लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मूरमान्स्क ओब्लास्त

सूची मूरमान्स्क ओब्लास्त

क्रासनोश्चेल्ये गाँव मूरमान्स्क ओब्लास्त (रूसी: Му́рманская о́бласть, अंग्रेज़ी: Murmansk Oblast) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तर में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में ओब्लास्त का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी मूरमान्स्क शहर है। .

5 संबंधों: मूरमान्स्क, रूस, श्वेत सागर, कारेलिया गणतंत्र, कोला प्रायद्वीप

मूरमान्स्क

मूरमान्स्क (रूसी: Му́рманск, अंग्रेज़ी: Murmansk) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तर में स्थित एक बंदरगाह शहर है जो उस देश के मूरमान्स्क ओब्लास्त नामक संघीय खंड की राजधानी भी है। यह कोला प्रायद्वीप के उत्तरी छोर पर बारेन्त्स सागर के किनारे बसा हुआ है। इस से कुछ दूर पश्चिम में रूस की नॉर्वे व फ़िनलैंड की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ भी आती हैं। मूरमान्स्क शहर की स्थापना १९१६ में रूसी साम्राज्य के काल में हुई थी। पिछले कुछ वर्षों में इसकी आबादी तेज़ी से घटी है लेकिन यह अब भी आर्कटिक रेखा से उत्तर में स्थित सबसे बड़ा शहर है।, Simon Richmond, Mark Elliott, Patrick Horton, Steve Kokker, pp.

नई!!: मूरमान्स्क ओब्लास्त और मूरमान्स्क · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: मूरमान्स्क ओब्लास्त और रूस · और देखें »

श्वेत सागर

श्वेत सागर या सफ़ेद सागर (रूसी: Бе́лое мо́ре, बेलोए मोरे; अंग्रेज़ी: White Sea, व्हाईट सी) रूस के पश्चिमोत्तरी तट पर स्थित बारेन्त्स सागर की एक खाड़ी है। इसके पश्चिम में कारेलिया क्षेत्र, उत्तर में कोला प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर में कानिन प्रायद्वीप आते हैं जो सभी रूस के भाग हैं। इस कारणवश यह पूरा सागर रूस का निजी जलाशय माना जाता है और इसपर पूरी तरह रूस का नियंत्रण है।, William Elliott Butler, pp.

नई!!: मूरमान्स्क ओब्लास्त और श्वेत सागर · और देखें »

कारेलिया गणतंत्र

कारेलिया गणतन्त्र (रूसी: Респу́блика Каре́лия, अंग्रेज़ी: Republic of Karelia, कारेलियाई: Karjalan Tazavalda) रूसी गणतन्त्र का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह यूरोप के उत्तर में और रूस के पश्चिमोत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पेत्रोज़ावोद्स्क नगर है और जनसंख्या ६,४३,५४८ (२०१० की जनगणना) है। रूस का यह विभाग ऐतिहासिक 'कारेलिया' नामक क्षेत्र पर विस्तृत है जो वर्तमान में रूस और फ़िनलैन्ड के बीच बंटा हुआ है। .

नई!!: मूरमान्स्क ओब्लास्त और कारेलिया गणतंत्र · और देखें »

कोला प्रायद्वीप

कोला प्रायद्वीप आर्कटिक लोमड़ी उम्बोज़ेरो झील कोला प्रायद्वीप (उत्तरी सामी: Guoládat, गुओलादत; रूसी: Ко́льский полуо́стров, कोल्सकी पोलुओस्त्रोव; अंग्रेज़ी: Kola Peninsula) रूस के सुदूर पश्चिमोत्तरी भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। रूस के मूरमान्स्क ओब्लास्त नामक संघीय खंड का अधिकतर भूभाग इसी प्रायद्वीप पर स्थित है।2007 Atlas of Murmansk Oblast, p. 2The area of the peninsula is; vs.

नई!!: मूरमान्स्क ओब्लास्त और कोला प्रायद्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुरमंस्क ओब्लास्ट, मुर्मन्स्क ओब्लास्ट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »