लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूकॉन

सूची यूकॉन

यूकॉन, Yukon (अन्य नाम द युकों) कनाडा के पश्चिमी छोर पर स्थित व तीन प्रांतों में से सबसे छोटा प्रान्त है। व्हाइटहॉर्स, यूकॉन की राजधानी और यहाँ का एकमात्र शहर है। यह प्रदेश नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से 1898 में अलग कर दिया गया था और इसे यूकॉन प्रान्त ("Yukon Territory") नाम दिया गया। २७ मार्च २००२ को संघीय सरकार के यूकॉन कानून के तहत इस पश्चिमी क्षेत्र को आधिकारिक रूप से यूकॉन नाम दिया गया। हालांकि यूकॉन टेरीटरी अभी भी इसका एक प्रचलित नाम है। जिसे लघु रूप में वाईटी (YT) कहते हैं। हालांकि यहाँ कि सरकार आधिकारिक रूप से अंग्रेज़ी और फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करती है, प्राथमिक लोग भाषाओं की भी मान्यता है। की ऊँचाई के साथ यूकॉन के क्लुआन राष्ट्रीय अभयारण्य में स्थित लोगन पर्वत कनाडा का सबसे ऊँचा और अलास्का में स्थित देनाली के बाद उत्तर अमेरिका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। अधिकांश यूकॉन में उपआर्कटिक जलवायु होती है। जिसमें लंबी सर्दियाँ और छोटी गर्मियाँ होती हैं। यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं: यूकॉन नदी जिसके नाम पर ही इस प्रान्त का नाम भी रखा गया है। पेली, स्टीवर्ट, पील, व्हाइट और टैटशेनशिनी नदी भी यहीं बहती हैं। .

9 संबंधों: नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़, मैकेन्ज़ी पर्वत, लिअर्ड नदी, जनसंख्यानुसार के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र, व्हाइटहॉर्स, युकॉन, कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र, क्षेत्रफल के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र, अलास्का पर्वतमाला, १ई+११ मी॰²

नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़

उत्तर पश्चिम प्रदेश (Northwest Territories) (NWT; फ्रांसीसी: les Territoires du Nord-Ouest, TNO; अथबास्कन भाषाएँ: डेनेडेह; ईनुइनाक़्तुन: नुनात्सिआक़; ईनुक्तितुत: ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ) कनाडा का एक प्रांत है। यहाँ की जनसंख्या सन २०११ में 41,462 थी। यह प्रांत उत्तरी कनाडा का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत है। येलोनाइफ़ को 1967 में प्रांत की राजधानी घोषित किया गया। उत्तर पश्चिम प्रदेश जो कि पुराने उत्तर पश्चिम प्रदेश का एक हिस्सा था १५ जुलाई १८७० को कनाडियाई महासंघ में शामिल हुआ लेकिन इसके वर्तमान सीमाएँ १ अप्रैल १९९९ को बनीं जब प्रदेश को काटकर पूर्व में नुनावुत बनाया गया। जबकि नुनावुत अधिकांशत: आर्कटिक की ठंड की चपेट में रहता है उत्तरपश्चिमी प्रदेश की जलवायु अपेक्षाकृत थोड़ी गर्म है। यहाँ अधिकतर स्थानों पर ताइगा पाई जाती है और इसके अधिकतर उत्तरी क्षेत्र कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह का हिस्सा हैं। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य प्रांतों पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन, दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन से लगती है। .

नई!!: यूकॉन और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ · और देखें »

मैकेन्ज़ी पर्वत

मैकेन्ज़ी पर्वतमाला कनाडा के राज्य युकॉन और नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ के कुछ हिस्सों को बांटने वाली एक पर्वतमाला है जो पील और लिअर्ड नदी के मध्य स्थित है। इसका नाम कनाडा के दूसरे प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर मैकेन्ज़ी के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया है। कनाडा का प्रसिद्ध नाहानी राष्ट्रीय अभयारण्य मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। मैकेन्ज़ी के पर्वतों में विश्व के कुल ज्ञात टंगस्टन का 55% हिस्सा पाया जाता है। नॉर्थेव्स्ट प्रान्त का खदान शहर टंगस्टन और कैन्टुंग खदान मैकेन्ज़ी के पर्वतों में ही स्थित है। इन पर्वतों में सिर्फ़ दो सडकें ही जाती है जो युकॉन में स्थित हैं। नाहानी रेंज मार्ग जो टंगस्टन की तरफ़ जाती हैऔर कैनल मार्ग जो मैकमिलन दर्रा की तरफ़ जाती है। इस पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ की ऊँचाई पर स्थित कील चोटी है। दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत निर्वाना पर्वत है जो की ऊंचाई पर स्थित है और उत्तर-पश्चिम प्रदेश का सबसे ऊंचा पहाड़ है। .

नई!!: यूकॉन और मैकेन्ज़ी पर्वत · और देखें »

लिअर्ड नदी

लिअर्ड नदी कनाडा के यूकॉन, ब्रिटिश कोलम्बिया और उत्तरपश्चिम प्रांत से होकर गुजरती है। दक्षिणपूर्वी यूकॉन में पेली पर्वत के सेंट सीर रेंज से निकलने वाली यह नदी दक्षिण पूर्व की तरफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया, रॉकी पर्वतमाला से गुजरती हुई यूकॉन, उत्तरपश्चिमी प्रांत की ओर उत्तर पूर्व में मुड जाती है और फोर्ट सिम्पसन के पास की दूरी तय करते हुए मैकेन्ज़ी नदी में मिल जाती है। यह नदी ताइगा के साथ मिलकर लगभग क्षेत्र का जल वहन करती है। .

नई!!: यूकॉन और लिअर्ड नदी · और देखें »

जनसंख्यानुसार के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र

जनसंख्यानुसार के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र नामक इस सूची में कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र जनसंख्यानुसार दिए गए हैं। |- align.

नई!!: यूकॉन और जनसंख्यानुसार के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र · और देखें »

व्हाइटहॉर्स, युकॉन

व्हाइटहॉर्स, Whitehorse (कुल जनसंख्या 27,889 2013 में) युकॉन प्रान्त और उत्तरी कनाडा का सबसे बड़ा नगर और युकॉन की राजधानी है। यह युकॉन का एकमात्र शहर है। दक्षिणी युकॉन में अलास्का राजमार्ग पर १४२६ किलोमीटर पर स्थित इस शहर इसकी स्थापना सन १९५० में हुई थी। यहाँ ब्रिटिश कोलम्बिया से निकल कर अलास्का किनारे बेरिंग सागर में मिलने वाली युकॉन नदी बहती है और यह शहर इसके किनारे बसा हुआ है। व्हाइटहॉर्स घाटी में बसे होने की वजह से अन्य उत्तरी कनाडा के शहरों जैसे येलोनाइफ़ के मुकाबले यहाँ का तापमान ज्यादा शुष्क रहता है। माइल्स घाटी में स्थित व्हाइट हॉर्स उतार जहाँ नदी का उतरते पानी की धाराएँ दूर से दिखने में दौड़ते हुए सफेद घोड़ों के अयाल जैसे लगते हैं के नाम पर व्हाइट हॉर्स रखा गया। इस देशांतर पर सर्दियों में दिन छोटा जबकि गर्मियों में २० घंटे तक सूर्य की रोशनी बनी रहती है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार व्हाइट हॉर्स विश्व का सबसे कम प्रदूषण वाला शहर है। .

नई!!: यूकॉन और व्हाइटहॉर्स, युकॉन · और देखें »

कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र

श्रेणी:कनाडा.

नई!!: यूकॉन और कनाडा के प्रान्त और राज्यक्षेत्र · और देखें »

क्षेत्रफल के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र

क्षेत्रफल के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र नामक इस सूची में कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र क्रमित हैं। .

नई!!: यूकॉन और क्षेत्रफल के आधार पर कनाडा के प्रान्त और क्षेत्र · और देखें »

अलास्का पर्वतमाला

अलास्का पर्वतमाला (Alaska Range) उत्तर अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमोत्तरी कोने में संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य के दक्षिणमध्य भाग में और कनाडा के युकॉन प्रांत में स्थित एक ६५० किमी (४०० मील) लम्बी पर्वतमाला है। उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत - ६,१९०.५ मीटर ऊँचा देनाली - इसी पर्वतमाला में स्थित है। .

नई!!: यूकॉन और अलास्का पर्वतमाला · और देखें »

१ई+११ मी॰²

क्यूबा का क्षेत्रफल लगभग १,००,००० कि.मी२ है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १,००,००० वर्ग कि.मी से १०,००,००० वर्ग कि.मी के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: यूकॉन और १ई+११ मी॰² · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

युकॉन, युकॉन प्रांत, यूकॉन प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »