लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैथन बांध

सूची मैथन बांध

मैथन बांध भारतवर्ष के झारखंड प्रदेश में स्थित धनबाद से ५२ किमी दूर मैथन बांध दामोदर वैली कारपोरेशन का सबसे बड़ा जलाशय है। इसके आस-पास का सौंदर्य पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। बराकर नदी के ऊपर बने इस बाँध का निर्माण बाढ़ को रोकने के लिए किया गया था। बाँध के नीचे एक पावर स्‍टेशन का भी निर्माण किया गया है, जो दक्षिण पूर्व एशिया में अपने आप में आधुनिकतम तकनीक का उदाहरण माना जाता है। इसकी परिकल्पना जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसके पास ही माँ कल्‍याणेश्‍वरी का एक अति प्राचीन मंदिर भी है। लगभग ६५ वर्ग कि॰मी॰ में फैले इस बाँध के पास एक झील भी है जहाँ नौकायन और आवासीय सुविधाएँ उपलब्‍ध है। इसके अतिरिक्त एक मृगदाव तथा पक्षी विहार भी है, जहाँ पर्यटक जंगल के प्राकृतिक सौन्‍दर्य तथा विभिन्‍न किस्‍म के पशु-पक्षियों को देख सकते है। १५,७१२ फीट लंबे और १६५ फीट ऊँचे इस बाँध से ६०,००० किलोवाट बिजली का उत्‍पादन होता है। वैसे य़े इलाका नक्सली प्रभावित भी है----इसलिए जाने से पहले थोड़ा सावधान .

2 संबंधों: बराकर नदी, मैथन

बराकर नदी

बराकर नदी (बराकर नदी) (বরাকর নদী) पुर्वी भारत में दामोदर नदी की मुख्य सहायक नदी है। हजारीबाग के पद्ममा से निकलते हुए, यह छोटा नागपुर पठार के उत्तरी भाग में बहती हुई, डिसरगड़, वर्दमान में दामोदर नदी से मिल जाती है। It has a catchment area of.

नई!!: मैथन बांध और बराकर नदी · और देखें »

मैथन

मैथन भारत के झारखंड प्रांत का एक प्रमुख शहर है। जो किधनबाद जिले मे आता है। यहा पर दामोदर वैली कार्पोरेशन (डी वी सी) परियोजना (जो एक बहु उदेश्श्यी परियोजना है) के तहत बराकर नदी पर मैथन बांध का निर्माण किया गया है। इस बांध के निर्माण के पीछे उद्देश्य था, बाढ की विभिषिका को कम करना, जलविद्युत पैदा करना, नहर के जरिये दुर-दुरतक कृषि भुमि तक पानी पहुचाना। centre right दर्शनीय स्थल बांध के पास पहाडी़ के नीचे भुमिगत जल विद्युत पैदा की जाती है। बांध के पास ही सुन्दर पार्क का निर्माण किया गया है। धनबाद और आसपास के क्षेत्रों का प्रमुख पिकनीक स्पाट है। पास ही काली माता का एक बड़ा और प्राचीन मंदीर है, जिसे मां कल्यानेश्वरी का मंदिर भी कहा जाता है। दुर-दुर से लोग माता के दर्शन, मुंडन व शादी-विवाह के लिये आते है। मां कल्यानेश्वरी का मंदिर् .

नई!!: मैथन बांध और मैथन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »