लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

युकातान प्रायद्वीप

सूची युकातान प्रायद्वीप

युकातान प्रायद्वीप (स्पेनी: Península de Yucatán, अंग्रेज़ी: Yucatán Peninsula) दक्षिणपूर्वी मेक्सिको का एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है। इसके दक्षिण में कैरिबियाई सागर और उत्तर में मेक्सिको की खाड़ी स्थित है। इतिहास में यह माया सभ्यता का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र था। प्रशासनिक व राजनैतिक दृष्टि से यह मेक्सिको के यूकातान, काम्पेचे और किन्ताना रू राज्यों, बेलीज़ देश के उत्तरी भाग और गुआतेमाला देश के एल पेतेन विभाग में विभाजित है।, Zain Deane, pp.

3 संबंधों: चिकशुलूब क्रेटर, ऐल्वारेज़ की परिकल्पना, कान्कुन

चिकशुलूब क्रेटर

युकातान प्रायद्वीप पर चिकशुलूब क्रेटर (लाल रंग का गोला) आधा ज़मीन पर और आधा मेक्सिको की खाड़ी में डूबा हुआ है चिकशुलूब क्रेटर (Chicxulub crater) मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप के नीचे दबा हुआ एक प्रहार क्रेटर है। इस क्रेटर का केन्द्र चिकशुलूब नामक मेक्सिकी शहर के समीप स्थित है जिस पर क्रेटर का नाम पड़ा। यह आधा तो ज़मीन पर और आधा मेक्सिको की खाड़ी में डूबा हुआ है। इसका व्यास (डायामीटर) १८० किमी और गहराई क़रीब २० किमी है। इतने बड़े आकार के कारण यह पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़े प्रहार क्रेटरों में गिना जाता है। अनुमान लगाया गया है कि जिस क्षुद्रग्रह के प्रहार से यह बना वह कम-से-कम १० किमी व्यास के आकार का रहा होगा। यहाँ की स्थानीय राख व पत्थर की जाँच से अंदाज़ा लगाया गया है कि इसे बनाने वाला प्रहार आज से लगभग ६.६ करोड़ साल पूर्व गुज़रा। क्रेटर की ६.६ करोड़ वर्षों की अनुमानित आयु ठीक उस समय से मिलती है जब चाकमय कल्प (Cretaceous Period, क्रीटेशस काल) ख़त्म हुआ और पैलियोजीन कल्प (Paleogene Period) शुरू हुआ। यह के-पीजी सीमा से भी मेल खाता है जो क्रीटेशस कल्प और पैलियोजीन कल्प की भुविज्ञानिक सीमा है। इन सुराग़ों के कारण चिकशुलूब क्रेटर को क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना से सम्बन्धित माना जाता है जिसमें विश्व भर के डायनासोर मारे गये और पृथ्वी की उस समय की लगभग ७५% वनस्पति व जानवर जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और चिकशुलूब क्रेटर · और देखें »

ऐल्वारेज़ की परिकल्पना

ऐल्वारेज़ की परिकल्पना यह कहती है कि डैनासोरों और तमाम अन्य पुरातन जीवों का सामूहिक नाश ६.५ करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी से एक बहुत विशाल क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉएड) के टकराने की वजह से हुआ था जिसे क्रिटैशियस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना कहते हैं। सबूत यह दर्शाते हैं की क्षुद्रग्रह मेक्सिको के चिकशुलूब में स्थित युकातान प्रायद्वीप में गिरा था। इस परिकल्पना का नाम वैज्ञानिक पिता पुत्र लुईस वाल्टर एल्वारेज़ और वाल्टर एल्वारेज़ के नाम पर पड़ा है जिन्होंने पहली बार १९८० में एक सामूहिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद इसकी घोषणा की थी। मार्च २०१० में शीर्ष वैज्ञानिकों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने इस परिकल्पना जिसमें कहा गया था कि चिकशुलूब में क्षुद्रग्रह के प्रहार से तमाम जीव जन्तु विलुप्त हो गए को समर्थन दिया। ४१ वैज्ञानिकों के एक समूह ने २० वर्षों के वैज्ञानिक साहित्य का विस्तार से अध्धयन करने के बाद विनाश के अन्य परिकल्पनाओं जैसे ज्वालामुखी फटना को खारिज़ कर दिया। उन्होने पाया कि जितना बडा एक खगोलीय चट्टान चिकशुलूब में धरती से टकराई थी। चट्टान का आकार मंगल ग्रह के चंद्रमा दिमोस के आकार (त्रिज्या 6.2 किमी) का रहा होगा। टक्कर से जितनी ऊर्जा निकली होगी जो हिरोशिमा नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम की शक्ति से १ अरब गुना ज्यादा है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और ऐल्वारेज़ की परिकल्पना · और देखें »

कान्कुन

कान्कुन (स्पेनिश: Cancún, स्पेनिश उच्चारण: कांकून) मेक्सिको के दक्षिणपूर्व में स्थित राज्य क्विंटाना रू का एक प्रमुख शहर है और यह युकातान प्रायद्वीप के पूर्वोत्तर तट पर स्थित है। यह एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ साथ बेनितो जुआरेज़ नगरपालिका का मुख्यालय भी है। यह शहर कैरिबियाई सागर तट पर स्थित है और मेक्सिको के पूर्वी छोरों में से एक है। कान्कुन कैरिबियाई तट पर मेक्सिको के प्रसिद्ध सैरगाह गलियारे रिविएरा माया के ठीक उत्तर में स्थित है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और कान्कुन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »