लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यवतमाल जिला

सूची यवतमाल जिला

यवतमाल जिला (मराठी:यवतमाळ जिल्हा), भारत के राज्य महाराष्ट्र का एक प्रशासनिक जिला है। यह जिला महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित है और अमरावती मंडल के अंतर्गत आता है। यवतमाल शहर जिले का मुख्यालय है। यवतमाल जिले मे सबसे ज्यादा कपास का उत्पादन होता है इसलीये ये महाराष्ट्र मे कपास उत्पादन का केंद्र बन चुका हे| इस जिले ने महाराष्ट्र को दो दो मुख्यमंत्री दिये है। इस जिले ने दो राज्यपाल दिए है। यवतमाल जिले में कोयला,चुना,डोलोमाइट,समान खदाने है। आदिवासी बहुल जिला है। कपास का संशोधन जिले के कलम्ब तहसील मुख्यालय पर कई वर्षों पूर्व हुआ था। वर्तमान में मोदी केंद्रीय सरकार ने अधिकृत रूपसे 2015 में वर्धा -यवतमाल-नांदेड़ ब्रॉड गेज रेल लाइन को अनुमति प्रदान की। भूमि सम्पादन कार्य तेज गति से जारी है। कोयला बेल्ट वणी क्षेत्र में ब्रॉड गेज रेल लाइन पर आवा गमन जारी है। विद्युतीकरण करना शेष है। दो अभयारण है वंहा पर्यटन की संभावना रहनेसे विकसित किया जाना जरूरी है। यहां हवाई अड्डा है वहा विकास की अपार सम्भावना बनी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री हंसराज अहीर इस क्षेत्र से रहनेसे विकास की आस जनता को लगी है। विदर्भ राज्य की मांग जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कार्य काल से की जा रही है। सभी आयोग व कमिटी की रिपोर्ट में पुष्टि की है। विदर्भवादी नेता जाम्बुवन्त राव धोटे का हाल ही निधन हुआ।कपास,तेंदू पत्ता,अरहर,सोयाबीन,गन्ना,कई फूल,फलों की फसलें यह कि प्रमुख है। सिंचाई सुविधा लगातार बढ़ रही है। डेहनी नामक सिंचाई योजना एशिया की प्रथम योजना है। .

4 संबंधों: नांदेड़ जिला, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के जिले, वणी

नांदेड़ जिला

नांदेड़ जिला (मराठी: नांदेड जिल्हा), भारत के राज्य महाराष्ट्र का एक प्रशासनिक जिला है। नांदेड़ शहर, जिले का मुख्यालय है। जिले का क्षेत्रफल 10502 वर्ग किमी है, जबकि 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 2876259 थी जिसमें से 23.96% जनसंख्या शहरी थी। पवित्र नदी गोदावरी जिले से होकर बहती है। नांदेड़ जिला, औरंगाबाद मंडल में आता है और मराठवाड़ा क्षेत्र के पूर्वी भाग में स्थित है। जिला पूर्व में आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद, मेडक और आदिलाबाद जिलों से घिरा है, मराठवाड़ा के परभणी और लातूर जिले इसके पश्चिम में, विदर्भ क्षेत्र का यवतमाल जिला उत्तर में और कर्नाटक का बीदर जिला इसके दक्षिण में स्थित है। नांदेड़ के लोगों के व्यवहार, भाषा और आचरण पर आंध्र, कर्नाटक और विदर्भ का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है। .

नई!!: यवतमाल जिला और नांदेड़ जिला · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: यवतमाल जिला और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराष्ट्र के जिले

महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र, १ मई १९६० को भारत का राज्य बनाया गया था। इस दिन को हम महाराष्ट्र दिन के भी नाम से जानते है। शुरू में महाराष्ट्र में २६ जिले थे। उसके बाद १० नये जिले बनाएँ गये है। वर्तमान के महाराष्ट्र में ३६ जिले है। इन जिलों को छह प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया गया है। .

नई!!: यवतमाल जिला और महाराष्ट्र के जिले · और देखें »

वणी

वणी महाराष्ट्र राज्य के यवतमाल जिला में स्थित शहर है, .

नई!!: यवतमाल जिला और वणी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यवतमाळ जिला, यावतमल जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »