लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यम के प्राकृतिक उपग्रह

सूची यम के प्राकृतिक उपग्रह

यम (प्लूटो) और उसके तीन चंद्रमाओं की २००६ में ली गयी फ़ोटो यम (प्लूटो) और शैरन दोनों अपने सांझे द्रव्यमान केन्द्र की परिक्रमा करते हैं यम (प्लूटो) के चार प्राकृतिक उपग्रह वैज्ञानिकों को ज्ञात हैं: १९७८ में खोज किया गया शैरन, २००५ में खोज किये गए दो नन्हे चन्द्रमा, निक्स और हाएड्रा और २० जुलाई २०११ को घोषित किया गया ऍस/२०११ पी १ (S/2011 P 1)। अन्य ग्रहों और बौने ग्रहों की तुलना में प्लूटो के चन्द्रमा उसके बहुत पास परिक्रमा करते हैं। चारों के बारे में अनुमान है के वे बर्फ़ और पत्थर के बने हुए हैं। .

6 संबंधों: निक्स (उपग्रह), प्लूटो (बौना ग्रह), स्टिक्स (उपग्रह), हाएड्रा (उपग्रह), खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली, केरबेरस (उपग्रह)

निक्स (उपग्रह)

हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की तस्वीर में निक्स-समेत प्लूटो के तीनों उपग्रह नज़र आ रहे हैं निक्स बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक उपग्रह है। इसकी खोज २००५ में हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा हुई थी। निक्स का अकार थोड़ा बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। इसके अकार का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन इसका व्यास (डायामीटर) ४६ किमी से १३७ किमी के बीच में है। २०१५ में प्लूटो का अध्ययन करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एक "न्यू होराएज़न्ज़" (हिंदी अर्थ: "नए क्षितिज") नाम का मनुष्य-रहित अंतरिक्ष यान भेजने की योजना है और आशा है के इस से निक्स के बारे में भी और ज्ञान मिलेगा। .

नई!!: यम के प्राकृतिक उपग्रह और निक्स (उपग्रह) · और देखें »

प्लूटो (बौना ग्रह)

यम या प्लूटो सौर मण्डल का दुसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है (सबसे बड़ा ऍरिस है)। प्लूटो को कभी सौर मण्डल का सबसे बाहरी ग्रह माना जाता था, लेकिन अब इसे सौर मण्डल के बाहरी काइपर घेरे की सब से बड़ी खगोलीय वस्तु माना जाता है। काइपर घेरे की अन्य वस्तुओं की तरह प्लूटो का अकार और द्रव्यमान काफ़ी छोटा है - इसका आकार पृथ्वी के चन्द्रमा से सिर्फ़ एक-तिहाई है। सूरज के इर्द-गिर्द इसकी परिक्रमा की कक्षा भी थोड़ी बेढंगी है - यह कभी तो वरुण (नॅप्टयून) की कक्षा के अन्दर जाकर सूरज से ३० खगोलीय इकाई (यानि ४.४ अरब किमी) दूर होता है और कभी दूर जाकर सूर्य से ४५ ख॰ई॰ (यानि ७.४ अरब किमी) पर पहुँच जाता है। प्लूटो काइपर घेरे की अन्य वस्तुओं की तरह अधिकतर जमी हुई नाइट्रोजन की बर्फ़, पानी की बर्फ़ और पत्थर का बना हुआ है। प्लूटो को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करते हुए २४८.०९ वर्ष लग जाते हैं। .

नई!!: यम के प्राकृतिक उपग्रह और प्लूटो (बौना ग्रह) · और देखें »

स्टिक्स (उपग्रह)

हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की इस तस्वीर में स्टिक्स-समेत प्लूटो के पाँचो उपग्रह नज़र आ रहे हैं स्टिक्स (Styx) बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक छोटा उपग्रह है। इसकी खोजे जाने की घोषणा ११ जुलाई २०१२ को की गई थी। इसकी खोज में हबल अंतरिक्ष दूरबीन का प्रयोग हुआ था। .

नई!!: यम के प्राकृतिक उपग्रह और स्टिक्स (उपग्रह) · और देखें »

हाएड्रा (उपग्रह)

हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की तस्वीर में हाएड्रा-समेत प्लूटो के तीनों उपग्रह नज़र आ रहे हैं हाएड्रा बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक उपग्रह है। प्लूटो के तीनों ज्ञात उपग्रहों में यह सब से बाहरी कक्षा में परिक्रमा करने वाला उपग्रह हैं। इसकी खोज २००५ में हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा हुई थी। हाएड्रा का अकार थोड़ा बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। इसके अकार का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन इसका व्यास (डायामीटर) ६१ किमी से १६७ किमी के बीच में है। २०१५ में प्लूटो का अध्ययन करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एक "न्यू होराएज़न्ज़" (हिंदी अर्थ: "नए क्षितिज") नाम का मनुष्य-रहित अंतरिक्ष यान भेजने की योजना है और आशा है के इस से हाएड्रा के बारे में भी और ज्ञान मिलेगा। .

नई!!: यम के प्राकृतिक उपग्रह और हाएड्रा (उपग्रह) · और देखें »

खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली

यह पृष्ठ खगोलशास्त्र की शब्दावली है। खगोलशास्त्र वह वैज्ञानिक अध्ययन है जिसका सबंध पृथ्वी के वातावरण के बाहर उत्पन्न होने वाले खगोलीय पिंडों और घटनाओं से होता है। .

नई!!: यम के प्राकृतिक उपग्रह और खगोलशास्त्र से सम्बन्धित शब्दावली · और देखें »

केरबेरस (उपग्रह)

हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई यम (प्लूटो) की तस्वीर में अन्य चंद्रमाओं समेत केरबेरस नज़र आ रहा है केरबेरस (Kerberos), जिसे पी ४ (P4) भी कहते हैं, बौने ग्रह यम (प्लूटो) का एक उपग्रह है। इसकी खोज हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा हुई थी और इसके मिल जाने की घोषणा २० जुलाई २०११ को की गई थी। खोज होने के फ़ौरन बाद इसका अस्थाई नाम ऍस/२०११ पी १ (S/2011 P 1) रखा गया था। २०१५ में प्लूटो का अध्ययन करने के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एक "न्यू होराएज़न्ज़" (हिंदी अर्थ: "नए क्षितिज") नाम का मनुष्य-रहित अंतरिक्ष यान भेजने की योजना है और आशा है के इस से ऍस/२०११ पी १ के बारे में भी और ज्ञान मिलेगा। .

नई!!: यम के प्राकृतिक उपग्रह और केरबेरस (उपग्रह) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यम के उपग्रह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »