप्रेस · और देखें »

खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली

यह पृष्ठ खगोलशास्त्र की शब्दावली है। खगोलशास्त्र वह वैज्ञानिक अध्ययन है जिसका सबंध पृथ्वी के वातावरण के बाहर उत्पन्न होने वाले खगोलीय पिंडों और घटनाओं से होता है। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली · और देखें »

गूगल धरती

गूगल अर्थ वास्तविक भूमंडल (virtual globe) चित्रण का एक ऐसा कार्यक्रम है जिसे प्रारम्भ में अर्थ व्यूअर नाम दिया गया, तथा इसे कीहोल, इंक (Keyhole, Inc) द्वारा तैयार किया गया है, जो 2004 में गूगल द्वारा अधिगृहीत की गई एक कंपनी है। यह कार्यक्रम उपग्रह चित्रावली (satellite imagery), हवाई छायांकन (aerial photography) तथा भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) त्रि आयामी (3D) भूमंडल से प्राप्त चित्रों का अध्यारोपण (superimposition) करते हुए धरती का चित्रण करता है। यह तीन विभिन्न अनुज्ञप्तियों के अधीन उपलब्ध है: गूगल अर्थ, सीमित कार्यात्मकता के साथ एक मुक्त संस्करण; गूगल अर्थ प्लस ($ २० प्रति वर्ष), जो अतिरिक्त विशेषताओं से युक्त है तथा गूगल अर्थ प्रो ($ ४०० प्रति वर्ष), जो कि वाणिज्यिक कार्यों में उपयोग हेतु तैयार किया गया है। २००६ में इस उत्पाद का नाम बदलकर गूगल अर्थ कर दिया गया, जो कि वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज़ (Microsoft Windows) २००० (2000), एक्स पी अथवा विस्ता, मैक ओएस एक्स (Mac OS X) १०.३.९ तथा उससे अधिक, लिनुक्स(१२ जून, २००६ को जारी) तथा फ्री BSD (FreeBSD) से युक्त निजी कंप्यूटरों (personal computer) पर उपयोग के लिए उपलब्ध है। गूगल अर्थ फायरफॉक्स, आई ई 6 (IE6) अथवा आई ई 7 (IE7) के लिए एक ब्राउज़र प्लगइन (02 जून, 2008 को जारी) के रूप में भी उपलब्ध है। एक अद्यतन कीहोल आधारित क्लाइंट को जारी करने के साथ, गूगल ने अपने वेब आधारित प्रतिचित्रण सॉफ़्टवेयर में अर्थ डेटाबेस की चित्रावली भी शामिल की है। वर्ष २००६ के मध्य जनता के लिए गूगल अर्थ जारी होने के साथ २००६ तथा २००७ के बीच आभासी भूमंडल (virtual globes) पर मीडिया कवरेज में दस गुना से भी अधिक की वृद्धि हुई तथा भूस्थानिक (geospatial) तकनीकों तथा अनुप्रयोगों में जनता की रूचि बढ़ गई। .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और गूगल धरती · और देखें »

उपग्रह

ERS 2) अन्तरिक्ष उड़ान (spaceflight) के संदर्भ में, उपग्रह एक वस्तु है जिसे मानव (USA 193) .

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और उपग्रह · और देखें »

६७पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको

६७पी/चुरयुमोव​-गेरासिमेंको बृहस्पति-परिवार का एक धूमकेतु है। ये मूल रूप से काइपर घेरे से है। इसकी कक्षीय अवधि 6.45 वर्ष, घूर्णन काल लगभग 12.4 घंटे और अधिकतम गति 135,000 किलोमीटर प्रति घंटा (38 किलोमीटर प्रति सेकंड) है। ये यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के रोसेटा मिशन का गंतव्य था। श्रेणी:धूमकेतु.

नई!!: यूरोपीय अंतरिक्ष अभिकरण और ६७पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, इसा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »