लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूगोस्लाविया

सूची यूगोस्लाविया

यूगोस्लाविया यूरोप का एक देश है जिसकी स्थापना १९१८ में हुई। श्रेणी:यूरोप यूगोस्लाविया स्थिति: 40 51 से 46 53 उ0 अ0 तथा 13 23 से 23 2 पू0 दे0। यह ऐड्रिऐटिक सागर के किनारे, बॉल्कन प्रायद्वीप के पश्चिम में स्थित, मध्य यूरोप का एक साभ्यवादी देश है। इसका क्षेत्रफल 99,181 वर्ग मील है। उत्तर-पश्चिम से इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 575 मील और पूर्व से पश्चिम अधिकतम चौड़ाई लगभग 400 मील है। इसका समुद्रतट लगभग 1,000 मील लंबा तथा हजारों टापुओं से युक्त है। समुद्र की सतह से यहाँ की अधिकतम ऊँचाई 9,395 फुट है। यूगोस्लाविया को तीन मुख्य भौगोलिक प्रदेशों में बाँटा गया है: (क) समुद्रतटीय मैदान, जो ऐड्रिऐटिक सागर के किनारे एक सँकरी पट्टी में विस्तृत है। इसी से लगा हुआ लंबा, सँकरा, समुद्री किनारा है, जिसके समांतर सैकड़ों निम्न टापू स्थित हैं; (ख) पर्वतीय प्रदेश, जो समूद्रतटीय मैदान के पीछे स्थित है। यह अत्यंत ऊबड़ फैला है तथा (ग) आंतरिक डैन्यूब घाटी, जो देश का अत्यंत उपजाऊ एवं अधिक जनसंख्यावाला भाग है। यहाँ अनेक पर्वतश्रेणियाँ हैं, जिनमें डिनैरिक ऐल्प्स, जूलियन ऐल्प्स, करावंकेन ऐल्प्स तथा वलबिट मुख्य हैं। नदियों में डैन्यूब, सावा, मोरावा, डावा, वरडार, नरेतवा, ड्राइना तथा तीजा प्रमुख हैं। यूगास्लाविया में कई झीलें भी हैं। ऐड्रिऐटिक तट की जलवायु सम है। वर्षा अधिकतर बसंत ऋतु में होती है। दक्षिणी भाग की औसत वार्षिक वर्षा लगभग 65 इंच है। डेन्यूब घाटी की जलवायु वर्ष भर नम रहती है। गरमी में गरम तथा तर और जाड़े में ठंढी एवं बर्फीली जलवायु रहती है। पर्वतीय प्रदेश की जलवायु शुष्क रहती है। यहाँ सीसा, बौक्साइट, कच्चा ऐलुमिनियम, ताँबा पारा, जस्ता, क्रोमियम, लोहा, कोयला, सोना, मैंगनीज आदि के खनिज मिलते हैं। यहाँ का 1/3 भूभाग जंगलों से ढँका है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहनेवाले गड़रिये तथा अन्य लोग जिसकी लाठी उसकी भैंस के सिद्धांत को मानते हैं परंतु अनुशासन के लिये अपने सरदार के आदेशों का पालन करना अपना धर्म समझते हैं। इनके समाज में पुरूषों का स्थान स्त्रियों से अधिक ऊँचा है। ये लोग बड़े चतुर और परिश्रमी होते हैं। मैदानों के रहनेवाले लोग इनके ठीक विपरीत होते हैं। ये शांतिप्रिय एवं स्त्रियों को संमानित पद देनेवाले होते हैं और खेतों अथवा कारखानों में अधिक परिश्रम करते हैं। यूगोसलाविया में मुख्यत: तीन भाषाएँ प्रचलित हैं: (क) सेब्रोक्रोटियन (ख) स्लोवेनिन तथा (ग) मैसीडोनियन। इसमें सर्बिया एवं बल्गेरिया दोनों स्थानों के तत्व मिलते हैं। ये सभी भाषाएँ एक दूसरे से समानता रखती हैं परंतु प्रत्येक भाषा की अपनी विशिष्टता है। कृषि में गेहूँ जई, जौ, मक्का, तंबाकू, चुकंदर, पटुआ, सन, आलू, चारा आदि यहाँ की प्रमुख उपजें हैं। यहाँ भेड़, बकरियाँ, सूअर अधिक पाले जाते हैं। यहाँ के भारी उद्योग अधिकतर देश के पश्चिमी भागों में केंद्रित हैं। लोहा तथा इस्पात, लकड़ी के सामान,श् सूती वस्त्र, ऊनी कालीन, चमड़े, लकड़ी तथा धातु की वस्तुएँ, शराब, चीनी आदि बनाने के उद्योग प्रमुख हैं। मुख्य नगरों को रेलों द्वारा जोड़ा गया है। कुछ अच्छी सड़कों का भी निर्माण हुआ है, जैसे बेलग्रेड- जाग्रेब सड़क। देश के वीरान भागों के यातायात के लिये हवाई जहाजों का उपयोग किया जाता है। यहाँ छोटे बड़े कई आकाशवाणी केंद्र, टेलीफोन, टेलीग्राफ एवं डाक की सेवाएँ चालू हैं। बेलग्रेड यहाँ का सबसे महत्वपूर्ण नगर एवं राजधानी है। इसके अतिरिक्त रियेका (पयूम), सारायेवो, ल्यूब्ल्यािना, नोवीसाद, स्कापियये, स्प्लिट, जाग्रेब आदि यहाँ के अन्य प्रमुख नगर हैं। यूगोस्लाविया में शिक्षा एक समस्या है। अनेक भाषाएँ होने के कारण सभी जगह एक सी सुविधा प्रदान करना कठिन है। यहाँ भूगोल, इतिहास और विज्ञान की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाता है। यहाँ की कला पर यहाँ की उलझी हुई जातीय तथा धार्मिक पृष्ठभूमि की छाप मिलती है। लोगों में सभी प्रकार के कला कौशल के लिये अच्छा रूझान है। यहाँ अत्यधिक कुशल कारीगर, बुनकर, लकड़हारे, पत्थर तराश, एवं धातु के कारीगर मिलते हैं।.

53 संबंधों: चूर्णकूट, डिएगो माराडोना, द्वितीय चीन-जापान युद्ध, नेउइली-सुर-सेइन की संधि, परिसंघ (प्रशासन), पूर्वी यूरोप, बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, बाल्कन, ब्रांडी, बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना, बोरा, बीसवीं शताब्दी, भारतीय इतिहास की समयरेखा, मदर टेरेसा, मरीना आब्रमोविक, महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्वयुद्ध), मासूमा बेगम, मैनचेस्टर यूनाइटेड एफ़.सी., मैसिडोनिया, मेलानिया ट्रम्प, यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल की सूची, यूईएफए यूरोपा लीग फाइनल की सूची, यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप, यूगोस्लाविया ओलंपिक विवरण, रामस्वामी वेंकटरमण, शीतकालीन ओलम्पिक खेल, शीप्रागा, सत्यजित राय को मिले सम्मान, सर्ब लोग, सर्बिया और मोण्टेनेग्रो, सहभागी प्रबन्धन, साम्यवाद, संयुक्त राष्ट्र शांतिस्थापन, स्लोवेनिया, स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास, हंगरी, जेम्स ब्लंट, जोसिप ब्रोज़ टिटो, विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता, गुट निरपेक्ष आंदोलन, ग्रेगोरी कैलेंडर, ऑस्ट्रिया का इतिहास, कार्स्ट, कुत्तों की नस्लों की सूची, क्रोएशिया, क्रोएशिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, केरिन्थिया (Kärnten), अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, १ई+११ मी॰², १९७३ यूरोपीय कप फाइनल, ..., १९७९ यूईएफए कप फाइनल, १९९१ यूरोपीय कप फाइनल, १९९२ यूईएफए कप फाइनल सूचकांक विस्तार (3 अधिक) »

चूर्णकूट

चूने के प्रदेश में अधिकांश शैले घुलन ल्रिया द्वारा नष्ट हो जाती है, केवल कुछ कठोर शैलों के टीले अपरदन से अप्रभावित रह जाते हैं तथा अवशिष्ट पहाडियों या टीलों के रूप में दिखाई देते हैं। इन्हे युगोस्लाविया मे हम्सौर फ्रांस मे बुटे कहते हैं। श्रेणी:भूमिगत जल कृत स्थलाकृति श्रेणी:भूमिगत जल कृत अपरदनात्मक स्थलरुप.

नई!!: यूगोस्लाविया और चूर्णकूट · और देखें »

डिएगो माराडोना

डिएगो आर्मैन्ड़ो माराडोना (30 अक्टूबर 1960 को लानुस, ब्यूनस आयर्स में जन्म) अर्जेन्टीना के एक पूर्व फ़ुटबॉल खिलाड़ी और अर्जेन्टीना के राष्ट्रीय टीम के वर्तमान प्रबंधक हैं। उन्हें व्यापक रूप से आज तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी माना जाता है। FIFA प्लेयर ऑफ़ दी सेंचुरी पुरस्कार के लिए उन्हें इंटरनेट मतदान में सर्वप्रथम स्थान मिला और उन्होंने पेले के साथ पुरस्कार में साझेदारी की। अंतिम बार 30 मई 2006 को पुनः प्राप्त अपने पेशेवर क्लब कॅरियर के दौरान माराडोना ने अर्जेंटिनोस जूनियर, बोका जूनियर्स, बार्सिलोना, सेविला, नेवेल्स ओल्ड बॉय और नापोली के लिए खेलते हुए अनुबंध शुल्क लेने में विश्व रिकोर्ड कायम किया। अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर में, अर्जेन्टीना के लिए खेलते हुए, उन्होंने 91 कैप्स अर्जित किए और 34 गोल किए। उन्होंने चार FIFA विश्व कप टूर्नामेंटों में खेला, जिसमें 1986 का विश्व कप शामिल था, इसमें उन्होंने अर्जेन्टीना की कप्तानी की और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी होने का गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता और निर्णायक मुकाबले में वेस्ट जर्मनी पर जीत हासिल की। उसी टूर्नामेंट के क्वार्टर-फाइनल दौर में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ 2-1 की जीत में 2 गोल दागे, जो फ़ुटबॉल के इतिहास में दर्ज हो गए, हालांकि दो बिल्कुल ही अलग कारणों के लिए। पहला गोल एक दंड मुक्त हैंडबॉल था जिसे "हैंड ऑफ़ गॉड" के नाम से जाना जाता है, जबकि दूसरा गोल एक शानदार 6 मीटर की दूरी से और छह इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच से निकाला गया एक गोल था, जो आम तौर पर "दी गोल ऑफ़ दी सेंचुरी" के नाम से जाना जाता है। विभिन्न कारणों से, माराडोना को खेल जगत का एक सर्वाधिक विवादास्पद और समाचार-योग्य व्यक्तित्व माना जाता है। इटली में कोकीन के लिए डोपिंग परीक्षण में विफल होने के कारण 1991 में उन्हें 15 महीनों के लिए निलंबित कर दिया गया और USA में चल रहे 1994 के वर्ल्ड कप के दौरान एफेड्रीन का उपयोग करने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया। 1997 में अपने 37वें जन्मदिन पर खेल से रिटायर होने के बाद www.vivadiego.com.

नई!!: यूगोस्लाविया और डिएगो माराडोना · और देखें »

द्वितीय चीन-जापान युद्ध

द्वितीय चीन-जापान युद्ध चीन तथा जापान के बीच 1937-45 के बीच लड़ा गया था। 1945 में अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने के साथ ही जापान ने समर्पण कर दिया और युद्ध की समाप्ति हो गई। इसके परिणामस्वरूप मंचूरिया तथा ताईवान चीन को वापस सौंप दिए गए जिसे जापान ने प्रथम चीन-जापान युद्ध में उससे लिया था। 1941 तक चीन इसमें अकेला रहा। 1941 में जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर किए गए आक्रमण के बाद यह द्वितीय विश्व युद्ध का अंग बन गया। .

नई!!: यूगोस्लाविया और द्वितीय चीन-जापान युद्ध · और देखें »

नेउइली-सुर-सेइन की संधि

नेउइली-सुर-सेइन की संधि (27 नवम्बर 1919; मित्र राष्ट्रों एवं बुल्गारिया के बीच).

नई!!: यूगोस्लाविया और नेउइली-सुर-सेइन की संधि · और देखें »

परिसंघ (प्रशासन)

२००३ में सर्बिया और मोण्टेनेग्रो का परिसंघ बना लेकिन २००६ में मोण्टेनेग्रो (नीला रंग) के निकल जाने पर परिसंघ बिखर गया परिसंघ ऐसी राजनैतिक व्यवस्था को कहा जाता है जिसमें दो या उस से अधिक लगभग पूर्णतः स्वतन्त्र राष्ट्र समझौता कर लें के बाक़ी विश्व के साथ वे एक ही राष्ट्र की तरह सम्बन्ध रखेंगे। संघों की तुलना में परिसंघों के सदस्यों को अधिक स्वतंत्रता होती है। परिसंघों में कभी-कभी केवल नाम मात्र की केन्द्रीय सरकार होती है जिसके पास कोई असली शक्तियां नहीं होती। .

नई!!: यूगोस्लाविया और परिसंघ (प्रशासन) · और देखें »

पूर्वी यूरोप

पूर्वी यूरोप यूरोप के महाद्वीप का पूर्वी भाग है। इसकी सीमाओं पर आम सहमति न होने के कारण इसमें सम्मिलित देशों व क्षेत्रों की कोई सर्वस्विकृत सूची नहीं है। अक्सर इसमें यूरोप के वह देश आते हैं जो या तो भूतपूर्व सोवियत संघ के भाग थे या उसके प्रभाव में थे। इनमें रूस, यूक्रेन, बेलारूस, पोलैण्ड, बुल्गारिया, चेक गणतंत्र, स्लोवाकिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुएनिया, हंगरी और मोल्दोवा सम्मिलित हैं। कुछ स्रोतों में अल्बानिया और भूतपूर्व यूगोस्लाविया के विखंडन से बने देश - सर्बिया, मासेदोनिया, स्लोवीनिया, क्रोएशिया, बोस्निया - भी शामिल हैं। लगभग सभी परिभाषाओं में यूराल पर्वतमाला, यूराल नदी और कॉकस क्षेत्र पूर्वी यूरोप की पूर्वतम सीमा माने जाते हैं। .

नई!!: यूगोस्लाविया और पूर्वी यूरोप · और देखें »

बरौनी थर्मल पावर स्टेशन

बरौनी थर्मल पावर स्टेशन (बरौनी थर्मल वाष्प शक्ति प्रतिष्ठान) एक मौजूदा 320 मेगावाट कोयला आधारित बिजली स्टेशन है जो बिहार राज्य विद्युत बोर्ड (बीएसईबी) के पास है। पावर स्टेशन बिहार, भारत के बेगूसराय जिले में स्थित है। बिहार में बरौनी थर्मल पावर स्टेशन रूसी सहयोग के साथ अस्तित्व में आया और वर्ष 1962 में इसका संचालन हुआ। राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के द्वारा करीब छह सौ करोड़ रुपये की लागत से बरौनी थर्मल की 110 मेगावाट क्षमता वाली छठी और सातवीं इकाई का आधुनिकीकरण व नवीनीकरण किया जा रहा है। वर्ष 2006 में बंद पड़े बरौनी थर्मल में सातवीं इकाई का वर्ष 2010 में तथा छठी इकाई का जीर्णोद्धार कार्य वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। अभी तक मात्र सातवीं इकाई का कार्य किसी तरह पूरा किया गया है। बरौनी न्यू एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का काम वर्ष 2011 में शुरू हुआ था। विस्तार योजना में 250 मेगावाट क्षमता का दो यूनिट आठवी और नौवीं का निर्माण कार्य भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के द्वारा वर्ष 2014 में पूरा किया जाना था। बिहार सरकार एनटीपीसी लिमिटेड को बारूनी थर्मल पावर स्टेशन को सौंपने पर विचार कर रही है। 17 अप्रैल 2018 को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य कैबिनेट ने बरौनी थर्मल पावर स्टेशन को एनटीपीसी लिमिटेड (राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड) को सौंपने की मंजूरी दे दी। 15 मई 2018 को, बिहार सरकार ने थर्मल प्लांट को 33-वर्षीय पट्टे के लिए राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉरपोरेशन को सौंपने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। .

नई!!: यूगोस्लाविया और बरौनी थर्मल पावर स्टेशन · और देखें »

बाल्कन

दक्षिण-पूर्वी यूरोप का बाल्कन प्रायद्वीप बाल्कन या बाल्कन प्रायद्वीप दक्षिण-पूर्वी यूरोप का एक क्षेत्र है जो भौगोलिक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से अपना अलग पहचान बना चुका है। इसका कुल क्षेत्रफल 5,50,000 वर्ग किलोमीटर तथा जनसंख्या लगभग साढ़े 5 करोड़ है। इसे बाल्कन प्रायद्वीप भी कहा जाता है जिसका कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है। दक्षिणी यूरोप का यह सबसे पूर्वी प्रायद्वीप है। यह तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है - इसके पूर्व में काला सागर, ईजियन सागर, मरमरा सागर, दक्षिण में भूमध्यसागर, पश्चिम में इयोनियन सागर तथा एड्रियाटिक सागर हैं तथा उत्तर में सावा, कूपा और डैन्यूब नदियाँ बहती हैं। इस प्रकार संपूर्ण अल्बानिया, यूनान, बुल्गारिया, यूगोस्लाविया और रोमानिया के कुछ भाग को बॉल्कन प्रायद्वीप कहा जाता है। इन छह देशों को 'बॉल्कन स्टेट' भी कहा जाता है। यह पहाड़ी क्षेत्र है तथा इसकी मुख्य पर्वतमालाएँ डिनैरिक ऐल्प्स, बॉल्कन पर्वत तथा रोड़ोषे पर्वत हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ मोरावा, वारदार, स्ट्रूमा (struma), मेस्ता तथा मैरित्सा हैं। जलवायु महाद्वीपीय है परंतु एड्रिऐटिक, इयोनियन तथा इजिऐन समुद्रों के तट पर रूमसागरीय जलवायु पाई जाती है, यह संपूर्ण क्षेत्र कृषिप्रधान है। इसके अलावा यहाँ पर लोहा, कोयला, मैंगनीज, ताँबा, जस्ता तथा सीस आदि के कीमती खनिज भी पाए जाते हैं। यहाँ पर अनेक मानव जातियाँ बसी हुई हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से यह कई बड़े संघर्षों तथा आन्दोलनों का केन्द्र रहा है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और बाल्कन · और देखें »

ब्रांडी

कोन्येक ब्रांडी (cognac brandy) ब्रांडी (Brandy) एक मद्य है जो सामान्यत: फलों के किण्वित रसों का आसवन करके से प्राप्त किया जाता है। इसमें 35 से 60% तक अल्कोहल होता है। इसे प्रायः रात्रि के भोजन के बाद ग्रहण किया जाता है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और ब्रांडी · और देखें »

बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना

right बॉस्निया और हर्जेगोविना (लैटिन: Bosna i Hercegovina; सर्बियाई सिरिलिक: Босна и Херцеговина) दक्षिणपूर्व यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में क्रोएशिया, पूर्व में सर्बिया और दक्षिण में मोंटेनेग्रो स्थित है। बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना लगभग लैंडलॉक है, केवल एड्रियाटिक सागर से लगी 26 किलोमीटर लंबी तटरेखा को छोड़कर, जिसके मध्य में नियूम शहर स्थित है। देश के अंदरूनी हिस्सों में मध्य और दक्षिण का हिस्सा पर्वतीय, उत्तर पश्चिम हिस्सा पहाड़ी, उत्तर पूर्व हिस्सा मैदानी है। राज्य के बड़े हिस्से बॉस्निया में मध्यम महाद्वीपीय जलवायु है, जहां गर्म गर्मी और सर्दी, बर्फीली सर्दियां होती हैं। देश के दक्षिणी सिरे पर स्थित छोटा हर्ज़ेगोविना भूमध्यसागरीय जलवायु और स्थलाकृति वाला है। बोस्निया और हर्जेगोविना के प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक प्रचुर मात्रा में हैं। इसकी राजधानी सरायेवो है। यहां की मुख्य- और राजभाषाएँ बॉस्नियाई, सर्बियाई और क्रोएशियाई हैं। .

नई!!: यूगोस्लाविया और बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना · और देखें »

बोरा

क्रोएशिया में बोरा यूगोस्लाविया के एड्रियाटिक तट पर चलने वाली ठंडी हवा। श्रेणी:स्थानीय पवन.

नई!!: यूगोस्लाविया और बोरा · और देखें »

बीसवीं शताब्दी

ग्रेगरी पंचांग (कलेंडर) के अनुसार ईसा की बीसवीं शताब्दी 1 जनवरी 1901 से 31 दिसम्बर 2000 तक मानी जाती है। कुछ इतिहासवेत्ता 1914 से 1992 तक को संक्षिप्त बीसवीं शती का नाम भी देते हैं। (उन्नीसवी शताब्दी - बीसवी शताब्दी - इक्कीसवी शताब्दी - और शताब्दियाँ) दशक: १९०० का दशक १९१० का दशक १९२० का दशक १९३० का दशक १९४० का दशक १९५० का दशक १९६० का दशक १९७० का दशक १९८० का दशक १९९० का दशक ---- समय के गुज़रने को रेकोर्ड करने के हिसाब से देखा जाये तो बीसवी शताब्दी वह शताब्दी थी जो १९०१ - २००० तक चली थी। मनुष्य जाति के जीवन का लगभग हर पहलू बीसवी शताब्दी में बदल गया।.

नई!!: यूगोस्लाविया और बीसवीं शताब्दी · और देखें »

भारतीय इतिहास की समयरेखा

पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं भारत एक साझा इतिहास के भागीदार हैं इसलिए भारतीय इतिहास की इस समय रेखा में सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की झलक है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और भारतीय इतिहास की समयरेखा · और देखें »

मदर टेरेसा

मदर टेरेसा (२६ अगस्त १९१० - ५ सितम्बर १९९७) जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है, का जन्म अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब, उस्मान साम्राज्य (वर्त्तमान सोप्जे, मेसेडोनिया गणराज्य) में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने १९४८ में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। इन्होंने १९५० में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की। ४५ सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की इन्होंने मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया। १९७० तक वे गरीबों और असहायों के लिए अपने मानवीय कार्यों के लिए प्रसिद्द हो गयीं, माल्कोम मुगेरिज के कई वृत्तचित्र और पुस्तक जैसे समथिंग ब्यूटीफुल फॉर गॉड में इसका उल्लेख किया गया। इन्हें १९७९ में नोबेल शांति पुरस्कार और १९८० में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। मदर टेरेसा के जीवनकाल में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी का कार्य लगातार विस्तृत होता रहा और उनकी मृत्यु के समय तक यह १२३ देशों में ६१० मिशन नियंत्रित कर रही थीं। इसमें एचआईवी/एड्स, कुष्ठ और तपेदिक के रोगियों के लिए धर्मशालाएं/ घर शामिल थे और साथ ही सूप, रसोई, बच्चों और परिवार के लिए परामर्श कार्यक्रम, अनाथालय और विद्यालय भी थे। मदर टेरसा की मृत्यु के बाद इन्हें पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया और इन्हें कोलकाता की धन्य की उपाधि प्रदान की। दिल के दौरे के कारण 5 सितंबर 1997 के दिन मदर टैरेसा की मृत्यु हुई थी। .

नई!!: यूगोस्लाविया और मदर टेरेसा · और देखें »

मरीना आब्रमोविक

अंगूठाकार श्रीमती मरीना आब्रमोविक विश्व-प्रसिद्ध प्रदर्शन कलाकार हैं, जिन्हें "प्रदर्शन कला की मातामही" के रूप में जाना जाता है। वे मूलत: सर्बिया देश से हैं, परंतु वर्त्तमान में वे अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर में रहती हैं। इनकी कला का उद्देश्य कलाकार और दर्शकों के बीच के सम्बन्ध, मानव देह की सीमा, एवं मन की संभावनाओं का समन्वेषण करना है। मरीना देवी का जन्म शक १८६८ में बेलग्रेड नगर में हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध में नायकत्व के लिए उनके माता-पिता को यूगोस्लाविया शासन ने "राष्ट्रनायक" के पदवी से सम्मानित किया। शक १८९४ में मरीना देवी ने क्रोएशिया की ललित कला अकादमी से स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी की। तत्पश्चात वे एम्स्टर्डम में बस गईं। शक १८६९ में उन्होंने एडिनबर्ग नगर में उनकी पहली कला प्रदर्शनी लगी। अगले पाँच दशकों में उनकी कला को विश्वभर में सराहा गया। शक १९१९ में उन्हें स्वर्णसिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शक १९२५ में अंतरराष्ट्रीय कला आलोचक सभा ने उनके प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। शक १९३१ में प्लायमाउथ विश्वविद्यालय ने उन्हें मानद कला डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। .

नई!!: यूगोस्लाविया और मरीना आब्रमोविक · और देखें »

महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्वयुद्ध)

महान् देशभक्तिपूर्ण युद्ध का प्रचारपत्र "'''मातृभूमि बुला रही है'''" हिटलर वालों का जलूस सोवियत संघ का महान् देशभक्तिपूर्ण युद्ध (रूसी: Великая Отечественная Война - वेलीकया ओतेचेस्त्वेन्नया वोय्ना) - या द्वितीय विश्वयुद्ध, जो सोवियत जनता के लिए 1941-1945 वर्षों में विशेष रूप से अपने देश के अस्तितव की रक्षा को लेकर सब से बड़ी घटना के रूप में दुनिया के इतिहास में जाना जाता है। इस युद्ध में दो करोड़ अस्सी लाख से ज़्यादा सोवियत निवासी मारे गए। .

नई!!: यूगोस्लाविया और महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध (द्वितीय विश्वयुद्ध) · और देखें »

मासूमा बेगम

मासूमा बेगम (1902-1990) हैदराबाद, दक्षिण भारत से संबंध रखने वाली एक महिला कार्यकर्ता, राजनीति में सक्रिय और अपने समय की एकमात्र महिला मंत्री रही हैं। .

नई!!: यूगोस्लाविया और मासूमा बेगम · और देखें »

मैनचेस्टर यूनाइटेड एफ़.सी.

मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबॉल क्लब ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड में स्थित एक इंग्लिश फुटबॉल क्लब है जो दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय फुटबॉल क्लबों में से एक है। क्लब 1992 में प्रीमियर लीग का एक संस्थापक सदस्य था और सिवाए 1974-75 के सत्र के, 1938 के बाद से ही, इंग्लिश फुटबॉल की शीर्ष श्रेणी में खेलता रहा है। 1964-65 के बाद से ही सभी छह सत्रों के दौरान क्लब में दर्शकों की औसत उपस्थिति इंग्लिश फुटबॉल की किसी भी अन्य टीम के मुकाबले अधिक रही है। 2008-09 प्रीमियर लीग और 2008 फीफा क्लब विश्व कप जीतने के साथ ही मैनचेस्टर युनाइटेड इंग्लिश चैंपियन और क्लब विश्व कप के श्रेष्ठ धारक बन गये हैं। क्लब इंग्लिश फुटबॉल क्लब के इतिहास में सबसे सफल क्लबों में से एक है और नवंबर 1986 में एलेक्स फर्ग्यूसन के मैनेजर बनने के बाद इसने 22 बड़े पुरस्कार अर्जित किये हैं। सन् 1968 में बेन्फिका को 4-1 से हरा कर यूरोपीय कप जीतने वाला यह पहला इंग्लिश क्लब बना.

नई!!: यूगोस्लाविया और मैनचेस्टर यूनाइटेड एफ़.सी. · और देखें »

मैसिडोनिया

मैसिडोनिया (मैसिडोनियाई: Република Македонија), आधिकारिक रूप से मैसिडोनिया गणराज्य दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। यह कभी यूगोस्लाविया का भाग हुआ करता था, जिससे 1991 में इसने स्वतंत्रता की घोषणा की। यह 1993 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना, लेकिन यूनान के साथ नाम के विवाद की वजह से इसे पूर्व यूगोस्लाव गणराज्य मैसिडोनिया (FYROM) के अस्थाई नाम से प्रवेश दिया गया। यह एक लैंडलॉक देश है, जिसकी सीमा उत्तरपश्चिम में कोसोवो, उत्तर में सर्बिया, पूर्व में बुल्गारिया, दक्षिण में ग्रीस और पश्चिम में अल्बानिया से मिलती है। इसकी राजधानी स्कोप्जे है, अन्य शहरों में बितोला, कुमानोवा, प्रिलिप, ओहरिड, वेलेस, स्टिप, कोकानी, गोस्तिवार और स्त्रूमिका शामिल हैं। यहां 50 से ज्यादा झीलें और 2000 मीटर (6,562 फीट) से ऊंचे 16 पर्वत हैं। मैसिडोनिया संयुक्त राष्ट्र और यूरोप के परिषद का सदस्य है। दिसंबर 2005 से यह यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार है, इसके अलावा नाटो सदस्यता के लिए भी आवेदन दिया हुआ है। यहां की मैसिडोनियाई भाषा और अल्बानियाई भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: यूगोस्लाविया और मैसिडोनिया · और देखें »

मेलानिया ट्रम्प

अंगूठाकार मेलानिया ट्रम्प (जन्म वि॰सं॰२०२७ वैशाख १३) स्लोवीन मूल की अमेरिकी फैशन मॉडल है। वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की पत्नी है। यूगोस्लाविया में जन्मी मेलानिया देवी बीते १८० वर्षों में ऐसी पहली अमेरिकी राष्ट्रदेवी है, जिनका जन्म विदेश में हुआ है। वे ऐसी पहली राष्ट्रदेवी है, जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी नहीं है। अपनी मातृभाषा स्लोवीन के अलावा वे अंग्रेज़ी, फ़्रान्सीसी, सर्बियाई एवं जर्मन भाषाओं का ज्ञान रखती हैं। .

नई!!: यूगोस्लाविया और मेलानिया ट्रम्प · और देखें »

यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल की सूची

यूईएफए चैंपियंस लीग 1955 में स्थापित एक सीजन फुटबॉल प्रतियोगिता है। यूईएफए चैंपियंस लीग के सभी यूईएफए के सदस्य संघों की चैंपियंस लीग के लिए खुला है (सिवाय लिकटेंस्टीन, जो कोई लीग प्रतियोगिता है) और साथ ही मजबूत लीग में चौथे स्थान पर दूसरे से परिष्करण क्लबों के लिए.

नई!!: यूगोस्लाविया और यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल की सूची · और देखें »

यूईएफए यूरोपा लीग फाइनल की सूची

यूईएफए यूरोपा लीग, पूर्व में यूईएफए कप के रूप में जाना जाता था, 1971 में स्थापित एक फुटबॉल प्रतियोगिता है। यह यूरोपीय क्लबों के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मानी जाती है। प्रतियोगिता के पहले 25 वर्षों के लिए, फाइनल दो लेग पर खेला गया था, लेकिन 1998 के बाद से, प्रतियोगिता का फाइनल एक तटस्थ स्टेडियम में आयोजित किया जाता है। टॉटनहम हॉटस्पर 1972 में उद्घाटन प्रतियोगिता जीती थी। खिताब 28 विभिन्न क्लबों द्वारा जीता गया है और जिनमें से 12 एक बार से अधिक खिताब जीता है। सेविला ५ खिताब के साथ प्रतियोगिता में सबसे सफल क्लब हैं। अंग्रेज़ी पक्ष मैनचेस्टर यूनाइटेड मौजूदा चैंपियन हैं, वे २०१७ फाइनल में अजाक्स को 2–0 से हरा दिया था। .

नई!!: यूगोस्लाविया और यूईएफए यूरोपा लीग फाइनल की सूची · और देखें »

यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप

यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप (यूईएफए यूरो) प्राथमिक संघ फुटबॉल प्रतियोगिता यूईएफए के सदस्यों के वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय टीमों से चुनाव लड़ा है। 1960 के बाद से हर चार साल आयोजित, यह मूल रूप से यूईएफए यूरोपीय राष्ट्र कप बुलाया गया था, 1968 में वर्तमान नाम को बदल रहा है। 1996 टूर्नामेंट के साथ शुरू, विशिष्ट चैंपियनशिप अक्सर यूरो के रूप में संदर्भित कर रहे। पहले टूर्नामेंट में प्रवेश करने के लिए मेजबान देशों (जो स्वतः अर्हता) के अलावा अन्य सभी टीमों को एक क्वालीफाइंग प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा। चैम्पियनशिप विजेताओं निम्नलिखित फीफा कोन्फिडरेशन्स कप में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्राप्त करते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं कर रहे हैं। सबसे हाल चैंपियनशिप, 2016 में फ्रांस द्वारा मेजबानीत और चैम्पियनशिप पुर्तगाल ने जीती। अगले यूरोपीय चैम्पियनशिप यूरोप भर में आयोजित किया जाएगा। .

नई!!: यूगोस्लाविया और यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप · और देखें »

यूगोस्लाविया ओलंपिक विवरण

युगोस्लाविया की टीमों ने पहले 1920 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया। पहले, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और उत्तरी सर्बियाई प्रांत वोजवोडिना के कई एथलीटों ने ऑस्ट्रिया या हंगरी के लिए प्रतिस्पर्धा की थी जब उन देशों में ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य का हिस्सा था। 1912 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में दो एथलीटों की एक छोटी सी टीम ने सर्बिया के लिए विशेष रूप से प्रतिस्पर्धा की थी। यूगोस्लाविया तीन विशिष्ट राष्ट्रीय संस्थाओं से ओलंपिक टीमों के लिए पदनाम रहा है.

नई!!: यूगोस्लाविया और यूगोस्लाविया ओलंपिक विवरण · और देखें »

रामस्वामी वेंकटरमण

रामस्वामी वेंकटरमण, (रामास्वामी वेंकटरमन, रामास्वामी वेंकटरामण या रामास्वामी वेंकटरमण)(४ दिसंबर १९१०-२७ जनवरी २००९) भारत के ८वें राष्ट्रपति थे। वे १९८७ से १९९२ तक इस पद पर रहे। राष्ट्रपति बनने के पहले वे ४ वर्षों तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। मंगलवार को २७ जनवरी को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे ९८ वर्ष के थे। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश भर के अनेक राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने २:३० बजे दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली। उन्हें मूत्राशय में संक्रमण (यूरोसेप्सिस) की शिकायत के बाद विगत १२ जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे साँस संबंधी बीमारी से भी पीड़ित थे। उनका कार्यकाल १९८७ से १९९२ तक रहा। राष्ट्रपति पद पर आसीन होने से पूर्व वेंकटरमन करीब चार साल तक देश के उपराष्ट्रपति भी रहे। .

नई!!: यूगोस्लाविया और रामस्वामी वेंकटरमण · और देखें »

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। .

नई!!: यूगोस्लाविया और शीतकालीन ओलम्पिक खेल · और देखें »

शीप्रागा

शीप्रागा (Šiprage) शीप्रागा (Šiprage, Шипраге) बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना में एक गांव है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और शीप्रागा · और देखें »

सत्यजित राय को मिले सम्मान

निम्नांकित सूची विख्यात भारतीय फ़िल्म निर्देशक सत्यजित राय को मिले सम्मानों को प्रदर्शित करती है। इससे उनके विश्वव्यापी ख्याति, उनकी दृष्टि एव्ं उनके कार्यों का परिचय मिलता है़। .

नई!!: यूगोस्लाविया और सत्यजित राय को मिले सम्मान · और देखें »

सर्ब लोग

सर्ब लोग दक्षिणी स्लाव जाति में आते हैं जो बाल्कन प्रदेश में वास करते हैं। इसके अलावे इनके पड़ोसी क्षेत्रों में भी इनकी उपस्थिति है। ये आज के यूगोस्लाविया, सर्बिया, मेसीडोनिया इत्यादि क्षेत्रों में बहुमत में पाए जाते हैं। इनका विस्थानप सातवीं सदी में हुआ ऐसा माना जाता है। Image: Serbs in Croatia, Bosnia, Montenegro and Serbia, 1981.png Image:SerbsInYugoslavia1992-1995.png Image:Balkans05.png Image:Balkans2010.png श्रेणी:स्लाव.

नई!!: यूगोस्लाविया और सर्ब लोग · और देखें »

सर्बिया और मोण्टेनेग्रो

सर्बिया और मोंटेनीग्रो (अंग्रेज़ी::en:Serbia and Montenegro; सर्बियाई: Србија и Црна Гора) यूरोप में स्थित एक देश है / था। ये पुराने यूगोस्लाविया क एक हिस्सा हुआ करता था। मई 2006 में हुए एक जनमत संग्रह में मॉटेनीग्रो हिस्से ने एक हल्के बहुमत से इस संघ से आलग देश बनने का फ़ैसला कर लिया। जल्द ही आशा की जाती है कि सर्बिया और मोंटेनीग्रो अलग देश बन जायेंगे। Image:Scg01.png Image:Scg02.png .

नई!!: यूगोस्लाविया और सर्बिया और मोण्टेनेग्रो · और देखें »

सहभागी प्रबन्धन

किसी कम्पनी के कर्मचारियों या किसी समुदाय के नागरिकों को संगठन के निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहभागी बनाकर उनका सशक्तीकरण करना सहभागी प्रबन्धन (Participatory management) कहलाता है। औद्योगिक संबंध के दो महत्वपूर्ण पहलू होते है, संघर्ष तथा सहयोग के पहलू। आधुनिक उद्योग प्रबन्ध और श्रम के सहयोग के कारण ही चलते रहते हैं। यह सहयोग नियोजन में अनौपचारिक रूप से स्वतः होता रहता है। उद्योगों का चलते रहना दोनों क हितों में आवश्यक है। साथ ही, प्रबन्धन और श्रमिकों के कुछ हितों में विरोध भी पाए जाते है। जिससे उनके बीच संघर्ष भी होता रहता है। प्रबन्धक और प्रबन्धितों के कई हितों में विरोध नहीं होते, जिससे वे परस्पर सहयोग करते रहते है। इन्ही उभय हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम-प्रबन्ध सहयोग की कई औपचारिक संस्थाएँ स्थापित की गई हैं, जो नियमित रूप से उभय समस्याओं का समाधान करती है। इन संस्थाओ को कई नाम से पुकरा जाता है; जैसे-श्रम-प्रंबध सहयोग, संयुक्त परामर्श, सह-निर्धारण, संयुक्त निर्णयन, उद्योग में श्रमिकों की सहभागिता, या प्रबंध में श्रमिकों की सहभागिता। साधारणतः उपर्युक्त सभी शब्द-समूह का प्रयोग समान अर्थों मेंं किया जाता है, लेकिन उनमें कभी-कभी सहभागिता के विशिष्ट रूपों, स्तरों या उसकी मात्रा के आधार पर अंतर बताने का प्रयास किया जाता है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और सहभागी प्रबन्धन · और देखें »

साम्यवाद

साम्यवाद, कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स द्वारा प्रतिपादित तथा साम्यवादी घोषणापत्र में वर्णित समाजवाद की चरम परिणति है। साम्यवाद, सामाजिक-राजनीतिक दर्शन के अंतर्गत एक ऐसी विचारधारा के रूप में वर्णित है, जिसमें संरचनात्मक स्तर पर एक समतामूलक वर्गविहीन समाज की स्थापना की जाएगी। ऐतिहासिक और आर्थिक वर्चस्व के प्रतिमान ध्वस्त कर उत्पादन के साधनों पर समूचे समाज का स्वामित्व होगा। अधिकार और कर्तव्य में आत्मार्पित सामुदायिक सामंजस्य स्थापित होगा। स्वतंत्रता और समानता के सामाजिक राजनीतिक आदर्श एक दूसरे के पूरक सिद्ध होंगे। न्याय से कोई वंचित नहीं होगा और मानवता एक मात्र जाति होगी। श्रम की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ और तकनीक का स्तर सर्वोच्च होगा। साम्यवाद सिद्धांततः अराजकता का पोषक हैं जहाँ राज्य की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। मूलतः यह विचार समाजवाद की उन्नत अवस्था को अभिव्यक्त करता है। जहाँ समाजवाद में कर्तव्य और अधिकार के वितरण को 'हरेक से अपनी क्षमतानुसार, हरेक को कार्यानुसार' (From each according to her/his ability, to each according to her/his work) के सूत्र से नियमित किया जाता है, वहीं साम्यवाद में 'हरेक से क्षमतानुसार, हरेक को आवश्यकतानुसार' (From each according to her/his ability, to each according to her/his need) सिद्धांत का लागू किया जाता है। साम्यवाद निजी संपत्ति का पूर्ण प्रतिषेध करता है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और साम्यवाद · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र शांतिस्थापन

इस लेख में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अब तक जिन विवादों हल करने में सफलता पायी है, उनका वर्णन किया गया है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और संयुक्त राष्ट्र शांतिस्थापन · और देखें »

स्लोवेनिया

स्लोवेनिया (Slovenia), आधिकारिक तौर पर 'स्लोवेनिया गणराज्य', मध्य यूरोप में स्थित आल्प्स पर्वत से लगा हुआ भूमध्य की सीमा से लगा देश है। स्लोवेनिया की सीमा पश्चिम में इटली, दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण और पूर्व में क्रोएशिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी और उत्तर में आस्ट्रिया स्थित है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ल्युब्ल्याना है। स्लोवेनिया 20,273 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 20 लाख है। स्लोवेनिया का 40% अंदरूनी भू-भाग उठा हुआ पर्वतीय और पठारीय है। स्लोवेनिया का सबसे ऊंचा शिखर माउंट त्रिग्लेव 2,864 मीटर (9,396 फीट) और सबसे निचली बिंदु समुद्र तल पर एड्रियाटिक सागर है। देश की बहुसंख्यक जनसंख्या स्लोवेनियाई भाषा का प्रयोग करती है, जो देश की आधिकारिक भाषा भी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर संरक्षित भाषा हंगरी और इटालियन है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और स्लोवेनिया · और देखें »

स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: यूगोस्लाविया और स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास · और देखें »

हंगरी

हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है और एक शेंगन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है। हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों (2007 के आँकड़े) को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और हंगरी · और देखें »

जेम्स ब्लंट

जेम्स ब्लंट, (जन्मतः जेम्स हिलियर ब्लॉन्ट; 22 फ़रवरी 1974 को जन्मे) ग्रैमी एवार्ड के लिये नामांकित अंग्रेज़ गायक-गीतकार द्वारा अपनाया गया स्टेज नेम (मंच नाम) है। अपने पहले एल्बम बैक टू बेडलैम ' और "यू'आर ब्यूटीफुल" तथा "गुडबाय माय लवर" जैसे गानों के रिलीज होने के साथ 2005 में उन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई.

नई!!: यूगोस्लाविया और जेम्स ब्लंट · और देखें »

जोसिप ब्रोज़ टिटो

जोसिप ब्रोज़ टिटो जोसिप ब्रोज़ टिटो (सिरिलिक लिपि: Јосип Броз Тито, (७ या २५ मई १८९२ - ४ मई १९८०) एक युगोस्लाव क्रांतिकारी और राजनेता थे। वे यूगोस्लाविया कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव (बाद में राष्ट्रपति)(1939-80) थे, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्घ के दौरान युगोस्लाव प्रतिरोध आंदोलन (१९४१-४५) का नेतृत्व किया। युद्ध के बाद वे समाजवादी संघीय गणराज्य युगोस्लाविया (SFRY) के प्रधानमंत्री (१९४५-६३) और बाद में राष्ट्रपति (१९५३-८०) बने। १९४३ से लेकर १९८० में मौत तक वे युगोस्लाव सेना, युगोस्लाव पीपुल्स सेना (JNA) के सर्वोच्च कमांडर के रूप में मार्शल ऑफ युगोस्लाविया के पद पर आसीन रहे। टिटो " दूसरे यूगोस्लाविया" के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर १९९१ तक बरकरार एक समाजवादी महासंघ के मुख्य वास्तुकार थे। कोमिन्फोर्म के संस्थापकों में से एक होने के बावजूद वे सोवियत आधिपत्य की उपेक्षा करने वाले पहले और इकलौते कोमिन्फोर्म सदस्य थे। समाजवाद के स्वतंत्र राह के पैरोकार होने के साथ-साथ वे गुट निरपेक्ष आंदोलन के मुख्य संस्थापकों और प्रथम महासचिव थे। इस तरह से उन्होंने शीतयुद्ध के दौरान दो विरोधी ब्लॉक के बीच गुट निरपेक्ष की नीति का समर्थन किया। श्रेणी:राजनीतिज्ञ.

नई!!: यूगोस्लाविया और जोसिप ब्रोज़ टिटो · और देखें »

विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता

विश्व एमेच्योर मुक्केबाजी प्रतियोगिता, मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी होती है। इसका आयोजन AIBA द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोहिता का प्रथम आयोजन क्यूबा में हवाना शहर में १७-३० अगस्त, १९७४ में किया गया था। वर्ष २००३ में भार श्रेणियां १२ से घटाकर ११ कर दी गयीं। यहां हल्के मध्यम भार श्रेणी (-७१ कि.ग्रा) को हटा दिया गया था। इस तरीके की महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन २००१ में स्क्रैन्टन, संयुक्त राज्य में किया गया था। .

नई!!: यूगोस्लाविया और विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता · और देखें »

गुट निरपेक्ष आंदोलन

गुट निरपेक्ष आंदोलन (NAM) राष्ट्रों की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिहोंने निश्चय किया है, कि विश्व के वे किसी भी पावर ब्लॉक के संग या विरोध में नहीं रहेंगे। यह आंदोलन भारत के प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासीर युगोस्लाविया के राष्ट्रपति list .

नई!!: यूगोस्लाविया और गुट निरपेक्ष आंदोलन · और देखें »

ग्रेगोरी कैलेंडर

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .

नई!!: यूगोस्लाविया और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »

ऑस्ट्रिया का इतिहास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: यूगोस्लाविया और ऑस्ट्रिया का इतिहास · और देखें »

कार्स्ट

कार्स्ट कलाकृति, गुलिन (चीन) कार्स्ट स्थलाकृतियाँ (Karst topography) सामान्यतः घुलनशील चट्टानों वाले क्षेत्रों में जल की क्रिया द्वारा बनी स्थलाकृतियाँ हैं। इनका नामकरण यूगोस्लाविया के कार्स्ट प्रदेश के आधार पर हुआ है जहाँ ये स्थलरूप बहुतायत से पाए जाते हैं। भारत में ऐसी स्थलाकृतियाँ रीवाँ के पठार, राँची पठार और चित्रकूट के पास पायी जाती हैं। गुप्तधाम कन्दरा एक ऐसी ही गुफा है जो कार्स्ट प्रक्रमों द्वारा निर्मित है। भारत में कार्स्ट स्थलाकृति का प्रभाव बस्तियों के बनने और उनके प्रतिरूप पर भी पड़ा है कार्स्ट स्थलरूपों में कुछ प्रमुख हैं.

नई!!: यूगोस्लाविया और कार्स्ट · और देखें »

कुत्तों की नस्लों की सूची

चिहुआहुआ मिक्स (सबसे छोटा कुत्ता) के साथ ग्रेट डेन (सबसे बड़ा कुत्ता) हज़ारों सालों से कुत्तों का चयनात्मक तौर पर प्रजनन किया जाता रहा है। कभी एक ही वंश के कुत्तों के अन्तःप्रजनन द्वारा तो कभी बहुत अलग नस्ल के कुत्तों के मिश्रण द्वारा। यह प्रक्रिया आज भी जारी है। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप संकर बीज की तरह विविध प्रकार के कुत्ते पैदा हो रहे हैं मसलन चिहुअहुआ से लेकर ग्रेट डेन तक। देखा जाये तो पृथ्वी पर कुत्ता ही एक ऐसा जानवर है, जिसके रूप-रंग में व्यापक भिन्नता पायी जाती है। यह सब कुत्तों के डीएनए में मनुष्य जाति की अपेक्षा लगभग दुगुने क्रोमोज़ोम होने की वजह से हुआ है। यह कुत्तों का डीएनए ही है जो उनके शारीरिक गठन और रूप-रंग की अत्यधिक विस्तृत भिन्नता को अनुमत करता है। .

नई!!: यूगोस्लाविया और कुत्तों की नस्लों की सूची · और देखें »

क्रोएशिया

क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जगरेब है, जो तट से भीतर स्थित है। एड्रियाटिक सागर ते किनारे कोई हज़ार द्वीप हैं, इस समुद्र के किनारे पर्यटन के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं। पूर्व यूगोस्लाविविया के देश इनके पड़ोसी हैं जैसे - उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, उत्तर पूर्व में सर्बिया, पूर्व में बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना और दक्षिण पूर्व में मोंटेंग्रो से इसकी सीमाएं मिलती हैं। एड्रियाटिक सागर के पार इटली है (350 km) जिसका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहाँ उपस्थिति थी। यहाँ के निवासी मुख्यतः क्रोएट हैं जो अपने आपको ह्राओत कहते हैं। यहाँ की भाषा भी पूर्वी स्लाविक वर्ग में आती है। आज जिसे क्रोएशिया के नाम से जाना जाता है, वहां सातवीं शताब्दी में क्रोट्स ने कदम रखा था। उन्होंने राज्य को संगठित किया। तामिस्लाव प्रथम का 925 ई. में राज्याभिषेक किया गया और क्रोएशिया राज्य बना। राज्य के रूप में क्रोएशिया ने अपनी स्वायत्तता करीबन दो शताब्दियों तक बरकरार रखी और राजा पीटर क्रेशमिर चतुर्थ और जोनीमिर के शासन के दौरान अपनी ऊंचाई पर पहुंचा। वर्ष 1102 में पेक्टा समझौता के माध्यम से क्रोएशिया के राजा ने हंगरी के राजा के साथ विवादास्पद समझौता किया। वर्ष 1526 में क्रोएशियन संसद ने फ्रेडिनेंड को हाउस ऑफ हाब्सबर्ग से सिहांसन पर आरुढ़ किया। 1918 में क्रोएशिया ने आस्ट्रिया-हंगरी से अलग होने की घोषणा कर यूगोस्लाविया राज्य में सहस्थापक के रूप में जुड़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों ने क्रोएशिया के क्षेत्र पर कब्जा जमा स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया की स्थापना की। युद्ध खत्म होने के बाद क्रोएशिया दूसरे यूगोस्लाविया के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 25 जून 1991 में क्रोएशिया ने स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए संप्रभु राज्य बन गया। .

नई!!: यूगोस्लाविया और क्रोएशिया · और देखें »

क्रोएशिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

क्रोएशिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (क्रोएशियाई: हरवत्स्का नोगोमेटना रिप्रेज़ेंटाइजा), अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में क्रोएशिया का प्रतिनिधित्व करती है। फुटबॉल टीम को देश के शासी निकाय क्रोएशियाई फुटबॉल संघ द्वारा नियंत्रित किया जाता है। एक फीफा-स्वीकृत राष्ट्रीय टीम ने 1940 और 1944 के बीच उन्नीस मैत्रीपूर्ण मैचों में अल्पकालिक राष्ट्र बनोविना के क्रोएशिया और स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया का प्रतिनिधित्व किया था। इस टीम को 1945 में भंग कर दिया गया क्योंकि क्रोएशिया, एसएफआर युगोस्लाविया का एक संघीय गणराज्य बन गया था, और इस प्रकार प्रतिस्पर्धी मैचों के लिए एक अलग टीम बनाने के लिए अपात्र था। 1990 तक, स्थानीय खिलाड़ियों ने इसके बजाय युगोस्लाविया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए खेला। आधुनिक क्रोएशियाई टीम का गठन 1990 में युगोस्लाविया से देश की स्वतंत्रता से कुछ समय पहले हुआ था, और 1993 तक फीफा और यूईएफए दोनों ने इसे मान्यता दे दी थी।.

नई!!: यूगोस्लाविया और क्रोएशिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · और देखें »

केरिन्थिया (Kärnten)

केरिन्थिया (Kärnten, Koroška) एक सुदूर दक्षिणी ऑस्ट्रियाई राज्य या क्षेत्र है। यह ईस्टर्न आल्प्स के भीतर स्थित है और मुख्यतः पर्वतों और झीलों के लिए यह प्रसिद्ध है। एक विशेष (आसानी से पहचानने योग्य) दक्षिणी ऑस्ट्रो-बवारियन बोली के साथ यहां के लोग मुख्य रूप से जर्मन बोलते हैं जिसमें मुख्य रूप से दोहरे व्यंजन से पहले सभी छोटे जर्मन स्वर लम्बे होते हैं ("केरिन्थियान वोवेल स्ट्रेचिंग").

नई!!: यूगोस्लाविया और केरिन्थिया (Kärnten) · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: यूगोस्लाविया और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: यूगोस्लाविया और १ई+११ मी॰² · और देखें »

१९७३ यूरोपीय कप फाइनल

१९७३ यूरोपीय कप फाइनल मई 1973, 30 पर, रेड स्टार स्टेडियम में बेलग्रेड में आयोजित एक फुटबॉल मैच था, इटली की जुवेंटस को 1-0 से नीदरलैंड्स की अजाक्स हरा दिया.

नई!!: यूगोस्लाविया और १९७३ यूरोपीय कप फाइनल · और देखें »

१९७९ यूईएफए कप फाइनल

१९७९ यूईएफए कप फाइनल एक फुटबॉल मैच था, जो जर्मनी के बोरशिया मौनचेंगलाडबाख और यूगोस्लाविया के रेड स्टार बेलग्रेड के बीच दो चरण मे खेला गया था। बोरशिया मौनचेंगलाडबाख फाइनल समग्र पर 2-1 से जीता। .

नई!!: यूगोस्लाविया और १९७९ यूईएफए कप फाइनल · और देखें »

१९९१ यूरोपीय कप फाइनल

१९९१ यूरोपीय कप फाइनल यूगोस्लाविया के रेड स्टार बेलग्रेड एक पेनाल्टी शूट आउट में फ्रांस के ओलिम्पिक मार्सिले हरा दिया जो 29 मई 1991, पर बारी, इटली, में स्टेडियो सैन निकॉला में आयोजित एक फुटबॉल मैच था। रेड स्टार अपनी पहली यूरोपीय कप जीतने के लिए उनके तंत्रिका आयोजित रूप में फ्रांसीसी पक्ष के लिए मैनुअल अमोरोस् की याद आती है, महत्वपूर्ण साबित हुई। .

नई!!: यूगोस्लाविया और १९९१ यूरोपीय कप फाइनल · और देखें »

१९९२ यूईएफए कप फाइनल

१९९२ यूईएफए कप फाइनल एक फुटबॉल मैच था, जो नीदरलैंड के अजाक्स और इटली के टोरिनो के बीच दो चरण मे खेला गया था। अजाक्स अवे गोल नियम पर 2-2 से जीत हासिल की। .

नई!!: यूगोस्लाविया और १९९२ यूईएफए कप फाइनल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

युगोस्लाविया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »