लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान)

सूची यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान)

यमनी गृहयुद्ध यमन के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों के वफादार गुटों के बीच चल रहा युद्ध है। राजधानी सना में स्थित होऊथी बलों जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के प्रति वफादार बलों का समर्थन प्राप्त हैं और अदन में स्थित मंसूर हादी की सरकार, के बीच यह युद्ध चल रहा हैं। अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (AQAP) और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवांत भी देश में कब्जे की लिए हमले कर रहे हैं। 21 मार्च को, साना पर यमनी सरकार से कब्ज़ा लेने के बाद, होऊथी के नेतृत्व वाली सुप्रीम क्रांतिकारी समिति ने हादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जंग घोषित कर दी, और दक्षिणी प्रांतों में नियंत्रण हेतु कूच करने लगे। होऊथी आक्रामक सेना, सालेह के प्रति वफादार सैन्य बलों के साथ, लहिज प्रान्त में अगले दिन ही हमला कर दिया। 25 मार्च तक, लहिज हौथिस के हाथो में आ गया, और वे अदन जोकि हादी की सरकार की सत्ता का केंद्र हैं के बाहरी इलाके तक पहुच गए। हादी उसी दिन देश से भाग गया। समवर्ती, सऊदी अरब के नेतृत्व में एक गठबंधन बनाया गया जोकि पूर्व यमनी सरकार बहाल करने के लिए के हवाई हमले करने लगे और संयुक्त राज्य अमेरिका भी इस अभियान के लिए खुफिया और सैन्य सहायता प्रदान करने को तयार हो गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मार्च 2015 से जनवरी 2017 तक,10,000 नागरिकों सहित कुल 16,200 लोगों यमन में मारे जा चुके हैं। .

2 संबंधों: गृहयुद्धों की सूची, 2017 कतर राजनयिक संकट

गृहयुद्धों की सूची

यहां विश्व में घटित गृहयुद्धों की सूची(civil war) दी गयी है। जब किसी राष्ट्र के अंदर ही दो या दो से अधिक समूह उस देश की सत्ता से ही हथियारबन्द युद्ध कर रहे हों तो इस प्रकार के युद्ध को गृहयुद्ध कहा गया हैं। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और गृहयुद्धों की सूची · और देखें »

2017 कतर राजनयिक संकट

अरब प्रायद्वीप जून 2017 में, कई देशों ने सऊदी अरब के नेतृत्व में कतर से अपने राजनयिक संबंध समाप्त कर दिये हैं। इन देशों ने संकट को समाप्त करने के लिए कतर से राजनयिक संबंध समाप्त किए, क्योंकि कतर आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने, आंतरिक मामलों में दखल देने, और ईरान का समर्थन करने के कारण किया गया है। अन्य देशों ने भी इसके साथ संबंधों में कटौती की है, जिसमें बहरीन, मिस्र, यमन (हादी के नेतृत्व वाली सरकार), संयुक्त अरब अमीरात, लीबिया (हाउस के प्रतिनिधियों और सरकार के राष्ट्रीय एकॉर्ड), और मालदीव शामिल हैं। खाड़ी सहयोग परिषद के दो सदस्यों, कुवैत और ओमान ने कतर के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सदस्यों का साथ नहीं दिया। कुवैत चाहता था कि कोई वार्ता कर के कोई मध्य का मार्ग निकल जाये और दोनों के मध्य तनाव कम हो जाये। ईरान ने भी तनाव कम करने हेतु वार्ता हो, इसका प्रयास किया था। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और 2017 कतर राजनयिक संकट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »