लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

सूची यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह यूरोप में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की एक सूची है। तारांकन चिह्न (*) लगे स्थल, खतरे में विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल हैं। .

28 संबंधों: एल एस्कोरल, ऐमरीता औगुसता, डेल्फी, दोनाना नेशनल पार्क, बुर्गोस गिरजाघर, रवेना, ला फोंक्लादा, ल्लोत्ज़ा दे ला सीदा, सान क्रिसतोबल दे ला लागुना, साल्ज़बर्ग, सांतिआगो दे कोम्पोस्तेला, सेन्ट जेम्स का मार्ग, सेबिया गिरजाघर, हरक्यूलिस का टावर, विश्व धरोहर, विश्व धरोहर स्थलों की सूची, विज़काया ब्रिज, आरानखुएस का शाही महल, आवीला, स्पेन, कैंटरबरी कैथेड्रल, कोरदोबा का ऐतिहासिक केंद्र, अतापुएरिका पहाड़ियाँ, अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, अमरीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, अरीफ़ की जन्नत, अल हम्रा, अल्तामिरा की गुफा, उबेदा

एल एस्कोरल

एल एस्कोरल जा सेन लोरेंजो एल एस्कोरल का शाही महल स्पेन के शहर सेन लोरेंजो एल एस्कोरल में स्पेन के राजा का शाही महल है.

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और एल एस्कोरल · और देखें »

ऐमरीता औगुसता

ऐमरीता औगुसता एक रोमन शहर है। इस शहर की नीव स्पेन के राजा आगस्टस कैसर ने रखी थी। ये शहर उस वक्त रोमन प्रान्त लिसुतानिया की राजधानी होता था। ये शहर रोमन सेना के केन्टाबेरियन युध के बाद सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए बसाया गया था। इसे 1993ई.

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और ऐमरीता औगुसता · और देखें »

डेल्फी

डेल्फी (ग्रीक) ग्रीस का एक पुरातात्विक स्थल व आधुनिक नगर दोनों है, जो फोसिस (Phocis) की घाटी में माउंट पर्नासस के दक्षिण-पश्चिमी पर्वत स्कंध पर स्थित है। डेल्फी ग्रीक पौराणिक कथाओं में, डेल्फी की ऑरेकल (Delphic Oracle), प्राचीन ग्रीक विश्व में सर्वाधिक महत्वपूर्ण ऑरेकल, का स्थान और देवता अपोलो, एक देवता, जिन्होंने वहां निवास किया और पृथ्वी की नाभि की रक्षा की, द्वारा अजगर का वध कर दिये जाने के बाद उनकी उपासना का एक मुख्य स्थल था। कुछ लोगों का दावा है कि इस स्थल का मूल नाम पाइथन (Python) (क्रिया पाइथीन (pythein), "सड़ना" से व्युत्पन्न) ही है, जो कि उस अजगर की पहचान है, जिसे अपोलो ने परास्त किया था (मिलर, 95)। होमेरिक हिम टू डेल्फिक अपोलो (Homeric Hymn to Delphic Apollo) याद दिलाती है कि इस स्थल का प्राचीन नाम क्रिसा (Krisa) था। डेल्फी में उनका पवित्र स्थान एक पैनहेलेनिक (panhellenic) गर्भगृह था, जहां 586 ई.पू.

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और डेल्फी · और देखें »

दोनाना नेशनल पार्क

दोनाना नेशनल पार्क दक्षिणी स्पेन के आंदालुसिया में एक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र है। ये हेल्वा और सेविले प्रान्त में फैला हुआ है। यह 543 वर्ग किमी (52.12 वर्ग मील) में फैला हुआ है जिसमें से 135 वर्ग किमी (209.65 वर्ग मील) संरक्षित क्षेत्र हैं। ये पार्क मार्श और छोटी नदियों का क्षेत्र है। यह पार्क दलदल, उथले धाराओं और रेत के टीलों का एक क्षेत्र है और ये गुअदिल्क़ुइविर नदी के दहाने में स्थित है। यह 1969 में प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र निर्धारित किया गया। स्पेन की सरकार ने इस क्षेत्र को खरीदा और इसे एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्रों बनाया। दलदल पानी की वजह से इस क्षेत्र में लगातार खतरे बना रहता है। इसका पानी समुद्र तट के क्षेत्र में कृषि के लिए उपयोग किया जाता है। इसका ये नाम डोना ना दे सिल्वा वी मेन्दोज़ा के नाम पर पड़ा है। वो मेडोना-सेडोना के दिऊक की पत्नी थी। 1994 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया। 2006 में यहाँ आने वाले सैलानीओं के मात्रा लगभग 376,287 थी। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और दोनाना नेशनल पार्क · और देखें »

बुर्गोस गिरजाघर

बुर्गोस गिरजाघर (स्पेनी: Catedral de Santa María) बुर्गोस, स्पेन में सथित एक गिरजाघर है। 8 अप्रैल 1885 को इसको बीएन दे इन्तेरेस कुल्तूराल (सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय स्मारक) घोषित किया गया। यह वर्जन मेरी को समर्पित है और इसके विशाल आकार और अनखी निर्माण कला के लिय मशहूर है। इसका निर्माण 1221 में शरू हुआ था और 9 साल बाद इसका गिरजाघर के तौर पर उपयोग होना शरू हो गया था। पर इसका निर्माण कर्य संपूर्ण रूप में 1567 में खत्म हुआ। मुख्य तौर पर यह फ़्रांसिसी गौथिक स्टाइल में बनाई गई थी चाहे 15वीं-16वीं सदी में इसमें पुनर-जागरण संबंधित किरतें भी शामिल की गई। 31 अक्टूबर 1984 को यूनेस्को द्वारा इसको विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और बुर्गोस गिरजाघर · और देखें »

रवेना

रवेना इटली के एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र का एक शहर है। इसका पूरा नाम है कॉम्यून दि रवेना। File:PiazzaPopulo03.jpg Image:Mausoleum of Theoderic.JPG| Image:Baptistery.Arians02.jpg| Image:Dantes tomb ravenna.jpg| .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और रवेना · और देखें »

ला फोंक्लादा

ला फोंक्लादा पीने योग्य पानी का झरना है। ये स्पेन के ओविएदो शहर के दीवारों के बाहर स्थित है। ये अस्तूरीआ के राजा अल्फ़ान्सो तीसरे ने बनवाई थी। ये मध्यकाल के ईमारत है जो आज भी मौजूद है। इसका नाम लातीनी भाषा में (fontem calatam) शिलालेख पर इसका लिखा हुआ है। इसके आधार पर इसका नाम पड़ा.

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और ला फोंक्लादा · और देखें »

ल्लोत्ज़ा दे ला सीदा

ल्लोत्ज़ा दे ला सीदा (व्लिसियन उचारण:, स्पैनिश: Lonja de la Seda, अंग्रेज़ी "Silk Exchange") व्लिसिया स्पेन में एक पुरानी व्लिसियन शैली की एक ईमारत है। यह 1482 से 1548 के बीच बनाया गया। शहर के अधिकांश यात्रिओं द्वारा देखी जाने वाली जगह है। यूनेस्को द्वारा 1996 में इसे विश्व विरासत स्थानों में शामिल किया गया है। इस इमारत के पीछे एक पुरानी इमारत है, जिसका निर्माण 14 वीं सदी में हुआ था, जिसे तेल आदान प्रदान के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इतना ही नहीं इसे तेल के आदान प्रदान के इलावा सभी प्रकार के व्यापार लिए इस्तेमाल किया जाता था। 1348 में यहाँ मोटे सूती कपड़े (Percale) का कारोबार भी होता था। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और ल्लोत्ज़ा दे ला सीदा · और देखें »

सान क्रिसतोबल दे ला लागुना

सान क्रिसतोबल दे ला लागुना (इसे ला लागुना भी कहा जाता है) तेनरीफ़ द्वीप समूह के उत्तरी भाग में सांता क्रूज़ के तेनरीफ़ प्रान्त में इक शहर है। ये कैनरी द्वीपसमूह स्पेन में स्थित है। ये शहर आबादी की ओर से इस द्वीपसमूह का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहाँ ला लगुना विश्वविद्यालय है जो 30,000 छात्रों के लिए शिक्षा का एक स्रोत है। ला लगुना को केनरी द्वीपसमूह की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। 2010 में एक सर्वेक्षण के अनुसार, इस शहर को एक बेहतर प्रतिष्ठा के लिए सर्वश्रेष्ठ शहर और पूरे स्पेन में तीसरा, गिजोन और मारबेला के बाद, स्थान हासिल किया। इसे 1999 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सान क्रिसतोबल दे ला लागुना · और देखें »

साल्ज़बर्ग

(Såizburg; वस्तुतः: "सॉल्ट सिटी") ऑस्ट्रिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है और यह साल्ज़बोर्ग के संघीय राज्य का शहर है। साल्ज़बोर्ग के "ओल्ड टाउन" (Altstadt) में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उच्छृंखल वास्तुकला है और यह आल्प्स के उत्तरी भाग के केन्द्र में स्थित सबसे बेहतरीन रूप से संरक्षित शहरों में से एक है। 1997 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया। यह शहर अपने अल्पाइन समायोजन के लिए विख्यात है। साल्ज़बोर्ग 18वीं सदी के संगीतकार वोल्फगैंग एमॅड्यूस मोज़ार्ट का जन्मस्थान था। 20वीं शताब्दी में मध्य में, इस शहर में अमेरिकी संगीत और फिल्म, साउंड ऑफ़ म्युज़िक के कुछ भागों को फिल्माया गया, जिसमें ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध स्थलों को दर्शाया गया है। यह संगीत रिचर्ड रोजर्स और ऑस्कर हैमरस्टेन द्वितीय के बीच एक साझेदारी थी। साल्ज़बोर्ग राज्य की राजधानी है (लैंड साल्ज़बोर्ग), इस शहर में तीन विश्वविद्यालय हैं। इसमें छात्रों की एक विशाल जनसंख्या मौजूद है जो उस क्षेत्र को सजीवता और ऊर्जा प्रदान करती है और ये विश्वविद्यालय जनसाधारण को संस्कृति प्रदान करते हैं। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और साल्ज़बर्ग · और देखें »

सांतिआगो दे कोम्पोस्तेला

सांतिआगो दे कोम्पोस्तेला खुदमुखतयार संगठन गालिसिया की राजधानी है। इस शहिर की शुरुआत संत जेम्ज़ की समाध के साथ शुरू हुआ जो अब एक बड़ा गिरजाघर है। 1985 में इस शहिर के पुराने कस्बे को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थान घोषित किया गया। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सांतिआगो दे कोम्पोस्तेला · और देखें »

सेन्ट जेम्स का मार्ग

सेन्ट जेम्स का मार्ग (अंग्रेज़ी भाषा में: Way of St. James, St. James's Way, St. James's Path, St. James's Trail, Route of Santiago de Compostela, और Road to Santiago,, स्पेनी भाषा में: Camino de Santiago) सेन्ट जेम्स का मार्ग शायद मध्यकाल के ईसाई तीर्थ स्थानों में सर्वोच्च स्थान रखता है। इसका स्थान धार्मिक रूप से रोम और येरुशलम से जुड़ता है। ऐसी मान्यता है कि सेन्ट जेम्स जो ज़ेबेदी के सुपुत्र थे, उनके मर्णोपरान्त उनके शरीर को येरुशलम से उत्तरी स्पेन एक नाव के माध्यम से लाया गया था। उनके शरीर को सैन्ट्यागो दे कॉम्पास्तेला में दफ़न किया गया था। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सेन्ट जेम्स का मार्ग · और देखें »

सेबिया गिरजाघर

सेबिया गिरजाघर (अंग्रेज़ीCathedral of Saint Mary of the See, स्पैनिश: Catedral de Santa María de la Sede) एक रोमन कैथोलिक गिरजाघर है। ये सेबिया आंदालुसिया स्पेन में स्थित है। ये गोथिक अंदाज़ का सबसे बड़ा और संसार का तीसरा बड़ा गिरजाघर है। विश्व में यह तीसरा सबसे बड़ा गिरजाघर है। इसे 1987 में यूनेस्को ने विशव विरासत के स्थानों में शामिल किया था। चूँकि बैसेलिका ऑफ़ द नैश्नल श्राइन ऑफ़ अवर लेडी ऑफ़ अपारेसिडा (Basilica of the National Shrine of Our Lady of Aparecida) और सेन्ट पीटर्स बैसेलिका (St Peter's Basilica) बिशपों के निवास स्थान नहीं है, इसलिए इस गिरजाघर को शायद विश्व का सबसे बड़ा कैथेडरल शैली का गिरजाघर मान लिया गया है। इस जगह पर क्रिस्टोफ़र कोलम्बस को दफ़नाया गया था। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सेबिया गिरजाघर · और देखें »

हरक्यूलिस का टावर

हरक्यूलिस का टॉवर (गैलिशियन भाषा और स्पेनी भाषा में Torre de Hércules) प्राचीन रोमन का प्रकाश स्तंभ है जो कि एक प्रायद्वीप पर 2.4 कि० मी० के केंद्र से आ कोरुन्या और गालिसिया के बीच उत्तर पश्चिमी स्पेन में स्थित है। 20 वीं सदी तक टावर को फ़ारम ब्रिगनतियम ("Farum Brigantium") के रूप में जाना जाता था। लातीनी शब्द फ़ारम (Farum) दरअसल यूनानी भाषा के शब्द "फ़ारोस" से लिया गया है जो कि सिकंदरिया के प्रकाशस्तम्भ के लिए इस्तेमाल होता था। इसका ढाँचा 55 फ़ीट लम्बा और स्पेन के उत्तर अटलांटिक से भी ऊपर खड़ा है। यह ढाँचा लगभग 1900 साल पुराना है और इसे 1791 में फिर से निर्मित किया गया था। यह रोम के दौर के प्रकाशस्तम्भों में सबसे पुराना है। यहाँ एक शिल्पकला बाग़ है। इसमें पबलो सेर्रानो और फ़्रान्सिसको लेइरो द्वारा बनाई गई मूर्तियाँ रखी गई हैं। हरक्यूलिस का टावर स्पेन का तो राष्ट्रीय स्मारक है ही, इसके साथ-साथ 27 जून, 2009 से स्पेन में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक जुड़ गया था।UNESCO website यह स्पेन में चिपिओना प्रकाश के बाद सबसे बड़ा प्रकाशस्तम्भ है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और हरक्यूलिस का टावर · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और विश्व धरोहर · और देखें »

विश्व धरोहर स्थलों की सूची

विश्व धरोहर स्थल वह स्थान है है जो संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा विशेष सांस्कृतिक अथवा भौतिक महत्व के रूप में सूचीबद्ध किये गये हैं। विश्व धरोहर स्थलों की सूची के लिए देखें: .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

विज़काया ब्रिज

विज़काया ब्रिज (बास्क भाषा में: Bizkaiko Zubia, स्पेनी भाषा में: Puente Colgante) एक ट्रान्स्पोर्टर ब्रिज है जो पुर्तुगालेत और लास अरेनास को स्पेन के बिस्के प्रान्त से जोड़ता है। यह ब्रिज' इबैज़ाबेल नदी.

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और विज़काया ब्रिज · और देखें »

आरानखुएस का शाही महल

आरानखुएस का शाही महल (स्पैनिश: Palacio Real de Aranjuez) स्पेन का राजे का शाही निवास स्थान है। ये स्पेन का आरानखुएस शहर में स्थित है। ये जगह आम लोगों के लिए स्पेनिश शाही साइट के तौर पर खुली है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और आरानखुएस का शाही महल · और देखें »

आवीला, स्पेन

आवीला स्वायत्त समुदाय कासील और लीओन का एक शहर है और आवीला सूबे की राजधानी है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और आवीला, स्पेन · और देखें »

कैंटरबरी कैथेड्रल

कैंटरबरी कैथेड्रल, इंग्लैंड का सबसे पुरातन एवं सबसे मशहूर ईसाई गिर्जाघर है। यह भवन, एक विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। यह कैंटरबरी के आर्चबिशप का नीज-आसान है, और चर्च ऑफ़ इंग्लैंड तथा विश्वविस्तृत आंगलिकाइ संप्रदाय का मातृगिर्जा है। कैंटरबरी के आर्चबिशप, वैश्विक आंगलिकाइ ऐक्य के चिन्हात्मक प्रमुख होते हैं। इस चर्च का पूरा आधिकारिक नाम है "कैथेड्रल ऍण्ड मेट्रोपोलिटिकल चर्च ऑफ़ क्राइस्ट ऍट कैंटरबरी".

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और कैंटरबरी कैथेड्रल · और देखें »

कोरदोबा का ऐतिहासिक केंद्र

कोरदोबा का इतिहासिक केंद्र स्पेन के कोरदोबा शहर में स्थित है। ये अपनी किसम का यूरप और स्पेन में सबसे बड़ा केंद्र है। 1984 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। एक दशक के बाद इसमें शहर के बहुत सारे स्थलों को शामिल कर लिया गया। ऐतिहासिक केन्द्र, रोमन, अरबी और ईसाई धर्मों एक महान स्मारक है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और कोरदोबा का ऐतिहासिक केंद्र · और देखें »

अतापुएरिका पहाड़ियाँ

अतापुएरिका पहाड़ियाँ (स्पेनिश में Sierra de Atapuerca) बर्गोस, कास्तिले और लियॉन (Burgos, Castile and Leon) के प्राँतों में और अतापुएरिका (Atapuerca) और इबेअस दे जुआरस (Ibeas de Juarros) के पास मौजूद हैं। यहाँ कई गुफाएँ शामिल हैं जहाँ इन्साज के योरोप अब तक पाए गएअ सबसे पहले पूर्वजों की हड्डियाँ पाई गई हैं। यह हड्डियाँ 1.2 करोड़ साल पहले की बताई जाती हैं। इसी को देखते हुए यूनेस्को इस जगह को विश्व विरासत स्थल नामित किया गया है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अतापुएरिका पहाड़ियाँ · और देखें »

अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

युनेस्को द्वारा घोषित अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

अमरीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

यह उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और कैरेबियन में यूनेस्को विश्व विरासत साइट की एक सूची है .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अमरीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

अरीफ़ की जन्नत

अरीफ़ की जन्नत (अरबी: جَنَّة الْعَرِيف‎ Jannat al-‘Arīf, literally, "Architect's Garden") एक महल है। ये स्पेन में आंदालूसिया के शहर ग्रनादा में स्थित है। अल्लाब्रा के साथ ही ये भी एक विश्व धरोहर स्थल है। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अरीफ़ की जन्नत · और देखें »

अल हम्रा

अल हम्रा का महल और क़िला अल हम्रा (स्पेनी: Alhambra, अरबी:, मतलब "लाल वाला") स्पेन के ग्रानादा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक महल और क़िला है। यह मूल रूप में 889 में एक छोटे किले के तौर पर बनाया गया था पर इसका कोई ख्याल न रखा गया। फिर 11वीं सदी के मध में ग्रानादा एमिरात के मूर मूल के आमिर महंमद बिन अल-अहमार ने इसका मौजूदा महिल और दीवारें बनवाई। 1333 में ग्रानादा के सुल्तान यूसफ पहिले ने इसको शाही महिल में तब्दील कर दिया। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अल हम्रा · और देखें »

अल्तामिरा की गुफा

अल्तामिरा की गुफा स्पेन में स्थित है। यह ऊपरी पुरातन गुफा है जिसमें पुरुषों के हाथों और जंगली जानवरों के चित्र बनाए गए हैं। जब 1880 में इस शोध के सामने रखा गया तो विशेषज्ञों के द्वारा एक लंबी बहस चलाई गई की यह पूर्व मनुष्य कला के इस तरह का काम नहीं कर सकते.

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और अल्तामिरा की गुफा · और देखें »

उबेदा

उबेदा (अरबी: उबादा अल-अरब) स्पेन में अदालूसिया में एक शहर है। इसकी आबादी लगभग 36,025 है। इस शहर सोलवीं सदी में निर्मित एक शहर है। यह पूरा पुनर्जागरणशैली में बना हुआ है। 2003 में इसे यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थानों में शामिल किया। .

नई!!: यूरोप में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और उबेदा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

List of World Heritage Sites in Europe

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »