लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यी लोग

सूची यी लोग

यी लोग यी या लोलो (नोसू: ꆈꌠ, वियतनामी: Lô Lô, थाई: โล-โล, अंग्रेजी: Yi या Lolo) चीन, वियतनाम और थाईलैंड में बसने वाली एक मानव जाति है। विश्व भर में इनकी जनसँख्या लगभग ८० लाख अनुमानित की गई है। यी लोग तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की यी भाषाएँ बोलते हैं, जिसका एक मानक रूप नोसू भाषा है और जो बर्मी भाषा से काफ़ी मिलती-जुलती हैं। अधिकतर यी लोग कृषि या गाय, भेड़ और बकरियों के मवेशी-पालन में लगे हुए हैं। कुछ शिकार से भी अपनी ज़रूरतें पूरी करते हैं। चीन में यह युन्नान, सिचुआन, गुइझोऊ और गुआंगशी प्रान्तों के देहाती इलाक़ों में बसते हैं।, Peter Hays Gries, Stanley Rosen, Psychology Press, 2004, ISBN 978-0-415-33205-7,...

7 संबंधों: दाली शहर, नानझाओ राज्य, नाशी भाषा, नोसू भाषा, युन्नान, सिचुआन, गुइझोऊ

दाली शहर

दाली का वुहुआ बुर्ज दाली शहर(उज़बेक: 大理市, दाली शी; अंग्रेज़ी: Dali City) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रान्त के दाली बइ स्वशासित विभाग की राजधानी है और इसे चीन की प्रशासनिक प्रणाली में एक 'प्रांतीय-स्तर के नगर' का दर्जा मिला हुआ है। .

नई!!: यी लोग और दाली शहर · और देखें »

नानझाओ राज्य

८०० ईसवी में एशिया का नक्शा, जिसमें नानझाओ और उसके पड़ोसी राज्य दिखाए गए हैं नानझाओ राज्य (चीनी: 南詔, अंग्रेज़ी: Kingdom of Nanzhao) ६५३ ईसवी से ९०२ ईसवी तक चलना वाला एक राज्य था जिसका विस्तार आधुनिक दक्षिणी चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया पर था। यदि संगठित रूप से देखा जाए तो यह राज्य ७३७ ईसवी में स्थापित हुआ। हालांकि इसमें कई जातियाँ रहती थी, इनमें सबसे प्रमुख बइ लोग थे, इसलिए इसे कभी-कभी बइ लोगों का राज्य भी समझा जाता है, हालांकि इस राज्य का सर्वोच्च सामाजिक तबका नोसू भाषा बोलता था, जो आधुनिक यी लोग बोलते हैं।, Joe Cummings, Robert Storey, Lonely Planet Publications, Page 705, 1991, ISBN 0-86442-123-0, Accessed 15 मई 2011 इस राज्य की शुरुआत अरहई झील के किनारे हुई और इसका शहरी क्षेत्र और राजधानी आधुनिक युन्नान प्रान्त के दाली शहर के पास स्थित था। .

नई!!: यी लोग और नानझाओ राज्य · और देखें »

नाशी भाषा

गेबा लिपि में लिखी नाशी नाशी भाषा (अंग्रेज़ी: Naxi या Nakhi), जिसे लोमी, मोसो और मोसू भी कहा जाता है, दक्षिणी चीन में बसने वाले नाशी लोगों द्वारा बोली जाने वाली तिब्बती-बर्मी भाषा या भाषाओँ का समूह है। सन् २०१० में नाशी बोलने वालों की आबादी लगभग ३ लाख अनुमानित की गई थी।, Andrew Dalby, Columbia University Press, 2004, ISBN 978-0-231-11569-8,...

नई!!: यी लोग और नाशी भाषा · और देखें »

नोसू भाषा

सिचुआन में एक मार्गदर्शक जिसमें सबसे ऊपर नोसू (यी) में, उसके नीचे चीनी में और सबसे नीचे अंग्रेज़ी में लिखा हुआ है नोसू (नोसू: ꆈꌠ, अंग्रेज़ी: Nuosu), जिसे उत्तरी यी, लिआंगशान यी और सिचुआन यी भी कहा जाता है, दक्षिणी चीन में बसने वाले यी लोगों द्वारा बोली जाने वाली तिब्बती-बर्मी भाषाओँ की सदस्य यी भाषाओँ की मानक भाषा है। सारी यी बोलियों में यह अकेली है जिसे पाठशालाओं में लिखित रूप से पढ़ाया जाता है। दुनिया भर में ८० लाख की आबादी रखने वाले यी समुदाय में से २० लाख अब नोसू बोलते हैं और यह तादाद बढ़ रही है। तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार में यी भाषाएँ बर्मी भाषा के करीब मानी जाती हैं।, Foong Ha Yap, Janick Wrona, Karen Grunow-harsta, John Benjamins Publishing Company, 2011, ISBN 978-90-272-0677-0,...

नई!!: यी लोग और नोसू भाषा · और देखें »

युन्नान

(云南, Yunnan) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी कुनमिंग है। युन्नान की सरहदें बर्मा, लाओस और वियतनाम से लगती हैं और यहाँ पर बहुत से ग़ैर-चीनी समुदाय रहते हैं, जैसे की यी लोग, झुआंग लोग और मियाओ लोग। युन्नान एक पहाड़ी इलाक़ा है और प्रान्त की अधिकतर आबादी उसके पूर्वी भाग में रहती है। वनस्पति-विज्ञान की दृष्टि से यह एक भरपूर क्षेत्र है - चीन में मिलने वाली ३०,००० वनस्पति पेड़-पौधों की जातियों में से १७,००० युन्नान में मिलती हैं। इस प्रान्त में ज़मीन के नीचे मिलने वाले अलूमिनियम, सीसे, जस्ते (ज़िंक), ताम्बे और त्रपु (टिन) के भण्डार चीन में सबसे बड़े हैं। यहाँ सैंकड़ों झरने-तालाब हैं और इस प्रान्त के बेहतरीन मौसम को 'सदाबहार' बुलाया गया है।, Kah Joon Liow, SilkRoad Networks Inc., 2004, ISBN 978-0-9733492-1-4,...

नई!!: यी लोग और युन्नान · और देखें »

सिचुआन

सिचुआन (四川, Sichuan या सचवान (Szechwan)) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिणी भाग में स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी चेंगदू है। चीन द्वारा तिब्बत पर नियंत्रण पाने से पहले सिचुआन के कुछ इलाक़े तिब्बत का हिस्सा हुआ करते थे और ऐतिहासिक रूप से यह प्रान्त चीन और तिब्बत के बीच खींचातानी का क्षेत्र रहा है। .

नई!!: यी लोग और सिचुआन · और देखें »

गुइझोऊ

(贵州, Guizhou) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित एक प्रांत है। इसकी राजधानी गुइयांग शहर है। यह प्रांत अधिकतर एक पहाड़ी इलाक़ा है लेकिन इसके पूर्वी और दक्षिणी भाग में मैदान हैं। यह चीन के सबसे पिछड़े और ग़रीब प्रान्तों में गिना जाता है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2004, ISBN 978-962-996-157-2,...

नई!!: यी लोग और गुइझोऊ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यी लोगों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »