लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैदान (भूगोल)

सूची मैदान (भूगोल)

भौगोलिक दृष्टि से मैदान उस भूमि क्षेत्र को कहतें हैं जो समतल हो (या जिसमे बहुत थोड़ा उतार-चढ़ाव हो) और जिसकी समुद्र तट से ऊंचाई ५०० फुट से कम हो। .

4 संबंधों: नॉर्थ डकोटा, पठार, सिन्धु-गंगा के मैदान, होक्काइदो

नॉर्थ डकोटा

अमेरिका में स्थिति नॉर्थ डकोटा (North Dakota) उत्तरी संयुक्त राज्य अमेरिका में राज्य है। इसे 1889 में 39वें राज्य के रूप में भर्ती किया गया था। इसका इलाका ग्रेट प्लेन नामक मैदानी क्षेत्र में पड़ता है और इसे फ्रांस से 1803 में खरीदा गया था। इसकी सीमा उत्तर में कनाडाई प्रांतों सैस्कैचेवेन और मानिटोबा से, पूर्व में मिनेसोटा से, दक्षिण में साउथ डकोटा से और पश्चिम में मोंटाना से लगती है। क्षेत्र के हिसाब से नॉर्थ डकोटा का अमेरिका राज्यों में 19वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या केवल 7,57,952 हैं जिससे इसका 47वां स्थान हुआ। बिस्मार्क राज्य की राजधानी है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: मैदान (भूगोल) और नॉर्थ डकोटा · और देखें »

पठार

भूमि पर मिलने वाले द्वितीय श्रेणी के स्थल रुपों में पठार अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं और सम्पूर्ण धरातल के ३३% भाग पर इनका विस्तार पाया जाता हैं।अथवा धरातल का विशिष्ट स्थल रूप जो अपने आस पास की जमींन से प्रयाप्त ऊँचा होता है,और जिसका ऊपरी भाग चौड़ा और सपाट हो पठार कहलाता है। सागर तल से इनकी ऊचाई ३०० मीटर तक होती हैं लेकिन केवल ऊचाई के आधार पर ही पठार का वर्गिकरण नही किया जाता हैं। .

नई!!: मैदान (भूगोल) और पठार · और देखें »

सिन्धु-गंगा के मैदान

सिन्धु-गंगा मैदान का योजनामूलक मानचित्र सिन्धु-गंगा का मैदान, जिसे उत्तरी मैदानी क्षेत्र तथा उत्तर भारतीय नदी क्षेत्र भी कहा जाता है, एक विशाल एवं उपजाऊ मैदानी इलाका है। इसमें उत्तरी तथा पूर्वी भारत का अधिकांश भाग, पाकिस्तान के सर्वाधिक आबादी वाले भू-भाग, दक्षिणी नेपाल के कुछ भू-भाग तथा लगभग पूरा बांग्लादेश शामिल है। इस क्षेत्र का यह नाम इसे सींचने वाली सिन्धु तथा गंगा नामक दो नदियों के नाम पर पड़ा है। खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी होने के कारण इस इलाके में जनसंख्या का घनत्व बहुत अधिक है। 7,00,000 वर्ग किमी (2,70,000 वर्ग मील) जगह पर लगभग 1 अरब लोगों (या लगभग पूरी दुनिया की आबादी का 1/7वां हिस्सा) का घर होने के कारण यह मैदानी इलाका धरती की सर्वाधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है। सिन्धु-गंगा के मैदानों पर स्थित बड़े शहरों में अहमदाबाद, लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, कोलकाता, ढाका, लाहौर, फैसलाबाद, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, मुल्तान, हैदराबाद और कराची शामिल है। इस क्षेत्र में, यह परिभाषित करना कठिन है कि एक महानगर कहां शुरू होता है और कहां समाप्त होता है। सिन्धु-गंगा के मैदान के उत्तरी छोर पर अचानक उठने वाले हिमालय के पर्वत हैं, जो इसकी कई नदियों को जल प्रदान करते हैं तथा दो नदियों के मिलन के कारण पूरे क्षेत्र में इकट्ठी होने वाली उपजाऊ जलोढ़ मिटटी के स्रोत हैं। इस मैदानी इलाके के दक्षिणी छोर पर विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाएं तथा छोटा नागपुर का पठार स्थित है। पश्चिम में ईरानी पठार स्थित है। .

नई!!: मैदान (भूगोल) और सिन्धु-गंगा के मैदान · और देखें »

होक्काइदो

होक्काइदो का नक़्शा मध्य होक्काइदो में स्थित शोवा-शिंज़न ज्वालामुखीय चट्टान सप्पोरो हिम त्यौहार के दौरान ओदोरी उद्यान का दृश्य होक्काइदो (जापानी: 北海道) जापान का दूसरा सब से बड़ा द्वीप है और जापान के प्रान्तों में से सब से बड़ा और सब से उत्तरी प्रांत है। यह होन्शू द्वीप से उत्तर में है और इन दोनों के बीच त्सुगारू जलडमरू का समुद्री क्षेत्र आता है।Nussbaum, Louis-Frédéric.

नई!!: मैदान (भूगोल) और होक्काइदो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »