लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

सूची मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

कोई विवरण नहीं।

10 संबंधों: एलिज़ाबेथ प्रथम, फोथरिंघे किला, मुकुटों का एकीकरण, यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने, लिन्लिथगो, लिन्लिथगो महल, स्टर्लिंग किला, हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले, जेम्स हेपबर्न, बोथवेल का चौथा अर्ल, अंग्रेज शासकों की सूची

एलिज़ाबेथ प्रथम

एलिज़ाबेथ प्रथम (Elizabeth I, जन्म: ७ सितम्बर १५३३, मृत्यु: २४ मार्च १६०३) इंग्लैंड और आयरलैंड की महारानी थीं, जिनका शासनकाल १७ नवम्बर १५५८ से उनकी मौत तक चला। यह ब्रिटेन के ट्युडर राजवंश की पाँचवी और आख़री सम्राट थीं। इन्होनें कभी शादी नहीं की और न ही इनकी कोई संतान हुई इसलिए इन्हें "कुंवारी रानी" (virgin queen, वर्जिन क्वीन) के नाम से भी जाना जाता था। यह ब्रिटेन के सम्राट हेनरी अष्टम की बेटी होने के नाते जन्म पर एक राजकुमारी थीं, लेकिन इनके जन्म के ढाई साल बाद ही इनकी माता, ऐन बोलिन (Anne Boleyn) को मार दिया गया और इन्हें नाजायज़ घोषित कर दिया गया। १५५३ तक इनके सौतेले भाई एडवर्ड ६ के शासनकाल के बाद इनकी बहन मैरी १ ने शासन संभाला। मैरी के संतानरहित होने के बाद एलिज़ाबेथ ने १७ नवंबर १५५८ को अंग्रेजी सिंहासन की बागडोर संभाली। इन्होने अपने इर्द-गिर्द बहुत से समझदार व्यक्तियों को मंत्री-परिषद में रखा जिस से ब्रिटेन सुव्यवस्थित हुआ। इन्होनें इंग्लैंड में "इंग्लिश प्रोटेस्टैंट चर्च" की नींव रखी और स्वयं को उसका अध्यक्ष बना लिया। इस से वे ब्रिटेन की राजनैतिक नेता और धार्मिक नेता दोनों बन गई। इस से रोमन कैथोलिक शाखा का पोप नाराज़ हो गया। वह ब्रिटेन को धार्मिक मामलों में अपने अधीन एक कैथोलिक राष्ट्र मानता था। उसने १५७० में यह आदेश दिया की ब्रिटेन के नागरिकों को एलिज़ाबेथ से वफ़ादारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस से ब्रिटेन के कैथोलिक समुदाय से एलिज़ाबेथ के ख़िलाफ़ बहुत से हमले हुए और कई विद्रोह भड़के, लेकिन एलिज़ाबेथ अपने मंत्रियों की गुप्तचर सेवा की मदद से सत्ता पर बनी रहीं। १५८८ में पोप के आग्रह पर स्पेन (जो एक कैथोलिक राष्ट्र था) ने ब्रिटेन पर एक समुद्री जहाज़ों का बड़ा लेकर आक्रमण करने की कोशिश करी। इस आक्रमण को "स्पेनी अर्माडा" कहा जाता है। एलिज़ाबेथ की नौसेना ने उसे हरा दिया और यह जीत इंग्लैण्ड की सब से ऐतिहासिक जीतों में से एक मानी जाती है। एलिज़ाबेथ के शासनकाल को एलिज़ाबेथेन एरा यानी एलिज़ाबेथ का युग के नाम से भी जाना जाता है। वो अपने शासन में अपने पिता व भाई बहन के मुकाबले ज्यादा उदार थीं। उनकी बहन मैरी ने सैकणों प्रोटेस्टैंटों को मरवा दिया था जिसकी वजह से उसे खूनी मैरी के नाम से भी जाना जाता है। एलिज़ाबेथ ने ऐसा कोई काम नहीं किया। वह लोकप्रिय शासक के रूप में जानी जाती थीं। एलिज़ाबेथ के काल में ब्रिटिश साहित्य और नाटककार फले-फूले, जिनमें विलियम शेक्सपीयर और क्रिस्टोफ़र मार्लोवे के नाम सब से नुमाया हैं। उनके दौर में ब्रिटेन के नौसैनिक दूर-दूर खोज-यात्राओं में निकले। फ़्रांसिस ड्रेक ने उत्तर अमेरिका की यात्रा करी। माना जाता है कि उनके ४४ साल के राज से ब्रिटेन में एक शक्तिशाली राष्ट्रीय भावना फैल गई जिसने आगे चलकर ब्रिटेन को विश्व का सब से शक्तिशाली देश बनने में योगदान दिया। वह ऐसे समय में अपना सिंहासन बचाते हुए लंबे समय तक एक सफल शासन दे सकीं जब पड़ोसी राज्यों के शासक अंदरूनी विवादों में उलझे रहे और अपनी सत्ता गंवाते रहे, जैसे कि उनकी भतीजी व स्कॉटलैंड की रानी मैरी जिसे उन्होंने अपने खिलाफ षडयंत्र रचने के अपराध में १५६८ में मृत्युदंड दे दिया। कुछ इतिहासकार उन्हें चिड़चिड़ा व जल्द कोई फैसला ना ले पाने वाला शासक मानते हैं और उन्हें उनकी काबिलियत से ज्यादा भाग्यशाली बताते हैं। .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और एलिज़ाबेथ प्रथम · और देखें »

फोथरिंघे किला

फोथरिंघे किला Fotheringay Castle नॉथहैंप्टनशायर के ओउंडल के बाज़ार व नगर.

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और फोथरिंघे किला · और देखें »

मुकुटों का एकीकरण

जेम्स ६ और १। मुकुटों का एकीकरण यानि Union of the Crowns (Aonadh nan Crùintean; Union o the Crouns) स्कॉटलैंड के राजा जेम्स ६ का २४ मार्च १६०३ ई. को अंग्रेजी सिंहासन व आयरलैंड के साम्राज्य पर अवरोहण व नतीजतन तीनों देशों के वैश्विक कूटनीतियों व संबंधों का एक सम्राट के अंतर्गत एकीकरण था। मुकुटों का एकीकरण ट्यूडर राजघराने से संबधित इंग्लैंड की अंतिम रानी एलिज़ाबेथ प्रथम की मृत्यु के बाद हुआ था जो जेम्स की अविवाहित व वंशहीन बुआ थीं। जेम्स के एकीकृत वृहद ब्रिटेन (ग्रेट ब्रिटेन) बनाने के अथक प्रयासों के बाद भी यह एकीकरण व्यक्तिगत या वंशानुगत एकीकरण ही रहा क्योंकि स्कॉटलैंड का सिंहासन ब्रिटेन से अलग ही रहा। हालांकि उसपर शासन जेम्स का ही था। इसके अनुसार स्कॉटलैंड और इंग्लैंड अलग देश बने रहे जबकि आयरलैंड के साथ उन तीनों देशों का शासक एक ही रहा। अंतिम स्कॉट रानी ऐने के समय में एकीकरण कानून, १७०७ के पारित होने के बाद स्कॉटलैंड इंग्लैंड व वेल्स के साथ मिलकर ग्रेट ब्रिटेन का हिस्सा हो गया। इसके बाद से इन तीनों क्षेत्रों को सम्मिलित रूप से ग्रेट ब्रिटेन कहा जाने लगा। .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और मुकुटों का एकीकरण · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने

ब्रिटिश द्वीप समूह का नक्शा (उपग्रह चित्र) इस पृष्ठ में यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न राजघरानों व उनके शासन की संक्षिप्त सूची है। ध्यान रहे, यूके के राजघरानों को ब्रिटिश राजघराने भी कहते हैं क्यूंकि ये सब ब्रिटिश द्वीप समूह में थे। लेकिन इन सभी ने इंग्लैंड पर शासन किया हो यह जरूरी नहीं हैं।.

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने · और देखें »

लिन्लिथगो

लिन्लिथगो (Gleann Iucha, Lithgae) स्कॉटलैंड के पश्चिमी लोथियन में स्थित एक शाही नगर है। यह पश्चिमी लोथियन का एक काउंटी है, और काउंटी का नाम लिन्लिथ्गोशायर इसके नाम पर है। यह एक प्राचीन नगर है जो इसके दो बेहद महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों लिन्लिथगो महल और लिन्लिथगो झील के दक्षिण व स्कॉटलैंड की यूनियन नहर के उत्तर में स्थित है। लिन्लिथगो के कुल पुजारी सेंट माइकल हैं और इसका ध्येय वाक्य है St.

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और लिन्लिथगो · और देखें »

लिन्लिथगो महल

लिन्लिथगो महल के अवशेष एडिनबरा के पश्चिम में पर पड़ने वाले लिन्लिथगो शहर, पश्चिम लोथियन, स्कॉटलैंड में स्थित हैं। पंद्रहवीं व सोलहवीं शताब्दी में यह महल स्कॉटलैंड के राजाओं व शासकों का मुख्य घर रहा है। १६०३ में स्कॉटलैंड के शासकों के इंग्लैंड चले जाने के बाद इसका रख -रखाव किया जाता रहा लेकिन रहने के लिये इसका इस्तेमाल बहुत कम हुआ और इसे १७४६ में जला दिया गया। अब यह स्कॉटलैंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसकी देखरेख हिस्टोरिक स्कॉटलैंड नामक संस्था करती है। .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और लिन्लिथगो महल · और देखें »

स्टर्लिंग किला

स्टर्लिंग क़िला, स्टर्लिंग में स्थित स्कॉटलैंड के सबसे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक इमारतों में से है। क़िला स्टर्लिंग सिल नामक भौगोलिक संरचना के हिस्से कैसल हिल यानी पहाडी किले के उपर स्थित है। इसके तीन तरफ खडी चट्टानें व खाईयाँ हैं जो इसे बेहद मजबूत सुरक्षा प्रदान करती हैं। इसकी सामरिक स्थिति जिसकी सुरक्षा १८९० तक फोर्थ नदी के नीचे की ओर बहने वाले तेज बहाव करते थे ने इसे १२वीं सदी से ही एक महत्वपूर्ण किलेनुमा शाही महल बना रखा था। इस क़िले की अधिकांश महत्वपूर्ण भवन १५वीं व १६वीं शताब्दी में निर्मित हैं। चौदहवीं शताब्दी के भी कुछ भवन बचे हैं जबकि नगर की दिशा वाले बाहरी दीवारें अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध की हैं। १५४२ में मैरी सहित स्कॉटलैंड के तमाम शासकों का यहाँ राज्याभिषेक हुआ।स्टर्लिंग क़िले को कम से कम ८ बार आक्रमण करके कब्जाया गया जिनमें से अधिकतर स्कॉटिश स्वतंत्रता संग्राम के समय हुए। अंतिम बार इसपर १७४६ में आक्रमण हुआ जब चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट ने इस पर कब्ज़ा करने का असफल प्रयास किया। स्टर्लिंग क़िला अब एक ऐतिहासिक धरोहर है और ऐतिहासिक स्कॉटलैंड नामक सरकारी संस्था द्वारा प्रबंधित पर्यटन स्थल है। .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और स्टर्लिंग किला · और देखें »

हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले

हेनरी स्टुअर्ट या स्टुअर्ट, अल्बानी का ड्यूक (7 दिसम्बर 1545 – 10 फरवरी 1567), जिसकी १५६५ से पहले नाम की शैली लॉर्ड डॉर्न्ले थी, कर्को-फील्ड में १५६७ में अपनी हत्या से पहले तक स्कॉटलैंड का पटराजा था। वह मैथ्यु स्टीवर्ट, लेनॉक्स का चौथा अर्ल व उसकी पत्नी मार्गरेट डगलस का दूसरा बेटा था। डार्न्ले के नाना आर्किबाल्ड डगलस और नानी हेनरी सप्तम की बेटी मार्गरेट टुडोर थीं जो स्कॉटलैंड के जेम्स चतुर्थ की विधवा भी थीं। ऐसा माना जाता है कि हेनरी स्टुअर्ट का जन्म ७ दिसम्बर को हुआ था। वह स्कॉटलैंड की रानी मैरी १ का फुफेरा भाई व दूसरा पति और इंग्लैंड के राजा जेम्स १ का पिता था। जेम्स, एलिज़ाबेथ प्रथम के बाद इंग्लैंड व स्कॉटलैंड का संयुक्त राजा बना था।एलैने फिनी ग्रेग, 'Stewart, Henry, duke of Albany (1545/6–1567)', Oxford Dictionary of National Biography, ऑक्स्फोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस, 2004; online edn, Jan 2008 .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले · और देखें »

जेम्स हेपबर्न, बोथवेल का चौथा अर्ल

जेम्स हेपबर्न, ऑर्क्ने का ड्यूक (ल. 1534 – 14 अप्रैल 1578), जिसे उसके पैतृक नाम बोथवेल का अर्ल (सामंत) से ज्यादा जाना जाता है, १६वीं शताब्दी में स्कॉटलैंड का एक प्रमुख राजनैतिक व कुलीन व्यक्तियों में से एक था। जेम्स को स्कॉटलैंड की रानी मैरी १ के तीसरे पति के रूप में ज्यादा प्रसिद्धि मिली। जेम्स पर रानी के दूसरे पति की हत्या का आरोप लगा था जिससे मुक्त होने के बाद उसने रानी से शादी कर ली। .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और जेम्स हेपबर्न, बोथवेल का चौथा अर्ल · और देखें »

अंग्रेज शासकों की सूची

इंग्लैण्ड रियासत में राजतंत्र की शुरुवात अल्फ्रेड महान और समाप्ति महारानी ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी से हुई जब वो १७०७ में इंग्लैंड की राजशाही के स्कॉटलैंड की राजशाही से विलय के बाद बने ग्रेट ब्रिटेन राजशाही की महारानी बनीं। महारानी ऐन के बाद के शासकों के लिये देखें ब्रिटेन के शासक। हालांकि कुछ इतिहासकारा कुछ अन्य राजाओं को भी इंग्लैंड का पहला राजा मानने का तर्क देते हैं जो आंग्ल-सैक्सनों के राज्यों पर नियंत्रण रखने का माद्दा व चाहत रखते थे। उदाहरण के तौर पर, ओफ्फा, मर्सिया का राजा और वेसेक्स का राजा एग्बर्ट को कभी-२ प्रसिध लेखकों द्वारा इंग्लैंड के राजा के रूप में निरूपित किया जाता है। लेकिन हर इतिहासकार इससे सहमत भी नहीं हैं। आठवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में ओफ़्फा ने दक्षिणी इंग्लैंड पर आधिपत्य हासिल कर अलिया था लेकिन ये राज ७९६ ई॰ में उसकी मृत्यु के पहले ही खत्म हो गया।८२९ ई॰ में एग्बर्ट ने मर्सिया पर अधिकार कर लिया लेकिन जल्द ही इसे गँवा भी दिया। नवीं शताब्दी के अंत तक वेसेक्स सबसे प्रभावशाली आंग्ल-सैक्सन साम्राज्य था। इसका राजा अल्फ्रेड महान पश्चिमी मर्सिया का एक शक्तिशाली सामंत था। वह अपने लिये आंग्ल और सैक्सनों का राजा की उपाधि का प्रयोग करता था लेकिन उसने कभी भी पूर्वी और उत्तरी इंग्लैंड पर शासन नहीं किया। उसके बेटे एडवर्ड द एल्डर ने पूर्वी डेनलॉ पर विजय हासिल की लेकिन एडवर्ड का बेटे ऍथेल्स्तन ९२७ ई में नॉर्थम्ब्रिया पर विजय हासिल करके पूरे इंग्लैंड पर शासन करने वाला पहला राजा बना। आधुनिक इतिहासकारों ऍथेल्स्तन को ही इंग्लैंड का पहला राजा मानते हैं। वेल्स की रियासत का इंग्लैंड के साम्राज्य में रुडलैन का स्टैचुएट के अंतर्गत १२८४ में विलय कर दिया गया और १३०१ में राजा एडवर्ड प्रथम ने अपने ज्येष्ठ पुत्र, भविष्य के राजा एडवर्ड द्वितीय को वेल्स का राजकुमार के तौर पर प्रतिष्ठित किया। तभी से एडवर्ड तृतीय के अलावा अंग्रेज अधीराटों के सभी बड़े बेटों ने यह पद हासिल किया है। १६०३ ई में एलिज़ाबेथ प्रथम की निसंतान मृत्यु के बाद इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के सिंहासनों का स्कॉटलैंड का जेम्स ६ के शासन में एक निजी एकीकरण कर दिया गया। शाही ऐलान के साथ जेम्स ने स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन का राजा घोषित कर दिया लेकिन ग्रेट ब्रिटेन जैसे किसी भी साम्राज्य का कानूनी तौर पर निर्माण १७०७ तक नहीं हुआ था। महारानी ऐन के शासन काल में १७०७ में हुए विलय के अधिनियमों के बाद इंग्लैंड कानूनी तौर पर स्कॉटलैंड के साथ जुड़ गया और इस तरह ग्रेट ब्रिटेन राजशाही का गठन हुआ। १८०१ में विलय के अधिनियम के तहत आयरलैंड राजशाही जो हेनरी द्वि॰ के समय से अंग्रेजी शासन के अधीन था ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही में शामिल हो गया और १९२२ में आयरिश मुक्त राज्य के बनने तक इसका हिस्सा रहा। चूंकि उत्तरी आयरलैंड यूके के साथ रहा इसलिये इसके बाद से इस साम्राज्य को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड के नाम से जानते हैं। .

नई!!: मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) और अंग्रेज शासकों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मेरी १, स्कॉटों की रानी मैरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »