लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोहनलाल (अभिनेता)

सूची मोहनलाल (अभिनेता)

मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960), एक नाम मोहनलाल या लाल के नाम से जाने जाने वाले, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जो मलयालम सिनेमा का सब सबसे बड़ा नाम है।മോഹന്‍ലാല്‍ चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे मोहनलाल ने दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, एक विशेष जूरी पुरस्कार और एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार (निर्माता के रूप में) जीता। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। सन 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया,Lt.Col.

21 संबंधों: टी॰ के॰ राजीव कुमार, तेज़, नगमा, पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९), पद्मराजन, पृथ्वीराज सुकुमारन, बड़ा राजन, भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची, भारतीय सिनेमा, मोहनलाल (अभिनेता), युवान शंकर राजा, ये तेरा घर ये मेरा घर (2001 फ़िल्म), राधा (अभिनेत्री), वसुंधरा दास, विद्या बालन, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार, इरुवर (1997 फ़िल्म), कमल हासन, कालापानी, कंपनी (2002 फ़िल्म), कक्काकुयिल (2001 फ़िल्म)

टी॰ के॰ राजीव कुमार

टी॰ के॰ राजीव कुमार (जन्म: 20 सितम्बर 1961 को कोट्टयम, भारत में) तिरुवनन्तपुरम से मलयालम सिनेमा में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हैं। राजीव कुमार ने २००३ से २००६ तक केरल राज्य चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे हैं जो २००२ से वहाँ उपाध्यक्ष थे। उन्हें केरल राज्य फ़िल्म पुरस्कारों के लिए जुरी चैयरमेन के लिए भी नामित किया जा चुका है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और टी॰ के॰ राजीव कुमार · और देखें »

तेज़

तेज़ २०१२ में बनी हिन्दी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। फ़िल्म में अनिल कपूर, अजय देवगन, बोमन ईरानी, कंगना रनाउत, समीरा रेड्डी और ज़ायेद खान मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म में दक्षिण फ़िल्म अभिनेता मोहनलाल अतिथि भूमिका में है। फ़िल्म के स्टंट कोरियोग्राफर गेरेथ मिलने है जो फैंटास्टिक 4: राइज़ ऑफ़ द सिल्वर सरफ़र और नैशनल ट्रेजर: बुक ऑफ़ सीक्रेट्स पर कार्य कर चुके है। तेज़ का पूर्व शीर्षक बुलेट ट्रेन था। इसका अधिकृत ट्रेलर ४ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और फ़िल्म को २००० पर्दों पर २७ अप्रैल २०१२ को रिलीज़ किया गया। फ़िल्म का कथानक अन्य अंग्रेज़ी फ़िल्मों, जैसे द बुलेट ट्रेन और कियानु रीव्स अभिनीत स्पीड पर आधारित है। फ़िल्म को काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा एयर यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और तेज़ · और देखें »

नगमा

चित्र:C:\Documents and Settings\user\Desktop\images.jpg नंदिता मोरारजी या नम्रता सदाना, जो नगमा के रूप में विख्यात हैं, नघमाநக்மா (जन्म 25 दिसम्बर 1974), बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड की एक भारतीय अभिनेत्री हैं। 1990 के दशक में अपने चरम पर, द हिन्दू अख़बार के उद्धरणानुसार, "तमिल सिनेमा पर उनका प्रभुत्व" था। उनका जन्म क्रिसमस दिवस पर, एक मुससमान मां और हिन्दू पिता के घर हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपना अभिनय कॅरिअर शुरू किया और कुछ फ़िल्मों में अभिनय किया, लेकिन दक्षिण में स्थानांतरित हो गईं, जहां उनकी मुंबई वापसी से पहले तक, उन्हें बेशुमार सफलता मिली। हालांकि कभी-कभी फ़िल्म नामावलियों में उन्हें नग़मा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, पर उन्हें एक पुरानी अभिनेत्री न समझ लिया जाए, जिन्होंने इसी मंच नाम को अपनाया था - यह ग़लती इंटरनेट मूवी डेटाबेस वेबसाइट पर उनकी सूची में किया गया है। नगमा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी, पंजाबी और अब मराठी जैसी भारतीय भाषाओं में विस्तृत रूप से काम करने के लिए उल्लेखनीय रही हैं। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और नगमा · और देखें »

पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९)

पद्म श्री पुरस्कार, भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरीक सम्मान है। सन् २००० से २००९ तक विजेताओं की सूची निम्न है: .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और पद्म श्री पुरस्कार (२०००–२००९) · और देखें »

पद्मराजन

पी.

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और पद्मराजन · और देखें »

पृथ्वीराज सुकुमारन

पृथ्वीराज सुकुमारन (मलयालम: പൃഥ്വിരാജ് സുകുമാരൻ; तमिल: ப்ரித்விராஜ் சுகுமாரன்: तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत में 16 अक्टूबर 1982 को जन्म) एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने 2002 में मलयालम फिल्म नंदनम से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत की और तबसे अब तक उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें उल्लेखनीय हैं नंदनम (2002), स्वप्नाकूडु (2003), अनंथभद्रम (2005), वास्थवम (2006), क्लासमेट्स (2006), थलाप्पावु (2008), थिराककथा (2008), पुथिया मुखम (2009) और पोक्किरी राजा (2010).

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और पृथ्वीराज सुकुमारन · और देखें »

बड़ा राजन

राजन महादेव नायर उर्फ़ बड़ा राजन (मलयालमः രാജന് മഹാദേവ് നായര്) (स्वर्गवास 1983 सितम्बर 21) मुंबई अन्डरवर्ल्ड के महान डॉन थे। चेंबूर के तिलक नगर में उनका प्रमुख अड्डा था। बचपन में ही पापी पेट ने राजन भाई को अपराध के जीवन की ओर धकेल दिया। विख्रोली में छोटा राजन भाई के साथ मिलकर उन्होंने सिनेमा टिकट को ब्लैक में बेचने का धंधा शुरु किया। 1970 और 1985 के बीच में बड़ा राजन भाई ने अपने खुद का गैंग खड़ा कर दिया। छोटा राजन उनका प्रमुख लेफ्टिनेंट और जिगरी यार था। जय-वीरू जैसी इस जोड़ी ने अपनी करीबी दोस्ती मौत तक निभाई। मेहनत और लगन से काम कर के राजन भाई ने अपने बिज़नस को आगे बढ़ाया। और अन्डरवर्ल्ड् में प्रतिष्ठा हासिल की। जमीन-संबंधी विवादों को निबटाने में निपुणता प्राप्त करने के साथ-साथ भाई ने पैसे के बदले मशहूर हस्तियों को संरक्षण प्रदान किया। जब माटुंगा के शक्तिशाली तामिल डॉन वरदराजन मुदलियार मद्रास चले गये, तो बड़ा राजन और छोटा राजन भाईलोग ने उनकी विरासत को सम्भाला और आगे बढ़ाया। मुंबई में मुदालियर अन्ना के तस्करी बिज़्नस को राजन् भाई ने करीम लाला और हाजी मस्तान जैसे प्रतिद्वंद्वियों से बचाया। धीरे धीरे उन्होंने चेम्बूर से घाटकोपर इलाके में अपना प्रभाव जमाया। 1976 में जनसेवा की भावना से बड़ा राजन भाई ने तिलकनगर में सहयाद्रि क्रीड़ा संघ की स्थापना की। हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देते हुए राजन भाई ने मश्हूर डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित किया। दाऊद भाई के साथ विश्वासघात करने वाले अमीरज़ादा नवाब खान को मारने की सुपारी राजन भाई ने ली। ब्लैक टिकट बिज़्नस में प्रतिद्वंद्वी डॉन यशवंत जाधव ने राजान भाई को चुनौती दी। कुछ समय पहले यशवंतभाउ के गैंगस्टर दोस्त फिलिप पन्ढारे ने राजन भाई को लोकल ट्रेन में चाकू मारेला था। थोड़े दिनों के बाद राजन भाई के कुछ आदमी - डॉम्निक, बड़ा तम्बी, अशोक कुंटे, पार्लिया, कम्लाकर, संजीव भोंसले और येड़ा बाला - भाई के छोड़कर यश्वन्तभाउ से जा मिले। अभी राजन भाई के दिल पे चोट लगी, उनको बहुत गुस्सा आया। वो डॉम्निक को सबक सिखाने वास्ते ओडियॉन सिनेमा हाल में पहुँचे। इधर पर भोगीलाल नाम के एक आदमी ने डॉम्निक को छुपाने की कोशिश की। राजन भाई का दिमाग सटक गया और उन्होंने भोगीलाल का बेड़ा गर्क कर दिया। इस हाथापाई में पुलिस कांस्टेबल रामचंद्र खरे और गोरखनाथ सकपाल भी घायल हो गए। अगले दो वर्षों के भीतर दोनों गैंग की फ़ाइट में सात लोग मारे गए। अंततः, जब राजन भाई ने मुदालियर अन्ना से शिकायत की तो यश्वन्तभाउ की फट गई। मायूस होकर यश्वन्तभाउ ने लोकप्रसिध्द बदमाश अब्दुल कुंजू की मदद ली। अब्दुल भाई और राजन भाई की पुरानी दुश्मनी थी। कुछ टाइम पहले राजन भाई के लोगों ने ने अब्दुल के कुछ आदमियों की पिटाई की थी - ये आदमी चेम्बूर की शेल कालोनी में एक महिला टाइपिस्ट को परेशान कर रहे थे। यह घटना एक घातक प्रतिद्वंद्विता में विकसित हो गई - अब्दुल और राजन दोनों ने एक दूसरे को मारने की कसम खा ली। अब्दुल भाई ने राजन भाई को मारने की सुपारी अपने पड़ोसी के चंद्रशेखर सफालिका को दी। चंद्रशेखर ने एक एक नौसेना कैडेट के कपड़ों में एस्प्लेनेड अदालत के बाहर बड़ा राजन पीछा किया और एक मोटी किताब की गुहा में छिपाई बंदूक से उन्हें गोली मार दी। इस् तरह 21 सितंबर 1983 को भारत माता के इस महान पुत्र को महानिर्वाण प्राप्त हुआ। 1991 की मलयालम फिल्म अभिमन्यु बड़ा राजन के जीवन से प्रेरित थी। इस फिल्म में मोहनलाल एक मलयाली आप्रवासी है, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड सरगना बन जाता है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और बड़ा राजन · और देखें »

भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची

इस पृष्ठ पर भारतीय चलचित्र के अभिनेताओं की सूची दी गई है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और भारतीय चलचित्र अभिनेता सूची · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और भारतीय सिनेमा · और देखें »

मोहनलाल (अभिनेता)

मोहनलाल विश्वनाथन नायर (जन्म 21 मई 1960), एक नाम मोहनलाल या लाल के नाम से जाने जाने वाले, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जो मलयालम सिनेमा का सब सबसे बड़ा नाम है।മോഹന്‍ലാല്‍ चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे मोहनलाल ने दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, एक विशेष जूरी पुरस्कार और एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार (निर्माता के रूप में) जीता। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। सन 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया,Lt.Col.

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और मोहनलाल (अभिनेता) · और देखें »

युवान शंकर राजा

युवान शंकर राजा (யுவன் சங்கர் ராஜா; जन्म 31 अगस्त 1979) एक भारतीय फ़िल्म स्वर-लिपि और साउंडट्रैक संगीतकार, गायक और अनियत गीतकार हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कॉलीवुड की तमिल फ़िल्मों और साथ ही साथ, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। 1997 के दौरान, 16 साल की उम्र में, उनके संगीत कॅरियर की शुरूआत हुई, जब उन्होंने फ़िल्म अरविंदन के लिए स्वर-लिपि तैयार की। बाद में उन्होंने अनेक दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के लिए संगीत रचा, जिसमें धीना, मन्मदन, पारुथिवीरन, बिल्ला और आडवारी माटलकु अर्थालु वेरूले जैसी अत्यधिक सफल और साथ ही कादल कोंडेन, 7G रेनबो कॉलोनी, पुदुपेटई, चेन्नई 600028 और कट्रादु तमिल जैसी आलोचनात्मक रूप से प्रशंसित फ़िल्में शामिल हैं। छह वर्षों के भीतर ही, युवान शंकर राजा ने स्वयं को तमिल सिनेमा के अग्रणी संगीतकार के रूप में स्थापित कर लिया। 13 वर्ष की अवधि में युवान शंकर राजा ने 75 से भी अधिक फ़िल्मों के लिए संगीत दिया। सर्वतोमुखी प्रतिभावान संगीतकार माने गए युवान, अक्सर अलग, नवोन्मेषी और स्टाइलिश संगीत देने का प्रयास करते हैं और इन्होंने लोकसंगीत से लेकर हेवी मेटल जैसी व्यापक विभिन्न शैलियों के तत्वों का उपयोग किया है। वे विशेष रूप से अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के तत्वों के उपयोग के लिए विख्यात हैं और अक्सर उन्हें तमिल फ़िल्म और संगीत उद्योग में हिप हॉप और तमिलनाडु में "रीमिक्स युग" की शुरूआत करने का श्रेय दिया जाता है। युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय होने के नाते, उन्हें प्रायः "तमिल फ़िल्म संगीत का युवा प्रतीक" कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, युवान शंकर राजा फ़िल्मों में पार्श्व संगीत के लिए अलग पहचान रखते हैं, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की भारी प्रशंसा हासिल हुई है। 2004 में उन्होंने 25 साल की उम्र में ही 7G रेनबो कॉलोनी के संगीत के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता और सबसे कम उम्र के पुरस्कार विजेता बने। इसके अलावा, 2006 में दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन, एक तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार और 2006 में ही राम के लिए साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह पुरस्कार हासिल किया और इस पुरस्कार को जीतने वाले एकमात्र भारतीय संगीतकार बने। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और युवान शंकर राजा · और देखें »

ये तेरा घर ये मेरा घर (2001 फ़िल्म)

ये तेरा घर ये मेरा घर 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और ये तेरा घर ये मेरा घर (2001 फ़िल्म) · और देखें »

राधा (अभिनेत्री)

राधा (मलयालम: രാധ) (जन्म 1965) 80 और 90 के दशक के शुरूआत की एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री हैं। वह एक दशक से अधिक समय तक तमिल और तेलगु दोनों फिल्म उद्योग में लोकप्रिय थीं। उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा के उच्च श्रेणी के नायकों जैसे कमल हसन, रजनीकांत, साथ्यराज, प्रभु, विजयकांथ से लेकर चिरंजीवी, कार्तिक, सुरेश, मोहन, मोहनलाल, कृष्णा, वेंकटेश आदि के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 5 भारतीय भाषाओं (तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी) की 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और राधा (अभिनेत्री) · और देखें »

वसुंधरा दास

वसुंधरा दास (ವಸುಂಧರಾ ದಾಸ್), (வசுந்தரா தாஸ்) (जन्म 1977) एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैं। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और वसुंधरा दास · और देखें »

विद्या बालन

विद्या बालन (तमिल:வித்யா, பாலன், मलयालम:വിദ്യ ബാല൯, हिन्दी:1 जनवरी, 1980 को जन्मी विद्या बालन एक पुरस्कार - विजेता भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखायी दे रही है। बालन, अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोस, सोअप ओपेरस और कॉमर्शियल विज्ञापन से की और उसने फ़िल्म के क्षेत्र में बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) (2003) से अपने केरियर की शुरुआत की, जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरी - भूरि प्रशंसा की Iबाद में उसने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और उनकी पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) Iइस प्रकार बालन ने अपने - आपको एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया I .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और विद्या बालन · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के सहायक अभिनेता को दिया जाता है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

इरुवर (1997 फ़िल्म)

इरुवर 1997 में बनी तमिल भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और इरुवर (1997 फ़िल्म) · और देखें »

कमल हासन

कमल हासन (जन्म 7 नवम्बर 1954 को परमकुडी, मद्रास राज्य, भारत में) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और फ़िल्म निर्माता, भारतीय सिनेमा के प्रमुख, किरदार को जीने वाले अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। कमल हासन, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सहित कई भारतीय फ़िल्म पुरस्कारों के विजेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्रतियोगिता में भारत द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक फिल्मों वाले अभिनेता होने का गौरव प्राप्त है। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वे एक पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक और कोरियोग्राफर हैं। उनकी फ़िल्म निर्माण कंपनी, राजकमल इंटरनेशनल ने उनकी कई फ़िल्मों का निर्माण किया। कमल हासन ने अपने 63वें जन्मदिन पर एक ऐप लॉन्च किया, जिसका नाम है 'मय्यम व्हिसल'.

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और कमल हासन · और देखें »

कालापानी

कालापानी प्रियदर्शन निर्देशित एवं मोहनलाल, प्रभु गणेशन, तब्बू, नेदुमुदी वेणु, श्रीनिवासन, टीनू आनंद, अन्नू कपूर, एलेक्स ड्रेपर, अमरीश पुरी और विनीत अभिनीत भारतीय महाकाव्य फिल्म है। यद्यपि यह मूल रूप से मलयाली फ़िल्म है लेकिन इसे हिन्दी (सज़ा-ए-कालापानी), तमिल (शिरायचलाई) तथा तेलुगू (काला पानी) नामों से जारी की गयी। यह फ़िल्म ब्रितानी भारत के उन कैदियों के बारे में है जिनको पोर्ट ब्लेयर, अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की सेल्यूलर जेल में काला पानी की सजा पाकर पहुँचे हैं। शब्द कालापानी कारावास के एक तरीके से व्युत्पन्न हुआ। फ़िल्म में इलैयाराजा ने संगीत की रचना की, संतोष सीवान ने सिनेमेटोग्राफी (चलचित्रण) और एन॰ गोपालकृष्णन ने सम्पादित की। मलयाली सिनेमा में फ़िल्म डोल्बी स्टीरियो ने प्रस्तावित की। यह फ़िल्म ₹ 5.5 करोड़ में बनी। मोहनलाल ने अपने स्टूडियो प्रणवम आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले फ़िल्म निर्मित की। फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन (साबू सिरिल), सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (एस॰टी॰ वेंकी) और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी (संतोष सीवान) सहित विभिन्न राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किये। इसले साथ इसने छः केरल राज्य फ़िल्म पुरस्कार भी प्राप्त किये। यह विश्वभर के 450 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की गयी। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और कालापानी · और देखें »

कंपनी (2002 फ़िल्म)

कंपनी वर्ष २००२ रिलीजहुई हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म की कहानी मुंबई में १९९० के दशक में चल रहे अंडरवर्ल्ड वॉर पर आधारित है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है । इस फिल्म में अजय देवगन, मोहनलाल, विवेक ओबेराय, मनीषा कोईराला और अंतरा माली मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म वर्ष २००२ की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्मों में से एक थी। वर्ष २००३ में आयोजित फिल्मफेयर पुरस्कारों में इस फिल्म ने ७ पुरस्कार जीत कर अपना दबदबा साबित किया था।   .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और कंपनी (2002 फ़िल्म) · और देखें »

कक्काकुयिल (2001 फ़िल्म)

कक्काकुयिल मलयालम भाषा में बनी भारतीय हास्य फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियादर्शन ने किया था। इसमें मोहनलाल और मुकेश मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म हिन्दी में गोलमाल (2006), मराठी में घर-घर, तेलुगू में थप्पुकूडु पप्पुकूडु और तमिल में लंदन नाम से बनाई गई है। .

नई!!: मोहनलाल (अभिनेता) और कक्काकुयिल (2001 फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मोहनलाल, मोहनलाल विश्वनाथन नायर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »