लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोहम्मद कैफ़

सूची मोहम्मद कैफ़

मोहम्मद कैफ़ भारत के एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ये इलाहाबाद नगर के निवासी हैं। श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:इलाहाबाद के लोग श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी.

4 संबंधों: भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम, मुझसे शादी करोगी, इलाहाबाद, क्रिकेट विश्व कप में भारत

भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम

भारतीय अंडर -१९ क्रिकेट टीम अंडर -१९ स्तर पर क्रिकेट में भारत के राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती है। टीम में वर्तमान में पृथ्वी शॉ कप्तान है और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ कोच है। भारतीय टीम ने तीन अंडर -१९ विश्व कप जीते हैं २००० में मोहम्मद कैफ़ की कप्तानी में इसे जीत लिया था जबकि २००८ में विराट कोहली के नेतृत्व में और २०१२ में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने यह विश्व कप जीता हैं। अंडर -१९ की सभी राष्ट्रीय टीमों में भारतीय टीम का एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक जीत (77%) है। जून २०१६ में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि भारतीय खिलाड़ी केवल १ अंडर -१९ विश्वकप टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। .

नई!!: मोहम्मद कैफ़ और भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम · और देखें »

मुझसे शादी करोगी

मुझसे शादी करोगी 2004 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभाते हैं। यह अक्षय और प्रियंका की अंदाज़ (2003) के बाद एक साथ दूसरी फिल्म है। सहायक कलाकारों में अमरीश पुरी, कादर ख़ान, सतीश शाह और राजपाल यादव शामिल हैं। कई भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने विशेष उपस्थिति दर्ज की। इस फिल्म को को सकारात्मक समीक्षा कलाकारों के प्रदर्शन, संगीत, छायांकन, कला दिशा, परिधान और स्टाइल के लिए प्राप्त हुई। 30 जुलाई 2004 को जारी यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी, जो साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इसको फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार में क्रमशः तीन और दस नामांकन प्राप्त हुए थे। .

नई!!: मोहम्मद कैफ़ और मुझसे शादी करोगी · और देखें »

इलाहाबाद

इलाहाबाद उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इसका प्राचीन नाम प्रयाग है। इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। इलाहाबाद भारत का दूसरा प्राचीनतम बसा नगर है। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा जहाँ भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहाँ माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। इलाहाबाद में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है। .

नई!!: मोहम्मद कैफ़ और इलाहाबाद · और देखें »

क्रिकेट विश्व कप में भारत

भारतीय क्रिकेट टीम दो बार क्रिकेट विश्व कप में विजेता रह चूका है जिसमें पहली बार १९८३ क्रिकेट विश्व कप तथा दूसरी बार २०११ क्रिकेट विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी तथा कपिल देव की कप्तानी में जीत मिली। इनके अलावा २००३ क्रिकेट विश्व कप में उपविजेता रहा। १९८७,१९९६ तथा २०१५ में सेमीफाइनल में पहुंचा। इनके अलावा १९९९ क्रिकेट विश्व कप में सुपर सिक्स में पहुंचा तथा चार बार १९७५, १९७९, १९९३ और २००७ में नॉकआउट में पहुंचा था। भारत ने २०१५ क्रिकेट विश्व कप के अनुसार भारत ने विश्व कप में ४६ मैच जीते है जबकि २७ मैचों में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है तथा कुछ मैच बारिश के कारण बिना परिणाम के रहे है। .

नई!!: मोहम्मद कैफ़ और क्रिकेट विश्व कप में भारत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुहम्मद कैफ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »